Samanya Gyan Logo
Background

Ace Your Exams with Free Test Series And topic-wise practice materials

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials. Whether you're preparing for competitive exams, academic tests, or skill assessments, we've got you covered.

Daily Current Affairs: 01 February 2019


नवीनतम समसामयिकी विशेष


प्रश्न=01. राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है ?
अ) 25 जनवरी
ब) 22 जनवरी
स) 24 जनवरी
द) 28 जनवरी

(अ)
व्याख्या:- 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह राष्ट्रीय मतदाता दिवस का 9वां संस्करण है। इसका उद्देश्य देश में चुनावों में मतदान करने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस दिवस के अवसर पर चुनावी प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित (National Awards for the Best Electoral Practices) किया जाता है। इस वर्ष नई दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है, इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी हिस्सा लिया पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 में मनाया गया था, इसे चुनाव आयोग (निर्वाचन आयोग) की स्थापना दिवस की समृति में मनाया जाता है। चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गयी थी।

प्रश्न=02. हाल ही में किसे भारत रत्न से सम्मानित नही किया गया ?
1) प्रणब मुखर्जी
2) नानाजी देशमुख
3) भूपेन हज़ारिका
4) अटल बिहारी वाजपेयी
कूट:-
अ) 1, 2, 3
ब) 2 और 4
स) केवल 4
द) केवल 1

(द)
व्याख्या:- प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न6 से सम्मानित किया गया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत से सम्मानित किया गया। उनके अलावा प्रसिद्ध असमिया गायक भूपेन हजारिका तथा भारतीय जनसंघ के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

प्रणब मुखर्जी➖ प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसम्बर, 1935 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। अपने जीवनकाल में उन्होंने अनेकों प्रतिष्ठित पदों पर कार्य किया। उन्होंने 25 जुलाई, 2012 से लेकर 25 जुलाई, 12017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

भूपेन हजारिका➖ कभूपेन हज़ारिका एक प्रसिद्ध असमिया गायक थे। उनका जन्म 8 सितम्बर, 1926 को असम के सदिया में हुआ Qथा। उनका निधन 5 नवम्बर, 2011 को हुआ था। उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है।

नानाजी देशमुख➖ नानाजी देशमुख एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ग्रामीण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में कार्य किया। उन्हें 1999 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वे भारतीय जनसंघ के एक नेता भी थे। वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1916 को हुआ था। उनका निधन 27 फरवरी, 2010 को हुआ था। उन्हें भी मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया जा रहा है।

प्रश्न=03. गणतंत्र दिवस परेड में असम राइफल के महिला दल का नेतृत्व किसने किया ?
अ) मेजर खुशबु कँवर
ब) लेफ्टिनेंट कस्तूरी
स) कैप्टन सुरभि
द) कैप्टन शिखा

(अ)
व्याख्या:- गणतंत्र दिवस 2019 की परेड में भारतीय नौसेना, थल सेना सेवा कॉर्प्स तथा सिग्नल कॉर्प्स यूनिट ने हिस्सा लिया, इसमें असम राइफल्स के महिला दल का प्रतिनिधित्व मेजर खुशबू कँवर ने किया। सिग्नल कॉर्प्स का नेतृत्व कैप्टेन शिखा सुरभि ने किया। लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने भारतीय थल सेना सेवा कॉर्प्स का नेतृत्व किया। जबकि कैप्टेन भावना स्याल ने ट्रांसपोर्टेबल सैटेलाइट टर्मिनल के दल का नेतृत्व किया।

प्रश्न=04. पंचशती गल्पो नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
अ) अतिन बंद्योप्ध्याय
ब) चेतन भगत
स) चित्रा मुदगल
द) संजय बारू

(अ)
व्याख्या:- अतिन बंद्योप्ध्याय के प्रसिद्ध बंगाली लेखक थे, हाल ही में उनका निधन 85 वर्ष की आयु में हुआ। उन्हें 2004 में “पंचशती गल्पो” लघुकथाओं के संकलन के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं : नीलकंठ पखिर खोंजे, मनुषर घरबारी, अलौकिक जलजन तथा ईश्वरर बगान।

प्रश्न=05. हाल ही में रसेल बेकर का निधन हुआ, वे किस देश से सम्बंधित थे ?
अ) ब्रिटेन
ब) दक्षिण कोरिया
स) अमेरिका
द) स्वीडन

