Daily Current Affairs 26-27 January 2018

Daily Current Affairs 26-27 January 2018


दैनिक समसामयिकी

1. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में भारत 180 देशों में 177वें स्थान पर

विश्व आर्थिक मंच के साथ येल और कोलंबिया विश्वविद्यालयों की द्विवार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2018 में भारत नीचे के पांच देशों में से एक है, जो 2016 की 141वीं रैंक से 36 अंक नीचे है।इसकी कुल रैंकिंग - 180 देशों में 177वीं - पर्यावरण स्वास्थ्य नीति में खराब प्रदर्शन और वायु प्रदूषण के कारण मृत्यु की वजह से है।
जहां पर्यावरण स्वास्थ्य सूची में भारत सबसे नीचे है, वहीं वायु गुणवत्ता के मामले में यह 180 देशों में 178वें स्थान पर है।

 

2. जम्मू-कश्मीर छात्र विनिमय कार्यक्रम ‘मैत्री यात्रा’ संपन्न हुआ

जम्‍मू-कश्‍मीर छात्र विनिमय कार्यक्रम ‘मैत्री यात्रा’ का समापन समारोह राष्‍ट्रीय बाल भवन में संपन्‍न हो गया। छात्र विनिमय कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जम्मू-कश्‍मीर के नौजवानों को भारत के विभिन्‍न भागों की संस्‍कृति, भाषा और विकास गाथाओं से अवगत कराने के लिए आयोजित किया गया। केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर समारोह में मुख्‍य अतिथि थे।

3. कोलकाता तैरता हुआ बाजार बनाने वाला पहला भारतीय मेट्रो शहर

कोलकाता में एक तैरता हुआ बाजार बनाया गया है, जो किसी भी भारतीय मेट्रो में अपनी तरह का पहला है। बाजार, जैसा कि नाम से पता चलता है, उसमें दुकानों के रूप में नौकाएं पानी की सतह पर तैरेगी। शहर के पूर्वी किनारे पर स्थित बाजार का उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया और अब यह जनता के लिए खुला है।

4. इलैया राजा, गुलाम मुस्तफा खां समेत 85 को पद्म सम्मान
प्रख्यात संगीतकार इलैया राजा और गुलाम मुस्तफा खां, मशहूर क्रि केटर महेन्द्र सिंह धोनी, जानी मानी लोक कलाकार शारदा सिन्हा, हिन्दी लेखिका मालती जोशी समेत 85 लोगों को इस बार पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। इस बार भी देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न किसी को नहीं दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोवद ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जिनमें तीन लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण तथा 73 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें 14 महिलाएं ,16 विदेशी और प्रवासी भारतीय शामिल हैं तथा तीन हस्तियों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से नवाजे जाने वालों में तमिलनाडु के इलैया राजा, महाराष्ट्र के गुलाम मुस्तफा खां और केरल के परमेश्वरन परमेश्वरन शामिल हैं। परमेश्वरन को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान मिला है।
 पद्म पुरस्कार : चयनित हस्तियों की सूची
पद्म श्री - अभय बांग एवं राम बांग चिकित्सा महाराष्ट्र, दामोदर गणोश बापट सामाजिक कार्य छत्तीसगढ़ , प्रफुल्ल गो¨वद बरुआ साहित्य, शिक्षा एवं पत्रकारिता असम , मोहन स्वरूप भाटिया कला, लोक संगीत उत्तर प्रदेश , सुधांशू बिस्वास सामाजिक कार्य पश्चिम बंगाल ,सैखोम मीराबाई चानू खेल भारोत्तलन मणिपुर , पंडित श्याम लाल चतुव्रेदी साहित्य, शिक्षा एवं पत्रकारिता छत्तीसगढ़ , जोस मा जॉय (विदेशी) उद्योग एवं व्यापार फिलीपींस , लांगपोकलकपम सुभादानी देवी बुनाई कला मणिपुर , सोमदेव बर्मन खेल टेनिस त्रिपुरा , येशी ढोलन चिकित्सा हिमाचल प्रदेश , अरुप कुमार दत्ता साहित्य एवं शिक्षा असम , डी गौडा कला गायन कर्नाटक , अरविन्द गुप्ता , साहित्य एवं शिक्षा महाराष्ट्र , दिगंबर हंसराज साहित्य एवं शिक्षा झारखंड , रामली बिन इब्राहिम (विदेशी) नृत्य मलेशिया , अनवर जलालपुरी साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश , प्योंगतेन जेन जमीर साहित्य एवं शिक्षा नगालैंड , सीताव्वा जोद्दाती सामाजिक कार्य कर्नाटक , मालती जोशी साहित्य एवं शिक्षा मध्य प्रदेश , मनोज जोशी कला एवं अभिनव महाराष्ट्र , रामेश्वर लाल काबरा व्यापार एवं उद्योग महाराष्ट्र , प्राण किशोर कौल कला जम्मू कश्मीर

