Daily Current Affairs 19 JULY 2018 ( नवीनतम समसामयिक )

Daily Current Affairs 19 JULY 2018


( नवीनतम समसामयिक )


 

प्रश्न-1..21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किस देश में किया गया..??

【अ】ऑस्ट्रेलिया
【ब】 इंग्लैंड
【स】भारत
【द】 जापान

【अ】➖ ऑस्ट्रेलिया?

?व्याख्या➖ 21वें राष्ट्रमंडल का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के शहर गोल्ड कोस्ट में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 तक किया गया,शुभंकर-बोरोबी..... 19 वे राष्ट्रमंडल का आयोजन भारत में नई दिल्ली में किया गया था 2010 में.. आगामी राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन 2022 में इंग्लैंड के बर्घिंगम में होगा। राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 1930 से हुई थी।

प्रश्न-2.. संतोष ट्रॉफी 2018 का विजेता..??

【अ】 बंगाल
【ब】 केरल
【स】 राजस्थान
【द】 मणिपुर

【ब】➖ केरल ?

?व्याख्या➖ 72 वीं संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब केरल ने जीता... केरल ने यह प्रतियोगिता छठी बार अपने नाम की, वही बंगाल का 33वीं बार संतोष ट्रॉफी चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया।

प्रश्न-3.. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 की विजेता टीम... .??

【अ】 ऑस्ट्रेलिया
【ब】 न्यूजीलैंड
【स】 पाकिस्तान
【द】 भारत

【द】➖ भारत ?

?व्याख्या➖ भारत ने 3 फरवरी 2018 को अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चौथी बार विश्व कप का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के अंदर खेला गया,जिसमें भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शा थे।

प्रश्न-4 विश्व विरासत सूची में शामिल भारतीय सांस्कृतिक स्थलों की कुल संख्या कितनी है...??

【अ】 37
【ब】 33
【स】 34
【द】 35

【अ】➖ 37 ?

?व्याख्या➖ भारत के ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जुलाई 2017 में शामिल कर लिया गया, जिसे सुल्तान अहमद शाह द्वारा 15 वी शताब्दी में बसाया गया। यह ऐतिहासिक शहर विश्व विरासत सूची में शामिल होने वाला भारत का पहला और एशिया का तीसरा शहर है,विश्व विरासत सूची में शामिल भारतीय सांस्कृतिक स्थलों की कुल संख्या अब 37 हो गई है।

प्रश्न-5..जीएसटी का ब्रांड एम्बेसडर कौन है..??

【अ】 अक्षय कुमार
【ब】 देवेंद्र झाझड़िया
【स】 पीवी सिंधु
【द】 अमिताभ बच्चन

【द】➖ अमिताभ बच्चन ?

?व्याख्या➖ वस्तु एवं सेवा कर एक जुलाई 2017 से देशभर में लागू किया गया, 122वां विधेयक राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए 101वां संविधान संशोधन अधिनियम के रूप में अधिसूचित हो गया.... 2 सितंबर 2016 को राजस्थान बिल पास करवाने वाला 17 वां राज्य बना...इससे पहले असम देश का पहला ऐसा राज्य बना...जहां की विधानसभा ने जीएसटी को सर्वप्रथम पारित किया..... 19 जून 2017 को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग ने जीएसटी का ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन को बनाया..... इससे पूर्व पीवी सिंधु जीएसटी की ब्रांड एंबेसडर थी... जीएसटी की टैगलाइन "एक देश एक कर"......

प्रश्न-6..संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की मानव विकास रिपोर्ट 21 मार्च 2017 को जारी की गई उसमें भारत का कौन सा स्थान रहा..??

【अ】 130 वां
【ब】 131 वां
【स】 132 वां
【द】 133 वां

【ब】➖131 वां ?

?व्याख्या➖ मानव विकास सूचकांक स्वास्थ्य, शिक्षा और आय के स्तर के आधार पर तैयार किए जाने वाला यूएनडीपी का सूचकांक है, जिसका उच्चतम मान 1.0 तक हो सकता है।

प्रश्न-7.. सारथी योजना की शुरुआत कब की गई..??

【अ】 24 जनवरी 2018
【ब】 11 मार्च 2018
【स】 24 मार्च 2018
【द】 24 अप्रैल 2018

【अ】➖ 24 जनवरी 2018 ?

?व्याख्या➖ स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की पहल पर पुलिस कार्यप्रणाली समझाने के साथ आत्मनिर्भर बनाने वाली सारथी योजना 24 जनवरी 2018 को शुरू हुई। इस योजना में जयपुर बांसवाड़ा सहित कुल जिलों में 25000 छात्राएं इसकी सदस्यता ले चुकी है, जबकि अगले साल 24 जनवरी तक 100000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। .....शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेजों और स्कूलों में लड़कियों को अपराध के खिलाफ आवाज उठाने और लड़ने के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए सारथी योजना की शुरुआत की गई। एक लाख छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रश्न-8.. राजस्थान में किस जिले से डायनासोर के जीवाश्म मिले हैं..??

【अ】 भरतपुर
【ब】 अलवर
【स】 कोटा
【द】 जैसलमेर

【द】➖ जैसलमेर ?

प्रश्न-9.. राज्य में निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 कब लागू हुआ.??