(स)
व्याख्या:- रसेल बेकर अमेरिकी लेखक थे, उन्हें दो बार पुलित्ज़र प्राइज से सम्मानित किया गया था। 1979 में उन्हें “आब्जर्वर” कॉलम तथा 1983 में आत्मकथा “ग्रोइंग अप” के लिए पुलित्ज़र प्राइज से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न=06. किस देश के शोधकर्ताओं ने कार्बन डाइऑक्साइड से विद्युत् तथा हाइड्रोजन इंधन निर्मित करने की तकनीक विकसित की ?
अ) उत्तर कोरिया
ब) जापान
स) चीन
द) दक्षिण कोरिया

(द)
व्याख्या:- दक्षिण कोरिया के उल्सन नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (UNIST) के वैज्ञानिकों ने कार्बन डाइऑक्साइड से विद्युत् और हाइड्रोजन इंधन उत्पन्न करने की तकनीक विकसित की है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए हाइब्रिड Na-CO2 सिस्टम विकसित किया है, यह सिस्टम लगातार 1000 घंटे तक कार्बन डाइऑक्साइड से विद्युत् तथा हाइड्रोजन इंधन उत्पन्न कर सकता है।

प्रश्न=07. हाल ही में किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 का खिताब जीता ?
अ) मारिया शारापोवा
ब) नाओमी ओसाका
स) सेरेना विलियम्स
द) सानिया मिर्जा

(ब)
व्याख्या:- नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलिया ओपन 2019 के महिला एकल वर्ग ख़िताब को जीता। ओसाका ने फाइनल में पेट्रो क्वितोवा को 7-6, 5-7, 6-4 से पराजित किया। नाओमी इस खिताब को जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वे रैंकिंग में भी पहले पायदान पर पहुँच गयी हैं।
नाओमी ओसाका एक जापानी टेनिस खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 16 अक्टूबर, 1997 को जापान के ओसाका में हुआ था। नाओमी ओसाका ने यू.एस. ओपन 2018 को जीत चुकी हैं, उन्होंने फाइनल में सेरेना विलियम्स को हराकर यू.एस. ओपन जीता था। वे अपने करियर में 3 WTA खिताब जीत चुकी हैं।

प्रश्न=08. किस भारतीय गोल्फर ने ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स अमेचर गोल्ड चैंपियनशिप का ख़िताब जीता ?
अ) कार्तिक शर्मा
ब) विराज मादप्पा
स) अनिर्बान लाहिड़ी
द) गगनजीत भुल्लर

(अ)
व्याख्या:- भारत के कार्तिक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स अमेचर गोल्फ चैंपियनशिप को अपने नाम किया। उन्होंने 36-होल फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के नाथन बारबेरी पर विजय प्राप्त की। कार्तिक शर्मा 10 वर्ष की आयु से भारत के लिए गोल्फ खेल रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में तीन इवेंट्स में भारतीय गोल्फ यूनियन के प्रतिनिधित्व के लिए चुना गया था।

प्रश्न=09. हाल ही में किस ट्रेन का नाम बदलकर वन्दे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया है ?
अ) ट्रैन 16
ब) ट्रैन 17
स) ट्रेन 18
द) ट्रैन 12

(स)
व्याख्या:- भारत के सबसे तेज़ रेलगाड़ी ट्रेन 18 का नाम बदलकर “वन्दे भारत एक्सप्रेस” कर दिया गया है। यह रेलगाड़ी दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। 16 कोच वाली इस रेलगाड़ी का निर्माण भारत में ही पूर्ण रूप से भारतीय इंजिनियरों द्वारा किया गया है।इस विश्वस्तरीय रेल का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 40-50% अधिक हो सकता है। यह रेलगाड़ी 755 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, यह ट्रेन कानपूर और प्रयागराज में रुकेगी। ट्रेन 18 भारत की पहली बिना इंजन की ट्रेन है। इसका निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। इस रेल के निर्माण में 100 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह रेल 30 वर्ष पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस का स्थान लेगी। इस रेल के 80% कल-पुर्ज़े भारत में निर्मित किये गये हैं, यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकती है। 2019-20 तक इस प्रकार की 5 अन्य रेलों का निर्माण किया जायेगा।

प्रश्न=10. ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने किस शब्द को हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर 2018 चुना ?
अ) नारी शक्ति
ब) आधार
स) नारी सम्मान
द) दिव्यशक्ति

