Daily Current Affairs 03 December 2018

Daily Current Affairs 03 December 2018


प्रश्न-1.. केब्रिज डिक्शनरी ने किस शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया ?

(अ)- नोमोफोबिया ✔
(ब)- जेंडर गैप
(स)- इको साइड
(द)- नो प्लेटफॉर्मिंग

व्याख्या➖ केमरी डिक्शनरी ने नोमोफोबिया को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है नोमोफोबिया का अर्थ है मोबाइल फोन का प्रयोग न कर पाने या बिना मोबाइल फोन के होने के डर। नोमोफोबिया शब्द का प्रयोग 2018 में यूके पोस्ट ऑफिस द्वारा कमीशन किए गए YouGov रिसर्चरो द्वारा किया गया था

कैंब्रिज ब्रिज डिक्शनरी ने अपना वर्ड ऑफ द ईयर चुनने के लिए अपने ब्लॉग रीडर्स और सोशल मीडिया से 4 शब्दों पर राय मांगी थी इन शब्दों में नामों फोबिया जेंडर गैप इकोसाइड और नो प्लेटफॉर्म इन था

इकोसाइड का अर्थ है- किसी क्षेत्र के प्राकृतिक वातावरण को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाना और
नो प्लेटफॉर्मिंग का अर्थ- किसी व्यक्ति को उसके विचारों को जमीनी स्तर पर लागू करने का मौका देने से मना कर देना

प्रश्न-2. वर्ष 2019 में कौन सा देश पानी के भीतर बुलेट ट्रेन चलाने की परियोजना शुरू करने जा रहा है ?

(अ)- अमेरिका
(ब)- चीन ✔
(स)- इंग्लैंड
(द)- जापान

व्याख्या➖ चीन वर्ष 2019 में पानी के भीतर बुलेट ट्रेन चलाने की परियोजना की शुरुआत करने जा रहा है यह देश की पहली अंडर वाटर बुलेट ट्रेन परियोजना होगी जो वर्ष 2025 तक पूर्ण हो जाएगी यह परियोजना शंघाई के तटीय शहर निंगबो को पूर्वी तट के दीप समूह जोशान से जोड़ेगी

यह परियोजना 77 किलोमीटर लंबी योंगझू रेलवे परियोजना का भाग बनेगी इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और झेजियांग प्रांत के भीतर मार्ग विकसित करना है इसका 2005 में पहली बार सरकारी परियोजना में उल्लेख किया गया था

प्रश्न-3.. संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने किस देश की कुश्ती को अमूर्त धरोहर की सूची में शामिल किया है ?

(अ)- भारत
(ब)- जमैका
(स)- जॉर्जिया✔
(द)- जापान

व्याख्या➖ संयुक्त राष्ट्रीय शैक्षणिक वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने जॉर्जिया की कुश्ती को अमूर्त धरोहर की सूची में शामिल किया है जॉर्जिया की कुश्ती की चिदाओंबा का संगीत नृत्य और कुश्ती का मिश्रण है यह खास तरह के परिधान पहनकर की जाने वाली कुश्ती स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के साथ सांस्कृतिक संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

यूनेस्को ने दुनिया की 6 परंपरा और कलाओं को अमृत धारा की सूची में शामिल किया जिसमें जॉर्जिया की कुश्ती के अतिरिक्त जमैका की प्रसिद्ध संगीत विधा रेगे और जापान की राइहो-शिन प्रथा शामिल है

प्रश्न-4.. किस देश की सबसे बड़ी जेटी युद्धक विमान बनाने वाली कंपनी ने घातक हल्के युद्धक विमान तेजस के उत्पादन में मदद की पेशकश की है ?

(अ)- चीन
(ब)- अमेरिका ✔
(स)- रूस
(द)- फ्रांस

व्याख्या➖ अमेरिका की सबसे बड़ी जेट युद्धक विमान बनाने वाली कंपनी लॉकहीड ने घातक हल्के युद्ध विमान तेजस के उत्पादन में मदद की पेशकश की है तेजस एक ही इंजन वाला बहुआयामी युद्धक विमान है यह अपनी श्रेणी में सबसे छोटा और सबसे हल्का मल्टीरोल सुपर सोनिक फाइटर विमान है

वर्तमान समय में भारत में सरकारी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कंपनी प्रतिवर्ष 8 तेजस विमान तैयार करती है लेकिन रक्षा मंत्रालय इससे अधिक संख्या ( लगभग 18 ) में तेजस विमान का उत्पादन चाहता है

प्रश्न-5.. फोर्ब्स ने टेक्नोलॉजी क्षेत्र की 50 दिग्गज अमेरिकी महिलाओं की सूची में भारतीय मूल की कितनी महिलाओं को शामिल किया गया है ?