【अ】 1 जनवरी 2010
【ब】 1 अप्रैल 2010
【स】 1 जुलाई 2010
【द】 1 सितंबर 2010

【ब】➖ 1 अप्रैल 2010 ?

?व्याख्या➖ 1 अप्रैल 2010 से लागू किया गया।

प्रश्न-10... आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ कब किया गया.??

【अ】 14 अप्रैल 2018
【ब】 20 जनवरी 2018
【स】 10 मार्च 2018
【द】 25 अप्रैल 2018

【अ】➖ 14 अप्रैल 2018 ?

?व्याख्या➖ केंद्र सरकार ने इसे 26 मार्च 2018 को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 127 वी जयंती पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आयुष्मान भारत की शुरुआत की....आयुष्मान भारत योजना के दो चरण है,इसके पहले चरण में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया, वर्ष 2022 तक एक लाख 50 हजार हेल्थ सब सेंटर को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बदला जाएगा,जिसमें देश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपडेट होंगे.... दूसरा चरण हेल्थ बीमा जुलाई 2018 के बाद लॉन्च होगा, आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना होगी

प्रश्न-11... राज्य में सड़कों का घनत्व कितना है.??

【अ】 66•00 किलोमीटर
【ब】 66•29 किलोमीटर
【स】 68•00 किलोमीटर
【द】 69•97 किलोमीटर

【ब】➖66•29 किलोमीटर?

?व्याख्या➖ राज्य में 31 मार्च 2017 तक सड़कों की लंबाई 2,26,853•86 किलोमीटर थी.. राज्य में सड़कों का घनत्व 66•29 प्रति वर्ग किलोमीटर है। ग्रामीण गौरव पथ योजना के चतुर्थ चरण में 436 पंचायत मुख्यालयों पर 261 करोड रुपए की लागत से 436 किलोमीटर ग्रामीण गौरव पथ (सीसी रोड) के निर्माण की स्वीकृति जारी हो चुकी है,जिनका कार्य प्रगति पर है

प्रश्न-12.. कलेक्टिव चॉइस एंड सोशल वेलफेयर पुस्तक किसने लिखी..

【अ】 अमर्त्य सेन
【ब】 एपीजे अब्दुल कलाम
【स】 हिलेरी क्लिंटन
【द】 विपिन चंद्र

【अ】➖ अमर्त्य सेन ?

?व्याख्या➖ कुछ चर्चित पुस्तकें

एपीजे अब्दुल कलाम➖ ए विज़न फॉर द न्यू मिलेनियम, विंग्स ऑफ़ फ़ायर: ए ऑटोबायोग्राफी, बिहाइंड 2020 ए विजन फॉर टुमारोज इंडिया.....आदि

इंडिया स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस➖ विपिन चंद्र

आई डू व्हाट आई डू➖ रघुराम राजन

प्रश्न-13.. जून 2018 में रेपो दर कितनी रही..??

【अ】 5•00 %
【ब】6•20 %
【स】 5•50%
【द】 6•25 %

【द】➖ 6•25 % ?

?व्याख्या➖ बैंकिंग दरें जून 2018 की स्थिति के अनुसार

बैंक दर-6•25 %

नकद आरक्षण अनुपात(CRR)-4•0 %

रेपो दर-6•25 %

मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी(M.S.F.)-6•25 %

रेपो दर➖दूसरे बैंक आरबीआई से कर्ज लेते हैं, और कर्ज के लिए जो ब्याज देते हैं,उसे रेपो रेट कहा जाता है। रेपो रेट कम होने से बैंकों के लिए रिजर्व बैंक से कर्ज सस्ता हो जाता है।

रिवर्स रेपो रेट ➖बैंकों के पास दिनभर के कामकाज के बाद रकम शेष रहती हैं, बैंक उसे रिजर्व बैंक में रख सकते हैं,इस पर रिजर्व बैंक ब्याज देता है,यही ब्याज रिवर्स रेपो रेट होता है।

प्रश्न-14..(वस्त्र-2017) अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय टेक्सटाइल उद्योग मेला 2017 का आयोजन कहां किया गया..??

【अ】 उदयपुर
【ब】 जयपुर
【स】 भीलवाड़ा
【द】 ब्यावर

【ब】➖ जयपुर ?

?व्याख्या➖ रीको द्वारा फिक्की के सहयोग से जयपुर में 21 से 24 सितंबर 2017 तक आयोजित किया गया।

प्रश्न-15..राज्य में दिसंबर 2017 तक अधिष्ठापित ऊर्जा क्षमता कितने मेगावाट रही..??

【अ】19,536 मेगावाट
【ब】18573•79 मेगावाट
【स】22436•88 मेगावाट
【द】 19,536•77 मेगावाट

【द】➖ 19,536•77 मेगावाट ?

?व्याख्या➖ केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में कई योजनाएं चला रखी है,जैसे- दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, सौभाग्य योजना का शुभारंभ 25 सितंबर 2017 को किया गया, उदय योजना अर्थात उज्जवल डिस्कॉम इंश्योरेंस योजना, मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान, उन्नत ज्योति अफोर्डेबल LED ऑल (उजाला) आदि

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

DINESH KUMAR MEENA TONK


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website