Daily Current Affairs 16 SEPTEMBER 2018

Daily Current Affairs 16 SEPTEMBER 2018


दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 16 सितम्बर


 

प्रश्न-1.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इमाम हुसैन की शहादत की स्मृति में देश के किस शहर में अशरा मुबारक़ा में शामिल?

(अ)-लखनऊ
(ब)-इंदौर✔
(स)-भोपाल
(द)-अहमदाबाद

व्याख्या➖प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 14सितंबर 2018को इमाम हुसैन की शहादत के सम्मान में देश के इंदौर शहर में आयोजित अशरा मुबारक़ा में दाऊदी बोहरा समाज के विशाल जनसमूह को संबोधित किया ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर किसी को साथ लेकर चलने की संस्कृति भारत को अन्य सभी देशों से अलग बनाती है। उन्होंने कहा, "हम अपने भूतकाल पर गर्वित हैं, अपने वर्तमान पर विश्वास करते हैं एवं सुनहरे भविष्य के प्रति आशान्वित हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि 15/9/2018 से 'स्वच्छ्ता ही सेवा' योजना का शुभारंभ किया जाएगा एवं उन्होंने नागरिकों से इस वृहत स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का अनुरोध किया।

व्यापार में बोहरा समुदाय द्वारा बरती गई ईमानदारी के बारे में ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार जीएसटी, दिवाला एवं दिवालियापन संहिता के माध्यम से ईमानदार व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देती है।इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

प्रश्न-2.. जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन किस देश में किया जाएगा जिसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सुरेश प्रभु भाग लेगे?

(अ)- दक्षिण अफ्रीका
(ब)- इंडोनेशिया
(स)- अर्जेंटीना
(द)- ब्रिटेन✔

व्याख्या➖ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सुरेश प्रभु अर्जेंटीना के मार डेल प्लाटा में जी 20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार और इसके प्रभाव में मौजूदा प्रगति पर बातचीत का अवसर मिलेगा

मंत्रिस्तरीय बैठक में एक समय की व्यापार व्यवस्था के निर्माण के बारे में बातचीत होगी जो सतत और सहभागी विकास में योगदान कर सकें व्यापार और निवेश सभी के लिए फायदेमंद होना चाहिए और देशों का वैश्वीकरण नवाचार और प्रौद्योगिकी बढ़त के अवसरों और चुनौतियों दोनों का मिलकर समाधान निकालना होगा

प्रश्न-3..जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन अर्जेंटीना में कब किया गया?

(अ)- 12-13 सितंबर 2018
(ब)- 13-14 सितंबर 2018
(स)- 14-15 सितंबर 2018✔
(द)- 15-16 सितंबर 2018

व्याख्या➖ जी 20 व्यापार और निवेश मंत्री स्तरीय बैठक का आयोजन 14-15 सितंबर 2018 को किया गया था इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में लोगों और मझोले कंपनियों को शामिल करने को बढ़ावा देने की जरूरत पर विशेष जोर देते हुए व्यापार और विकास के बीच अंतर संबंधों और डिजिटल अर्थव्यवस्था और नई प्रौद्योगिकी के अवसरों पर परीक्षण होगा ,

जी-20 व्यापार समूह में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया ब्राजील कनाडा चीन फ्रांस जर्मनी भारत इंडोनेशिया इटली जापान कोरिया मेक्सिको रूस सऊदी अरब दक्षिण अफ्रीका तुर्की ब्रिटेन और अमेरिका शामिल है

प्रश्न-4.. गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह 12 दिन चलने वाले पर्यटन पर्व का उद्घाटन कब करेंगे?

(अ)- 15 सितंबर 2018
(ब)- 16 सितंबर 2018✔
(स)- 17 सितंबर 2018
(द)- 18 सितंबर 2018

व्याख्या➖ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 16 सितंबर 2018 को नई दिल्ली के राजपथ लोन पर पर्यटन राज्यमंत्री श्री केजे अल्फोंस की उपस्थिति में पर्यटन पर्व का उद्घाटन करेंगे भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्रालयों राज्य सरकारों और हितधारकों के सहयोग से 16 सितंबर 2018 से 27 सितंबर 2018 तक पर्यटन के राष्ट्रव्यापी समारोह द्वितीय पर्यटन पर्व का आयोजन कर रहा है पर्यटन पर्व का आयोजन पर्यटन के लाभों पर फोकस करने के उद्देश्य से किया जा रहा है

जिसमें देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया जा रहा है सभी के लिए पर्यटन के सिद्धांत खूबसूरत बनाया जा रहा है दिस के सभी राज्यों में पर्यटन समारोह का आयोजन किया जा रहा है

प्रश्न-5.. 16 सितंबर 2018 से नई दिल्ली में 12 दिनों के लिए आयोजित होने वाले पर्यटन पर्व के कितने घटक हैं?

