Daily Current Affairs 18 December 2018

Daily Current Affairs 18 December 2018


विश्व & भारत समसामयिकी for IAS, IPS, SSC CGL, IBPS, RRB NTPC, Bank, Insurance, RBI, MPSC, RAS, NET, B.ED, CTET, AIRFORCE, RAILWAY, POLICE, High Court,  Teacher, UPPSC, MPPSC, RPSC, DSSSB, IES/ ISS exams 


प्रश्न-1.. वायु सेना द्वारा पहली बार बायो जेट फ्यूल से मालवाहक विमान उड़ा कर नया रिकॉर्ड कब बनाया गया?

(अ)- 16 दिसंबर 2018
(ब)- 17 दिसंबर 2018 ✔
(स)- 18 दिसंबर 2018
(द)- 19 दिसंबर 2018

व्याख्या➖ 17 दिसंबर 2018 को बेंगलुरु से an-32 विमान को उड़ाया गया वायु सेना द्वारा पहली बार बायोफ्यूल से मालवाहक विमान उड़ा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया यह बायोफ्यूल जेट्रोफा ऑयल से मिलाकर तैयार किया गया है यह ऑयल छत्तीसगढ़ बायोडीजल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने तैयार किया है जिसका शोधन सीएसआईआर और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम ने किया

प्रश्न-2.. न्यूयॉर्क में फैशन के सबसे बड़े इवेंट न्यूयॉर्क फैशन वीक का आयोजन कब किया जाएगा जिसमें देश की महेश्वरी हैंडलूम डिजाइन फैशन की दुकान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी?

(अ)- 5 से 12 फरवरी 2019
(ब)- 7 से 13 फरवरी 2019 ✔
(स)- 8 से 15 फरवरी 2019
(द)-16से 22 फरवरी 2019

व्याख्या➖ 7 से 13 फरवरी 2019 को न्यूयॉर्क में फैशन के सबसे बड़े इवेंट फैशन वीक का आयोजन किया जाएगा न्यूयॉर्क में यह तीसरा सबसे बड़ा फैशन वीक का आयोजन हो रहा है इस फैशन वीक में महेश्वरी हैंडलूम की दो बेटियों द्वारा तैयार की गई डिजाइन फैशन की दुकान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी इसके लिए 7 दिसंबर को आयोजित प्रतिस्पर्धा में उनके डिजाइन को चयनित किया गया इन का सबसे बड़ा उद्देश्य भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में उकेरना है

प्रश्न-3.. 18 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस राज्य का दौरा किया गया?

(अ)- महाराष्ट्र✔
(ब)- गुजरात
(स)- पंजाब
(द)- बिहार

व्याख्या➖ 18 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र राज्य का दौरा किया गया इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा लगभग 41000 करोड रुपए की आवासीय और बुनियादी ढांचा परियोजना का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा दो मेट्रो लाइन का शिलान्यास किया गया यह पूरी प्रणाली छह कोच की मेट्रो रेल के अनुसार तैयार की जाएगी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18000 करोड़ रुपए की लागत से 89771 किफायती आवासों का निर्माण किया जाना है

प्रश्न-4.. निम्न में से असत्य कथन का चयन कीजिए?

(अ)- चीन और उत्तर कोरिया से मिले रही चुनौतियों के तहत अफगानिस्तान अपनी रक्षा नीति में बदलाव की तैयारी में है ✔
(ब)- जापान द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार विमान वाहक पोत खरीद रहा है
(स)- जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद युद्ध विरोधी संविधान अपनाते हुए अपने सैन्य बल को केवल रक्षात्मक उद्देश्य के लिए रखने पर जोर दिया था
(द)- जापान को विमान वाहक पोत खरीदने के लिए 18 दिसंबर 2018 को नई पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दी गई

व्याख्या➖ चीन और उत्तर कोरिया से मिल रही चुनौती के कारण जापान अपनी रक्षा नीति में बदलाव कर रहा है इसके लिए वह पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विमान वाहक पोत खरीदने की तैयारी में है इसके लिए 18 दिसंबर 2018 को नई पंचवर्षीय योजना को मंजूरी देते हुए $244 के बजट का प्रावधान किया गया है

जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद युद्ध विरोधी संविधान अपनाते हुए सैन्य बल को केवल रक्षात्मक उद्देश्य के लिए रखने पर जोर दिया था लेकिन वर्तमान समय में उत्तर कोरिया से मिल रही चुनौती और क्षेत्र में चीनी सैन्य बल की भर्ती पेट को देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने इस नीति में बदलाव किया है अमेरिका और जापान के बीच बढ़ते सहयोग के बीच एबी सरकार अमेरिका से करीब 8.8 अरब डॉलर में 42 एफ-35 और 105 f35a विमान भी खरीदेगी

श्न-5.. निम्न में से सही कूट का चयन कीजिए?
1-मिस यूनिवर्स 2018 में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर ने प्रतियोगी के रूप में भाग लिया
2-मिस यूनिवर्स 2018 का खिताब दक्षिण अफ्रीका की टेमरिन ग्रीन ने जीता
3-मिस यूनिवर्स 2018 में भारत की ओर से मानुषी छिल्लर ने भाग लिया
4-कैट्रिओना ग्रे, ग्रे मिस यूनिवर्स बनने वाली फिलिपिंस की चौथी महिला है

