Daily Current Affairs 12th February 2019

Daily Current Affairs 12th February 2019


नवीनतम समसामयिकी




प्रश्न-1. किस राज्य को तेल और प्राकृतिक गैस हब के रूप में परिवर्तित किया जाएगा ?

(अ)- आंध्र प्रदेश
(ब)- तमिलनाडु
(स)- पश्चिम बंगाल
(द)- असम ✔

व्याख्या- असम राज्य को तेल और प्राकृतिक गैस हब के रूप में परिवर्तित किया जाएगा 9 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वोत्तर गैस ग्रिड का शिलान्यास किया गया इस ग्रिड से पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तिनसुकिया में होलांग मॉड्यूलर गैस प्रसंस्करण संयंत्र ( Hollong Modular Gas Processing Plant ) का उद्घाटन किया जो असम के कुल उत्पादित गैस के 15% की आपूर्ति करेगा इसी के साथ उत्तर गुवाहाटी में स्टोरेज वैसेल की एलपीजी क्षमता वृद्धि का भी उद्घाटन किया गया

प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में 12 बायो रिफाइनरी बनाई जाएगी इनमें नुमालीगढ़ सबसे बड़ी बायो रिफाइनरी होगी इन सभी सुविधाओं से असम एक तेल और प्राकृतिक गैस हब के रूप में परिवर्तित हो जाएगा इससे देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा

प्रश्न-2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़ और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़ का शिलान्यास किस स्थान पर किया गया ?

(अ)- हुबली
(ब)- गब्बूर ✔
(स)- मायाकॉन्डा
(द)- चिकजाजूर

व्याख्या- 10 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्नाटक यात्रा के दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़ और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़ का शिलान्यास किया गया इसी के साथ ऊर्जा सुरक्षा सुरक्षित करने के लिए 1.5 एमएम की क्षमता वाली मंगलौर रणनीतिक पैट्रोलियम रिजर्व सुविधा और आईएसपीआरएल की 2.5 एमएमटी पंडूर एसपीआर सुविधा राष्ट्र को समर्पित की गई

प्रश्न-3. Indian Strategic Petroleum Reserves Limited ( ISPRL ) की 1.33 एमएमटी क्षमता वाली रणनीतिक पैट्रोलियम रिजर्व सुविधा राष्ट्र को समर्पित कब की गई?

(अ)- 8 फरवरी 2019
(ब)- 9 फरवरी 2019
(स)- 10 फरवरी 2019 ✔
(द)- 11 फरवरी 2019

व्याख्या- 10 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान Indian Strategic Petroleum Reserves Limited ( ISPRL ) की 1.33 एमएम की क्षमता वाली रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व सुविधा राष्ट्र को समर्पित की गई इस सुविधा से देश की ऊर्जा सुरक्षा बेहतर होगी  इसी यह देश की सबसे बड़ी भूमिगत भंडारण सुविधा है इस परियोजना की लागत 1125 करो रुपए है  

प्रश्न-4. तीसरे स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है ?

(अ)- हरियाणा✔
(ब)- गुजरात
(स)- उत्तर प्रदेश
(द)- राजस्थान

व्याख्या- 12 फरवरी 2019 को तीसरे स्वच्छ शक्ति 2019 का आयोजन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है स्वच्छ शक्ति एक राष्ट्रीय आयोजन है जिसमें देशभर की महिला और पंच सम्मिलित होगी इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण करना है प्रथम स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांधीनगर गुजरात में की गई थी दूसरे स्वच्छ शक्ति 2018 की शुरुआत उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुई थी इस अवसर पर स्वच्छ शक्ति 2019 पुरस्कार प्रदान किया जाएगा साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झज्जर में भाड़सा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का लोकार्पण किया जाएगा और पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का शिलान्यास किया जाएगा

प्रश्न-5. आवास निर्माण प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के लाइट हाउस प्रयोजना चुनौती का शुभारंभ कब किया गया ?

(अ)- 10 फरवरी 2019
(ब)- 11 फरवरी 2019 ✔
(स)- 12 फरवरी 2019
(द)- 13 फरवरी 2019

व्याख्या- 11 फरवरी 2019 को आवास निर्माण प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने के लिए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने जी एच टी सी इंडिया के तहत लाइटहाउस परियोजनाओं के निर्माण के लिए पूरे देश में 6 स्थलों का चयन करने के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक चुनौती की शुरुआत की है

निर्धारित मानदंडों के अनुसार सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाले 6 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को लाइटहाउस परियोजनाएं प्रदान की जाएगी लाइटहाउस परियोजनाओं के लिए चयन किए गए स्थलों का सीधे प्रदर्शन के लिए खुली प्रयोगशाला के रूप में उपयोग किया जाएगा इस परियोजना के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा भागीदारी की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2019 है

प्रश्न-6. राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद द्वारा राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का आयोजन कब से कब तक किया जा रहा है ?