पद्म भूषण - पंकज आडवाणी खेल (बिलियर्डस/स्नूकर) कर्नाटक , पी मार क्राइसॉसटॉम अन्य (अध्यात्म) केरल
महेन्द्र सिंह धोनी खेल (क्रिकेट) झारखंड , एलेक्जांद्र कदाकिन (विदेशी/मरणोपरांत) लोक कार्य रूस , रामचंद्रन नगासामी अन्य (पुरातत्व) तमिलनाडु , वेद प्रकाश नंदा (ओसीआई) साहित्य एवं शिक्षा अमेरिका , लक्ष्मण पई कला (पेंटिंग) गोवा , अरविन्द पारिख कला (संगीत) महाराष्ट्र , शारदा सिन्हा कला (संगीत) बिहार

5. WEF ने ग्लोबल सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी लॉन्च किया

दुनिया में हैकर्स और बढ़ते हुए डेटा उल्लंघनों से दुनिया की रक्षा करने के लिए, विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने एक नये वैश्विक साइबर सुरक्षा केंद्र की घोषणा की है। जिनेवा में मुख्यालय के साथ केंद्र मार्च से चालू होगा। व्यवसायों द्वारा दर्ज साइबर उल्लंघनों में वृद्धि हो रही है तथा पिछले पांच सालों में, 2017 में प्रति कारोबार लगभग 130 उल्लंघनों की औसत अब दोगुनी हो गई है।

6. स्विट्जरलैंड में विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन का समापन

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन दावोस, स्विट्जरलैंड की अपनी यात्रा के समापन के बाद भारत वापस लौटगये हैं इस यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री ने विश्व आर्थिक मंच की 48 वीं वार्षिक बैठक के पूर्ण सत्र में एक मुख्य भाषण दिया। स्विस शहर दावोस में दुनिया के शीर्ष व्यापार जगत के नेताओं में शामिल होने वाले वह दो दशकों में पहले भारतीय प्रधान मंत्री बने। श्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और संरक्षणवाद के रूप में 3 वैश्विक खतरों को उल्लेखित किया।

7. उषा अनंतसुब्रमण्यम आईबीए की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित

इलाहाबाद बैंक की एमडी और सीईओ उषा अनंतसुब्रमण्यन को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया है। सुश्री उषा को प्रबंध समिति द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए आईबीए के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जतिंदर बीर सिंह की सेवानिवृति के बाद आईबीए के अध्यक्ष का पद खाली था। वर्ष 2017-18 के लिए भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार, आईबीए के उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।

8. अमेरिकी सीनेट ने जेरोम एच पॉवेल को फेडरल रिजर्व के अगले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया

संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने जेरोम एच पॉवेल की फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के रूप में नियुक्ति की पुष्टि कर दी है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक प्रभावशाली पद है।पावेल (64) जेनेट येलन की जगह लेंगे, जिसका कार्यकाल फरवरी में खत्म होगा। उन्हें 84-12 के भारी मतदान से अमेरिकी सीनेट ने नियुक्त किया है। फिलहाल एक फेडरल गवर्नर और पूर्व वित्तीय-फर्म कार्यकारी अधिकारी, पॉवेल का येलन की नीतियों के साथ जारी रहने की उम्मीद है।

9. तमिलनाडु के सीएम इदापड्डी के पलानीस्वामी ने यूनेस्को पुरस्कार प्राप्त किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इदापड्डी के पलानीस्वामी ने श्रीरंगम (तिरुची) में प्रतिष्ठित रंगनाथस्वामी मंदिर की तरफ से यूनेस्को अवार्ड ऑफ मेरिट प्राप्त किया। अवार्ड ऑफ मेरिट 2017 पुरस्कार यूनिस्को एशिया प्रशांत क्षेत्र द्वारा अपने मूल स्वरूप को बदले बिना मंदिर में उठाए गए सांस्कृतिक विरासत संरक्षण गतिविधियों के लिए दिया गया। प्राचीन श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, जिन्हें विश्राम की मुद्रा में देखा जाता है।