(अ)- कूट 1, 2, 3, 4 सही
(ब)- कूट 1, 3 सही
(स)- कूट 1, 4 सही
(द)- कूट 1, 3, 4 ✔

व्याख्या➖ मिस यूनिवर्स 2018 का खिताब फिलीपींस की केट्रिओना ग्रे ने जीता है मिस यूनिवर्स 2018 का फाइनल बैंकॉक में 17 दिसंबर 2018 को आयोजित किया गया था दक्षिण अफ्रीका की टेमरिन ग्रीन पहली रनर अप रही भारत की ओर से इस कांटेस्ट में नेहाल चूड़ासामा ने भाग लिया था यह टॉप 20 में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गई थी

2017 की मिस यूनिवर्स डेमी ले नेल पीटर्स ने 20 साल की कैट्रिओना को ताज पहनाया कैट्रिओना ग्रे अमेरिका के बोस्टन बर्कले कॉलेज ऑफ म्यूजिक से पढ़ी गायिका है वह ग्रे मिस यूनिवर्स बनने वाली फिलिपिंस की चौथी महिला है मिस यूनिवर्स 2018 का कांटेक्ट में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर द्वारा भाग लिया गया यह ट्रांसजेंडर स्पेन की एंजेला पॉंस के रूप में थी

प्रश्न-6.. वर्तमान समय में भारत देश में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री?

(अ)- मायावती
(ब)- वसुंधरा राजे सिंधिया
(स)- ममता बनर्जी ✔
(द)- शीला दीक्षित

व्याख्या➖ वर्तमान समय में ममता बनर्जी देश में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रह गई हैं वर्ष 2018 की शुरुआत में देश में 3 महिला मुख्यमंत्री थी लेकिन हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी एकमात्र देश की महिला मुख्यमंत्री रह गई हैं

राजस्थान की वसुंधरा राजे और जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पद से इस्तीफा देने के बाद अब वर्तमान समय में केवल ममता बनर्जी के रूप में एक मुख्यमंत्री है ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की आठवीं मुख्यमंत्री हैं और यह 2011 से इस पद पर कार्यरत हैं

प्रश्न-7. 17 दिसंबर 2018 को किस राज्य के तटीय क्षेत्र में चक्रवात फेतई से भारी बारिश का सामना करना पड़ा?

(अ)- तमिलनाडु
(ब)- आंध्र प्रदेश ✔
(स)- कर्नाटक
(द)- गोवा

व्याख्या➖ 17 दिसंबर 2018 को आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में चक्रवात फेतई से भारी बारिश सामना करना पड़ा जिसके कारण कई नुकसान हुए और ट्रेन वह विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई इस चक्रवात गिरफ्तार 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की थी चक्रवात से राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी गोदावरी जिला प्रभावित हुआ

प्रश्न-8.. निम्न में से सही कथन का चयन कीजिए?
1-19 दिसंबर 2018 को जम्मू कश्मीर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है
2-वर्तमान समय में बिहार राज्य में राज्यपाल शासन लागू है
3-सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर राज्य के राज्यपाल हैं
4-20 जून से जम्मू कश्मीर राज्य में राज्यपाल शासन लगाया गया था

(अ)- कथन 1, 2, 3 सही
(ब)- कथन 1, 3, 4 सही✔
(स)- कथन 2, 3, 4 सही
(द)- कथन 1, 2, 3, 4 सही

व्याख्या➖ वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर राज्य में राज्यपाल शासन लागू हुए जिसे 20 जून से राज्य में लागू किया गया था जिसकी अवधि 19 दिसंबर को समाप्त होने वाली है इस कारण जम्मू कश्मीर राज्य में 19 दिसंबर 2018 से राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है राज्यपाल सत्यपाल मलिक की सिफारिश पर जल्द ही राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है

भारतीय जनता पार्टी के पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ जारी गठबंधन से समर्थन वापस लेने के कारण राज्य में राज्यपाल शासन लागू किया गया था उस समय पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री के रूप में गठबंधन सरकार चला रही थी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद विधान मंडल की शक्तियां संसद के अधीन हो जाएगी

प्रश्न-9.. निम्न में से सत्य कथन का चयन कीजिए?

(अ)- 18 दिसंबर 2018 को कांग्रेस नेता सज्जन कुमार कांग्रेस सदस्यता से इस्तीफा दिया ✔
(ब)- 1984 के सिख विरोधी दंगों में पी चिदंबरम को उम्र कैद की सजा दी गई
(स)- 15 दिसंबर 2018 को सिख विरोधी दंगों के अपराधियों को सजा सुनाई गई
(द)- कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को राफेल मामले में 10 महीने की सजा सुनाई गई

व्याख्या➖ 18 दिसंबर 2018 को कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 1984 सिख विरोधी दंगों में अपराधी ठहराते हुए 17 दिसंबर 2018 को उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी

प्रश्न-10.. किस देश में 4400 साल पुराने मकबरा मिला है ?

(अ)- इंडोनेशिया
(ब)- अफगानिस्तान
(स)- तजाकिस्तान
(द)- मिस्र ✔

व्याख्या➖ मिस्र देश में 4400 साल पुराना मकबरा मिला है यह मकबरा पांचवे फराओज साम्राज्य के किसे बड़े अधिकारी या शासक का माना जा रहा है यह मकबरा पूरी तरह से सुरक्षित है इस मकबरे को देखकर 4400 साल पहले के लोग किस प्रकार का जीवन यापन करते थे इसका अनुमान लगाया जा सकता है

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

Mamta Sharma Kota 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website