(अ)- 3✔
(ब)- 4
(स)- 5
(द)- 6

व्याख्या➖ 1-देखो अपना देश देशवासियों को अपने खुद के देश की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें पर्यटन आकर्षणों और अनुभवों को शामिल करते हुए फोटोग्राफी प्रतियोगिता सोशल मीडिया पर संवर्धन पर्यटन संबंधित की निबंध परिचर्चा एवं छात्रों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता आदि शामिल है

2 सभी के लिए पर्यटन- देश के सभी राज्य में पर्यटन समारोह का आयोजन किया जा रहा है इन कार्यकलापों में नृत्य संगीत थिएटर पर्यटन प्रदर्शनियां कुजीन हस्तशिल्प हथकरघा आदि का प्रदर्शन शामिल है

3-पर्यटन एवं गवर्नेंस-देशभर में विभिन्न विषय वस्तु पर हितधारकों के साथ साथ मिलकर संवाद मूलक सत्रों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा

प्रश्न-6.. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 17 सितंबर 2018 को इस समारोह का उद्घाटन किया जाएगा?

(अ)- भारत पर्यटन कला
(ब)- भारत पर्यटन उत्सव
(स)- भारत पर्यटन मार्ट✔
(द)- भारत पर्यटन दर्शन

व्याख्या➖ केंद्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल 17 सितंबर 2018 को नई दिल्ली के अशोक होटल में अब तक के पहले भारत पर्यटन मार्ट का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे पर्यटन मंत्रालय भारतीय पर्यटन और आतिथ्य संगठनों के संघ की साझेदारी में एवं राज्य/संघ शासित प्रदेशों के सहयोग से 16 सितंबर 2018 से 18 सितंबर 2018 तक भारत पर्यटन मार्च का आयोजन किया जाएगा

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट की तर्ज पर अब भारत पर्यटन मार्ट को एक वार्षिक समारोह की तरह मनाया जाएगा और मंत्रालय व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अगले 5 वर्षों के लिए भारत पर्यटन मार्ट कार्यक्रम का एक कैलेंडर जारी करेगा

प्रश्न-7.. 16 सितंबर 2018 से 27 सितंबर 2018 तक नई दिल्ली राजपथ क्लब में आयोजित भारत पर्यटन पर्व में केंद्रीय मंत्रालय और राज्यों के सहयोग से कितने समारोह का आयोजन किया जा रहा है?

(अ)- 2400
(ब)-2910
(स)-3100✔
(द)-3425

व्याख्या➖ भारत पर्यटन पर्व में इस वर्ष 3160 मारो से अधिक का आयोजन किया जा रहा है जिनमें योग प्रदर्शन सांस्कृतिक संध्या चित्रकारी प्रतियोगिता फूड/कुजीन स्टाँल आदि शामिल है श्रीमती रश्मि वर्मा ने कहा कि पर्यटन पर्व समारोह में पर्यटन क्षेत्र के विकास में सहायता की है जो 2017 के दौरान घरेलू पर्यटन यात्राओं में 18% की बढ़ोतरी में दृष्टिगोचर था

प्रश्न-8.. 16 सितंबर 2018 से नई दिल्ली में आयोजित भारतीय पर्यटन मार्ट 2018 में लगभग कितने अंतरराष्ट्रीय खरीदार और मीडिया से जुड़े व्यक्ति भाग लेकर?

(अ)-180
(ब)-205
(स)-225✔
(द)-240

व्याख्या➖ भारतीय पर्यटन मार्ट 2018 में लगभग 225 अंतरराष्ट्रीय खरीददारों और उत्तर अमेरिका पश्चिमी यूरोप पूर्व एशिया लातिनी अमेरिका सीआईएस देशों आदि देशों के मीडिया से जुड़े व्यक्ति भाग लेंगे भारत पर्यटन मार्ट ऐसा पहला अवसर होगा जब पर्यटन उद्योग के हितधारक इतने बड़े स्तर के कार्यक्रम के लिए एकजुट रहे और उन्हें मंत्रालय का सहयोग प्राप्त हो रहा है

प्रश्न-9.. भारतीय हॉकी के सरदार यानी पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास की घोषणा कब की?

