Daily Current Affairs: 01 January 2019

Daily Current Affairs: 01 January 2019


दैनिक समसामयिकी: 01 जनवरी 2019


प्रश्न-1. 30 दिसंबर 2018 को किस देश में पहली बार आम चुनाव के दौरान EVM मशीन का इस्तेमाल किया गया ?

(अ)- अफगानिस्तान
(ब)- पाकिस्तान
(स)- बांग्लादेश ✔
(द)- कजाकिस्तान

व्याख्या➖ 30 दिसंबर 2018 को बांग्लादेश में पहली बार आम चुनाव में EVM मशीन का उपयोग किया गया EVM मशीन का उपयोग करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा 27 दिसंबर को छद्म वोटिंग अभियान का आयोजन किया गया था बांग्लादेश में 299 संसदीय क्षेत्रों में से केवल 6 क्षेत्रों में ईवीएम मशीन का प्रयोग किया गया था, इन 6 सीटों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया था

प्रश्न-2. भारत द्वारा जैव विविधता सम्मेलन को अपनी छठी राष्ट्रीय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के क्रम में भारत एशिया में कौन सा देश है ?

(अ)- पांचवा
(ब)- तीसरा
(स)- दूसरा
(द)- पहला ✔

व्याख्या➖ भारत द्वारा 31 दिसंबर 2018 को जैव विविधता सम्मेलन को अपनी छठी राष्ट्रीय रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाला विश्व के पहले 5 देशों में और एशिया का पहला तथा जैव विविधता समृद्ध मेगा डायवर्स देशों में पहला है

यह रिपोर्ट पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण द्वारा आयोजित राज्य जैव विविधता बोर्ड की 13वीं राष्ट्रीय बैठक के उद्घाटन सत्र के दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन द्वारा जैव विविधता सम्मेलन सचिवालय को ऑनलाइन प्रस्तुत की गई  भारत जैव विविधता सम्मेलन को यह रिपोर्ट पहले भी 5 बार प्रस्तुत कर चुका है

प्रश्न-3. विश्व की सबसे बड़ी विज्ञान बैठक "भारतीय विज्ञान कांग्रेस- 2019" का आयोजन कब किया जाएगा ?

(अ)- 4 से 5 जनवरी 2019 को
(ब)- 3 से 6 जनवरी 2019 को
(स)- 3 से 7 जनवरी 2019 को ✔
(द)- 5 से 10 जनवरी 2019 को

व्याख्या➖ 3 से 7 जनवरी 2019 को विश्व की सबसे बड़ी विज्ञान बैठक जो भविष्य का भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय वस्तु पर आधारित है कि भारतीय विज्ञान कांग्रेस 2019 के 106 वें संस्करण का उद्घाटन किया जाएगा इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेताओं भारत के केंद्रीय मंत्री, विज्ञान की नीति निर्माताओं सहित लगभग 30000 प्रतिनिधियों को संबोधित किया जाएगा

इस सम्मेलन के माध्यम से यह जानने में सहायता प्राप्त होगी कि क्या किया जा रहा है या किया जा सकता है और भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के भविष्य को क्या निर्धारित करेगा।  इस सम्मेलन में नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मन अमेरिकन मूल के बायोकेमिस्ट्री प्रोफेसर थॉमस सुडोफ भाग लेंगे इन्हें फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2013 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था  

प्रश्न-4. देश के परमाणु संयंत्रों के वास्ते ईंधन की सुरक्षा आपूर्ति हासिल करने हेतु कितने टन यूरेनियम की आवश्यकता है ?

(अ)- 10000 टन
(ब)- 12010 टन
(स)- 15000 टन ✔
(द)- 18000 टन

व्याख्या➖वर्तमान समय में यूरेनियम के घरेलू उत्पादन में झारखंड राज्य का सबसे ज्यादा योगदान है झारखंड के जादूगोड़ा खदान से एक बहुत बड़ा हिस्सा उपयोग में लाया जाता है हालांकि यह खान पुरानी हो गई है झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी यूरेनियम के भंडार है  भारत में 22 परमाणु विद्युत संयंत्र हैं  

प्रश्न-5. 30 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस राज्य के 3 द्वीपो के नाम बदलने की घोषणा की गई ?

