Daily Current Affairs 22-23 January 2018

Daily Current Affairs 22-23 January 2018


दैनिक समसामयिकी

1.एनजेएसी पर सुप्रीम कोर्ट मार्च में सुनवाई को सहमत
एनजेएसी (नेशनल जूडिशियल अपॉइंटमेंट कमीशन) एक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में सुनवाई के लिए सहमति दी है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्र की बेंच ने अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिग व सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट में रिक्त पदों के विज्ञापन निकालने के मामले में भी विचार करने को कहा है। 2015 में पांच जजों की संविधान बेंच ने एनजेएसी एक्ट के साथ कांस्टीट्यूशन (99वें संशोधन) एक्ट 2014 को खारिज कर दिया था। तब बेंच ने सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्टो में जजों की नियुक्ति व स्थानांतरण के लिए कोलेजियम प्रणाली पर मुहर लगाई थी। पांच में से केवल एक जज ने इस फैसले के विरोध में मत दिया था। जस्टिस जे चेलामेश्वर ने संविधान संशोधन को तब जायज ठहराया था।

2. दुनिया का तीसरा सबसे भरोसेमंद देश है भारत
सरकार, कारोबार, एनजीओ और मीडिया के मामले में भारत दुनिया के सबसे भरोसेमंद देशों में शामिल है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले यहां लोगों का भरोसा डिगा है। एडलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक से ठीक पहले आए इस सर्वेक्षण के मुताबिक, ग्लोबल स्तर पर उपरोक्त चार मानकों को लेकर लोगों का भरोसा काफी हद तक पिछले साल जैसा ही है। सर्वेक्षण में शामिल 28 देशों में से 20 देश गैर भरोसेमंद की श्रेणी में रखे गए हैं। 2017 में इस श्रेणी में 19 देश थे। दोनों वर्गो में क्रमश: 83 और 74 अंक के साथ चीन पहले स्थान पर रहा। वहीं 77 और 68 अंकों के साथ भारत का स्थान तीसरा रहा। इंडोनेशिया सूची में दूसरे स्थान पर रहा। 

3. फॉकलैंड पहुंचा नौसेना का आइएनएसवी तरिणी
महिला नाविकों के साथ समुद्र यात्रा पर निकला भारतीय नौसेना का पोत आइएनएसवी तरिणी फॉकलैंड द्वीप में पोर्ट स्टेनले पहुंच गया है। सोमवार को पोर्ट स्टेनले पहुंचने से पहले पोत ने 18 जनवरी को केप ऑफ हार्न पार किया था। यह पोत दुनिया की पहली सागर यात्रा पर निकला हुआ है। पोर्ट स्टेनले से यह पोत चार फरवरी को आगे की यात्रा शुरू करेगा। हवा की गति 60 नॉट्स से ज्यादा थी और सात मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें पोत के लिए चुनौती बनी रहीं। पांच चरणों में पूरी होगी यात्रा : इस यात्रा के पांच चरण हैं। पोत को चार बंदरगाहों पर रुकना है। इनमें फ्रेमैन्टले (आस्ट्रेलिया), ल्याट्टलेटन (न्यूजीलैंड), पोर्ट स्टेनले (फॉकलैंड), और केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं। अभी तक पोत समुद्र यात्रा के पांच में से तीन चरण पार कर चुका है। 

4. अंतरराष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन-2018 आज से
जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों में चलाई जा रही बांध सुरक्षा पुनर्वास व उन्नयन परियोजना के तहत मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन मंगलवार से किया जा रहा है। इस सम्मेलन में विश्व के लगभग 500 विशेषज्ञ शामिल होंगे। झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु एवं उत्तराखंड के सात राज्यों में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा बांध सुरक्षा पुनर्वास एवं उन्नयन परियोजना (डीआरआईपी) चलाई जा रही है। कुल 2100 करोड़ रु पए की इस परियोजना का लक्ष्य देश में पुराने बांधों का पुनर्वास करना तथा उन्हें सुरक्षित बनाना है।  

