Current Affairs 5 July 2019

Current Affairs 5 July 2019


नवीनतम समसामयिकी 2019


Q.1 राजस्थान के किस खिलाड़ी ने नई दिल्ली में शूटिंग चैंपियनशिप में 3 मेडल जीते हैं?
A. यशवर्धन सिंह
B. मीनाक्षी मीणा
C. माननी कौशिक
D. आत्मिका गुप्ता

Answer - A ✔
व्याख्या:-
हाल ही में राजस्थान के यशवर्धन सिंह ने दिल्ली में आयोजित 19वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में 3 मेडल जीते हैं। यशवर्धन सिंह एयर राइफल की सीनियर मिक्स टीम स्पर्धा में मीनाक्षी मीणा के साथ गोल्ड मेडल जीता है।  जूनियर मिक्स टीम स्पर्धा में माननी कौशिक के साथ सिल्वर मेडल जीता है। यूथ मिक्स टीम स्पर्धा में आत्मिका गुप्ता के साथ कांस्य पदक जीता है।


Q.2 हाल ही में राजस्थान के किस व्यक्ति को ब्रिटिश संसद में योग रत्न से सम्मानित किया गया है?
A. डॉ एच आर नागेंद्र
B. डॉक्टर नवीन भंडारी
C. सुधांशु चौधरी
D. प्रेम भंडारी

Answer - D ✔
व्याख्या:-
21 जून को ब्रिटिश संसद में ऑल पार्लियामेंट्री ग्रुप ऑफ इंडियन ट्रेडिशनल साइंसेज की ओर से पांचवी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया था।  जयपुर फुट यूएस के चेयरमैन व SVYASA अमेरिका के संस्थापक निदेशक प्रेम भंडारी को योग रत्न से सम्मानित किया गया है।इनका संबंध राजस्थान से है।


वहीं स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान बैंगलोर (SVYASA) के चांसलर योग गुरु डॉक्टर एचआर नागेंद्र को आनंदा योगी से सम्मानित किया गया। लंदन में डॉक्टर नागेंद्र ने अपने अवार्ड के साथ- साथ प्रेम भंडारी का भी अवार्ड स्वीकार किया।

Q.3 रिसर्च क्षेत्र में भारत का सबसे सम्मानित अवार्ड यूथ रिसर्च अवॉर्ड 2018-19 राजस्थान की किस व्यक्ति को दिया गया ?
A. अमन शर्मा
B. सुशील शर्मा
C. सुनील पूनिया
D. सुरेश वर्मा

Answer - A ✔
व्याख्या:-
हाल ही में राजस्थान के अमन शर्मा को यूथ रिसर्च अवॉर्ड 2018-19 से सम्मानित किया गया है। भामा परमाणु अनुसंधान केंद्र की ओर से प्रदर्शित रिसर्च पेपर ने विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा जारी की गई प्रमाण पत्र को भामा परमाणु अनुसंधान के असिस्टेंट डायरेक्टर डीके वेंकटेश मैं अमन शर्मा को आवार्ड के साथ सम्मानित किया गया है। अमन शर्मा का संबंध राजस्थान के झुंझुनू जिले के प्रतापपुरा गांव से है।


Q.4 राजस्थान सरकार द्वारा बोर्ड आफ इंडियन मेडिसिन राजस्थान का सभापति किसे नियुक्त किया गया है?
A. सचिन वर्मा
B. कुलदीप सिंह
C. प्रोफेसर महेश चंद शर्मा 
D. रमेश शर्मा

Answer - C ✔
व्याख्या:-
हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा आदेश जारी कर प्रोफेसर महेश चंद्र को बोर्ड आफ इंडियन मेडिसिन राजस्थान का सभापति नियुक्त किया गया है। इनका संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है।


Q.5 हाल ही में राजस्थान की किस बेटी ने मिस महाराष्ट्र 2019 का खिताब जीता है?
A. अनुपमा सोनी
B. प्रियंका पुनिया
C. योगिता शर्मा
D. रुचिता शर्मा

Answer - B ✔
व्याख्या:-
हाल ही में राजस्थान की बेटी प्रियंका पूनिया ने मिस महाराष्ट्र 2019 का खिताब जीता है। प्रियंका पूनिया का संबंध सादुलपुर तहसील के गांव गागड़वास से है। यह चूरू जिले के अंतर्गत आता है।


Q.6 प्रदेश में चौगान खेल महाकुंभ कहा शुरू हुआ है
A. जोधपुर
B. जयपुर 
C. कोटा
D. उदयपुर

Answer - B ✔

Q.7 प्रदेश की किस महिला को अंतर्राष्ट्रीय कर्म रत्न पुरस्कार दिया गया
A. डॉ प्रेम पुनिया
B. डॉ सविता माहेश्वरी 
C. मनु भंडारी
D. रूमा देवी

Answer - B ✔

Q.8 ब्रटिश संसद में प्रदेश के किस व्यक्ति को योग रत्न से सम्मानित किया गया
A. डॉ नगेन्द्र सिंह
B. प्रेम भंडारी 
C. अरविंद सक्सेना
D. मनीष अग्रवाल

Answer - B ✔

Q.9 राज्य सरकार ने किसानों को लाभ पहुँचाने के लिये कौन सा पोर्टल लॉन्च किया गया
A. कृषक पोर्टल
B. कृषक सहायक पोर्टल 
C. लघु सीमांत कृषक सेवा पोर्टल 
D. इसमे कोई नही

Answer - C ✔

Q.10 हाल ही में किसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता चुना गया है
A. डोनाल्ड ट्रंप
B. शी जिनशीप
C. व्लादिमीर पुतिन
D. नरेन्द्र मोदी 

Answer - D ✔

Q.11 प्रदेश के किस जिले में विश्व की सबसे बड़ी फिल्म लाइब्रेरी बनेगी
A. जोधपुर
B. जयपुर 
C. अलवर
D. बीकानेर

Answer - B ✔

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator  

SGGP TEAM ( सोनू कुमार राजपूत बीका श्रीगंगानगर & जोगाराम बेनिवाल बाड़मेर )


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website