Samanya Gyan Logo
Background

Master Latest Current Affairs : 07 April 2019

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials for comprehensive exam preparation.

Latest Current Affairs : 07 April 2019


नवीनतम समसामयिकी महत्वपूर्ण प्रश्न


Qu 1:- हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा कैफ़े साइंटिफिक किस राज्य से सम्बंधित है ?
A. केरल ✅
B. असम
C. उडीसा
D. अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या- केरल में ह्यूम सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड वाइल्डलाइफ बायोलॉजी के कुछ एक वैज्ञानिक विशेषज्ञों ने “कैफ़े साइंटिफिक” लांच किया है, इसका उद्देश्य आम लोगों में विज्ञान को बढ़ावा देना है। यह विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य में इस प्रकार का पहला अभियान है।

Qu2:- किस भारतीय मनोचिकित्सक ने 2019 जॉन डर्क्स कनाडा गेर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्ड जीता ?
A. विक्रम साराभाई
B. विक्रम पटेल ✅
C. मनु पटेल
D. इनमे से कोई नहीं

व्याख्या- प्रोफेसर विक्रम पटेल ने 2019 जॉन डर्क्स कनाडा गेर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्ड जीता। श्री पटेल को यह पुरस्कार निम्न तथा मध्यम आय वाले देशों में मानसिक समस्याओं के कारकों के अध्ययन के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार के विजेता को 1 लाख डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं। प्रोफेसर विक्रम पटेल इस पुरस्कार को 24 अक्टूबर, 2019 को टोरंटो में प्राप्त करेंगे।

Qu3:- हाल ही में कौन सा लैटिन अमेरिकी देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हुआ ?
A. रुस
B. जापान
C. ईरान
D. बोलीविया ✅

व्याख्या- बोलीविया ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये। इन दिनों भारत के राष्ट्रपति बोलीविया की यात्रा पर हैं।

Qu4:- हाल ही में जे. महेंद्र का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र क्षेत्रीय सिनेमा के फिल्ममेकर थे?
A. हिन्दी सिनेमा
B. तमिल सिनेमा ✅
C. गुजराती सिनेमा
D. मराठी सिनेमा

व्याख्या- जे. महिंद्रा तमिल सिनेमा के फिल्ममेकर थे, हाल ही में उनका निधन चेन्नई में 2 अप्रैल, 2019 को हुआ। उन्होंने मुल्लुम मलारुम, उथिरी पूक्कल, मेंजाथाई किल्लाथे जैसी फिल्मों में कार्य किया।

Qu5:- 2019 योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब किसने जीता?
A. किदम्बी श्रीकांत
B. विक्टर एक्सेलसन ✅
C. चेतन आनंद
D. पुलेला गोपीचंद

व्याख्या- विक्टर एक्सेलसन ने 2019 योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता। फाइनल में उन्होंने भारत के किदम्बी श्रीकांत को 7-21, 20-22 से पराजित किया। यह फाइनल नई दिल्ली में खेला गया।

Qu6:- हाल ही में किस देश ने तियानलियन II-01 सैटेलाइट लांच किया ?
A. रूस
B. जापान
C. इजरायल
D. चीन ✅

व्याख्या- हाल ही में चीन ने तियानलियन II-01 सैटेलाइट लांच किया। यह एक डाटा रिले सैटेलाइट है। इस सैटेलाइट को लॉन्ग मार्च-3B राकेट की सहायता से शिचांग सैटेलाइट लांच सेंटर से लांच किया गया। यह चीन की दूसरी पीढ़ी का डाटा ट्रैकिंग तथा रिले सैटेलाइट है। इस सैटेलाइट से डाटा रिले, माप व नियंत्रण, मानव युक्त स्पेसक्राफ्ट के लिए ट्रांसमिशन जैसे कार्य किये जा सकेंगे। इस सैटेलाइट का विकास चाइना अकैडमी ऑफ़ स्पेस टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया है।

Qu7:- विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है ?
A. 2 अप्रैल ✅
B. 3 अप्रैल
C. 4 अप्रैल
D. 5 अप्रैल

व्याख्या- 2 अप्रैल को प्रतिवर्ष विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 नवम्बर, 2007 को प्रस्ताव 62/139 पारित किया था। इस वर्ष विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस की थीम “सहायक टेक्नोलॉजी, सक्रीय भागीदारी” है।

Qu8:- ग्लेनफिडिच इमर्जिंग आर्टिस्ट ऑफ़ द ईयर 2019 के लिए किस भारतीय कलाकार को चुना गया है?
A. राजू विश्वनाथ
B. राजू बरैया ✅
C. मनु साहनी
D. उपरोक्त मे से कोई नहीं