(अ)- चार ✔
(ब)- छ
(स)- नो
(द)-बारह

व्याख्या➖ फॉर्ब्स द्वारा पहली बार जारी की गई टेक्नोलॉजी क्षेत्र की 50 दिग्गज अमेरिकी महिला की सूची में चार भारतीय मूल की महिलाओं को शामिल किया गया है  इसमें-
1- सिस्को की पूर्व मुख्य टेक्नोलॉजी अधिकारी पद्मश्री वारियर्स-
2- ऐप आधारित के एग्रीगेटर कंपनी उबर की वरिष्ठ निदेशक कोमल मंगतानी
3- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म कॉन्फ्लूएंट की संस्थापक और सीईओ नेहा नरखेडे़ और
4- आइडेंटिटी मैनेजमेंट कंपनी ड्राँब्रिज की सीईओ और संस्थापक कामाक्षी शिव रामकृष्णन को इस सूची में शामिल किया गया है

प्रश्न-6. किस देश की पूर्व प्रधानमंत्री को 30 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया ?

(अ)- भारत
(ब)- पाकिस्तान
(स)- अफगानिस्तान
(द)- बांग्लादेश✔

व्याख्या➖ 27 नवंबर 2018 को बांग्लादेश के महान्यायवादी महबूब आलम द्वारा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को 30 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए अयोग्य घोषित किया गया इनके द्वारा आदेश दिया गया कि 2 वर्ष से अधिक सजा प्राप्त करने वाला कोई भी व्यक्ति अप चुनाव नहीं लड़ सकेगा बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया पर भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में 17 साल कैद की सजा सुनाई गई है

प्रश्न-7. ग्लोबल लीग टेबल ने विश्व के सबसे स्वस्थ और सबसे अस्वास्थ्य देशों की सूची में पहले स्थान पर किसे शामिल किया है?

(अ)- ब्रिटेन
(ब)- अमेरिका
(स)- ऑस्ट्रेलिया
(द)- सिंगापुर✔

व्याख्या➖ ग्लोबल लीग टेबल ने विश्व के सबसे स्वास्थ्य और सबसे अस्वास्थ्य 149 देशों की सूची में सिंगापुर को पहले स्थान पर रखा है इसी के साथ अफ्रीका महाद्वीप के देश के सबसे नीचे स्थान पर है भारत इस सूची में 109 वे स्थान पर है वार्षिक समृद्धि सूचकांक में कुल मिलाकर 9 श्रेणियों के लिए दुनिया भर में रहने के लिए सबसे अच्छी और सबसे खराब स्थानों के बारे में जानकारी देता है

इसमें एक श्रेणी स्वास्थ्य की है लंदन स्थित शिक्षा चैरिटी के रिसर्च के अनुसार ऑस्ट्रेलिया पश्चिमी देशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है व रैंकिंग में 12वीं स्थान पर है शीर्ष 10 स्वास्थ्य देशों की सूची में जापान कतर हांगकांग और संयुक्त अरब अमीरात है पूरे सूचकांक में ब्रिटेन को दुनिया का सातवां सबसे सफल देशों की सूची में शामिल किया गया है लेकिन यह स्वास्थ्य के तौर पर बहुत पीछे हैं

प्रश्न-8. भारत और यूनाइटेड किंग्डम के मध्य कोकण 18 युद्ध अभ्यास का आयोजन कब से कब तक किया जा रहा है ?

(अ)- 25 नवंबर से 4 दिसंबर 2018
(ब)- 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2018
(स)- 27 नवंबर से 6 दिसंबर 2018
(द)- 28 नवंबर से 6 दिसंबर 2018 ✔

व्याख्या➖ 28 नवंबर से 6 दिसंबर 2018 के मध्य भारत और यूनाइटेड किंग्डम के मध्य नौसैनिक को कौन अट्ठारह युद्ध का आयोजन किया जा रहा है यह युद्धाभ्यास गोवा में आयोजित होगा इस युद्ध में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व कोलकाता सैनी के डिस्ट्रॉयर आई एन एस कोलकाता द्वारा किया जा रहा है इस युद्ध अभ्यास का मुख्य उद्देश्य हवाई युद्ध विरोधी पनडुब्बी रोधी तथा सतह युद्ध रोधी स्थितियों के लिए अभ्यास करना है

प्रश्न-9. सलोम जुराबिश्वली किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी ?

(अ)- जॉर्जिया ✔
(ब)- जर्काता
(स)- जापान
(द)- जमैका

व्याख्या➖सलोम जुराबिश्विली जा जिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है इससे पहले यह 20 मार्च 2004 से 19 अक्टूबर 2005 तक देश की विदेश मंत्री थी। यह 16 दिसंबर 2018 को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी इन है 59.5% वोट प्राप्त हुए

प्रश्न-10.  29 नवंबर को किस देश के लोगों के साथ एकजुटता के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया जाता है ?

(अ)- फिलीपींस
(ब)- फिलिस्तीन ✔
(स)- फ्रांस
(द)- इंडोनेशिया

व्याख्या➖ 29 नवंबर को फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है इसे मनाने का मुख्य कारण फिलिस्तीन की समस्या पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करना 29 नवंबर 1947 को महासभा ने प्रस्ताव 181 द्वितीय को पारित किया था इसे विभाजन प्रस्ताव भी कहा जाता है

इस प्रस्ताव के दौरान फिलिस्तीन इजराइल नामक दो राष्ट्र की स्थापना की जानी थी वर्तमान समय में इजरायल पूर्ण देश के रूप में स्थापित किया जा चुका है जबकि फिलिस्तीन आंशिक मान्यता के साथ अस्तित्व में है

प्रश्न-11.. 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश द्वारा की जाएगी ?