(अ)
व्याख्या:- “नारी शक्ति” शब्द को ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी द्वारा हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर 2018 चुना गया है, इसकी घोषणा हाल ही में जयपुर साहित्य उत्सव में की गयी। वर्ष 2017 में ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने “आधार” को हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर चुना गया था

प्रश्न=11. हाल ही में किसे दक्षिण एशियाई साहित्य में DSC पुरस्कार 2018 जीता ?
अ) नंदिनी डी मेहता
ब) जयंत कैकिनी
स) संजय बारू
द) भीमसेन निर्मल

(ब)
व्याख्या:- “नो प्रेजेंट्स प्लीज” उपन्यास ने साउथ एशियाई लिटरेचर 2018 में DSC पुरस्कार जीता है, यह एक अंग्रेजी उपन्यास है। इसका अनुवाद जयंत कैकिनी के कन्नड़ उपन्यास से किया गया है। अंग्रेजी में इसका अनुवाद तेजस्विनी निरंजना ने किया है। इस पुरस्कार की घोषणा टाटा स्टील कलकत्ता लिटरेरी मीट के दौरान की गयी। इस पुरस्कार की स्थापना 2010 में की गयी थी। यह पुरस्कार दक्षिण एशियाई काल्पनिक लेखन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार दक्षिण एशिया के किसी भी लेखक को दिया जा सकता है। इस पुरस्कार की स्थापना सूरीना नरूला तथा मनहद नरूला ने 2010 में की थी। यह पुरस्कार अंग्रेजी में लिखे गये अथवा अनुदित उपन्यास के लिए दिया जाता है।

प्रश्न=12. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता ?
अ) रोजर फेडरर
ब) राफेल नडाल
स) एंडी मरे
द) नोवाक जोकोविच

(द)
व्याख्या:- हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन का समापन मेलबोर्न में हुआ, यह चार ग्रैंड स्लैम में से एक है। ऑस्ट्रलियन ओपन के अतिरिक्त अन्य ग्रैंड स्लैम हैं : फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यू.एस. ओपन। ऑस्ट्रलियन ओपन दक्षिणी गोलार्ध के सबसे बड़े खेल इवेंट्स में से एक है।

प्रश्न=13. गणतंत्र दिवस 2019 की परेड में अंतर्राष्ट्रीय मुख्य अतिथि कौन थे ?
अ) सुशील कोइराला
ब) शी जिनपिंग
स) सायरिल राम्फोसा
द) अशरफ गनी

(स)
व्याख्या:- इस वर्ष सायरिल राम्फोसा गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे। सायरिल राम्फोसा के साथ नौ मंत्रियों वाला उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल तथा एक बड़ा व्यापरिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था। दक्षिण अफ्रीका भारत का एक महत्वपूर्ण सहयोगी तथा ब्रिक्स का सदस्य राष्ट्र है। सायरिल राम्फोसा अपार्थीड विरोधी नेता तथा महात्मा गाँधी के अनुयायी हैं। वे दिसम्बर, 2017 में जैकब जुमा का इस्तीफे के बाद दक्षिण अफ्रीका के पांचवें राष्ट्रपति बने थे। अप्रैल, 2018 में उन्होंने “गाँधी वाक” नामक इवेंट में 5000 लोगों का नेतृत्व किया था।

प्रश्न=14. हाल ही में साईना नेहवाल ने किस खिलाड़ी को हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स खिताब जीता ?
अ) कैरोलिना मारिन
ब) मिशेल ली
स) महूर शहजाद
द) शिजियान वांग

(अ)
व्याख्या:- भारत की स्टार शटलर साईना नेहवाल ने इंडोनेशिया मास्टर्स 2019 खिताब को अपने नाम किया, फाइनल में उन्होंने तीन बार की विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन (वे चोट के कारण खेल से बाहर हो गयी थीं) को पराजित किया। यह साइना का पहला इंडोनेशिया मास्टर्स खिताब था।

प्रश्‍न=15. डॉ. हर्षवर्धन ने किस शहर में बाघ संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया है ?
अ) हैदराबाद
ब) पुणे
स) मुंबई
द) नई दिल्ली

(द)
व्याख्या:- डॉ. हर्षवर्धन ने नई दिल्ली में बाघ संरक्षण पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया है. यह सम्मेलन इससे पहले वर्ष 2012 में आयोजित किया गया था।

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

मुकेश पारीक ओसियाँ

Leave a Reply