Current Affairs 7 July 2019

Current Affairs 7 July 2019


नवीनतम समसामयिकी 2019


Q.1 30 जून को छबड़ा थर्मल सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट में पांचवीं और छठी इकाई का लोकार्पण किसके द्वारा किया जाएगा?
A. अशोक गहलोत 
B. सचिन पायलट
C. बीडी कल्ला
D. शांति धारीवाल

Answer – A ✔
व्याख्या:-
30 जून को छबड़ा थर्मल सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट में पांचवी और छठी इकाई का लोकार्पण राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया।

👉 छबड़ा थर्मल सुपर क्रिटिकल प्लांट राजस्थान के बांरा जिले में स्थित है।

Q.2 राजस्थान के किस व्यक्ति को भारत सरकार ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मसाला बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है?
A. महेश स्वामी
B. महिपाल श्रीवास्तव
C. सुनील खन्ना
D. भोजराज सारस्वत 

Answer – D ✔
व्याख्या:-
 राजस्थान के भोजराज सारस्वत को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मसाला बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है।

भोजराज सारस्वत का संबंध राजस्थान के नागौर जिले से है। इनको इस बोर्ड का सदस्य 3 साल के नियुक्त किया है।

Q.3 हाल ही में राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक किसे बनाया गया है?
A. कपिल गर्ग
B. ओपी मल्होत्रा
C. डॉक्टर भूपेंद्र यादव 
D. एस भंडारी

Answer – C ✔
व्याख्या:-
हाल ही में राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक डॉ भूपेंद्र यादव को बनाया गया है। डॉक्टर भूपेंद्र यादव 1 जुलाई को अपना पद ग्रहण करेंगे। मूल रूप से हरियाणा निवासी डॉक्टर भूपेंद्र यादव एमबीबीएस डिग्रीधारी है वह राजस्थान कैडर के वर्ष 1986 बैच के आईपीएस है डॉक्टर भूपेंद्र यादव 30 जून को रिटायर हुए कपिल गर्ग का स्थान लेंगे।


Q.4 हाल में किये गए पुलिस स्टेशन सर्वेक्षण (Police Station Survey) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 

  1. इन स्टेशनों का मूल्यांकन महिलाओं, अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों, संपत्ति से संबंधित अपराधों के विरुद्ध की गई कार्यवाई आदि के आधार पर किया गया।

  2. इस सर्वेक्षण में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में उपस्थित फरक्का पुलिस स्टेशन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।


उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा सही है?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Answer – B ✔
व्याख्या:-
गृह मंत्रालय द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, देश के तीन सबसे अच्छे पुलिस स्टेशन राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और पश्चिम बंगाल में हैं। 


पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में उपस्थित फरक्का पुलिस स्टेशन को इस रैंकिग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। अतः कथन 1 सही नहीं है।

राजस्थान के बीकानेर ज़िले में उपस्थित कालू पुलिस स्टेशन ने प्रथम रैंक हासिल किया है क्योंकि यहाँ पर महिलाओं के लिये हेल्प डेस्क, पीने का पानी तथा वाई-फाई जैसी सभी सुविधाएँ पाई गईं।

दूसरे स्थान पर निकोबार ज़िले में कैंपबेल बे है। इसमें बच्चों के अनुकूल कमरे तथा शिकायतकर्त्ताओं एवं आगंतुकों के लिये एक अलग प्रतीक्षालय है।

इन स्टेशनों का मूल्यांकन महिलाओं, अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों, संपत्ति से संबंधित अपराधों के विरुद्ध की गई कार्यवाई आदि के आधार पर किया गया। अतः कथन 2 सही है।

Q.5  हाल ही में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
A. सुनीता कुमारी
B. ममता भूपेश
C. संगीता बेनीवाल 
D. कृष्णा पूनिया

Answer – C ✔
व्याख्या:-
28 जून को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा राजस्थान की संगीता बेनीवाल को राज्य बाल अधिकार संरक्षण का अध्यक्ष बनाया गया है। संगीता बेनीवाल के साथ 3 और सदस्य को मनोनीत किया गया है। सुनीता बेनीवाल की नियुक्ति राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर 3 साल के लिए की गई है। संगीता बेनीवाल का सबंध राजस्थान के जोधपुर जिले से है।


Q.6 विधानसभा की संपूर्ण कार्रवाई सीधा यूट्यूब पर प्रसारण करने वाली भारत की पहली विधानसभा कौन सी है?
A. राजस्थान विधानसभा 
B. गुजरात विधानसभा
C. उत्तर प्रदेश विधानसभा
D. पश्चिम बंगाल विधानसभा

