Current Affairs 9 July 2019

Current Affairs 9 July 2019


नवीनतम समसामयिकी 2019


Q.1 गंगा नदी डॉल्फ़िन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

  1. यह डॉल्फ़िन हाल ही में बिहार में पाई गई।

  2. यह IUCN की लुप्तप्राय सूची में शामिल है।


उपर्युक्त कथनों में कौन-सा सही हैं?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Answer – C ✔
व्याख्या:-
हाल में बिहार के किशनगंज ज़िले में गंगा की सहायक महानंदा नदी में पहली बार लुप्तप्राय गंगा नदी डॉल्फ़िन पाई गई है। इसका वैज्ञानिक नाम प्लैटनिस्टा गैंगेटिका (Platanista gangetica) है। यह IUCN की लुप्तप्राय सूची में शामिल है। तथा CITES के परिशिष्ट 1 में सूचीबद्ध है।


Q.2 नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय SMI 2019 कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के किन व्यक्तियों को उद्योग रतन अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
A. सत्येन्द्र जोहरी
B. निशा जोहरी
C. उपयुक्त दोनो 
D. कोई नहीं

Answer – C ✔
व्याख्या:-
सत्येन्द्र जोहरी, निशा जोहरी ने दिल्ली में आयोजित लघु एवं मध्यम उद्यम कार्यक्रम मे टॉप 100 उच्च श्रेणी के उद्यमियों में जगह बना ली है। उनको यहां पर उद्योग रत्न से सम्मानित किया गया है। इनका संबंध राजस्थान के जोधपुर जिले से है।


27-29 जून तक अंतरराष्ट्रीय SMI क्वेशन के दूसरे संस्करण का आयोजन दिल्ली में किया गया था। इसमे राजस्थान के 3 उद्यमी को शामिल किया गया है। केंद्रीय सूक्ष्म,लघु ओर मध्यम उद्यम तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सम्मानित किया गया है।

इस कार्यक्रम में टॉप 100 उच्च श्रेणी के उद्यमियों का चयन किया गया था। जिसके लिए 34011 उद्योगपतियों ने नामांकन दर्ज करवाया था।

Q.3 हाल ही में राजस्थान के किस स्थान को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज सूची में सम्मिलित किया है?
A. आमेर दुर्ग
B. जयपुर का परकोटा 
C. मरू उद्यान जैसलमेर
D. करणी माता का मंदिर

Answer – B ✔
व्याख्या:-
हाल ही में राजस्थान के जयपुर परकोटे को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में सम्मिलित किया गया है। अज़रबैजान के बाकू में आयोजित यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज समिति के 43वे सत्र के दौरान भारत के गुलाबी शहर जयपुर के परकोटा को हेरिटेज की सूची में सांस्कृतिक स्थलों के लिए शामिल कर लिया गया है।


यूनेस्को की विश्व हेरिटेज की सूची में जयपुर शहर के शामिल होने के साथ भारत में कुल 38 विश्व विरासत स्थल है। जिसमें 30 सांस्कृतिक स्थल है। 7 प्राकृतिक स्थल है। एक मिश्रित स्थल शामिल है।

राजस्थान के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को 1983 मे शामिल कर लिया गया था। रेड फोर्ट कॉन्पलेक्स 2007,  जंतर मंतर 2010, हिल्स फोर्ट ऑफ़ राजस्थान 2013, जयपुर शहर के परकोटा को 2019 में शामिल किया गया है। जयपुर विश्व विरासत में अहमदाबाद के बाद देश का दूसरा शहर है।

UNESCO :- United Nation Educational, Scientific and cultural Organisation

  • स्थापना:- 4 नवम्बर 1945

  • मुख्यालय :-पेरिस फ्रांस

  • सदस्य:- 193

  • डायरेक्टर जनरल:- आंद्रे अजोले।


Q.4 महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में भारत के किस राज्य द्वारा शांति और अहिंसा विभाग का गठन किया जाएगा ?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. राजस्थान 
D. मध्य प्रदेश

Answer – C ✔
व्याख्या:-
हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई है। कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में राजस्थान में शांति और अहिंसा विभाग का गठन किया जाएगा। 6 जुलाई को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरिश चंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्था में राज्यों की सेवाओं के आधारभूत प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की गई है।


राजस्थान राज्य का गठन:- 30 मार्च 1956
वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री - श्री अशोक गहलोत
उप मुख्यमंत्री - सचिन पायलट
राज्यपाल - कल्याण सिंह
राजस्थान की राजधानी- जयपुर

Q.5 हाल ही में एटीएस और एसओजी के महानिदेशक का पदभार राजस्थान के किस व्यक्ति ने ग्रहण किया है?
A. बीएस धनोआ
B. अनिल पालीवाल 
C. सुरजीत लांबा
D. अभिनंदन

Answer – B ✔
व्याख्या:-
ADG अनिल पालीवाल ने एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (ATS) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के महानिदेशक पद ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह पद 6 जुलाई को ग्रहण किया है। अनिल पालीवाल IG BSF के अलावा अजमेर रेंज के IG भी रह चुके हैं।


Q.6 किस ट्रेन को देश की पहली प्राइवेट ट्रेन बनाया जा रहा है

A. दिल्ली - लखनऊ तेजस
B. दिल्ली - अमृतसर तेजस
C. दिल्ली - कानपुर तेजस
D. दिल्ली - आगरा तेजस

Answer - A✔
व्याख्या - निजीकरण के रास्ते को साफ करने के लिए दिल्ली लखनऊ तेजस ट्रैन को प्राइवेट करने का फैसला लिया गया है जिसको 10 जुलाई को अंतिम रूप दिया जाएगा शुरुआती तौर पर रेलवे ने 100 दिन में 2 ट्रैन को प्राइवेट करने का निर्णय लिया है

