Daily Current Affairs 21 June 2019

Daily Current Affairs 21 June 2019


नवीनतम समसामयिकी 2019


Q.1 हाल ही में राजस्थान की किस महिला ने मिस इंडिया 2019 का खिताब जीता है?
A. योगिता शर्मा
B. मोना सिंह
C. सुमन राव 
D. सुनीता झा

Answer - C ✔
व्याख्या:-  हाल ही में राजस्थान की सुनीता राव ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता है। इन्होंने यह किताब 15 जून को मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में जीता है। सुमन राव 7 दिसंबर को थाईलैंड में आयोजित होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 मैं भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस बार 56वे फेमिना मिस इंडिया 2019 का आयोजन किया गया है। बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट 2019 खिताब जीता। छत्तीसगढ़ कि शिवानी यादव मिस ग्रीन इंडिया 2019 खिताब का जीता।

Q.2 हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में आदि महोत्सव का आयोजन कब किया गया है ?
A. 13-16 जून
B. 14-16 जून 
C. 14-17 जून
D.15-17 जून

Answer - B ✔
व्याख्या:- हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में आदि महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव का आयोजन 14 से 16 जून तक किया गया है। इसका आयोजन जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, टी आर आई तथा भारतीय लोक कला मंडल संयुक्त तत्वावधान से अवैध किया गया है। यह महा उत्सव तीन दिवसीय है।

Q.3 हाल ही में हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राजस्थान की किस व्यक्ति द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व किया गया है?
A. डॉ आशीष मेहता 
B. डॉ अरविंद सिंह
C. डॉ श्रीवास्तव
D. डॉक्टर विष्णु प्रसाद

Answer - A ✔
व्याख्या:- डॉ आशीष मेहता द्वारा हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मैं भारत का प्रतिनिधित्व किया गया था। यह सम्मेलन 8 से 9 जून को किया गया था। इनका संबंध राजस्थान के कोटा जिले से है।

Q.4 हाल ही में मुंबई में राजस्थान के किस व्यक्ति को मेडिकल जीनीयस अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया है ?
A. डॉ अनिल मुरारका
B. घनश्याम नायक
C. साई लोकुर
D. डॉक्टर सिद्धार्थ 

Answer - D ✔
व्याख्या:-हाल ही में मुंबई में जीनियस फाउंडेशन और वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया द्वारा राजस्थान के डॉक्टर सिद्धार्थ को मेडिकल जीनियस अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड इनको मुंबई में आयोजित 5वे जीनियस अचीवर्स अवार्ड 2019 समारोह में दिया गया है। डॉक्टर सिद्धार्थ का संबंध राजस्थान के झुंझुनू जिले से है।

Q.5 हाल ही में दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा राजस्थान के किस व्यक्ति को संस्कृत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है?
A. मोहनलाल वर्मा💐
B. सुरेश वाडकर
C. लालचंद कुमावत
D. इनमें से कोई नहीं

Answer - A✔
व्याख्या:- दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा राजस्थान के मोहनलाल वर्मा को संस्कृत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है।  मोहनलाल वर्मा का संबंध राजस्थान के सीकर जिले से है।

Q.7  16 जून को विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत की रिकॉर्ड पुरुष टीम ने कौन सा पदक जीता है ? 
अ रजत पदक
ब स्वर्ण पदक
स कांस्य पदक
द कोई नहीं

Answer - A ✔
व्याख्या:- 16 जून को 14 साल बाद विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने रजत पदक जीता है इससे पहले 2005 में भारतीय रिजर्व पुलिस टीम ने रजत पदक जीता था 

Q.8 केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से सौभाग्य योजना के तहत कुशलगढ़ में सौर ऊर्जा यूनिट लगाने के लिए कितना बजट रखा गया है?*
अ 12 करोड़
ब 13 करोड़
स 14 करोड
द 15 करोड़

Answer - A ✔
व्याख्या:- केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से सौभाग्य योजना के तहत कुशलगढ़ में ₹120000000 की लागत से सौर ऊर्जा यूनिट स्थापित की गई है कुशलगढ़ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के अंतर्गत आता है इस योजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार का योगदान 60: 40 रहेगा इस योजना में ₹32000 एक यूनिट लगाने की लागत है 

Q.9 हाल ही में राजस्थान की किस महिला ने मिसेज इंडिया द क्राउन 2019 का खिताब किसने जीता है ? 
अ सुमन राव
ब वंशिका शर्मा
स योगिता शर्मा
द श्वेता मोदी

Answer - D ✔
व्याख्या:- जयपुर में आयोजित नेशनल ब्यूटी पेजेंट द क्राउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है श्वेता मोदी ने मिसेज इंडिया द क्राउन 2019 का खिताब जीता है श्वेता मोदी का संबंध राजस्थान के जैसलमेर जिले से है  वहीं रवीना स्वामी ने मिस इंडिया द क्राउन का टाइटल अपने नाम किया है 

Q.10 हाल ही में प्रसार के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है ? 
अ एम मुस्तफा शेख
ब सुहान सिन्हा
स हरिराम सिंह
द करण सैनी

Answer - A ✔
व्याख्या:- सूचना व जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की संगठन पब्लिक रिलेशन एंड अलाइड सर्विसेज एसोसिएशन  ऑफ राजस्थान की कार्यकारिणी का गठन किया गया है और इसका अध्यक्ष एवं मुस्तफा शेख को बनाया गया है  

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website