Samanya Gyan Logo
Background

Ace Your Exams with Free Test Series And topic-wise practice materials

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials. Whether you're preparing for competitive exams, academic tests, or skill assessments, we've got you covered.

Daily Current Affairs 6th May 2019


नवीनतम समसामयिकी


Q. 1 निम्न कथनों पर विचार कीजिए

A. भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पीन वर्ग की चौथी पनडु्बी का उद्घाटन किया
B. स्कॉर्पिन पनडुब्बी का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ( MDL ) द्वारा किया गया
C. इसका उद्घाटन रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने किया
D. MDL भारत की प्रमुख जहाज निर्माण कंपनी है

निम्न में से सत्य कथन नही है

1. A & B
2. C ✔
3. C & D
4. D

व्याख्या:- 6 मई 2019 को रक्षा उत्पाद सचिव डॉ अजय कुमार की पत्नी वीणा अजय कुमार ने स्कॉर्पिन वर्ग की चौथी पनडुब्बी का उद्घाटन किया जिसका निर्माण भारतीय नौसेना के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया था

MDL भारत की प्रमुख जहाज निर्माण कंपनी है तथा 20 अप्रैल 2019 को P15 B डेस्ट्रॉयर इम्पाल भी MDL द्वारा बनाई गई थी स्कॉर्पिन वर्ग की सभी पनडुब्बीया एंटी सर्फेस और एंटी सबमरीन क्षमता वाली है

Q. 2 2018-19 के आयकर रिटर्न की e-filing में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है

A. 18 %
B. 17 %
C. 11 %
D. 19 % ✔ 

व्याख्या :- 2017-18 में कुल 5.47 करोड़ फाइल के गए थे जबकि 2018-19 में 6.68 करोड़ ITR फाइल की गई है जो गत वर्ष से 19% ज्यादा है

Q. 3 हाल ही मे किस ने ‘भारत फाइबर’ ब्रॉडबैंड सेवा शुरू की ?
A. Idea
B. BSNL ✔
C. Airtel
D. All of above

व्याख्या:-  BSNL ‘भारत फाइबर’ के लॉन्च के साथ पुलवामा में ऑप्टिकल फाइबर-आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है। यह (कश्मीर) घाटी में पहली ऐसी FTTH सेवा है। भारत फाइबर सेवाएं आमतौर पर प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान भी प्रभावित नहीं होती हैं।

Q. 4 राजस्थान का कौन सा शहर महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा ?
A. जयपुर ✔
B. जोधपुर
C. बीकानेर
D. अलवर

व्याख्या:- जयपुर महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा जयपुर 8वी एशियाई युवा महिला हैंडबॉल चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा जिसमें 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट शहर में 21 से 30 अगस्त तक खेला जाएगा। इससे पहले दिल्ली ने 2015 में इसकी मेजबानी की थी जहां मेजबान भारत सातवें स्थान पर रहा था। 2017 संस्करण इंडोनेशिया में जकार्ता में आयोजित किया गया था।

Q. 5 हाल ही मे बौद्ध मूर्तियों की खोज कहा हुई ?
A. हैदराबाद
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. तेलंगाना ✔

व्याख्या:- तेलंगाना में बौद्ध मूर्तियों की खोज, पुरातत्वविदों ने तेलंगाना में सूर्यपेट जिले के फनिगिरी में एक दुर्लभ पूर्णकाय प्लास्टर की बौद्ध मूर्तिकला की खुदाई की।

यह मूर्ति जातक चक्र से संबंधित बोधिसत्वों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। यह मूर्ति अब तक भारत में पाई गई सबसे बड़ी बौद्ध प्लास्टर मूर्तियों में से एक भी है।

Q. 6 हाल ही में जस्टिस रविन्द्र भट्ट को किस राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियक्त किया गया ?
A. ओड़िशा
B. राजस्थान ✔
C. पंजाब
D. केरल  

Q. 7 अंतरास्ट्रीय मुक्केबाजी चेम्पियनशिप में भारत ने कुल कितने पदक जीते ? 
(1) 4
(2) 5
(3) 6 ✔
(4) 7

Q. 8 WHO के अनुसार किस देश मे इबोला महाबारी से एक हजार से ज्यादा लोगो की मौत हो चुकी है ?
A. कांगो✔
B. दक्षिण अफ्रीका
C. नीदरलैंड
D. इनमे से कोई नही

व्याख्या - डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो- विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) के स्वास्थ आपात कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक माइकल रयान ने जिनेवा में प्रेस कांफ्रेस से कहा हैं कि कांग में इबोला वायरस से हालात बेहद खराब है इबोला बीमारी में शरीर मे नसों से खून बाहर आना शुरू हो जाता है,जिसमे अंदरूनी बलिडिग शुरू हो जाता है

यह एक बहुत घातक रोग है इसमे 90% रोगियों की मृत्यु हो जाती है यह कम्युनिकेबल डिजीज है इस रोग की पहचान सवर्प्रथम सन 1976 में कांगो की इबोला नदी के पास स्थित एक गांव में की गई थी। इसी कारण इसका नाम इबोला पड़ा

Q. 9 सेनेगल में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है ?
A. हर्ष वर्धन श्रर्गला
B. रुचि घनश्याम
C. विक्रम मिस्री
D. गोदावरी वेंकट श्रीनिवास ✔

व्याख्या : - वह राजीव कुमार, जो कि मोजाम्बिक गणराज्य के भारत के उच्चायुक्त है, उसकी जगह लेगे
अफ्रीका देश सेनेगल के बारे में:-
राजधानी :- डकार
राष्ट्रपति :- मैकेसिल
प्रधानमंत्री :- मोहम्मद डियोने
मुद्रा :- पश्चिम अफ्रीका सीएफए फ्रेंक

Q. 10 भारतीय डाक विभाग ने वेदांत देसिका की 75प वी जयंती पर डाक टिकट जारी किया, वह इनमे से क्या थे ?
A.. वैष्णव दार्शनिक
B.. पादुका सहस्रं के रचनाकार
C.. वैष्णव गुरु
D.. उपरोक्त सभी✔

व्याख्या - वैष्णव दार्शनिक थे और रामानुज के बाद के काल मे श्री वेशनववाद के सबसे शानदार समर्थक थे उनकी पादुका सहस्रं नामक रचना चित्रकाव्य की अनुपम भेंट है। इसका दूसरा नाम वेंकटनाथ था।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM

Leave a Reply