Daily Current Affairs: 04 January 2019

Daily Current Affairs: 04 January 2019


दैनिक समसामयिकी: 04 जनवरी 2019


प्रश्न-1. भारत-अफ्रीका को मजबूत करने और हिंद महासागर में अपना प्रभुत्व बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय सेना अफ्रीकी देशों के साथ इंडिया अफ्रीका फिल्ड ट्रेनिंग नाम से अभ्यास कब से प्रारंभ करेगी ?

(अ)- 8 से 28 जनवरी 2019
(ब)- 12 से 22 फरवरी 2019
(स)- 18 से 27 मार्च 2019 ✔
(द)- 2 अप्रैल से 14 अप्रैल 2019

व्याख्या➖ 18 मार्च से 27 मार्च 2019 तक पुणे में भारत और अफ्रीकी देशों के बीच इंडिया अफ्रीका फिल्ड ट्रेनिंग नाम से यह अभ्यास प्रारंभ किया जाएगा इस अभ्यास में तंजानिया और केन्या सहित कई अफ्रीकी देश भाग लेंगे यह अभ्यास हिंद महासागर में अपना प्रभुत्व बनाए रखने के उद्देश्य से अफ्रीकी देशों के साथ सैन्य संबंध मजबूत करने के लिए किया जा रहा है क्योंकि हिंद महासागर का भारत और अफ्रीका के लिए समान सामरिक सुरक्षात्मक और रणनीतिक महत्व है

इससे पूर्व भारतीय सेना 2018 में अमेरिका, रूस,  चीन और ब्रिटेन जैसे ताकतवर देशों के साथ अपना युद्धाभ्यास पूर्ण कर चुकी है भारत अफ्रीका के बीच होने वाले अभ्यास के माध्यम से चीन के प्रभाव को अफ्रीकी देशों में कम करना सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है चीन ने जुलाई 2017 में अफ्रीका में जिबूती में अपना पहला विदेशी सैन्य ठिकाना तैयार किया था लेकिन यहां पर पहले से ही अमेरिका, जापान और फ्रांस का भी सैन्य अड्डा है जिबूती को सैन्य अड्डा बनाने के पीछे सबसे बड़ा कारण उसकी भौगोलिक स्थिति है

प्रश्न-2. State Bank of India Life Insurance ने किस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के साथ बैंकिंग बीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए?

(अ)- Andhra Bank
(ब)- Allahabad Bank ✔
(स)- Panjab bank
(द)- HDFC bank

व्याख्या➖ 31 दिसंबर 2018 को State Bank of India Life Insurance ने सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक के साथ बैंकिंग बीमा समझौता किया इसका लक्ष्य ग्राहकों को जीवन बीमा के तमाम विकल्पों को उपलब्ध कराना है यह समझौता देश का सबसे बड़ा बैंकिंग बीमा समझौता है

इस समझौते के तहत इलाहाबाद बैंक की देश भर में 3238 से ज्यादा शाखाओं की मदद से बीमा कर्ता अपने ग्राहकों को सुरक्षा धन सृजन और बचत उत्पादों की एक सीरीज पेश कर पाएगा। इस समझौते से बैंक की गैर ब्याज आय में भी बढ़ोतरी होगी साथ ही उपभोक्ताओं को एसबीआई बैंक के उत्पादों तक सीधी पहुंच मिलेगी जहां उन्हें एक समग्र वित्तीय योजना समाधान प्राप्त होगा

प्रश्न-3.. दुनिया का सबसे ठंडा और प्रदूषित शहर है ?

