Daily Current Affairs 19 March 2019

Daily Current Affairs 19 March 2019


दैनिक नवीनतम समसामयिकी  


 

1. किस देश में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में गोलीबारी में 49 लोगो की मौत हो गयी 
(अ) ऑस्ट्रेलिया
(ब) न्यूजीलैंड ✔
(स) अर्जेटीना
(द) जापान
 
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की अल-नूर और लिनवुड मस्जिद में शुक्रवार को गोलीबारी हुई। हमला दोपहर की नमाज के बाद किया गया। इसमें 49 लोग मारे गए और 50 जख्मी हैं। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। हमलावर एक ऑस्ट्रेलियाई युवक ब्रेंटन टैरेंट (28) था।

2. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण का छठा वैश्विक पर्यावरण आउटलुक का विषय क्या था -
(अ) स्वस्थता में जीवन
(ब) स्वस्थ मानसिकता, स्वस्थ शरीर
(स) स्वस्थ ग्रह, स्वस्थ लोग ✔
(द) स्वस्थ व खुशहाल लोग
 
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने हाल ही में वैश्विक पर्यावरण परिदृश्य 2019 नामक रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में यदि वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ने से रोका जाए तो स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत को 3 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 210 खरब रुपये) की बचत होगी। INDC में भारत की प्रतिबद्धता के अनुसार भारत 2030 तक उत्सर्जन के स्तर को कम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ने से रोकने के लिए भारत को कोयले से चलने वाले उर्जा सयंत्रों के निर्माण को रोकना होगा। 2015 के पेरिस समझौते के अनुसार इस सदी में वैश्विक तापमान को पूर्व औद्योगिक स्तर से 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक न बढ़ने देने का लक्ष्य रखा गया है। परन्तु ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के मामले में अधिकतर देशों का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर नहीं रहा है। UNEP संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है, यह संगठन पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी कार्य करता है। जून, 1972 में मानवीय वातावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के परिणामस्वरूप UNEP की स्थापना की गयी थी। इसका मुख्यालय केन्या के नैरोबी में स्थित है।

3. भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री ने अरेबिका काॅफी की चार किस्मों को GI टैग प्रदान किया। अरेबिका काॅफी किस राज्य में विशेष रूप से उगाई जाती है -
(अ) असम
(ब) कर्णाटक ✔
(स) मणिपुर
(द) उत्तर प्रदेश
 
भौगोलिक संकेत ( GI ) टैग भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री द्वारा कूर्ग अरेबिका कॉफ़ी, वायनाड रोबस्टा कॉफ़ी, चिकमगलूर अरेबिका कॉफ़ी, अराकू वैली अरेबिका कॉफ़ी और बाबाबुदंगिरिस अरेबिका कॉफ़ी को दिए गए हैं। कूर्ग अरेबिका कॉफी कर्नाटक के कोडागु में उगाई जाती है। वायनाड रोबस्टा कॉफ़ी को वायनाड, केरल में उगाया जाता है।

चिकमगलूर अरेबिका कॉफी और बाबाबुदंगिरिस अरेबिका कॉफी चिकमंगलूर, कर्नाटक में उगाए जाते हैं। अराकू वैली अरेबिका कॉफी आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम जिले और ओडिशा में कोरापुट जिले के आसपास उगाई जाती है।

4. सुप्रीम कोर्ट ने BCCI के देश में क्रिकेट प्रशासन से संबंधित विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थ के तौर पर किसे नियुक्त किया है 
(अ) पीसी घोष
(ब) पीएस नरसिम्हा ✔
(स) एसए बोबडे
(द) मुकुल रोहतगी
 
सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एस.नरसिम्हा को देश में क्रिकेट प्रशासन से संबंधित विभिन्न विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थ नियुक्त किया। पीठ ने पी.एस.नरसिम्हा को विभिन्न क्रिकेट संघों के लिए न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति द्वारा धन जारी करने से संबंधित विवाद को देखने के लिए भी कहा गया।

5. World Economic Forum ने अपनी 2019 की Forum of Young Global Leaders की सूची में कितने भारतीयों को शामिल किया है 
(अ) पांच
(ब) तीन
(स) छह ✔
(द) सात
 