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) कस्टडी में इस ट्रेन में रखा गया जाएगा जिसके लिए उसको रेलवे बोर्ड को भुकतान करना पड़ेगा भारतीय रेलवे को निजीकरण और इसकी गति को बढ़ाने के लिए अर्थशास्त्री विवेक देवराय की अध्यक्षता में 7 सदस्यों की कमेटी नीति आयोग के सदस्य के द्वारा सितंबर 2014 में स्थापित की गई

तेजस ट्रेन ( Tejas train )

  1. 200 km प्रति घण्टे की रफ्तार से चलने वाली देश की पहली ट्रैन है

  2. इसमे स्वचालित प्लग टाइप दरवाजे है जो ट्रैन चलते ही दरवाजे मेट्रो की तरह अपने आप बन्द हो जायेगे

  3. तेजस का कलर उगते हुए सूरज की तरह रखा गया है


Q.7 आर्थिक सर्वेक्षण 2018-19 के अनुसार भारत की जनसंख्या वृद्धि दर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

  1. सर्वेक्षण के अनुसार आने वाले दो दशकों में भारत की जनसंख्या वृद्धि में तेजी से वृद्धि का अनुमान है।

  2. इसी समयावधि में भारत अपनी जनसँख्या की बढ़ती उम्र को आसानी से प्रतिबंधित कर लेगा।


उपर्युक्त कथनों में कौन-सा सही है?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Answer - D✔
व्याख्या - हाल ही में जारी आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) 2018-19 के अनुसार भारत की जनसंख्या वृद्धि दर अनुमान की अपेक्षा और अधिक तेज़ी से घटेगी। अतः कथन 1 सही नहीं है।  लेकिन इसी समयावधि में भारत के समक्ष अपनी जनसंख्या की बढ़ती उम्र को प्रबंधित करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। अतः कथन 2 भी सही नहीं है।

वर्ष 1971-81 के दौरान भारत की जनसंख्या वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत थी, जो वर्ष 2011-16 में 1.3 प्रतिशत हो गई। आँकड़े दर्शाते हैं कि वर्ष 1970-80 से अब तक भारत की जनसंख्या वृद्धि दर में काफी गिरावट आई है।

Q.8 हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत मे इंटरनेट शटडाउन के मामले में राजस्थान को कोनसा स्थान मिला है
A. पहला
B. दूसरा 
C. तीसरा
D. चौथा

Answer - B✔
व्याख्या - राजस्थान को दूसरा स्थान मिला है प्रथम जम्मू कश्मीर
राजस्थान में 59 बार इंटरनेट शटडाउन हुआ है इसमे से पिछले 3 सालों में ही 52 बार इंटरनेट सुविधा बंद की गई

Q.9 भारत-आसियान त्रिगुट व्‍यापार मंत्रियों की बैठक हाल में कहां आयोजित की गई ??
A. सिंगापुर
B. क्वालालंपुर
C. हनोई
D. नई दिल्ली  

Answer - D✔
व्याख्या - भारत की "एक्ट ईस्ट" नीति के तहत नई दिल्ली में भारत और आशियान देशों के व्यापार मंत्रियों की नई दिल्ली में बैठक आयोजित हुई।

जिसमें केन्‍द्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग और रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल, थाईलैंड की कार्यवाहक वाणिज्‍य मंत्री सुश्री चटिमा बुन्‍यप्रफासारा, इंडोनेशिया के व्‍यापार मंत्री एनगैरतियास्‍तो लुकिता, आसियान के महासचि‍व श्री लिम जॉक होई और आरसीईपी के टीएनसी अध्‍यक्ष श्री ईमान पैमबैग्‍यो ने भाग लिया।

इसका उद्देश्य वर्तमान में जारी क्षेत्रीय व्‍यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) पर अनौपचारिक सलाह-मशविरा करना था।

Q.10 निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में खोजा गया है
A. ओड़िसा
B. अरुणाचल प्रदेश 
C. झारखण्ड
D. महाराष्ट्र

Answer - B✔

Q.11 निम्नलिखित में से किसने G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर RIC (रूस भारत ओर चीन) की अनोपचारिक बैठक की अध्यक्षता की
A. व्लादिमीर पुतिन
B. नरेंद्र मोदी 
C. शी जिनशिप
D. डोनाल्ड ट्रंप

Answer - B✔

Q.12 सऊदी अरब ने भारत के हज कोटा को .......व्यक्तियों के लिये बढ़ाया है
A. 10.000
B. 20.000
C. 30.000 
D. 40.000

Answer - C✔

Q.13 महाराणा रणजीत सिंह की आदमकद मूर्ति का अनावरण निम्नलिखित में से किस शहर में हुआ है
A. अमृतसर
B. लाहौर 
C. इस्लामाबाद
D. गुरदासपुर

Answer - B✔

Q.14 जोजिला सुरंग एशिया की सबसे लंबी सुरंग होगी जिसकी लंबाई लगभग ........है
A. 10.4 किलो
B. 8.8 किलो
C. 11.9 किलो
D. 14.2 किलो 

Answer - D✔

Q.15 हाल ही में किस भारतीय को अंर्तराष्ट्रीय ओलपिंक समिती का सदस्य चुना गया है
A. नरीदर बत्रा 
B. अभिताभ कांन्त
C. ओम बिड़ला
D. जोगाराम

Answer - A✔

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator  

SGGP TEAM


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website