(अ)- साइबेरिया
(ब)- मास्को
(स)- याकुत्स
(द)- नाँरिल्स्क ✔

व्याख्या➖ रूस देश के साइबेरिया में एक शहर है नाँरिल्स्क इसे दुनिया का सबसे ठंडा शहर कहा जाता है इस स्थान पर दिसंबर और जनवरी में सूरज बिल्कुल नहीं दिखाई देता है इस अवधि में लोग डिप्रेशन जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं जिसे पोलर नाइट सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है यहां 365 में से 270 दिन बर्फ जमी रहती है और यहां का तापमान -55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है

सामान्य दिनों में इस जगह का औसत तापमान -10 डिग्री सेल्सियस के पास ही रहता है इस शहर की आबादी लगभग 175000 है  हर तीसरे दिन लोगों को बर्फीले तूफान का सामना करना है यहां केवल विमान या नाव से ही आया जा सकता है यहां के रहने वाले लोग अपने ही देश के बाकी क्षेत्र को मैनलैंड कह कर बुलाते हैं यहां दुनिया का सबसे बड़ा निकल प्लैटिनम और पैलेडियम उत्पादक का भंडार है जिसके चलते रूस का सबसे अमीर शहर नाँरिल्स्क बन गया है

लेकिन बड़े पैमाने पर माइनिंग रिफायनिंग के चलते यह दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर भी बन गया है यहां की हवा में सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा इतनी बढ़ गई है कि करीब 30 किलोमीटर के आसपास की वनस्पति खत्म हो गई अतिखनन के कारण दाल्दीकन नदी का पानी भी लाल हो गया है

प्रश्न-4. 1 जनवरी 2019 को किस फिल्म अभिनेता ने लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने की घोषणा की है ?

(अ)- प्रकाश राज ✔
(ब)- रवि किशन
(स)- नागार्जुन
(द)- अमिताभ राय

व्याख्या➖ 1 जनवरी 2019 को दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के अभिनेता प्रकाश राज ने लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने की घोषणा की वह किसी पार्टी से नहीं बल्कि निर्दलीय के रूप में कर्नाटक से चुनाव लड़ सकते हैं प्रकाश राज अपने अभिनय कहते केंद्र सरकार और भाजपा की आलोचना के कारण सुर्खियों में भी बने रहे

प्रश्न-5. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा किन 3 विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है?

(अ)- डीम्ड विश्वविद्यालय ✔
(ब)- पुलिस विश्वविद्यालय
(स)- राजस्थान विश्वविद्यालय
(द)- उपरोक्त सभी को

व्याख्या➖ 31 दिसंबर 2018 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्कृत की पढ़ाई करने वाले 3 विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है इन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ नई दिल्ली और राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ तिरुपति शामिल है इसका उद्देश्य संस्थानों को संस्कृत शिक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करना है

प्रश्न-6.. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा अब तक की सबसे लंबी दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान कब स्थापित किया गया ?

(अ)- 31 दिसंबर 2018
(ब)- 1 जनवरी 2019 ✔
(स)- 5 जनवरी 2019
(द)- 10 जनवरी 2019

व्याख्या➖ 1 जनवरी 2019 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा अपने नए न्यू होराइजंस नामक अंतरिक्ष यान के माध्यम से अब तक की सबसे लंबी दूरी तय कर कुइपर बेल्ट में स्थित दूरस्थ पिण्ड अल्टिमा थुले के पास पहुंच कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया पृथ्वी से लगभग 65 बिलियन किलोमीटर पर स्थित यह यान अंतरिक्ष में इतनी दूर की खोज के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया

न्यू होराइजंस अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था का एक अंतरिक्ष अभियान है जो सौरमंडल के बाहरी बोने ग्रह प्लूटो के अध्ययन के लिए छोड़ा गया था इस यान का प्रक्षेपण 19 जनवरी 2006 को किया गया था यह 9 वर्षों के बाद 14 जुलाई 2015 को प्लूटो के सबसे नजदीक होकर गुजरा था

नासा न्यू होराइंस के माध्यम से प्लूटो से आगे कुछ तलाश करना चाहता था न्यू होराइजंस अल्टिमा के आकार रोटेशन रचना और पर्यावरण का अध्ययन करेगा यह यान 3500 किलोमीटर दूरी से अल्टिमा थुल के पास से गुजरेगा यह अंतरिक्ष यान 20 महीने में धरती पर अल्टिमा थुल से संबंधित डाटा भेजने में अपना कार्य करेगा

अल्टिमा थुल नामक स्थान को 4 साल पहले हबल दूरबीन की मदद से खोजा गया था प्रारंभ में इसे 2014 के रूप में सूचीबद्ध किया गया था लेकिन बाद में सार्वजनिक परामर्श के बाद इसका नाम अल्टिमा थुल रखा गया यह एक लेटिन वाक्यांश है जिसका अर्थ है ज्ञात दुनिया से आगे एक जगह यह पिंड बहुत अधिक बर्फ धूल और शायद कुछ बड़े चट्टानों के टुकड़ों से बना है

प्रश्न-7.. संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को से कौन से दो देश अलग हो गए हैं?