विश्व आर्थिक फोरम की फाउंडेशन “Forum of Young Global Leaders” ने हाल ही में प्रतिभाशाली युवाओं की सूची जारी की। इस सूची में 40 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को शामिल किया गया है।

6. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 1983 को पहली बार मनाया गया था विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम क्या है -
(अ) विश्वसनीय स्मार्ट उत्पाद ✔
(ब) बेहतर डिजीटल उत्पाद
(स) खाद्य उत्पादों का कल
(द) बेहतर खाद्य उत्पाद 

7. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परम विशिष्ट सेवा पदक से किसे सम्मानित किया -
(अ) बिपिन रावत ✔
(ब) प्रदीप कुमार पांडा
(स) राजेंद्र कुमार नैन
(द) विजय कुमार
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्मी चीफ समेत अन्य 19 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया हैं।

8. ओलंपिक क्वालीफाई करने वाले एथलेटिक्स के पहले खिलाड़ी कोन है ?

[A] सोमदेव
[B] इरफान ✔
[C] मनोज
[D] अजय

व्याख्या:- इरफान ने 20 km की रेस 1:20.57 घण्टे में पूरी की । भारतीय एथलेटिक्स खिलाड़ी केटी इरफान ने रविवार को ऐशियन रेस वाकिंग चेम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।

9. किस संस्थान ने राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत वित्त पोषित 1.3 पेटा फ्लॉप उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सुविधा और डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए सीडैक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कीए है?
अ. आईआई एससी बैंगलोर
ब. आईआईटी मुंबई
स. आईआईटी खड़कपुर ✔
द. आईआईटी कानपुर

10. किस संस्थान के छात्र ने नकली भारतीय मुद्रा क पता लगाने की समस्या के समाधान के लिए स्मार्टफोन एप्लीकेशन के लिए एक कोड तैयार किया है?
अ. आईआईटी मद्रास
ब. आईआईटी मुंबई
स. आईआईटी दिल्ली
द. आईआईटी खड़कपुर ✔

11. भारत के पहले एलजी बीटी क्यु क्लिनिक और एचआईवी उपचार केंद्र का हाल ही में किस शहर में उद्घाटन किया गया?
अ. नई दिल्ली
ब. मुंबई ✔
स. जयपुर
द. बेंगलुरु

12. यशवंत सिंह चौहान राष्ट्रीय पुरस्कार 2018 का प्राप्तकर्ता कौन सा भारतीय अर्थशास्त्री है?
अ. डी सुब्बाराव
ब. शक्तिकांत दास
स. रघुराम राजन ✔
द. मनमोहन सिंह

13. किस भारतीय खिलाड़ी को बार्बी डॉल मॉडल के रूप में चुना गया है?
अ. साइना नेहवाल
ब. दीपा करमाकर ✔
स. मिताली राज
द. हरमनप्रीत कौर

14. भारत अफ्रीका परियोजना साझेदारी पर 14 वे सीआईआई- ई एक्स आई एम बैंक कॉन्क्लेव का आयोजन निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है?
अ. गृह मंत्रालय
ब. वित्त मंत्रालय
स. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ✔
द. विदेश मंत्रालय

15. नाइस एग्रीमेंट जो हाल ही में खबरों में था निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित है?
अ. बालिका शिक्षा
ब. खेल
स. अंतरिक्ष की खोज
द. बौद्धिक संपदा ✔

16. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने निम्नलिखित में से किस अवधि के लिए नई ग्लोबल इनफ्लुएंजा रणनीति शुरू की है?
अ. 2019 -2030 ✔
ब. 2020- 2025
स. 2022- 2028
द. 2022 -2033

17. किस बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 17 वर्ष से अधिक उम्र और अलग-अलग ग्राहकों के लिए डोर स्टेप बैंकिंग सेवा शुरू की है?
अ. PNB
ब. State Bank of India ✔
स. HDFC
द. ICICI

18. निम्नलिखित में से कौन सा देश P5 प्लस +1 समूह से जुड़ा है?
अ. इंडिया
ब. इटली
स. जापान
द. जर्मनी ✔

पी5 = रूस, यूके, यू एस, फ्रांस, चीन

+ 1 = जर्मनी ✅

19. हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी किसने जीती ?
A. दिल्ली
B. मुम्बई
C. कर्नाटक ✔
D. राजस्थान 

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM RAJASTHAN


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website