(अ)- 10 सितंबर 2018
(ब)-11 सितंबर 2018
(स)- 12 सितंबर 2018 ✔
(द)- 13 सितंबर 2018

व्याख्या➖ भारतीय हॉकी के सरदार यानी पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने 12 सितंबर 2018 को इंटरनेशनल हॉकी से सन्यास की घोषणा कर दी उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि युवाओं को मौका दिया जाए इनका जन्म 15 जुलाई 1986 में हुआ था इन्होंने अपना डेब्यू चंडीगढ़ में 17 फरवरी 2006 को पाकिस्तान भारत सीरीज के पहले मैच में दिया था

इन्होंने 314 मैच और 17 गोल बनाया इन्होने कप्तान के तौर पर तीन गोल्ड मेडल और 5 सिल्वर मेडल बुआ दो कांस्य पदक जीते यह सबसे युवा भारतीय कप्तान रहे 2008 में मलेशिया में हुए सुल्तान अजलान शाह कप में इनकी आयु 21 वर्ष 10 महीने थी

इंडिया लिमिटेड ने सभी पांच संस्करण खेले कप्तान के तौर पर 2014 में दिल्ली वेवराइडर्स और 2016 में पंजाब वारियर्स के लिए खिताब जीते इन्हें 2017 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड 2015 में पदम श्री पुरस्कार मिला

प्रश्न-10.. स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कब की गई?

(अ)- 10 सितंबर 2018
(ब)- 12 सितंबर 2018
(स)- 14 सितंबर 2018
(द)- 15 सितंबर 2018✔

व्याख्या➖ 15सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार आज से लेकर 2 अक्टूबर यानी पूज्य महात्मा गांधी की जयंती देशभर में हम सभी नई ऊर्जा के साथ नए जोश के साथ अपने देश को अपने भारत को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान करेंगे और अपना योगदान देंगे 4 वर्ष पहले जो अभियान शुरू हुआ स्वच्छता का आंदोलन एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर आ पहुंचा है

प्रश्न-11.. 2014 के मुकाबले वर्तमान समय में भारत में स्वच्छता का कवरेज कितने प्रतिशत से अधिक हुआ है?

(अ)- 70% से अधिक
(ब)- 80% से अधिक
(स)- 85प्रतिशत से अधिक
(द)-90 प्रतिशत से अधिक

व्याख्या➖ 2014 में भारत की स्वच्छता का कवरेज 40% था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार आप सबके पुरुषार्थ और संकल्प का परिणाम है कि आज 2018 में भारत में स्वच्छता का कवरेज 90% से अधिक हुआ है यह प्रगति 60-65 साल में भी नहीं हो पाई भारत में 4 वर्षों में 9 करोड़ शौचालय का निर्माण हुआ है वह 450लाख गांव खुले में शौच से मुक्त हुए हैं

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के एक अनुमान के अनुसार 300000 लोगों की जिंदगी बचाने में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और एक अध्ययन बताता है कि स्वच्छता से डायरिया के मामलों में 30% की कमी आएगी

प्रश्न-12. बॉलीवुड के मशहूर लेखक ब्रिज कत्याल का 85 साल की उम्र में निधन कब हुआ?

(अ)- 14 सितंबर 2018
(ब)- 15 सितंबर 2018 ✔
(स)- 16 सितंबर 2018
(द)- 17 सितंबर 2018

व्याख्या➖ मशहूर लेखक ब्रिज कात्याल का 85 साल की उम्र में रेक्टल कैंसर के कारण 15 सितंबर 2018 को निधन हो गया आखिरी वक्त में इलाज करवाने के लिए इनके पास रुपए नहीं थे

उनके निधन की जानकारी लेखक-निर्देशक अनुसार श्रीनिवासन अय्यर ने दी 1965 में इन्होंने शशि कपूर और अभिनेत्री नंदा की फिल्म जब जब फूल खिले की कहानी लिखी थी लेखक ब्रिज कात्याल के आखिरी दिनों में नीना गुप्ता ने इनकी की देखभाल की

प्रश्न-13. भारतीय तटरक्षक द्वारा स्वदेशी गश्ती जहाज "विजय" को तटरक्षक की सेवा में शामिल करने के लिए देश के किस राज्य में समारोह का आयोजन किया गया है?