(अ)- गोवा
(ब)- अंडमान और निकोबार ✔
(स)- लक्ष्यदीप
(द)- दमन और दीव

व्याख्या➖ 30 दिसंबर 2018 को सुभाष चंद्र बोस द्वारा इस स्थान पर तिरंगा फहराने की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंडमान और निकोबार के तीन द्वीपों के नाम बदलने की घोषणा की गई, राँस द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, नीलदीप का नाम शहीद द्वीप और हैवलॉक द्वीप को स्वराज्य द्वीप के नाम से जाना जाएगा

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक स्मारक डाक टिकट फर्स्ट डे कवर और ₹75 का सिक्का भी जारी किया गया आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक मानद विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा भी की इस कार्यक्रम से पूर्व मरीना पार्क में 150 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया 

प्रश्न-6. भारत के 70 वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौन से देश के राष्ट्रपति बनेंगे ?

(अ)- अफगानिस्तान
(ब)- दक्षिण अफ्रीका ✔
(स)- उत्तर कोरिया
(द)- इंडोनेशिया

व्याख्या➖  भारत के 70 वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा होंगे। भारत देश द्वारा इस बार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का आयोजन किया जाएगा दक्षिण अफ्रीका और महात्मा गांधी का एक अटूट संबंध है

इस अवसर पर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के तहत सरदार पटेल पुरस्कार की शुरुआत की जा रही है यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जिन्होंने किसी ना किसी रूप में राष्ट्रीय एकता के लिए अपना योगदान दिया हो

प्रश्न-7. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकार द्वारा सुरक्षित और खाने की अच्छी आदतों को बढ़ावा देने हेतु किस अभियान को देशभर में चलाया जा रहा है ?

(अ)- ईट राइट स्टेट
(ब)- ईट राइट इंडिया ✔
(स)- ईट राइट पीपल
(द)-ईट राइट विलेज

व्याख्या➖ ईट राइट इंडिया अभियान के तहत भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानव प्राधिकार सुरक्षित और खाने की अच्छी आदतों को बढ़ावा देने हेतु इस अभियान की शुरुआत की गई है यह अभियान 27 जनवरी 2019 तक चलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार यह अभियान 2018 का अंतिम अभियान था

प्रश्न-8. केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है ?

(अ)- सुधीर भार्गव ✔
(ब)- यशवर्धन कुमार
(स)- नीरज कुमार गुप्ता
(द)- सुरेश चंद्र

व्याख्या➖ 31 दिसंबर 2018 को, केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित चार सूचना आयुक्त भी नियुक्त किए सुधीर भार्गव केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित सूचना आयुक्तों के 11 पद स्वीकृत हैं इससे पूर्व सुधीर भार्गव केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त थे  

प्रश्न-9. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ICC ने किस देश को सबसे भ्रष्ट क्रिकेट देश का दर्जा दिया है 

(अ)- पाकिस्तान
(ब)- ऑस्ट्रेलिया
(स)- इंग्लैंड
(द)- श्री लंका ✔

व्याख्या➖ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC ने श्रीलंका देश को सबसे भ्रष्ट क्रिकेट देश का दर्जा दिया श्रीलंका क्रिकेट पर भ्रष्ट क्रिकेट देश का आरोप लगाने का कारण एक गोपनीय रिपोर्ट है जिसमें श्रीलंका का क्रिकेट प्रशासन पूरी तरह लिप्त है वर्तमान समय में श्रीलंका क्रिकेट पलसर के अध्यक्ष थिलांगा सुमाथीपाला है जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है इन पर आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है यह अध्यक्ष बनने से पहले जुए खेलने के आरोपी थे

गत माह पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलहारा लोकुहेटिगे को 2017 में सीमित ओवर लीग के दौरान भ्रष्टाचार के लिए निलंबित किया गया था भ्रष्टाचार निरोध संहिता का उल्लंघन करने वाले वे तीसरे श्रीलंका के खिलाड़ी थे इससे पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या और पूर्व तेज गेंदबाज नुवान जोयसा भी यह कार्य कर चुके हैं

प्रश्न-10. आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली में कब आयोजित किया जाएगा ?

(अ)- 8 जनवरी 2019
(ब)- 9 जनवरी 2019
(स)- 11 जनवरी 2019 ✔
(द)- 14 जनवरी 2019

व्याख्या➖ 11 जनवरी 2019 को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा अधिवेशन में देश भर से लगभग 12000 प्रतिनिधि भाग लेंगे फैशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जैसे कई केंद्रीय और राष्ट्रीय पदाधिकारी द्वारा संबोधन किया जाएगा इस अधिवेशन की तैयारी हेतु 24 विभागों का गठन किया गया है।

प्रश्न-11.. केंद्र सरकार द्वारा गृह मंत्रालय अधिसूचना के तहत किस राज्य को 6 महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित किया है?