5. दिलीप शेनाय फिक्की के महानिदेशक नियुक्त
उद्योग मंडल फिक्की ने दिलीप शेनाय को महानिदेशक नियुक्त किया है। शेनाय राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी), सियाम के महानिदेशक और सीआईआई के उप महानिदेशक रह चुके हैं। ’शेनाय ने 2015 के आखिर में एनएसडीसी से इस्तीफा दे दिया था। उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि सरकार कौशल विकास निकाय के कामकाज से नाखुश है। उनकी नियुक्ति पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुई थी।

06. आनन्द प्रकाश दीक्षित को भारत भारती सम्मान
हिन्दी गौरव सम्मान डॉ. विद्याविन्दु सिंह को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान नन्द किशोर आचार्य को दिया गयापंडित दीन दयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान महेश चन्द्र शर्मा को मिलाप्रो. नेत्रपाल सिंह को अवन्तीबाई साहित्य सम्मान से नवाजा गया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को साहित्य जगत के पुरोधा आनन्द प्रकाश दीक्षित को ‘‘भारत भारती’ सम्मान से अलंकृत किया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर आयोजित सम्मान समारोह में राजनीतिक और साहित्य जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं। योगी ने साहित्यकार को दुशाला पहनाया और प्रतीक चिन्ह एवं पांच लाख रपए की धनराशि देकर सम्मानित किया।

07. कुपोषण से जीडीपी को हो रहा चार फीसद नुकसान
उद्योग संगठन एसोचैम ने कहा है कि कुपोषण के कारण देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को चार प्रतिशत का नुकसान हो रहा है और वित्त मंत्री अरुण जेटली को आगामी बजट में महिलाओं और बच्चों के स्वास्य के लिए ज्यादा आवंटन करना चाहिए। दुनिया के 50 प्रतिशत कुपोषित बच्चे भारत में हैं। साथ ही परिवार में महिलाओं और लड़कियों को सबसे अंत में खाना दिया जाता है जिससे उनके पोषण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्य सव्रेक्षण-4 के हवाले से शोधपत्र में कहा गया है कि छह से 59 महीने की उम्र के देश के 60 प्रतिशत बच्चे आयरन की कमी के शिकार हैं। पंद्रह से 49 साल की उम्र की 58 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं तथा 55 प्रतिशत दूसरी महिलाओं में आयरन की कमी है। शोधपत्र के अनुसार, देश की बड़ी आबादी कुपोषित तथा असंतुलित आहार का सेवन करती है।87

08. इसरो 300 करोड़ की लागत से भेजेगा चंद्रयान-2
इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) विश्व के कई देशों के 104 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजने का रिकॉर्ड बनाने के बाद आगे कदम बढ़ा रहा है। इस कड़ी में इसरो अब चंद्रयान-2 की तैयारी में जुटा है। अगले दो से तीन माह में चंद्रयान-2 चंद्रमा पर भेजा जाएगा। इस अभियान पर 300 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे भारत में चंद्रमा और स्पेस में किए जाने वाले अंतरिक्ष शोध में इजाफा होगा। यह जानकारी इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक भरत चनियाना ने दी है। भरत चनियाना कुरुक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय टेकस्पर्धा में इसरो की ओर से लगाई प्रदर्शनी में आए थे। पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से 800 वैज्ञानिकों की टीम इस मिशन पर कार्य कर रही है। यह चांद की दिशा में भारत का एक बड़ा कदम साबित होगा।

09. ओपी रावत होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त
• गुजरात के चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। वे सोमवार को रिटायर हो रहे मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोति का स्थान लेंगे।
• रावत 23 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके साथ ही पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त बनाया गया है।
• रावत ने ब्रिटेन से सोशल डेवलपमेंट प्लानिंग में एमएससी की है। इसके अलावा उन्होंने फिजिक्स में भी एमएससी की डिग्री हासिल की है।

Source of the Current Affairs (With Regards):- Dainik Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)

Specially thanks to Dr Sanjan

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website