Samanya Gyan Logo
Background

Ace Your Exams with Free Test Series And topic-wise practice materials

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials. Whether you're preparing for competitive exams, academic tests, or skill assessments, we've got you covered.

Rajasthan Current Affairs 2018 -102


1. रिकोको इकी एशियाई खेलों में 'सबसे बहुमूल्य खिलाडी' पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी, वे किस देश से सम्बंधित है?

उत्तर-जापान

व्याख्या - रिकोकि इकी एक जापानी तैराक है,उन्हें 18वें एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में तैराकी 6 स्वर्ण तथा 2 रजत पदक जीते। इसके साथ ही वे एक ही बार में एशियाई खेलों में 6 स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।

1982 में उत्तरी कोरिया के निशानेबाज ने दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में 6 स्वर्ण तथा 1 रजत पदक जीता था। रिकोको इकी 'सबसे बहुमूल्य खिलाडी का पुरस्कार जीतने वाली चौथी जापानी खिलाड़ी है।

2. सितम्बर 2018 में किस राज्य ने ई-सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है ?
(अ) हरियाणा
(ब) राजस्थान
(स) तमिलनाडु ✔
(द) उत्तरप्रदेश

3. स्लिनेक्स (SLINEX-2018) के छठे संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

अ) त्रिंकोमली (श्रीलंका) ✔
ब) विशाखापत्तनम (भारत)
स) कोलंबो (श्रीलंका)
द) जकार्ता (इंडोनेशिया)

व्याख्या➖ भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास स्लिनेक्स (SLINEX-2018) के छठे संस्करण का आयोजन (7-13 सितंबर, 2018) त्रिंकोमली (श्रीलंका) में किया जा रहा है। इस अभ्यास में भारत की ओर से तीन नौसैनिक जहाज़ किर्च, सुमित्रा और कोरा दिव्ह (KORA DIVH) के अलावा दो समुद्री गश्ती विमान और एक हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया है।

4. भारत सरकार ने विशेष आर्थिक जोन अर्थात सेज नीति का अध्ययन करने के लिए एक प्रतिष्ठित व्यक्तियों का समूह तैयार किया है इस समूह के प्रमुख कौन हैं?

A-धीरूभाई अंबानी
B- Ratan Tata
C - Mukesh ambaani
D- Baba Kalyani ✔

5. ईरान के राष्ट्रपति हसन डॉक्टर हसन रोहानी की भारत यात्रा में कितने समझौते हुए?
(1) 5 समझौतों पर
(2) 4 समझौतों पर ✔
(3) 6 समझौतों पर
(4) 9 समझौतों पर

व्याख्या - ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रोहानी 15 से 17 फरवरी तक भारत यात्रा पर रहे इस दौरान दोनों देशों के मध्य कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर

6. किस देश की कैबिनेट ने हिंदू मंदिरों में पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
A. नेपाल
B. चीन
C. रूस
D. श्रीलंका ✔

व्याख्या- श्रीलंकाई कैबिनेट ने हिंदू मंदिरों में पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक, श्रीलंका की संसद में हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद और हिंदू समाज का एकमत है कि हिंदू धर्म के नाम पर किसी भी जीव की बलि पर प्रतिबंध लगना चाहिए और यह दंडनीय अपराध बनना चाहिए।

7. एक शृंखला में सर्वाधिक कैच (14) पहला भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कौन है?
(a) केएल राहुल ✔
(b) अजिंक्य रहाणे
(c) विराट कोहली
(d) चेतेश्वर पुजारा

व्याख्या➖ 10 सितंबर, 2018 इंग्लैंड के विरुद्ध खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की शृंखला के अंतिम मैच की दूसरी पारी में केएल राहुल ने बेन स्टोक्स का कैच लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। केएल राहुल भारत की तरफ से किसी एक टेस्ट शृंखला में सर्वाधिक कैच लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बन गए है।

उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध 5 मैचों की शृंखला में 14 कैच लिए, जो एक नया भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वर्ष 2004-05 में चार मैचों में 13 विकेट लिए थे। राहुल ने एक शृंखला में 14 कैच लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल (14 कैच) की बराबरी कर ली।

चैपल ने इंग्लैंड के विरुद्ध वर्ष 1974-75 में 6 मैचों में 14 कैच लिए थे। एक शृंखला में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी के नाम है जिन्होंने वर्ष 1920-21 में इंग्लैंड के विरुद्ध एशेज शृंखला (5 मैच) में 15 कैच लिया था।

8. काफी उत्पादन में भारत का स्थान है ?