(अ)- कर्नाटक
(ब)- आंध्र प्रदेश
(स)- नई दिल्ली
(द)- ओडिशा ✔

व्याख्या➖ 14 सितंबर 2018 को स्वदेशी गश्ती जहाज विजय को तटरक्षक की सेवा में शामिल करने के लिए देश के ओड़िशा राज्य में एक समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें सुरक्षा सचिव संजय मित्रा और तटरक्षक महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया सुरक्षा सचिव ने इस अवसर पर कहा कि इससे पूर्वी समुद्र तटों कि हमारी विशाल तटरेखा और विशेषत: उड़ीसा और पश्चिम बंगाल राज्य की समुद्री सुरक्षा बेहतर होगी

प्रश्न-14. 14 सितंबर 2018 को तटरक्षक की सेवा में किस प्रदेश की गश्ती जहाज को शामिल किया गया है?

(अ)- जय
(ब)- विजय ✔
(स)- जीत
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं

व्याख्या➖ भारतीय तटरक्षक ने 14 सितंबर 2018 को उन्नत नेविगेशन और संचार उपकरण से सुसज्जित स्वदेशी गश्ती जहाज विजय को तटरक्षक की सेवा में शामिल कर लिया है 98 मीटर लंबे इस जहाज को विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में गहन जांच के लिए ऑडीशा के पारादीप में तैनात किया जाएगा

प्रश्न-15. उत्तराखंड राज्य को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 207 बसावटों को सड़क से जोड़ने के लिए देश में कौनसा स्थान मिला है?

(अ)- पांचवा स्थान
(ब)- तीसरा स्थान
(स)- दूसरा स्थान ✔
(द)- पहला स्थान

व्याख्या➖ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 207 बसावटों को सड़क से जोड़ने के लिए उत्तराखंड राज्य को देश में दूसरा स्थान मिला है इस योजना में उत्तराखंड के लिए लक्ष्य 172 बसावटों को जोड़ने का था 11 सितंबर 2018 को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा यह पुरस्कार उत्तराखंड को दिया गया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारी और जनता को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य के तौर पर स्थापित करना है

प्रश्न-16. 14 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रथम स्थान से देश के किस राज्य को दिया गया है?

(अ)- उत्तराखंड ✔
(ब)- राजस्थान
(स)- महाराष्ट्र
(द)- पश्चिम बंगाल

व्याख्या➖ 14 सितंबर 2018 को देश के उत्तराखंड राज्य को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2017- 18 में सबसे ज्यादा सड़क निर्माण के लिए देश में प्रथम स्थान मिला है यह जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राघव नगर के हवाले से बताया गया है कि योजना के तहत राज्य में वर्ष 2017-18 के लिए तय किए गए 1500 किलोमीटर सड़क निर्माण के लक्ष्य के विपरीत 1839 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया है

प्रश्न-17. महाराष्ट्र राज्य की कर राजस्व प्राप्ति के रुझान बढ़ोतरी में 2009 से 2013 की तुलना में 2014 से 2017 के दौरान कितनी फिसदी रही?

(अ)-5.6फिसदी
(ब)-8.16फिसदी ✔
(स)-7.81फिसदी
(द)-12.67फिसदी

व्याख्या➖ महाराष्ट्र राज्य 2009-13 से 2014-17 के दौरान राजस्व प्राप्ति के विकास की गति बरकरार नहीं रख पाया राज्यों के अपने कर राजस्व की रुझान बढ़ोतरी में गिरावट आई और यह 2009-13 के 19.44फीसदी की तुलना में 2014-17 के दौरान 8.16 फ़ीसदी रह गई है कुल व्यय में से पूंजीगत व्यय का प्रतिशत 2013-17 के दौरान 11 और 12% के बीच रहा

प्रश्न-18. महाराष्ट्र की कुल खेती योग्य भूमि का केवल कितने प्रतिशत ही सिंचित है?

(अ)- 15%
(ब)- 20%
(स)- 18% ✔
(द)- 22%

व्याख्या➖ महाराष्ट्र की कुल खेती योग्य भूमि का केवल 18% ही सिंचित है जबकि राष्ट्रीय औसत 35% से अधिक का है सिंचाई परियोजना और भूमि अधिग्रहण में लागत में वृद्धि का मुद्दा किसानों को औपचारिक उधारी की स्थिति और ग्रामीण विपत्ति व किसानों द्वारा आत्महत्या के मुद्दे को राज्य सरकार ने भी आयोग के समक्ष विचार करने के लिए एक विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया है

प्रश्न-19. 2011 की जनगणना के अनुसार 31.16 प्रतिशत के अखिल भारतीय औसत की तुलना में महाराष्ट्र की शहरीकरण दर कितनी हैं?