(अ)- मिजोरम
(ब)- नागालैंड ✔
(स)- त्रिपुरा
(द)- मेघालय

व्याख्या➖ 30 दिसंबर 2018 को नागालैंड राज्य को विवादास्पद ऑफ सपा के तहत 6 महीने 18 जून 2019 तक के लिए अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है ऑफ सपा सुरक्षाबलों को किसी भी जगह अभियान संचालित करने और बिना किसी पूर्व सूचना के किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार-"ऐसे में सशस्त्र बल कानून 1958 की धारा 3 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार इसके द्वारा घोषणा करती है कि पूरा उपरोक्त राज्य उस कानून के उद्देश्य से 30 दिसंबर 2018 से 6 महीने की अवधि के लिए एक अशांत क्षेत्र रहेगा

गृह मंत्रालय के अनुसार नागालैंड को अशांत क्षेत्र घोषित रखने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हत्या, लूट और उगाई जारी है इसके चलते वहां तैनात सुरक्षा बलों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है अ 

प्रश्न-12. देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर के मामले में कौन सा राज्य राष्ट्रीय दर में सबसे आगे है ?

(अ)- राजस्थान
(ब)- झारखंड
(स)- महाराष्ट्र
(द)- ओडीशा ✔

व्याख्या➖ भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर के मामले में ओडिशा राज्य राष्ट्रीय दल मे सबसे आगे हैं देश में हर 100 सड़क दुर्घटनाओं में 29 लोगों की जान जाती जबकि ओडिशा में 44 व्यक्ति प्रति 100 दुर्घटना है। जिसके कारण ओडीशा देश में मृत्यु दर के मामले में नंबर एक पर है

राधाकृष्णन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 में पूरे भारत में 1.48 लाख लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना से हुई थी जिसमें उड़ीसा में 4800 लोगों की जान सड़क हादसों में गई थी सड़क दुर्घटना के कारण व निवारण को लेकर केंद्र सरकार ने 2014 में राधा-कृष्ण कमेटी का गठन किया था

18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा उत्तर प्रदेश में पाया गया वर्ष 2017 में भारत में 9000 से ज्यादा बच्चे की मौत हुई जो कुल मौत का 6.4 फ़ीसदी है सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और सिक्किम में 11.5 फिसदी बच्चों की जान गई थी जी मध्य प्रदेश में 9.5 फ़ीसदी रहा।

प्रश्न-13. भारत की शिक्षण संस्थानों को वर्ल्ड रैकिंग में स्थान प्राप्त करवाने के लिए किस संस्थान द्वारा कार्य किया जा रहा है?

(अ)- दिल्ली विश्वविद्यालय
(ब)- यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ✔
(स)- शिक्षा मंत्रालय
(द)- राजस्थान विश्वविद्यालय

व्याख्या➖ यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन भारत की शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट बनाकर वर्ल्ड रैंकिंग में स्थान प्राप्त कराने के प्रयास प्रारंभ कर रहा है कमीशन के चेयरमैन के अनुसार अगले 10 से 15 साल में देश के कई उच्च शिक्षण संस्थान विश्व की टॉप रैंकिंग में शामिल होंगे इसके लिए भारत सरकार ने इंस्टिट्यूशन ऑफ एमूलेशन स्कीम लागू की है

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन उच्च शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन लाने के लिए कहीं रेगुलेशन पारित कर चुकी है और कहीं रेगुलेशन नए साल में लाए जा रहे हैं यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन के चेयरमैन डीपी सिंह के अनुसार अगले 10 साल में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन 10 प्राइवेट फंडिंग और 10 पब्लिक फंडिंग के इंस्टीट्यूट कोड टॉप 100 यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रहा है

प्रश्न-14. दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक मृणाल सेन का निधन कब हुआ ?

(अ)- 28 दिसंबर 2018
(ब)- 30 दिसंबर 2018 ✔
(स)- 31दिसंबर 2018
(द)- 1 जनवरी 2019

व्याख्या➖ 30 दिसंबर 2018 को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता और निर्देशक कुणाल सेन का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया इन्हें 1981 में पदम भूषण और 2005 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था मृणाल सेन 1998 से 2000 तक राज्यसभा में मनोनीत सांसद भी रहे अधिकतर फिल्में बांग्ला भाषा में थी,

मृणाल सेन ने 1955 में अपनी पहली फिल्म "रात भोर" बनाई थी लेकिन इनकी फिल्म "नील आकाशेर" नीचे से इन्हें एक नई पहचान मिली। उनकी तीसरी फिल्म "बाईशे श्रावण" ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया,। भुवनशोम, कोरस, मृगया और अकालेर संधाने फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मृगया फिल्म बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ 1977 में बनाई गई थी मिथुन चक्रवर्ती को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

MAMTA SHARMA KOTA 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website