Current Affairs 3 July 2019

Current Affairs 3 July 2019


नवीनतम समसामयिकी 2019


Q.1 हाल ही मे RBI ने सार्वजनिक क्षेत्र के कितने बैंकों पर जुर्माना लगाया हैं ?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5

Answer - C ✔
व्याख्या:-
RBI ने सार्वजनिक क्षेत्र के 4 बैंकों पर जुर्माना लगाया  RBI ने नो योर कस्टमर ( KYC ) मानदंडों तथा मनी-लॉन्ड्रिंग विरोधी मानकों के उल्लंघन हेतु चार बैंकों पर 25-50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया है।

पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक और यूको बैंक पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि कॉर्पोरेशन बैंक पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बैंकों को नोटिस जारी किए गए थे कि वे कारण बताएं कि उनपर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए।

Q.2 हाल ही मे UIDAI ने कहा पर पहले ‘आधार सेवा केंद्र’ का संचालन किया है ?
A. दिल्ली
B. विजयवाड़ा
C. लखनऊ
D. केवल A और B

Answer - D ✔
व्याख्या:-
UIDAI ने दिल्ली और विजयवाड़ा में पहले ‘आधार सेवा केंद्र’ का संचालन किया है। यह वर्ष के अंत तक 114 ऐसे केंद्र स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है। ये आधार केंद्र, नामांकन, अद्यतनीकरण तथा अन्य गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने हेतु खोल गये हैं, जो UIDAI के स्वयं के और हजारों केंद्रों के अलावा संचालित होंगे, जो वर्तमान में बैंकों और डाकघरों द्वारा तथा सरकारी परिसरों में चलाए जा रहे हैं।


Q.3  भारत ने ₹200 करोड़ का एंटी टैंक मिसाइल समझौता किया, यह समझौता किस देश के साथ किया गया हैं ?
A. रूस 
B. चीन
C. जापान
D. ईरान

Answer - A ✔
व्याख्या:-
भारत ने Mi-35 अटैक हेलिकॉप्टरों के अपने बेड़े के लिए रूस से ‘स्ट्रम अटका’ एंटी-टैंक मिसाइल हासिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। मिसाइलों का सौदा लगभग ₹200 करोड़ का है और यह Mi-35 अटैक हेलिकॉप्टरों को दुश्मन के टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहनों को समाप्त करने की एक अतिरिक्त क्षमता देगा। हाल ही में, IAF ने स्पाइस-2000 स्टैंड-ऑफ हथियार प्रणाली का अधिग्रहण किया है।


Q.4 हाल ही मे कारगिल दिवस की सालगिरह पर विशेष शिविर का आयोजन कहा किया जा रहा हैं ?
A. दिल्ली
B. चंडीगढ़
C. गोवा
D. लद्दाख 

Answer - D ✔
व्याख्या:-
कारगिल दिवस की सालगिरह पर राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प के तत्वावधान में विशेष राष्ट्रीय एकीकरण शिविर जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। यह कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के समारोह का प्रतीक है। इसका विषय ‘रेजोइस, रीन्यू, रिमेम्बर’ है| लद्दाख स्काउट रेजिमेंटल सेंटर में विशेष राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में देश भर के 500 से अधिक कैडेट भाग ले रहे हैं।


Q.5 हाल ही मे छबड़ा थर्मल स्टेशन की इकाई का उद्घाटन किया गया, इसका संबंध किस राज्य से है?
A. मध्यप्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. राजस्थान 
D. पंजाब

Answer - C ✔
व्याख्या:-
हाल ही मे राजस्थान में, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 जून 2019 को छबड़ा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन की 5वीं और 6ठी इकाई का उद्घाटन किया। यह सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर टेक्नोलॉजी पर आधारित राज्य की पहली परियोजना है और इस परियोजना की अनुमानित लागत 9 हजार 550 करोड़ रुपये है। इससे प्रतिदिन 3 करोड़ अतिरिक्त इकाइयां उत्पन्न होंगी और 78 लाख नए उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।


Q.6 9 जुलाई को आयोजित होने वाले साहित्य सम्मान समारोह में महा कवि कन्हैयालाल सेठिया मायड भाषा का सम्मान किसे दिया जाएगा?
A. तृप्ति कुलश्रेष्ठ
B. डॉक्टर गजादान चारण 
C. आरती रॉय
D. कवि बैरागी

Answer - B ✔
व्याख्या:-
9 जुलाई को आयोजित होने वाले साहित्य सम्मान समारोह मैं महा कवि कन्हैयालाल सेठिया मायड़ भाषा सम्मान डॉक्टर गजा दान चारण को दिया जाएगा। डॉक्टर गजादान चारण को महाकवि कन्हैया लाल सेठी मायड भाषा का सम्मान के 11वे सम्मान में दिया जाएगा।

इस समारोह में 29 वां पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा को प्रदान किया जाएगा।
इस साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन 9 जुलाई को (छोटी खाटू) बांसवाड़ा में किया जाएगा। डॉक्टर गजा दान चारण का संबंध राजस्थान के डीडवाना नागौर से है।

Q.7 राजस्थान के पहले उद्योगपति जिन्हें कितने 10 साल का यूएई रेजिडेंट दिया गया
A. विजय सामियानी 
B. दीपेंद्र शेखावत
C. अर्जुन शेखावत
D. श्यामल दास

Answer - A ✔ 

Q.8 20वी राज्य पशु गणना में उटो में कितने प्रतिशत गिरावट आई
A. 20
B. 30
C. 35 
D. 45

Answer - C ✔ 

Q.9 हाल ही में राज्य के किस मंदिर को साइन बोर्ड में शामिल किया जाएगा
A. जीणा माता
B. केला देवी 
C. भंवर माता
D. नकटी माता

Answer - B ✔ 

Q.10 रिजर्व बैक ऑफ इंडिया के डिप्टी गर्वनर बने है
A. बीपी कानूनगो
B एमके जैन
C एन एस विश्वनाथन 
D विरल आचार्य

Answer - C ✔ 

Q.11 इस बार मंत्रिमंडल में कितनी महिलाओं को शामिल किया गया है
A 5
B 6 
C 4
D 10

Answer - B ✔ 

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator  

SGGP TEAM ( सोनू कुमार राजपूत बीका श्रीगंगानगर, कंचन पिरथानी & जोगाराम बेनिवाल बाड़मेर )


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website