10. पेमेंट बैंकों में भी मिलेगी अटल पेंशन योजना
हाल ही में शुरू किए गए लघु वित्त बैंक और भुगतान बैंक भी अब अटल पेंशन योजना की सुविधा दे सकेंगे। सरकार ने अटल पेंशन योजना को दूरदराज के इलाकों के लोगों के लिए सुगम बनाने के मद्देनजर यह फैसला किया है। ये नए युग के बैंक हैं और इनकी विशेषज्ञता तथा पहुंच को देखते हुए योजना के ग्राहकों तक इसे पहुंचाने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।  23 जनवरी 2018 तक अटल पेंशन योजना से 84 लाख लोग जुड़ चुके हैं। इस योजना के तहत अब तक 3,194 करोड़ रूपये की अभिदान राशि प्राप्त हो चुकी है।
इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को की थी। योजना के तहत हर ग्राहक को एक निश्चित राशि हर साल जमा करानी होती है और 60 साल की उम्र के बाद राशि के अनुरूप उसे पेंशन दी जाएगी। पेंशन की राशि पेंशन खाता खोलते समय ही तय हो जाती है।ए काम करे। हमारा कई देशों के साथ अनुबंध है और कई देशों के साथ बातचीत चल रही है।

11. श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा कार्ड
देश के 47 करोड़ से ज्यादा असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा तंत्र में लाने के लिए उन्हें अनऑर्गनाइज्ड वर्कर इंडेक्स नंबर यानी यूडब्ल्यूआइएन कार्ड जारी किया जाएगा। केंद्रीय श्रम मंत्रलय इसके लिए अप्रैल से अभियान शुरू करेगा। मंत्रालय अगले वित्त वर्ष के अंत तक यह काम पूरा कर लेना चाहता है ताकि 2019 में आम चुनाव से पहले उन्हें मंत्रलय के प्रस्तावित सामाजिक सुरक्षा संबंधी श्रम संहिता के दायरे में लाया जा सके। इसमें पंजीकरण के बाद श्रमिकों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआइसी) की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

12. दुनिया के प्रमुख उभरते शहरों में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु सात विशिष्ट शहर
मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु दुनिया के उभरते शहरों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। नियंतण्र संपत्ति सलाहकार जेएलएल की रिपोर्ट ‘‘र्वल्ड सिटीज : मैंिपग द पैथवे टु सक्सेस’ में यह निष्कर्ष निकाला गया है। दुनिया के 80 से अधिक शहरों को चार श्रेणियों और दस उप श्रेणियों में बांटा गया है, जिससे निवेशक और विकास की धारणा तथा कारोबारी वृद्धि की क्षमता को समझा जा सके। दिल्ली और मुंबई को जहां मेगाहब्स माना गया है वहं बेंगलुरु को हाइली एंटरप्राइजर्स शहर माना गया है। शीर्ष सात विशिष्ट शहर हैं लंदन, न्यूयार्क, पेरिस, सिंगापुर, टोक्यो, हांगकांग और सोल। मेगाहब्स वाले अन्य शहरों में बैंकॉक, इस्तान्बुल, जकार्ता, जोहांसबर्ग, मनीला, मेक्सिटी सिटी, मॉस्को और साउ पाउलो शामिल हैं।

13. निराला को अशोक चक्र
घाटी में तीन आतंकियों को मार गिराने व जम्मू कश्मीर में तीन आतंकवादियों को मार गिराने वाले वायुसेना के जांबाज कमांडो कापरेरल ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत शांति काल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र और सेना के मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति ने 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन जांबाज रणबांकुरों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने 14 शौर्य चक्र, 28 परम विशिष्ट सेवा पदक , चार उत्तम युद्ध सेवा पदक सहित कुल 390 सैन्य कर्मियों को वीरता पुरस्कारों तथा अन्य रक्षा अलंकरणों से सम्मानित करने का भी ऐलान किया। कापरेरल निराला को आतंकवाद रोधी अभियान के लिए आपरेशन रक्षक के तहत सेना की तेरहवीं राष्ट्रीय राइफल बटालियन से संबद्ध किया गया था।

Source of the Current Affairs (With Regards):- Dainik Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)

Specially Thanks to Dr Sanjan,

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website