(अ)- 10 फरवरी से 15 फरवरी 2019
(ब)- 12 फरवरी से 16 फरवरी 2019
(स)- 12 फरवरी से 18 फरवरी 2019 ✔
(द)- 14 फरवरी से 20 फरवरी 2019

व्याख्या- 12 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार विभाग के तहत एक स्वायत्तशासी पंजीकृत सोसायटी है जो अपना 61 वां स्थापना दिवस मना रही है इस वर्ष का इस संस्था का विषय है उत्पादकता और स्थिरता के लिए सर्कुलर अर्थव्यवस्था स्वायत्तशासी पंजीकृत सोसायटी अपने स्थापना दिवस को उत्पादकता दिवस के रूप में मनाती है इस हेतु 12 से 18 फरवरी 2019 तक की उत्पादकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है

उद्घाटन के अवसर पर सरकार के स्थाई आर्थिक प्रगति के नक्शे में सर्कुलर अर्थव्यवस्था के योगदान के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा कोलकाता चेन्नई गुवाहाटी भुवनेश्वर चंडीगढ़ में स्थित 13 क्षेत्रीय निदेशालय में भी राज्य सरकार राज्य सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम और व्यवसाय के संबंध में में सेमिनार और कार्यशाला आयोजित की जाएगी पूरे देश में 23 स्थानीय उत्पादकता परिषद है

प्रश्न-7. जॉन मॉरिस अजाक्स फायर इंजन ने स्टेट्समैन के कौनसे संस्करण की विंटेज कार रैली में स्टेटस मैन चैलेंजर ट्रॉफी जीती ?

(अ)- 52 वा संस्करण
(ब)- 53 वा संस्करण ✔
(स)- 54 वा संस्करण
(द)- 55 वा संस्करण

व्याख्या- 11 फरवरी 2019 को स्टेट्समैन के 53 वे संस्करण में जॉन मॉरिस अध्यक्ष फायर इंजन ने विंटेज कार रैली में स्टेट्समैन चैलेंजर ट्रॉफी जीती यह फायर इंजन दुनिया में अपने किस्म का एक ऐसा एकमात्र इंजन है जिसमें असली श्रेयूस्बरी और चैलिनर साँलिड टायर लगे हैं, प्रथम विश्व युद्ध के पूर्व के विंटेज ब्लेसाइड चेसिस पर जॉन मॉरिस अजास्क फायर इंजन भारतीय रेलवे की गौरवमई संपत्ति है

इसे राष्ट्रीय रेल संग्रहालय नई दिल्ली में संरक्षित किया गया है राष्ट्रीय रेल संग्रहालय इस रैली में 1981 से भाग ले रहा है 2013 तक इसलिए हमेशा स्टेट्समैन चैलेंजर ट्रॉफी और 2013 के बाद से इसे रैली में भाग लेने वाले सबसे पुराने वाहन के लिए इंडियन ऑयल ट्रॉफी से सम्मानित किया जा रहा है

प्रश्न-8. कृषि मौसम विज्ञान में प्रगति विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कब से प्रारंभ किया ?

(अ)- 9 जनवरी 2019
(ब)- 10 जनवरी 2019
(स)- 11 जनवरी 2019 ✔
(द)- 12 जनवरी 2019

व्याख्या- 11 जनवरी 2019 को कृषि मौसम वैज्ञानिकों के संग में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में भारत में किसानों की जलवायु संबंधी जो कि मौके प्रबंधन के लिए कृषि मौसम विज्ञान में प्रगति विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन का शुभारंभ किया इस कार्यशाला का उद्देश्य शोधकर्ता नीति निर्माता उद्योग और किसानों के बीच कृषि मौसम संबंधी ज्ञान को एक दूसरे से सांझा करने प्रौद्योगिकियों/प्रथाओं की पहचान करने और जोखिम प्रबंधन के लिए एक रोड मेंप विकसित करने की तत्काल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया

प्रश्न-9. निजी कंपनियों द्वारा सीएनजी स्टेशन की स्थापना के लिए डीलर स्वामित्व डीलर परिचालित मॉडल का शुभारंभ कब किया गया ?

(अ)- 8 फरवरी 2019
(ब)- 9 फरवरी 2019
(स)- 10 फरवरी 2019
(द)- 11 फरवरी 2019 ✔

व्याख्या- 11 फरवरी 2019 को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा निजी कंपनियों द्वारा सीएनजी स्टेशन ओं की स्थापना के लिए डीलर स्वामित्व डीलर परिचालित मॉडल का शुभारंभ किया गया इस योजना के तहत अधिकृत कई संस्थाओं द्वारा सेवित 87 भौगोलिक क्षेत्र को कवर किया जाएगा

देश में वर्तमान समय में 1500 से अधिक सीएनजी स्टेशन परिचालित किए जा रहे हैं जो लगभग 35 लाख से अधिक सीएनजी वाहनों की आवश्यकता की पूर्ति करते हैं वर्तमान समय में जारी सीजीडी बोली के 10 वें चरण में 50जीए को कवर किए जाने की परिकल्पना की गई है जो भारत के 24% क्षेत्र और 18% आबादी के लिए जिम्मेदार 14 राज्यों में फैले 124 जिलों को कवर करेगा

प्रश्न-10. The Energy and Resources Institute : TERI द्वारा विश्व सतत विकास सम्मेलन 2019 का आयोजन कब किया गया ?