Answer – A ✔
व्याख्या:-
राजस्थान विधानसभा देश की पहली विधानसभा बन गई है। उसने सदन की संपूर्ण काव्य का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर शरू किया है। पहली बार 15वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र में 28 जून से यूट्यूब पर विधानसभा सभा की संपूर्ण कार्रवाई का सीधा प्रसारण शुरू किया गया है। सरकार के कार्यों में पारदर्शिता लाने की दृष्टि से यह एक नई पहल शुरू की गई है।


Q.7 निम्नलिखित में से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड की योजना के अंतर्गत किस राज्य को सम्मिलित किया गया है?
A. गुजरात
B. राजस्थान 
C. उत्तर प्रदेश
D. पंजाब

Answer – B ✔
व्याख्या:-
संपूर्ण भारत में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड की योजना साल भर में लागू की जाएगी। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने 28 जून को कहा कि लोगों की सुविधा के लिए क्या योजना देश भर में लागू की जाएगी। अभी इसे आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलगाना और त्रिपुरा में लागू किया गया है।


Q.8 हाल ही में डॉक्टर रघु शर्मा ने किस व्यक्ति को बेस्ट डर्मेटोलॉजिस्ट अवार्ड सम्मानित किया गया है?
A. संध्या राठी
B. बीडी कला
C. डॉक्टर संजय सकरवाल 
D. संजय बत्रा

Answer – C ✔
व्याख्या:-
डॉ संजय सकरवाल को चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा नेम बेस्ट डर्मेटोलॉजिस्ट अवार्ड से नवाजा गया है। डॉक्टर संजय सकरवाल का संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है।


Q.9 राजस्थान सरकार ने राज्य की शिक्षा नीति बनाने के लिए 3 सदस्य कमेटी का गठन किसकी अध्यक्षता किया गया है?
A. ओंकार सिंह 
B. ओमप्रकाश सारस्वत
C. हरि कृष्ण आर्य
D. उपरोक्त सभी

Answer – A ✔
व्याख्या:-
पूर्व आईएएस ओंकार सिंह की अध्यक्षता में 3 सदस्य समिति में बीकानेर में शिक्षा विभाग में कार्यकर्ता पूर्व संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश सारस्वत पूर्व प्रधानाचार्य हरि कृष्ण आचार्य को सदस्य मनोनीत किया गया है। राजस्थान की शिक्षा नीति भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय प्रारूप के अनुसार बनाई जाएगी।

यह समिति वर्ष 2019 की शिक्षा नीति के प्रारूप का वह अग्रणी राज्यों की शिक्षा नीति का अध्ययन करके राज्य की शिक्षा नीति तैयार करने के लिए आधारभूत कार्य को पूरा करेगी।

Q.10 जयपुर शहर की चारदीवारी को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने से संबंधित प्रस्ताव को यूनेस्को द्वारा कहां हुई बैठक के दौरान निरस्त किया गया है?
A. वाशिंगटन
B. नई दिल्ली
C. लंदन
D. पेरिस 

Answer – D ✔
व्याख्या:-
जयपुर शहर की चारदीवारी को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा देने से संबंधित यूनेस्को की तरफ से पेरिस में हुई बैठक में जयपुर का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है।


Q.11 हाल ही में राजस्थान की किस महिला को अंतरराष्ट्रीय अमेरिकन काउंसिल ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय अवार्ड दिए जाएंगे?
A. ममता बिश्नोई
B. प्रिया पुनिया
C. सुमन राव
D. डॉ वीना सोनी 

Answer – D ✔
व्याख्या:-
अंतरराष्ट्रीय अमेरिकन काउंसिल ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से डॉ रीना सोनी का 3 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिए चुना गया है। तमिलनाडु में आयोजित 30 जून को प्रोग्राम में डॉक्टर सोनी को:-


  1. इंटरनेशनल बेस्ट रिसर्च अवॉर्ड

  2. इंटरनेशनल बेस्ट सीनियर फैकेल्टी अवार्ड

  3. इंटरनेशनल वुमन एंपावरमेंट अवार्ड


यह तीनों अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।डॉ वीणा सोनी का संबंध राजस्थान के जोधपुर जिले से है।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator  

SGGP TEAM ( सोनू कुमार राजपूत बीका, श्रीगंगानगर )


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website