Daily Current Affairs 12th May 2019

Daily Current Affairs 12th May 2019


नवीनतम समसामयिकी


Q.1 निम्नलिखित में से किसने 2019 को "Year of next of kin" के रूप में घोषित किया है ?

A. भारत सरकार
B. भारतीय सेना
C. भारतीय विमानन क्षेत्र
D. भारतीय निजी क्षेत्र

Ans- B
व्याख्या - भारतीय सेना ने 2019 को ईयर ऑफ नेक्स्ट ऑफ किन के रूप में घोषित किया हैं। इसके तहत युद्ध के हताहत पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिजनों तक पहुंचने की योजना बनाई है ताकि उन्हें वित्तीय लाभ , कल्याणकारी योजनाओं और पेंशन से संबंधित समस्याओं को हल करने में मदद मिल सके ।

Q.2  किस देश ने "फेक न्यूज़" से निपटने के लिए कानून पारित किया है ?

A. सिंगापुर
B. अमेरिका
C. भारत
D. चीन

Ans- A
व्याख्या - सिंगापुर की संसद ने फर्जी खबरों के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए एक कानून पारित किया है। इसमें अपराधियों को 10 वर्ष की जेल होगी।

Q.3 ब्लू रोटी और पर्पल नूडल्स के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 
1. यह रंगीन गेहूं की किस्मों से संबंधित है।
2. इसे NABI द्वारा विकसित किया गया है ।
उपरोक्त में से कौन- सा/ से कथन सही है/है ?

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C 
व्याख्या - भारतीय वैज्ञानिकों ने पोषण युक्त रंगीन गेहूं की फसलें विकसित की है। National Agri Food Biotechnology institute - NABI में मोनिका गर्ग के नेतृत्व में कृषि जैव प्रौद्योगिकीविदो ने न केवल इन रंगीन गेहूं किस्मों को विकसित किया है इन्हें पोषण युक्त भी बनाया है।

Q.4 IFFCO के अध्यक्ष कौन बनाये गए है

A. सुखविंदर सिंह नकई
B. मंजीत सिंह नकई
C. बलविंदर सिंह नकई
D. करणवीर सिंह नकई

Ans- C 
व्याख्या:- सहकारिता आंदोलन के नेता और मालवाफ्रूट एंड वेजिटेबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग- कम प्रोक्योरमेंट सोसाइटी लिमिटेड के प्रमुख बलविंद्र सिंह नकई को IFFCO के अध्यक्ष बनाये गया है

Q.5 हाल ही में किस देश ने चंद्रमा पर यात्रा करने के लिए अपना यान चंद्रमा पर भेजा है

  1. भारत

  2. चीन

  3. अमेरिका

  4. जापान


Ans- A

व्याख्या - भारत ने चंद्रमा पर आंकड़े जुटाने प्रयोग करने के लिए चंद्रयान दो को चंद्रमा पर भेजा है

Q.6. निम्नलिखित में से किस शहर ने विश्व सीमा शुल्क संगठन के एशिया प्रशांत क्षेत्र के सीमा शुल्क प्रशासन के क्षेत्रीय प्रमुखों की बैठक की मेजबानी की?
A. चेन्नई
B. पुणे
C. बेंगलुरु
D. कोच्चि 

Ans- D
व्याख्या:- केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने 8 से 10 मई 2019 तक कोच्चि में विश्व सीमा शुल्क संगठन के एशिया प्रशांत क्षेत्र के सीमा शुल्क प्रशासन के क्षेत्रीय प्रमुखों की एक बैठक का आयोजन किया!

Q.7 हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर कौन सा खेल खेला गया जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है ?
A. कबड्डी
B. वॉलीबॉल
C. रग्बी 
D. टेबल टेनिस

Ans - C
व्याख्या- दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर रग्बी मैच खेला गया। 6331 मीटर की ऊंचाई पर हुआ यह मैच चैरिटी के लिए था। यह पहली बार है, जब इतनी ऊंचाई पर रग्बी का मैच हुआ। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।

ईस्ट रोंगबुक ग्लेशियर पर खेले गए इस मैच का मकसद एक गैर-सरकारी संगठन वूडन स्पून के लिए पैसे जुटाना था।

Q. 8 भारत और बांग्लादेश ने निम्न मे से किस महानायक के जीवन और कार्यों पर फीचर फ़िल्म बनाने पर सयुंक्त रूप से सहमति जताई है 
A. रविंद्रनाथ टैगोर
B. शेख मुजीबुर खान  
C. महात्मा गाँधी
D. स्वामी विवेकानंद

Ans - B
व्याख्या- भारत और बांग्लादेश मिलकर बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान पर फ़िल्म का निर्माण करेंगे  शेख मुजीबुर रहमान बांग्लादेश के राष्ट्र पिता के नाम से जाने जाते है

Q.9  लगभग एक दशक पश्चात सुप्रीम कोर्ट को अनुसूचित जाति का एक नया जज मिलने वाला है ,उसका नाम क्या है ? 
(1) जस्टिस रमन गोगई
(2) जस्टिस रविन्द्र भट्ट
(3) जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ✅
(4) जस्टिस सूर्यकांत

Ans - C

व्याख्या :- यह उन सभी के लिए गर्व का विषय है जो सविधान में आस्था रखते हैं । इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को देना चाहिए जिसने बॉम्बे हाईकोर्ट के जज,जस्टिस गवई, जो पूरे भारत में वरिष्ठता में 8वे और बॉम्बे हाईकोर्ट में 4 नम्बर पर थे, उन्हें चयनित करके स्वर्णिम अवसर दिया है।।
कॉलेजियम ने आदेश में लिखा कि जस्टिस गवई की नियुक्ति न्यायाधीश के रूप में बॉम्बे हाईकोर्ट में 14 नवम्बर 2003 को हुई थी। उनका स्थान भारत भर वरिष्ठता में 8 वा तथा बॉम्बे हाईकोर्ट में 4था हैं। यह अनुसूचित जाति से है और सुप्रीम कोर्ट को 10 वर्ष बाद अनुसूचित जाति का जज मिला है।
जस्टिस सूर्यकांत 9 जनवरी 2004 को पंजाब एवं हरियाणा में जज नियुक्त हुए थे तथा 5 अक्टूबर 2018 को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए थे। सम्पूर्ण भारत की वरिष्ठता सूची में उनका नम्बर 11वा ओर पंजाब - हरियाणा में दूसरा नम्बर हैं।

Q.10 = रेगिस्तान का प्रवेश द्वार है ?
【a】जयपुर
【b】झुंझुनूं
【c】 बीकानेर
【d】जोधपुर 

Ans - D

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website