Daily Current Affairs 10 March 2019

Daily Current Affairs 10 March 2019


दैनिक नवीनतम समसामयिकी : 10 मार्च 2019


 

1. सुप्रीम कोर्ट ने 08 मार्च 2019 को अयोध्या मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने के लिए मध्यस्थता को मंज़ूरी देते हुए जितने सदस्यीय पैनल का गठन किया है?
A. 1
B. 2
C. 3 ✅
D. 4

व्याख्या:- सुप्रीम कोर्ट ने 08 मार्च 2019 को अयोध्या मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने के लिए मध्यस्थता को मंज़ूरी देते हुए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

2. वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक उपक्रमों ( PSU ) और पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी ऐक्ट के तहत ना आने वाले कर्मचारियों की जितने लाख रुपये तक की ग्रैच्युटी टैक्स फ्री कर दी है?
A. 10 लाख रुपये
B. 20 लाख रुपये ✅
C. 30 लाख रुपये
D. 40 लाख रुपये

व्याख्या:- वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) और Payment of Gratuity Act के तहत ना आने वाले कर्मचारियों की बीस लाख रुपये तक की ग्रैच्युटी टैक्स फ्री कर दी है।

3. वह राज्य जहां हाल ही में ‘युवाश्री अर्पण’ योजना आरंभ की गई है ?
A. पश्चिम बंगाल ✅
B. असम
C. हरियाणा
D. गुजरात

व्याख्या-पश्चिम बंगाल राज्य जहां हाल ही में ‘युवाश्री अर्पण’ योजना आरंभ की गई है ।

4. वेनेज़ुएला की सरकार ने जिस देश के राजदूत डेनियल क्रीनर को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है?
A. जर्मनी ✅
B. अमेरिका
C. भारत
D. फ्रांस 

5. पुलवामा हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों को मिलने वाली वीजा अवधि को 5 साल से घटाकर जितने महीने का कर दिया है?
A. 6 महीना
B. 4 महीना
C. 5 महीना
D. 3 महीना✅

6. भारतीय रिज़र्व बैंक ( RBI ) ने किस देश के केन्द्रीय बैंक के साथ 75 अरब डॉलर के द्विपक्षीय स्वैप अरेंजमेंट पर हस्ताक्षर किये?
A. जापान ✅
B. अमेरिका
C. भारत
D. फ्रांस

व्याख्या- भारतीय रिज़र्व बैंक तथा बैंक ऑफ़ जापान ने हाल ही में 75 अरब डॉलर के द्विपक्षीय स्वैप अरेंजमेंट पर हस्ताक्षर किये। इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार तथा पूँजी बाज़ार में मजबूती आएगी। इस समझौते से दोनों देश अपनी मुद्राओं को स्वैप कर सकते हैं। इस समझौते की शुरुआत 29 अक्टूबर, 2018 को प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान हुई थी।

7. EASE सूचकांक में किस बैंक को प्रथम स्थान मिला?
A. State bank of india
B. Punjab National Bank ✅
C. HDFC
D. Dena Bank

व्याख्या- हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की EASE रिफॉर्म्स पर आधारित रिपोर्ट जारी की गयी, इस रिपोर्ट में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मूल्यांकन 140 मैट्रिक्स तथा 6 थीम्स में किया गया है, यह 6 थीम्स निम्नलिखित हैं :
1. ग्राहक प्रतिक्रियात्मकता
2. जिम्मेदाराना बैंकिंग
3. क्रेडिट ऑफ-टेक
4. उद्यमी मित्र के रूप मे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
5. डिजिटलीकरण तथा वित्तीय समावेश
6. परिणाम सुनिश्चित करना

8. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल नवाचार मिशन ( AIM ) जारी रखने को को मंजूरी कब प्रदान कर दी?
A. 05 मार्च 2019
B. 06 मार्च 2019
C. 07 मार्च 2019 ✅
D. 08 मार्च 2019

व्याख्या- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल नवाचार मिशन ( AIM ) जारी रखने को 07 मार्च 2019 को मंजूरी प्रदान कर दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। स्कूली स्तर पर बड़ी सफलता को ध्यान में रखते हुए, 10,000 स्कूलों के लिये अटल टिंकरिंग लैबों के विस्तार के लिये अटल नवाचार मिशन द्वारा वर्ष 2019-20 तक 1,000 करोड़ रूपये तक की लागत पूरी करने को अपनी मंजूरी दी गई

9. मरयूर गुड़ को हाल ही में भौगोलिक संकेत ( GI ) टैग प्रदान किया गया,इसका संबंध भारत के किस राज्य से है?
A. केरल ✅
B. असम
C. पश्चिमी बंगाल
D. उडीसा

व्याख्या- केरल के इडुक्की जिले की मरयूर गुड़ को हाल ही में भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया। मरयूर गुड़ का निर्माण पारंपरिक विधि द्वारा किया जाता है। वर्तमान में किसानों को मरयूर गुड़ के लिए प्रति किलो 45 से 47 रुपये का दाम मिलता है, परन्तु इसकी अपेक्षित कीमत 80-100 रुपये प्रति किलोग्राम है। कई क्षेत्रों में मरयूर किस्म की नकली गुड़ भी बड़े पैमाने पर बेची जाती है, जिसके कारण वास्तविक मरयूर गुड़ की कीमत भी कम ही रह जाती है।

10. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 मार्च, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कितनी महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया ?
A. 40
B. 42
C. 43
D. 44 ✅

व्याख्या- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 मार्च, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 44 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से 25 a किया। गौरतलब है कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 1000 से अधिक नामांकन प्रस्तुत किये गये थे। यह पुरस्कार केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से उन महिलाओं व संस्थानों को प्रदान किये गये जिन्होंने महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के लिए कार्य किया।

नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से सम्मानित की जानी वाली कुछ प्रमुख हस्तियाँ इस प्रकार हैं : DRDO वैज्ञानिक इप्सिता बिस्वास, भारत की पहली समुद्री पायलट रेशमा निलोफर नाहा, कृषि जैव विविधता विशेषज्ञ रहीबाई सोमा पोपेरे, एसिड अटैक सर्वाइवर प्रज्ञा प्रसून, महिला कमांडो प्रशिक्षक सीमा राव तथा मोटिवेशनल स्पीकर सिस्टर शिवानी।

11. हाल ही में किसे WHO की मुख्य ‌वैज्ञानिक के रूप में नामित किया गया?
A. रागिनी अवस्थी
B. शोभा स्वामीनाथन ✅
C. सौम्या टंडन
D. इनमे से कोई नहीं 

12. वास्तुकार अराता इस्जोकी किस देश से है, जिन्हे वास्तुकला के क्षेत्र मे सर्वोच्च अन्र्ताराष्टीय सम्मान प्रित्जकर पुरुस्कार जीता है
A. चीन
B. जापान ✅
C. नीदरलैण्ड
D. ईण्डोनेशिया

13. सबसे धनी राष्ट्रीय दल कोनसा है ?

[A] कोंग्रेस
[B] भाजपा ✅
[C] बसपा
[D] सपा

व्याख्या:- NDRA की रिपोर्ट 2016 17 में 7 राष्ट्रीय दलों ने कुल 15559.17 करोड़ रुपए की आय घोषित की। इसमें भाजपा की आय सबसे अधिक 1034 करोड़ रुपए रही। और कोंग्रेस की 225 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर रही थी।

14. हेलसिंकी टूर्नामेंट का कहा आयोजन किया जा रहा है ?
【A】भारत
【B】अमेरिका
【C】फिनलैंड ✅
【D】लंदन

व्याख्या:- इस टूर्नामेंट में 8 भारतीय मुक्केबाजो ने पदक किये पक्के।

15. किस महिला टीम को हराकर इग्लैंड महिला टीम ने T-20 मैचों की सीरीज 3-0 से जीती हैं ?
【A】पाकिस्तान
【B】आस्ट्रेलिया
【C】भारत  ✅
【D】न्यूजीलैंड

16. भारतीय अमरीकी टेलीविजन हस्ती पद्म लक्ष्मी को किस संस्था के सद्भावना दूत बनाया ह
1 यूनिसेफ
2 रेडक्रास
3 UNDP ✅
4 UNO 

17. नोवाक जोकोविच का संबंध किस देश से है जिन्होंने चौथी बार लोरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार 18 फरवरी 2019 को मुनाको में प्रदान किया गया ?

A. स्विजरलैंड
B. स्पेन
C. सर्बिया ✅
D. स्लोवाकिया

18. देश के किस बैंक को "टेक्नोलॉजी बैंक ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

A. IDFC
B. HDFC
C. BRKGB ✅
D. PNB

व्याख्या - प्रदेश की बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ओं टेक्नोलॉजी बैंक ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया बैंक को यह पुरस्कार भारतीय बैंक संघ द्वारा मुंबई में आयोजित समारोह में 20 फरवरी 2019 को प्रदान किया गया उल्लेखनीय है कि यह 4 वर्ष है जब IBA ( Indian Bank Association ) उक्त अवार्ड के लिए बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को चुना है|

19. किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रॉजेक्‍ट (624 मेगावॉट) का सम्बंध किस राज्य से है
1 राजस्थान
2 पंजाब
3 जम्मू कश्मीर ✅
4 हिमाचल

व्याख्या - जम्‍मू-कश्‍मीर में किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रॉजेक्‍ट (624 मेगावॉट) के निर्माण को भी हरी झंडी दिखाई गई है। यह प्रॉजेक्‍ट चिनाब वैली पॉवर प्रॉजेक्‍ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पूरा किया जाएगा। यह प्रॉजेक्‍ट किश्‍तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर स्थित है।

20. किस देश ने अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन के 73वें सदस्य देश के रूप में रूप रेखा समझौते पर 20 फरवरी 2019 को हस्ताक्षर किए?
(अ) अर्जेंटीना
(ब) जॉर्डन
(स) इजरायल
(द) सऊदी अरब ✅ 

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM RAJASTHAN


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website