(अ)- भारत ✔
(ब)- अमेरिका
(स)- जापान
(द)- रूस

व्याख्या➖ 1 दिसंबर 2018 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा की गई कि 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी, पूर्व 2022 में जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी इटली द्वारा की जा रही थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इसकी मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी 2022 में भारत अपनी आज़ादी की 75 वीं सालगिरह मनाएगा जी-20 दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है

प्रश्न-12.. 2 दिसंबर 2018 को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में किस ने पदभार ग्रहण किया ?

(अ)- सुरेश अरोड़ा
(ब)- संजय अरोड़ा
(स)- संदीप अरोड़ा
(द)- सुनील अरोड़ा ✔

व्याख्या➖ सुनील अरोड़ा जोगी 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं इनके द्वारा 2 दिसंबर 2018 को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण किया गया मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा का कार्यकाल लगभग ढाई साल का होगा इन्होने ओम प्रकाश रावत के सेवानिवृत्त होने पर यह पद ग्रहण किया

इन पर 2019 के लोकसभा चुनाव की पूर्ण जिम्मेदारी होगी सुनील अरोड़ा द्वारा वित्त कपड़ा और योजना आयोग जैसे मंत्रालय विभागों में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी गई है

प्रश्न-13.. 2 दिसंबर 2018 को योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा दिल्ली के बाद दूसरा पतंजलि परिधान का शोरूम कहां खोला गया है?

(अ)- अहमदाबाद ✔
(ब)- झारखंड
(स)- फिरोजाबाद
(द)- जयपुर

व्याख्या➖ 2 दिसंबर 2018 को योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा गुजरात के अहमदाबाद में पतंजलि परिधान के पहले शोरूम का उद्घाटन किया गया शोरूम में पुरुष महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 32000 वैरायटी उपलब्ध है पहला पतंजलि परिधान का शोरूम दिल्ली में खुला है अहमदाबाद में यह दूसरा पतंजलि परिधान शोरूम है शोरूम में भारतीय संस्कृति के शासन मॉर्निंग परिधानों पर भी विशेष जोर दिया गया है

प्रश्न-14.. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नई नीतिगत ब्याज दर की घोषणा कब की जाएगी?

(अ)- 3 दिसंबर 2018
(ब)- 4 दिसंबर 2018
(स)- 5 दिसंबर 2018 ✔
(द)- 6 दिसंबर 2018

व्याख्या➖ 5 दिसंबर 2018 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नई नीतिगत ब्याज दर की घोषणा की जाएगी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति द्वारा 3 से 5 दिसंबर को 2018-19 की पांचवी ट्रैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा खपत मांग घटने और कृषि क्षेत्र में कमजोरी के कारण दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर घटकर 7.1 फ़ीसदी रह गई है

जो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2 साल से अधिक के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई थी मोदक नीति की समीक्षा और आर्थिक आंकड़ों के माध्यम से बाजारों को एक नई दिशा प्राप्त होगी

प्रश्न-15.. नासा द्वारा धरती का वायुमंडल लीक होकर अंतरिक्ष में विलीन हो रहा है इस घटना को करीब से समझने के लिए विशेष रॉकेट विजन-2 को कब भेजा जाएगा ?

(अ)- 2 दिसंबर 2018
(ब)- 3 दिसंबर 2018
(स)- 4 दिसंबर 2018 ✔
(द)- 5 दिसंबर 2018

व्याख्या➖ 4 दिसंबर 2018 को नासा द्वारा एक विशेष राकेट विजन 2 के माध्यम से धरती का वायुमंडल लीक होकर वायु अंतरिक्ष में विलीन हो रही है इस प्रक्रिया को समझने के लिए विशेष राकेट भेजा जाएगा लिक होते वातावरण के अध्ययन के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यह दूसरा बयान है

इससे पूर्व 2013 में विजन-1 को लॉन्च किया गया था विजन-2,1 साउंडिंग रॉकेट है जो अंतरिक्ष में एक खास दूरी तक जाएगा और कुछ मिनट बाद ही गिर जाएगा साउंडिंग रॉकेट को उसकी गति के कारण विशेष अंतरिक्ष यान माना जाता है

औरोरा- वायुमंडल धरती या किसी भी ग्रह का वायुमंडल उस ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के कारण बंदा रहता है इस बंदे हुए वायुमंडल के बाहर अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं होती है जिनके कारण वायुमंडल की कुछ वायु गुरुत्वाकर्षण को तोड़कर अंतरिक्ष में विलीन हो जाती है इस प्रक्रिया को औरोरा कहा जाता है

  • विजन-1 के माध्यम से धरती के उस भाग के ऊपर औरोरा का अध्ययन किया गया था जहां रात थी

  • विजन-2 को एक ऐसे भाग की और भेजा जाएगा जहां दिन में औरोरा का निर्माण होता है


 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

Mamta Sharma Kota 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website