Samanya Gyan Logo
Background

Master Daily Current Affairs 9th May 2019

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials for comprehensive exam preparation.

Daily Current Affairs 9th May 2019


नवीनतम समसामयिकी


प्रश्न-1. हाल ही समाचारों में रहें भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ( TRAI ) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. यह एक संवैधानिक संस्था है।
2. इसमें एक अध्यक्ष,अधिकतम दो पूर्णकालिक एवं तीनअंशकालिक सदस्य होते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (D✅)

व्याख्या: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ( TRAI ) की स्थापना 20 फरवरी, 1997 को हुई। यह एक वैधानिक संस्था है जो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 की धारा 3 के तहत स्थापित हुई है। अत: कथन 1 सही नहीं है।

यह भारत में दूरसंचार सेवाएँ उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की नियामक संस्था है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली है। इसमें एक अध्यक्ष होता है एवं अधिकतम दो पूर्णकालिक एवं दो अंशकालिक सदस्य होते हैं। अत: कथन 2 भी सही नहीं है।

Q.2 कलसा-बंडूरी परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. यह परियोजना तमिलनाडु में चलाई जा रही है।
2. इसमें कावेरी नदी की दो सहायक नदियों, कलसा एवं बंडूरी नदी पर बांधों और नहरों का निर्माण किया जाना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

A.केवल 1
B.केवल 2
C.1 और 2 दोनों
D.न तो 1 और न ही 2

उत्तर: D ✅ 
व्याख्या: कर्नाटक नीरवरी निगम लिमिटेड ( KNNL ) लगभग ₹850 करोड़ लागत की कलसा-बंडूरी परियोजना का क्रियान्वयन कर रही है।
यह परियोजना कर्णाटक में चलाई जा रही है एवं इसका उद्देश्य कर्नाटक के बेलगावी और धारवाड़ ज़िलों को पानी उपलब्ध कराना है।

इसमें कलसा और बंडूरी (महादयी नदी की दो सहायक नदियाँ) पर बांधों और नहरों का निर्माण किया जाना शामिल है, जो मालप्रभा नदी (कृष्णा नदी की एक सहायक नदी) को 7.56TMC पानी की आपूर्ति करेंगे। ज्ञातव्य है कि मालप्रभा नदी धारवाड़, बेलगावी, और गडग ज़िलों में पेयजल की आपूर्ति करती है

Q.3 अनु कुमार ने जापान में एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 में खेलों में स्वर्ण जीता है?
A. मुक्केबाजी
B. स्प्रिंट ✅
C. ट्रिपल कूद
D. हथौड़ा फेंक

Ans.- B
व्याख्या: उत्तराखंड के मध्य दूरी के धावक अनु कुमार ने 9 जून को जापान के गिफू में 2018 एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 800 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। जबकि अर्पनदीप कौर बाजवा ने महिलाओं के डिस्कस फेंक में कांस्य पदक जीता।

Q.4 ग्लोबल पीस इंडेक्स 2018 में भारत का रैंक क्या है ?
A. 138 वां
B. 129वीं
C. 136 वां ✅
D. 128 वां

Ans.- C

व्याख्या: ग्लोबल पीस इंडेक्स 2018 में 163 देशों में भारत को 136 वें स्थान पर रखा गया है। इंडेक्स सिडनी स्थित अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा तैयार किया गया है। रिपोर्ट विश्व शांति की स्थिति पर एक व्यापक विश्लेषण प्रदान करती है। इस सूचकांक में आइसलैंड शीर्ष पर है, इसके बाद न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया और डेनमार्क हैं।

Q. 5 हाल ही में कहा पर चाय के बाद मसलों की खेती शुरू हुई हैं ?
【a】राजस्थान
【b】छत्तीसगढ़ ✅
【c】 गोवा
【d】असम

व्याख्या: छतीसगढ़ में चाय के बाद अब मसालो की खेती भी शुरू हो गई हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि जशपुर की जलवायु मसालो की खेती के लिए उपयुक्त है।यहाँ पर तेजपत्ता, लोंग, दालचीनी, लेमन,ग्रास,जैतून, काली मिर्च, लहसुन, झरबेरा एलोवेरा आदि लगाए गए हैं।

Q. 6  दुनिया का सबसे बड़ा बीज मसाला उत्पादक और उपभोक्ता देश हैं ?
【a】आयरलैंड
【b】चीन
【c】 भारत ✅
【d】पाकिस्तान

व्याख्या: भारत दुनिया का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक और उपभोक्ता देश हैं। दुनिया भर में करीब 60% मसालो की आपूर्ति भारत से ही होती हैं। देश में हर साल अनुमानित 12.50 लाख हेक्टेयर में मसालो की खेती की जाती हैं, जिससे हर साल करीब 10.50 लाख टन मसालो का उत्पादन होता हैं।

Q.7  भारत किस देश से T-90 अत्याधुनिक टैंक अपनी सेना के लिए खरीदेगा ?
【a】चीन
【b】रूस ✅
【c】 अमेरिका
【d】आस्ट्रेलिया

व्याख्या: भारत रूस से T-90 अत्याधुनिक टैंक खरीदेगा।। इन टैंक का वजन 46.5 टन है। 1000 हॉर्सपावर का इंजन हैं। इन टैंकों में बिल्कुल नए 125 mm तोप लगाए गए हैं।इससे दुश्मन पर निशाने की दर 30 फीसदी और अधिक बेहतर हो गई। भारत सरकार आधुनिक T-90 टैंकों का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत चेन्नई में कराएगी।

Q.8 तेरापंथ धर्मसंघ के दसवें अधिशास्र आचार्य महाप्रज्ञ का जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ था ?
【a】सीकर
【b】जयपुर
【c】 झुंझुनूं ✅
【d】कोटा

Q.9 अब तक किस राज्य में सबसे ज्यादा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर जारी किए हैं

A. राजस्थान
B. पश्चिम बंगाल
C. उत्तर प्रदेश ✅
D. महाराष्ट्र

व्याख्या - चुनाव आयोग के द्वारा जारी सूत्रों के अनुसार अब तक कुल 504 आचार संहिता उल्लंघन के मामले सामने आए हैं इनमें से सबसे अधिक 139 उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए हैं

Q.10 कोनसी लिपि जिसे छूकर पहचान सकेंगे दृष्टिहीन बच्चे ,जिसे सूरत की नूपुर ने बनाई है ?
【a】देवनागरी ब्रेल लिपि
【b】चित्रमय ब्रेल लिपि ✅
【c】 अक्षर लिपि
【d】कोई नहीं

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM

Leave a Reply