  1. पहला

  2. तीसरा

  3. छठा ✔

  4. सातवा


व्याख्या➖ वर्तमान सर्वे के अनुसार संपूर्ण संसार में 3.5 बिलियन कप कॉफी सेवन होता है जिसके लिए ब्राजील कॉफी उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है तथा भारत का छठा स्थान है 

9. अर्शी खानम का सम्बध किस खेल से है-?
【अ】तैराकी
【ब】मुकेबाजी ✔
【स】निशाने बाजी
【द】धावक

व्याख्या- पोलेंड में आयोजित 13 वीं सिलेशियन अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैपियनशिप में भारत ने 6 स्वर्ण, 6रजत और 1 कास्य सहित कुल 13 पदक जीते इनमे जोधपुर की अर्शी खानम ने भी 57 किलोभार वर्ग में स्वर्णपदक जीता

अर्शी ने जनवरी में सर्बिया में आयोजित 7जी नेशन्स कप में कास्य पदक जीता था

10. राजस्थान में विभिन्न सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए कितने वर्ष की बढ़ोतरी की गई है
अ 5 year  ✔
B 3 year
C 10 year
D 1 years

व्याख्या- राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया ने इस वर्ष राजस्थान की राजकीय सेवा में 5 वर्ष बढ़ाकर पहले 35 वर्ष से 40 वर्ष तक कर दी है

11. राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है

(अ) दीपक उप्रेती ✔
(ब) श्याम सुंदर लाल शर्मा
(स) देवेंद्र भूषण गुप्ता
(द) राम उरई

व्याख्या- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक उप्रेती राजस्थान लोक सेवा आयोग के 32 वे अध्यक्ष जुलाई 2018 में नियुक्त किए गए हैं।
श्री उप्रेती नियुक्ति के समय अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह रक्षा जेल और एसीबी के पद पर कार्यरत थे उनका यह पद वरिष्ठ आईएएस शैलेंद्र कुमार अग्रवाल को सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि 1 मई 2018 को डॉक्टर राधेश्याम गर्ग की सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। रामू राम राइका RPSC के सदस्य नियुक्त- राजस्थान सरकार ने रामू राम राइका को राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य जुलाई 2018 के प्रथम सप्ताह में नियुक्त किया गया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग

रियासतों के एकीकरण के बाद गठित राजस्थान राज्य के तत्कालीन प्रबंधन ने 16 अगस्त 1949 को एक अध्यादेश के अधीन राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना की इस अध्यादेश का प्रकाशन राजस्थान के राजपत्र में 20 अगस्त 1949 को हुआ और इसी तिथि से अध्यादेश प्रभाव में आया।

  • RPSC के पहले अध्यक्ष-सर एस.के.घोष

  • रचना- आयोग में एकअध्यक्ष एवं सात सदस्य होते हैं

  • कार्यकाल-आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अधिकतम 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की उम्र जो भी पहले हो के लिए आयोग में कार्यरत रहते हैं

  • सदस्य (6)- डॉक्टर आरडी सैनी, सुरजीत लाल मीणा, डॉक्टर के आर बागरिया, डॉक्टर शिव सिंह, राठौड़ श्रीमती राजकुमारी गुर्जर, रामू राम राइका ( 1 पद रिक्त हैं )

  • सचिव-प्रेमचंद बेरवाल


12. मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने हाडौती की लाइफ लाइन किस सिंचाई परियोजना को कहा है ?
अ) चंबल नदी घाटी परियोजना
ब) भीम सागर बांध
स) परवन सिंचाई परियोजना ✔
द) कालीसिंध बांध

व्याख्या= श्रीमती राजे ने कहा कि परवन सिंचाई परियोजना पूरी होने पर यह बांरा, झालावाड़ , कोटा जिले के लिए जीवन रेखा बनेगी । इस परियोजना मे बनने वाले बांध की भराव क्षमता 490 मिलियन घन मीटर है। परियोजना का पहला चरण पूरा होने पर 313 गांव की 1लाख 31 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी।

13. मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना का शुभारंभ कब किया गया।

(अ) 1 मई 2016
(ब) 1 अप्रैल 2017
(स) 24 मई 2016
(द) 24 मई 2017 ✔

व्याख्या➖ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और तत्कालीन केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैकेंया नायडू ने खुले में शौच से मुक्त प्रदेश की ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना 24 मई 2017 को शुभारंभ किया। नायडू द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद ली गई भीलवाड़ा जिले की तीतरवासा ग्राम पंचायत से इस महत्वकांक्षी योजना का शुभारंभ किया।

14. वर्तमान में इंटरास्टेट हाईवे कनेक्टिविटी में कौन सा राज्य देश में पहले स्थान पर है

अ) उत्तर प्रदेश
ब) मध्य प्रदेश
स) जम्मू कश्मीर
द)राजस्थान ✔

व्याख्या➖ हाल ही में तीन शहरों में इंटरा स्टेट हाइवे कनेक्टिविटी प्रारंभ हुआ है। जिनमें सवाई माधोपुर कोटा और किशनगढ़ सम्मिलित है।

15. एम्स की तर्ज पर देश का पहला ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद कहां खोला जाएगा

अ) जयपुर
ब) जोधपुर
स) उदयपुर ✔
द) कोटा

व्याख्या➖ केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक ने देश के प्रत्येक राज्य में एम्स की तर्ज पर ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद कॉलेज जाने की घोषणा की है। देश का पहला आयुर्वेद इंस्टिट्यूट उदयपुर में खोला आ जाएगा।

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

RAJASTHAN SGGP TEAM

Leave a Reply