(अ)- अमेरिका और फ्रांस
(ब)- इजराइल और अफगानिस्तान
(स)- अमेरिका और इजरायल ✔
(द)- जापान और अमेरिका

व्याख्या➖ 1 जनवरी 2018 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को से अमेरिका और इजरायल अधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं, अलग होने का कारण यूनेस्को इजरायल के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रस्त होना बताया गया है पूर्वी यरुशलम पर इजराइल के कब्जे के खिलाफ बोलने प्राचीन यहुदी स्थलों का फ़लस्तीनी धरोहर स्थलों के तौर पर नामकरण और 2011 में फ़लीस्तीन को पूर्ण सदस्य देने को लेकर भी यूनेस्को पर आरोप लगाए गए हैं

अमेरिका ने यूनेस्को में बुनियादी सुधार की मांग की है द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्थापित किए गए यूनेस्को के संस्थापक देशों में अमेरिका भी शामिल रहा अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने यूनेस्को से अलग होने के लिए अक्टूबर 2017 में अपना नोटिस दिया था इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी यूनेस्को से अलग होने की जानकारी दी हालांकि इन दोनों देशों का अलग होना एक प्रक्रियाओं से संबंधित है लेकिन इसे वैश्विक संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है

प्रश्न-8.. भारत और चीन की सेनाओं के मध्य सिक्किम के नाथूला में बैठक का आयोजन कब किया गया?

(अ)- 31 दिसंबर 2018
(ब)- 1 जनवरी 2019 ✔
(स)- 2 जनवरी 2019
(द)- 4 जनवरी 2019

व्याख्या➖ 1 जनवरी 2019 को भारत और चीन की सेनाओं के मध्य से कम के नाथुला में बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक का उद्देश्य भारतीय सेना और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों के बीच आपसे विश्वास और भरोसा बढ़ाना है, इस अवसर पर बॉर्डर पर्सनेल मीटिंग भी की गई इन दोनों देशों की सेनाओं के भी 2017 में डोकलाम में गतिरोध पैदा हुआ था।

इसी के साथ भारत और चीन के सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के बुलाम में भी संयुक्त रूप से नववर्ष मनाया यह स्थान समुद्र तल से 15000 फुट ऊंचा है यहां का तापमान शून्य से भी नीचे है इन दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों के अनुरूप वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई गई इस संवेदनशील सीमा की रक्षा करने वाले भारतीय और चीनी सैनिकों के लिए पांच बीपीएम स्थानों में से यह एक है

प्रश्न-9. भारतीय आयुद्ध निर्माणी सेवा के किस अधिकारी ने आयुद्ध निर्माणी के महानिदेशक और कोलकाता के आयुद्ध निर्माणी बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर कार्य ग्रहण किया?

(अ)- संजय कुमार
(ब)- सुनील कुमार
(स)- सुबोध कुमार ✔
(द)-सुरेश कुमार

व्याख्या➖ 1 जनवरी 2019 को भारतीय आयुद्ध निर्माणी सेवा के 182 बैच के अधिकारी सुबोध कुमार ने आयुद्ध निर्माणी के महानिदेशक और कोलकाता के आयुद्ध निर्माणी बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर कार्य ग्रहण किया है सुबोध कुमार 2002 से 2009 तक नियोजन समन्वय के निदेशक के तौर पर रक्षा मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर थे इस दौरान वह रक्षा खरीद के लिए भारतीय ऑफसेट नीति बनाने में शामिल थे उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक किया है

प्रश्न-10. केंद्र सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखने के प्रस्ताव को मंजूरी कब प्रदान की गई ?

