Samanya Gyan Logo
Background

Master Rajasthan Current Affairs 2019 – Part 21

Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials for comprehensive exam preparation.

Rajasthan Current Affairs 2019


राजस्थान समसामयिकी 2019


Q.1 भारत का पहला ग्लोबल काउंटर टेररिज्म सेंटर कहां बनाया जाना प्रस्तावित है ?
A. कोटा
B. हनुमानगढ़
C. सिरोही
D. जयपुर 

D ✔
व्याख्या - भारत का पहला ग्लोबल काउंटर टेररिज्म सेंटर राजस्थान के जयपुर में बनाया जाना प्रस्तावित है। इस ग्लोबल काउंटर टेररिज्म सेंटर की घोषणा की हुए 2 साल हो गए हैं। इस सेंटर को स्थापित करने के लिए लगभग ₹275 करोड़ रूपए बजट निर्धारित किया गया था।

राजस्थान के जयपुर में यह सेंटर इजरायल -अमेरिका की तर्ज पर बनाया जाना था। राजस्थान के जयपुर में यह सेंटर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मुक्त रूप से बनाया जाना था। लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने अब इस बजट के लिए फंडिंग करना रोक दिया है।

Q.2 हाल ही में राजस्थान के किस चित्रकार को राष्ट्रीय गौरव सम्मान पुरस्कार-2019 दिया गया है?
A. ऋषिका 
B. योगिता शर्मा
C. काव्या बिश्नोई
D. नेहा शर्मा

A✔
व्याख्या - हाल ही में राजस्थान की चित्रकार ऋषिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है। यहां सम्मान नई दिल्ली में नेशनल यूथ अवार्ड फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन के दौरान लिया गया है। राजस्थान चित्रकार ऋषिका को यह अवार्ड कला व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया गया है।

ऋषिका ने बाल विवाह मजदूर ही घरेलू हिंसा गरीबी आदि अनेक सामाजिक समस्या को चित्रित किया गया है।  इनका संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है।

Q.3 राज. के किस व्यक्ति को "इंडियन आइकॉन ऑफ द ईयर-2019" से सम्मानित किया है 
(अ) डॉ.विकास जैन
(ब) डॉ.संदीप सिंह
(स) डॉ. विकेश कुमार
(द) डॉ.विनय कुमार सिंह

D ✔
व्याख्या - हाल ही में राज.के डॉ.विनय कुमार सिंह टाइम्स साइबर मिडिया का ओर से "इंडियन आइकॉन ऑफ द ईयर-2019" अवार्ड से सम्मानित किया है  इनको यह पुरस्कार मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में दिया गयाI भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल ने यह पुरस्कार इन्हे पुरस्कार इन्हे प्रदान किया है
डॉ.विनय को यह पुरस्कार उनके ज्वाईंट रिप्लेसमेंट मे बेहतरीन काम करने के लिए दिया गया है  डॉ.विनय कुमार सिंह ने 14 साल आर्थोपेडिक सर्जन के रूप में यूनाइटेड किंगडम मे काम किया है I

Q.4 राज.के किस व्यक्ति को " संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा पदक-2019" से सम्मानित किया गया है 
(अ) संग्राम सिंह भाटी
(ब) लक्ष्मी नारायण शर्मा
(स) लिखमाराम
(द) ओम बिरला

A ✔
व्याख्या - हाल ही में राज. के संग्राम सिंह भाटी को " संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा पदक-2019" से सम्मानित किया गया है संग्राम सिंह भाटी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन साइप्रस में प्रति नियुक्ति पर कार्यरत हैI

Q.5 भारत में 3 शहरों में नगर निगम स्थापित करने वाला राज्य कौनसा बन गया है ?
A. मध्यप्रदेश
B. राजस्थान 
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात

B ✔
व्याख्या -राजस्थान भारत का अकेला राज्य है। यहां 3 शहरों में 6 नगर निगम होंगे। इसके बाद नई दिल्ली में तीन नगर निगम स्थित है राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा मैं दो-दो नगरनिगम निगम स्थापित किए जाएंगे।

ऐसे में 3 शहरों में नगर निगम चुनाव नवंबर 2019 मैं नहीं होंगे। तीन शहरों में चुनाव आगामी छह महीनों में करवाए जाएंगे। बाकी शेष नगर निकायों के चुनाव नवंबर 2019 में ही होंगे।

Q.6 राजस्थान की किस महिला ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चीन में चार खिताब जीते है ?
A. कृति व्यास
B. पूनम प्रजापति
C. आंचल बोहरा 
D. ज्योति विश्नोई

C ✔
व्याख्या - वर्ष 2018 में मिस राजस्थान का खिताब जीतने वाली मॉडल आंचल बोहरा ने चाइना में आयोजित ब्यूटी प्रेजेंट्स में चार किताबें नाम किये हैं। चीन में आयोजित ब्यूटी पेजेंट मिस टूरिज्म ग्लोबल सिटी और विश्व टूरिज्म ऑफ द ग्लोबल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इन दोनों ब्यूटी प्रजेंट में राजस्थान की आंचल बोहरा ने चार खिताब अपने नाम किए हैं।

