Daily Current Affairs 23 April 2019 : नवीनतम समसामयिकी

Daily Current Affairs 23 April 2019


नवीनतम समसामयिकी


1. भारत के किस पड़ोसी देश मे 21 अप्रैल को 8 सीलियल बम ब्लास्ट हुए, जिसमे 200 से ज्यादा लोगो की मौत हो गई ?
A. पाकिस्तान
B. बंगलादेश
C. भूटान
D. श्रीलंका ✔

व्याख्या - ईसाइयो के पूर्व ईस्टर के मौके पर कई चर्च ओर फाइव स्टार होटलो को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमलो के कम से कम 215 लोगो की मौत हो गई और 500 अन्य घायल हो गए मरने वालों में 27 विदेशी है, जिसमे तीन भारतीय शामिल है
लिट्टे के साथ गृहयुद्ध के खात्मे के बाद एक दशक से शांत श्रीलंका रविवार को एक के बाद एक आठ धमाको आ आत्मघाती हमलो से दहल उठा

2. संयुक्त राष्ट्र के International Labor Organization ( ILO ) ने भारत मे किस दुर्घटना को 20वी सदी में दुनिया की प्रमुख ओधोगिक दुर्घटना माना है 
A.  जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड
B.  भोपाल गैस त्रासदी ✔
C.  A और B
D.  इसमे कोई नही

व्याख्या- संयुक्त राष्ट्र की श्रम एजेंसी International Labor Organization ( ILO ) ने रिपार्ट ''द सेफ्टी एंड द हेल्थ एट द हार्ट ऑफ द फ्यूचर ऑफ वर्क -बिल्डिंग ऑन 100 इयर्स ऑफ एक्सपीरियंस'' जारी की है
इसमे भोपाल गैस त्रासदी को दुनिया की 'बड़ी ओधोनिक दुर्घटना' में से एक बताया गया है 1984 में भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र में कम से कम 30 टन अत्यधिक विषैले मिथाइल आइसोसाइनेट ( MIC ) गैस रिसाव के परिणाम के कारण 15,000 से अधिक लोगो की मौत हो गईं थी
ILO ने बताया है कि यूनियन कार्बाइड संयंत्र से विषाक्त गैस के रिसाव के कारण 600,000 से अधिक श्रमिक प्रभावित हुए थे
ILO की रिपोर्ट के अनुमानों के अनुसार, हर साल 2.78 मिलियन श्रमिक व्यावसायिक दुघर्टनाओ औऱ काम से संबंधित गतिविधियों से मर जाते है, जिनमे से 2.4 मिलियन बीमारियों से मर जाते है
ILO के बारे में
मुख्यालय :- जिनेवा, स्विट्जरलैंड
महानिदेशक :-  गाय राइडर

3. 28-29 जून 2019 को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया जाएगा ?
A. भारत
B. जापान  ✔
C. चीन
D. सउदी अरब  

4. निम्न में से कौन दक्षिणी अफ्रीका के नए उच्च्युक्त नियुक्त किये गए है ?

A. जयपाल सागर
B. जयदीप सरकार ✔
C. आनन्द कुमार
D. सुरेश मित्तल 

व्याख्या - जयदीप सरकारको भारत सरकार की ओर से दक्षिणी अफ्रीका में भारत का नया उच्च्युक्त नियुक्त किया गया है विदेश मंत्रलाय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वे जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेगे, जयदीप सरकार 1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है। 

5. IB के प्रमुख कोन है ?

A. A S बेदी
B. S C झा
C. राजीव जैन ✔
D. दिनेश्रर शर्मा 

व्याख्या - Intelligence bureau ( IB ) भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है
स्थापना - 1887
मुख्यालय - नई दिल्ली
मोटो - Always Alerts
राजीव जैन ने यह पद 1 जनवरी 2017 को पद संभाला था पहले इसके प्रमुख दिनेश्रर शर्मा थे
अधीन मंत्रालय - ग्रह मंत्रालय

6. हाल ही मे किसने आर्ट एण्ड कला मे यंगेस्ट मण्डाला आर्टिस्ट कटैगरी मे अपना नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड मे दर्ज कराया है ? 
A मीनाक्षी चौधरी
B पूनम कुमावत
c ऋचा शर्मा
d कामाक्षी बसंदानी  ✔

7. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है  
1. 10 March
2. 5 May
3. 22 April ✔
4. 22 July

व्याख्या - इस वर्ष 49 वा पृथ्वी दिवस मनाया गया है 192 देशों की योजना है। 40% दुनिया भर के पक्षी घटे, सकंट में छिपकली भी, 5 प्रजातिया विभिन्न जीवों की प्रतिवर्ष लुप्त हो रही।

वर्ष 2019 के पृथ्वी दिवस की थीम "हमारे प्रजातियों की रक्षा" है, 2018 में विश्व पृथ्वी दिवस के लिए थीम "प्लास्टिक प्रदूषण का अंत" था

8. आम चुनाव 2019 का तीसरा चरण का मतदान कब होना  हैं ?
A. 22 अप्रैल
B. 23 अप्रैल ✔ 
C. 24 अप्रैल
D. 25 अप्रैल

व्याख्या:- आम चुनाव 2019 का तीसरा चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना हैं। 14 राज्‍यों और दो केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 116 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान। तीसरा चरण सबसे बड़ा, 116 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र । 18 करोड़ 85 लाख से अधिक मतदाता 1640 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे।सुचारु मतदान के लिए दो लाख 10 हजार से अधिक मतदान केन्‍द्र बनाए गए।

9. हाल ही में भारतीय रेलवे बोर्ड के सदस्य के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
अ. सीमा गर्ग
ब. ज्योत्सना मित्तल
स. श्री वी पी पाठक ✔ 
द. इनमें से कोई नहीं

व्याख्या:- भारतीय रेलवे बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार यादव है

10. हाल ही में भारत ने अफ्रीका में दो परियोजनाओं को लागू करने के लिए जापान और किस देश के साथ साझेदारी की है?
अ. रूस
ब. अमेरिका
स. यूएई ✔
द. इनमें से कोई नहीं

11. हाल ही में दक्षिण एशिया जुडो महासंघ का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?
अ. प्रताप सिंह बाजवा ✔
ब. कपिल मित्तल
स. विश्वनाथ मिश्र
द. इनमें से कोई नहीं

12. हाल ही में मतदान की वास्तविक समय पर उपलब्धता देखने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया गया है?
अ. Real vote
ब. Voter turnout ✔
स. Real It
द. इनमें से कोई नहीं

13. गिनीज वर्ल्ड बुक में शामिल वस्त्र दान अभियान का संबंध किस जिले के राज शाही परिवार से हैं ?

A. जैसलमेर
B. उदयपुर ✔
C. जयपुर
D. बीकानेर

व्याख्या - 13 मार्च 2019 को उदयपुर के पूर्ववर्ती शाही परिवार द्वारा वस्त्र दान अभियान के तहत कपड़ों के बड़े संग्रह को दान किया गया जरूरतमंदों को कपड़े दान किए गए इस अभियान के लिए महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह को गिनीज वर्ल्ड बुक के लिए प्रमाण पत्र सौंपा गया

14. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है ?
A. दुबई
B. नई दिल्ली
C. शंघाई
D. दोहा ✔

व्याख्या -  Asian Athletics Championships के 23वें संस्करण का 21 अप्रैल 2019 को दोहा, क़तर में शुभारंभ हुआ चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 63 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं Asian Athletics Championships के 23वें संस्करण के पहले दिन अन्नू रानी ने 60.22 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ भारत का खाता खोला और भारत को रजत पदक दिलाया

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website