(अ)- 10 फरवरी 2019
(ब)- 11 फरवरी 2019 ✔
(स)- 12 फरवरी 2019
(द)- 13 फरवरी 2019

व्याख्या- 11 फरवरी 2019 को भारत के पारंपरिक रीति रिवाज सतत जीवन शैली को प्रति लक्षित करने और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी देशों के बीच व्यापक सहयोग हो तथा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन स्वच्छ ऊर्जा विकसित करने की दिशा में भारत का सबसे महत्वपूर्ण कदम पुनर्चक्रण को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दे टिकाऊ कृषि के लिए जैव प्रौद्योगिकी और नैनोटेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व सतत विकास सम्मेलन 2019 का आयोजन किया गया व्यापक स्तर पर हो रहे पर्यावरण क्षरण और उसके खतरनाक दुष्प्रभाव को दूर करने हेतु व्यापक स्तर पर सहयोग करने का आह्वान किया गया

प्रश्न-11. 10 फरवरी 2019 को किस देश के खिलाड़ी मे चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता ?

(अ)- अमेरिका
(ब)- ऑस्ट्रेलिया
(स)- फ्रांस✔
(द)- जापान

व्याख्या- 10 फरवरी 2019 को चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हैरिस को हराकर फ्रांस के मौटेटे ने चेन्नई ओपन का खिताब जीता, मौके के लिए दूसरा शैलेन्द्र किताबे जी ने चैंपियन बनने पर पुरस्कार राशि के तौर पर $7200 के अलावा 80 एटीपी अंक भी मिले हैं

प्रश्न-12. उत्तर के किस राज्य में एक हिमालयन क्लाउडवेज शाला स्थापित की गई है ?

(अ)- हिमाचल प्रदेश
(ब)- जम्मू कश्मीर
(स)- पश्चिम बंगाल
(द)- उत्तराखंड ✔

व्याख्या- उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक हिमालयन क्लाउडवेज शाला स्थापित की गई है जिसका उद्देश्य हिमालय क्षेत्र में बादल फटने की घटनाओं का पूर्वानुमान लगाना और उनकी निगरानी करना है और क्षति को कम करने में मदद करना है यह वेधशाला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर द्वारा क्लाउड गतिविधियों की निगरानी करने वाली देश की दूसरी वेश्यालय जो उच्च ऊंचाई पर कार्य कर सकती है

प्रश्न-13. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न को आईपीएल की किस टीम का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है ?

(अ)- पंजाब किंग इलेवन
(ब)- चेन्नई सुपर किंग्स
(स)- राजस्थान रॉयल ✔
(द)- मुंबई प्रीमीयर लीग

व्याख्या- आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल ने आगामी सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है राजस्थान में 2008 में पहले संस्कृत में अपना एकमात्र किताब वन की कप्तानी में ही जीता था इससे पहले शेन वॉर्न टीम के मेंटर रह चुके हैं इससे पूर्व सैन वार्ड ने 2008 से 2011 तक टीम की कप्तानी की थी उसके बाद उन्होंने सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था

प्रश्न-14. किस देश के राष्ट्रपति अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं ?

(अ)- मिस्र ✔
(ब)- जापान
(स)- सऊदी अरब
(द)- कनाडा

व्याख्या- मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को इथियोपिया में महाद्वीपीय निकाय शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने गया हैं। अधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि उनकी अध्यक्षता अफ्रीकी संघ के मानव अधिकारों के तंत्र को कमजोर कर सकती है, जब किसी का सम्मेलन को संबोधित करते हुए अब्देल फतह ने अफ्रीकी महाद्वीप में शांति और सुरक्षा में सुधार हेतु अपने आप को प्रतिबंध किया

प्रश्न-15. भारतीय वायु सेना के लिए 4 चिनूक हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति किस राज्य के बंदरगाह पर की गई ?

(अ)- महाराष्ट्र
(ब)- आंध्र प्रदेश
(स)- गोवा
(द)- गुजरात ✔

व्याख्या- 10 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ाने के लिए अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायु सेना को 4 चिनूक हेलीकॉप्टर की आपूर्ति गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर की, ch-47 एफ चिनूक को चंडीगढ़ ले जाया जाएगा जहां से उन्हें औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा बहुउद्देशीय वर्टिकल लिफ्ट प्लेटफॉर्म हेलिकॉप्टर है जिसका उपयोग सैनिको को हथियारों उपकरण और ईंधन को ढोने में किया जाता है

इसका उपयोग मानवीय और आपदा राहत अभियान में भी किया जाता है चिनूक उन्नत बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर है जो भारतीय सशस्त्र बलों को युद्ध और माननीय मिशन के दौरान अतुलनीय रणनीतिक एयर लिफ्ट की क्षमता मुहैया कराता है भारतीय वायुसेना ने वर्तमान समय में 15 चिनूक हेलीकॉप्टर का ऑर्डर दे रखा है भारत द्वारा बोइंग के साथ चिनूक हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया को सितंबर 2015 में अंतिम रूप दिया गया था

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

MAMTA SHARMA KOTA 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website