(अ)-34.45
(ब)-39.56
(स)-45.23 ✔
(द)-48.79

व्याख्या➖ 2011 की जनगणना के अनुसार विगत 31.16% के अखिल भारतीय औसत की तुलना में महाराष्ट्र राज्य कि शहरीकरण की दर 45.23% की है दूसरी तरफ महाराष्ट्र के 34 जिलों से विधर्व और मराठवाड़ा के 16 जिलों की प्रति व्यक्ति आय राज्य और राष्ट्रीय औसत से नीचे है 351 विकास ब्लॉक में से राज्य में 125 विकास ब्लॉकों की पहचान मानव विकास सूचकांक पर सामाजिक रूप से पिछड़े ब्लॉक के रूप में की गई है

प्रश्न-20. भारत सरकार का 15वां वित्त आयोग कब से कब तक महाराष्ट्र के दौरे पर जाएगा?

(अ)- 15 सितंबर से 17 सितंबर 2018
(ब)- 17 सितंबर से 19 सितंबर 2018✔
(स)- 19 सितंबर से 21 सितंबर 2018
(द)- 21 सितंबर से 23 सितंबर 2018

व्याख्या➖ भारत सरकार का 15 वित्त आयोग 17 सितंबर से 19 सितंबर 2018 तक महाराष्ट्र के दौरे पर रहेगा इस दौरे पर अंतर्राज्जीय असमानता और शहरीकरण से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

अध्यक्ष श्री एन के सिंह के नेतृत्व में आयोग सदस्य श्री शशिकान्त दास डॉक्टर अनूप सिंह डॉक्टर अशोक लाहिड़ी डॉक्टर रमेश चंद्र और सचिव श्री अरविंद मेहता और अन्य अधिकारियों के साथ मुंबई में मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों और राज्य के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेगा

आयोग की क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को समझने के लिए अगस्त महीने में पुणे में अर्थशास्त्रियों के साथ भी परामर्श बैठक हुई थी अपना दोहरा आरंभ करने से पहले वित्त आयोग में नई दिल्ली में महाराष्ट्र के महालेखापाल से राज्य की वित्तीय स्थिति और सामाजिक आर्थिक क्षेत्र से संबंधित मुद्दों और विभिन्न पदों की जानकारी प्राप्त की महाराष्ट्र भारतीय संघ के एक ऊंचाई राज्यों में एक है यह एक अग्रणी औद्योगिक राज्य और भारत के सबसे शहरीकृत राज्यों में से एक है महाराष्ट्र भारत के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 15% का योगदान देता है

प्रश्न-21. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 15 सितंबर 2018 को आयोजित किस राज्य की लाँ सोसाइटी एवं राजा लखमगौडा विधि महाविद्यालय के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया था?

(अ)- उदयपुर
(ब)- कानपुर
(स)- हैदराबाद
(द)- कर्नाटक✔

व्याख्या➖ राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 15 सितंबर 2018 को कर्नाटक के बेलगावी में कर्नाटक लाँ सोसाइटी एवं राजा लखमगौड़ा विधि महाविद्यालय के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि कानून कोई केरियर नहीं है

यह एक आह्वान है यह न्याय के प्रयोजन में सहायता करने का समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति की मदद करने का और नियम परंपरा व निष्पक्षता के अनुपालन के जरिए परिभाषित समाज और राष्ट्र का निर्माण करने का एक तंत्र है राष्ट्रपति ने कहा कि हम प्रौद्योगिकी और उद्यमशीलता के युग में रहते हैं

चौथी औद्योगिक क्रांति हमारे करीब है यह हमारे जीने और काम करने के ढंग में बदलाव ला रहा है यह हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को बदल रहा है राष्ट्रपति ने कहा कि तेज प्रौद्योगिकीय विकास के बीच कानून की पढ़ाई कानून का विकास बेहद महत्वपूर्ण है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्वास जताया कि हमारे अग्रणी कानूनी विशेषज्ञ ऐसे मामलों पर चिंतन करेंगे

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

MAMTA SHARMA KOTA


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website