(अ)- 28 दिसंबर 2018
(ब)- 30 दिसंबर 2018
(स)- 1 जनवरी 2019 ✔
(द)- 2 जनवरी 2019

व्याख्या➖ 1 जनवरी 2019 को कुंभ मेले के शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार का अनुरोध मानते हुए केंद्र सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की, केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 में देश के कम से कम 25 शहर और गांव के नाम बदलने पर अपनी सहमति प्रदान की उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या रखने का प्रस्ताव भी केंद्र को नहीं मिला है

केंद्रीय गृह मंत्रालय रेलवे, डाक विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद ही किसी जगह का नाम बदलने को अपनी मंजूरी देता है किसी राज्य का नाम बदलने के लिए संसद में साधारण बहुमत के साथ संविधान में संशोधन करना होता है

प्रश्न-11. किन दो देशों ने द्विपक्षीय समझौते के तहत एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों और परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की ?

(अ)- भारत अफगानिस्तान
(ब)- भारत-पाकिस्तान ✔
(स)- जर्मनी अमेरिका 
(द)- फ्रांस जापान

व्याख्या➖ 1 जनवरी 2019 को भारत और पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों और परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की इन कैदियो में 483 मछुआरे और 54 अन्य लोग हैं इनमें से 17 भारतीय नागरिक कैदियों और 370 मछुआरों को रिहा किए जाएंगे जिनकी नागरिकता की पुष्टि हो चुकी है

भारत और पाकिस्तान के बीच 21 मई 2008 को हुए राजनयिक पहुंच संबंधी समझौते के तहत यह कदम उठाया गया इस समझौते के तहत दोनों देशों को हिरासत में मौजूद कैदियों की सूची 1 साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को एक दूसरे के साथ साझा करनी होती है साथ ही द्वीपक्षीय समझौते के प्रावधानों के तहत भारत और पाकिस्तान ने अपने परमाणु प्रशिक्षण की सूची भी साझा किए दोनों देशों के बीच 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षर हुए थे यह 27 जनवरी 1991 को प्रभाव में आया था इस समझौते के तहत दोनों देश अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची एक दूसरे को साझा करते हैं

प्रश्न-12. 3 जनवरी 2019 को आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में किस देश के नवनिर्वाचित सांसद शपथ ग्रहण नहीं करेंगे ?

(अ)- भारत
(ब)- नेपाल
(स)- बांग्लादेश ✔
(द)- जापान

व्याख्या➖ 3 जनवरी 2019 को बांग्लादेश में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद शपथ ग्रहण नहीं करेंगे क्योंकि इनका आरोप है कि पार्टी ने चुनाव परिणाम को खारिज किया है बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने चुनाव परिणामों को ढूंढ बताते हुए खारिज कर दिया और फिर से चुनाव कराने की मांग की है बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को 300 सदस्य संसद में से केवल 5 सीटें मिली है इस चुनाव में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जीत दर्ज कर लगातार तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित किया है

प्रश्न-13. अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कब किए जाएंगे?

(अ)- 2 जनवरी 2019 को
(ब)- 14 जनवरी 2019 को
(स)- 28 जनवरी 2019 को ✔
(द)- 2 फरवरी 2019 को

व्याख्या➖ अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर 28 जनवरी 2019 को चुनाव होंगे इसके लिए 10 जनवरी 2019 तक नामांकन किए जाएंगे 11 जनवरी तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी और 14 जनवरी तक नाम वापसी 2 फरवरी को चुनाव से संबंधित समाप्त हो जाएंगे विधानसभा चुनाव से पूर्व यहां के बीएसपी उम्मीदवार का निधन हो गया था

जिसका आंसर सीट पर चुनाव रद्द कर दिए गए थे अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट बीजेपी के लिए हिंदुत्व के प्रयोगशाला के तौर पर जानी जाती यहां से बीजेपी की तरफ से ज्ञानदेव आहुजा तीन बार लगातार जीतते आए लेकिन बीजेपी द्वारा उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

MAMTA SHARMA KOTA 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website