व्याख्या- वड़ोदरा के कलाकार राजू बरैया को ग्लेनफिडिच इमर्जिंग आर्टिस्ट ऑफ़ द ईयर 2019 के लिए चुना गया है। वे ग्लेनफिडिच आर्टिस्ट्स इन रेजिडेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बरैया को इनामस्वरुप 10 लाख रुपये भी प्रदान किये जायेंगे।

Qu9:- प्रवासी भारतीय सम्मान 2019 किसे प्रदान किया गया ?
A. राजेंद्र जोशी ✅
B. शरद जैन
C. रजत यादव
D. राजेश जोशी

व्याख्या- हाल ही में स्विट्ज़रलैंड में निवास करने वाले NRI डॉ. राजेन्द्र जोशी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर किये गये प्रशस्ति पत्र को स्विट्ज़रलैंड में भारतीय एम्बेसडर सीबी जॉर्ज ने डॉ. राजेन्द्र जोशी को प्रदान किया। डॉ. राजेन्द्र जोशी को विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।

Qu10:- Asian Development Bank ( ADB ) के एशियाई विकास परिदृश्य 2019 के अनुसार, मजबूत उपभोग के दम पर भारत की आर्थिक वृद्धि दर में तेजी आने का अनुमान है और चालू वित्त वर्ष में घरेलू अर्थव्यवस्था कितने प्रतिशत की तेजी से वृद्धि कर सकती है
A. 6.2%
B. 6.5%
C. 7.0%
D. 7.20% ✅

व्याख्या- Asian Development Bank ( ADB ) के एशियाई विकास परिदृश्य 2019 के अनुसार, मजबूत उपभोग के दम पर भारत की आर्थिक वृद्धि दर में तेजी आने का अनुमान है और चालू वित्त वर्ष में घरेलू अर्थव्यवस्था 7.20 प्रतिशत की तेजी से वृद्धि कर सकती है।

Q.11 निम्नलिखित कथनों पर विचार कर नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन करें ?
(1) झालावाड़ के हुकुम चंद पाटीदार को जैविक खेती में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान प्रदान करने की घोषणा 25 जनवरी 2019 को की गई ।

(2) सीकर के जगदीश प्रसाद पारीक को जैविक खेती के समाचारों के लिए पद्म श्री सम्मान प्रदान करने की घोषणा 25 जनवरी 2019 को की गई।

(3) जगदीश प्रसाद पारीक स्वामी विवेकानंद जैविक कृषि अनुसंधान केंद्र के संस्थापक हैं।

(A) 1 व 2 सही है ✔
(B) 1 व 3 सही है
(C) 2 व 3 सही है
(D) 1 2 3 सही है

व्याख्या~ पद्मश्री सम्मान भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न पद्म विभूषण पद्म भूषण है पद्मश्री सम्मान वर्ष 1954 से शुरू किया गया था।

प्रश्न=12 बीते साल खेलों की स्पॉन्सरशिप में कितने % वर्दी हुई है ?

[A] 15
[B] 12
[C] 25
[D] 20

(B) ✔ 

Q.13 हाल ही में V.G पटेल का निधन हो गया वे प्रसिद्ध थे
A. अर्थशास्त्री ✔ 
B. साहित्यकार
C. पत्रकार
D. राजनेता

व्याख्या- हाल ही में V.G पटेल का निधन हो गया यह प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे । इनका निधन 79 वर्ष की आयु में हुआ है । इन्हें भारत में 'फादर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप मूवमेंट' माना जाता है। फादर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप मूवमेंट की स्थापना 1983 में की गई।  उन्हें वर्ष 2017 में पदम श्री से सम्मानित किया गया था।

Q.14 निम्नलिखित में से किसे भारतीय उधोग के पिता के रूप में जाना जाता है ?

  1. धीरू भाई अम्बानी 

  2. जमदेशजी टाटा  ✔ 

  3. गौतम अडानी 

  4. वलचंद हीराचंद 


व्याख्या~ जमदेशजी नूसरवान जी टाटा एक भारतीय अग्रणी उधोगपति थे जिन्होंने भारत के सबसे बड़े समूह कंपनी टाटा समूह की स्थापना की। उन्हें भारतीय उधोग के पिता के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न=15 2019 का अर्थ ऑवर कब मनाया गया ?

[A] 21 मार्च
[B] 27 मार्च
[C] 28 मार्च
[D] 30 मार्च

(D)✔
व्याख्या:- अर्थ ऑवर के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की जाती है I 30 मार्च 2019 को राजस्थान का 70वां स्थापना दिवस मनाया गया I अर्थ ऑवर 2019 के 13 वें संस्करण का विषय #Connect2Earth है I

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM

Leave a Reply