  1. मिस टूरिज्म ऑफ द ग्लोबल इंडिया

  2. मिस टूरिज्म ग्लोबल सिटी इंडिया

  3. मिस टूरिज्म ऑफ द ग्लोब मिस सोशोलॉजी

  4. मिस टूरिज्म ग्लोबल सिटी बेस्ट इवनिंग गाउन


आंचल बोहरा का संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है।

Q.7 भारत का पहला राज्य ऐसा कौन सा बन गया है यहां बिना चुनाव लड़े या हारा हुआ पार्षद महापौर,सभापति, पालिका अध्यक्ष चुना जा सकता है?
A. गुजरात
B. राजस्थान 
C. हरियाणा
D. मध्यप्रदेश

B ✔
व्याख्या - नगर निकाय प्रमुख चुनाव को लेकर राजस्थान सरकार द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके तहत पार्षद के चुनाव में हिस्सा लिया बिना अथवा यह चुनाव हारा हुआ प्रत्याशी मेयर,सभापति या पालिका अध्यक्ष चुना जा सकेगा। नगर निकाय चुनाव में सीधे पैराशूट प्रत्याशी उतारने की इस हाइब्रिड मॉडल को लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है।

यह बिल्कुल वैसा ही होगा जैसे विधायक या सांसद का चुनाव लड़े बिना ही या जीते बिना ही मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री चुने लिए जाते हैं। इनको छह माह में विधानसभा या लोकसभा जीत कर आना होता है हालांकि मेयर, सभापति या पालिका अध्यक्ष बनने के लिए कितने समय बाद चुनाव लड़ कर जितना होगा यह तय होना अभी बाकी है।

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने 16 अक्टूबर 2019 को राजस्थान नगर पालिका नियम 1994 में संशोधन करते हुए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नए संशोधन के बाद नगर पालिका संस्था के लिए सिर्फ निर्वाचित सदस्य पार्षद ही मतदान कर अपने अध्यक्ष, सभापति और महापौर को निर्वाचित कर सकेंगे। जबकि बिना चुनाव लड़े या चुनाव चुनाव जीते ही नगर निकाय के लिए प्रमुख दावेदारी की जा सकेगी।

Q. 8 भारत की सबसे स्वच्छ 10 निकायो मैं राजस्थान की एकमात्र किस निकाय को शामिल किया गया है ?
A. कोटा
B. हनुमानगढ़
C. सिरोही
D. डूंगरपुर 

D ✔
व्याख्या - भारत की सबसे स्वच्छ 10 निगाहों में राजस्थान के एकमात्र डूंगरपुर निकाय को शामिल किया गया है। 16 अक्टूबर 2019 को ऑल इंडिया लोकल गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ने स्वच्छता एवं सर्वेक्षण को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए उल्लेखनीय कार्यों के लिए देश की सबसे स्वच्छ निकाय मैं डूंगरपुर निकाय को सम्मिलित करते हुए सम्मानित किया है।

मुंबई में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट लोकल सेल्फ गवर्नमेंट और मेसी मुएच इंडिया के संयुक्त तत्वावधान से IFAT-2019 सिटी लीडर कॉन्क्लेव समारोह का आयोजन किया गया है। इस समूह में डूंगरपुर निकाय के आयुक्त गणेश लाल खराड़ी और सहायक अभियंता विकास लेघा ने यह सम्मान प्राप्त किया है।

डूंगरपुर नगर परिषद को स्वच्छता सर्वेक्षण मैं देश भर में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं देश में एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में तीसरा व सिटीजन फीडबैक में पहला स्थान हासिल करने के साथ ही राज्य की पहली ओडीएफ निकाय होने का गौरव प्राप्त किया है।

Q.9 हाल ही में उत्तर- पश्चिम रेलवे को हरित पर्यावरण के लिए सर्वोच्च प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है इसका मुख्यालय कहां स्थित है?
A. पाली
B. जयपुर 
C. जोधपुर
D. उदयपुर

B ✔
व्याख्या -आईजीबीसी-सीआईआई इंडिया ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल की ओर से प्रधान कार्यालय उत्तर-पश्चिम रेलवे को सर्वोच्च प्लैटिनम शील्ड प्रदान की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे का प्रधान कार्यालय राजस्थान में स्थित है। रेटिंग प्राप्त करने वाला पहला सरकारी कार्यालय बन गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे का मुख्यालय राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है। पयार्वरण संरक्षण के संकल्प को मजबूती देने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग इस रेलवे जोन में किया जा रहा है।

Q.10 फोर्ब्स द्वारा जारी भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में बीकानेर के राधाकृष्णन दमाणी कौन से स्थान पर रहे हैं?
A. पहले
B. तीसरे
C. पांचवें
D. सातवें 

D ✔
व्याख्या - त्रिभुज की हाल ही में जारी भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में बीकानेर के राधाकृष्णन दमाणी को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। इनकी कुल संपत्ति 14.3 बिलियन डॉलर है। फोर्ब्स द्वारा जारी भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी पहले स्थान पर है। वहीं इस सूची में राजस्थान के लक्ष्मी निवास मित्तल को नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। और कुमार मंगलम बिरला को दसवां स्थान प्राप्त हुआ है।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )


सोनू कुमार राजपूत बीका,श्रीगंगानगर

Leave a Reply