Current Affairs 15 March 2019

Current Affairs 15 March 2019


दैनिक नवीनतम समसामयिकी 


1. हाल ही में गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा किसे विश्व का सबसे उम्र दराज़ जीवित शख्स घोषित किया ?
A. तनाका काने
B. काने तनाका ✔
C. अन्ना काने
D. इनमे से कोई नहीं

व्याख्या- 116 वर्षीय जापानी महिला काने तनाका को गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा विश्व का सबसे उम्र दराज़ शख्स घोषित किया गया है। उनका जन्म जनवरी 1903 में हुआ था। इससे पहले जुलाई 2018 में एक अन्य जापानी महिला चियो मियाको का निधन हुआ था, वे 117 वर्ष की थीं।

2. अधिवक्ताओं के लिए बीमा कवर का निर्माण करने के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है ?
A. आलोक रंजन
B. इंद्रा मणि पाण्डेय
C. आलोक श्रीवास्तव ✔
D. कृष्णा कुमार कोहली

व्याख्या- भारत ने अधिवक्ताओं के लिए बीमा कवर तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति उचित बीमा कवर के निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करेगी। इस समिति के अध्यक्ष कानूनी मामले सचिव आलोक श्रीवास्तव हैं। यह समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

3. प्रथम भारत-जापान अन्तरिक्ष वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया ?
A. आलोक रंजन
B. इंद्रा मणि पाण्डेय ✔
C. आलोक श्रीवास्तव
D. कृष्णा कुमार कोहली

व्याख्या- मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में जनजातीय जिलों में “गोंडी” नामक जनजातीय भाषा को पढ़ाने का निर्णय लिया है, यह निर्णय इस भाषा को विलुप्त होने से बचाने के लिए लिया गया है। अब इस भाषा को जनजातीय जिलों में प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

4. पाकिस्तान की सीनेट में चुनी जाने वाली पहली थारी हिन्दू महिला कौन हैं ?
A.आलोक रंजन
B.इंद्रा मणि पाण्डेय
C.आलोक श्रीवास्तव
D.कृष्णा कुमार कोहली ✔

व्याख्या- कृष्णा कुमार कोहली मार्च, 2018 में पाकिस्तानी सीनेट में चुनी जाने वाली पहली थारी महिला हिन्दू बनीं थीं। उन्होंने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संसद के उपरी सदन के सत्र की अध्यक्षता की। कृष्णा को महिलाओं के अधिकारों, बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध तथा कार्यस्थल में में यौन शोषण के विरुद्ध कार्य करने के लिए जाना जाता है।

5. असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को किस राज्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ?
A. सिकिक्म
B. मिजोरम ✔
C. नागालैंड
D. असम

व्याख्या- हाल ही में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने आइजोल में मिजोरम के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें कुम्मानाम राजशेखरन के स्थान पर नियुक्त किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने सी. लालसावता को पहले लोकायुक्त का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

6. भारतीय में यूरोपीय अध्ययन के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन किस विश्वविद्यालय में किया गया ?
A. जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय ✔
B. माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय
C. राजीव गांधी विश्वविद्यालय
D. उपरोक्त सभी

व्याख्या- 8 मार्च को यूरोपीय संघ तथा जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय ने यूरोपीय अध्ययन के लिए जीन मोंनेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय ने यूरोपीय अध्ययन के लिए जीन मोंनेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की सहायता से भारत तथा दक्षिण एशिया में यूरोपीय अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।

7. भारत का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया ?
A. सुभाष चंद्र गर्ग ✔
B. सुभाष गर्ग
C. सुभाष चंद्र शर्मा
D. इनमे से कोई नहीं

व्याख्या- आर्थिक मामले सचिव सुभाष चन्द्र गर्ग को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। सुभाष चन्द्र गर्ग 1983 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अफसर हैं। वे जून 2017 से आथिक मामले विभाग में वित्त सचिव के पद पर कार्यरत्त हैं। उन्हें अजय नारायण झा के स्थान पर नियुक्त किया गया है। अजय नारायण झा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे।

8. मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना के तहत कितने आंगनवाड़ी केन्द्रों में फ्लेवर्ड, मीठा तथा दूध पाउडर उपलब्ध होगा 
A. 2000
B. 200000
C. 20,000 ✔
D. 25,000

व्याख्या- मुख्यमंत्री आँचल अमृत.योजना के तहत 20,000 आंगनवाड़ी केन्द्रों में फ्लेवर्ड, मीठा तथा दूध पाउडर उपलब्ध होगा।

9. हाल ही में किस खेल संघ को भारत के राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में मंज़ूरी दी गयी ?
A. अखिल भारतीय कबड्डी संघ
B. अखिल भारतीय कैरम संघ ✔
C. अखिल भारतीय हाकी संघ
D. उपरोक्त सभी

व्याख्या- हाल ही में युवा मामले व खेल मंत्रालय ने अखिल भारतीय कैरम संघ को अस्थायी मान्यता प्रदान की है। यह मान्यता 31 मार्च, 2019 तक लागू रहेगा अथवा दिल्ली उच्च न्यायालय के अगले निर्णय तक वैध रहेगा। इससे भारतीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने में सहायता मिलेगी।

10. हाल ही में किस राज्य ने मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना लांच की ?
A. उत्तराखंड ✔
B. मिजोरम
C. नागालैंड
D. असम

व्याख्या- उत्तराखंड सरकार ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में दूध उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना लांच की है।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM RAJASTHAN


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website