Daily Current Affairs 30-31 January 2018

Daily Current Affairs 30-31 January 2018


1. एसिड हमले के पीड़ितों को केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण

ऑटिज्म, मानसिक बीमारियों, बौद्धिक विकलांगता और एसिड हमले के शिकार लोगों को अब केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षित कोटा मिलेगा।सीधे भर्ती के मामले में ए, बी और सी श्रेणी में बेंचमार्क विकलांग लोगों को मौजूदा तीन प्रतिशत के मुकाबले रिक्त पदों की कुल संख्या का चार प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।बेंचमार्क विकलांगता का मतलब व्यक्ति की निर्दिष्ट विकलांगता चालीस प्रतिशत से कम नहीं हो।

2. दूधवा राष्ट्रीय उद्यान में 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पक्षी महोत्सव

दुधवा नेशनल पार्क में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिबल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘दुधवा टाइगर रिजर्व ’शीर्षक की कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण करेंगे। दुधवा टाइगर रिजर्व का सचित्र प्रतिनिधित्व कराती यह किताब वन एवं वन्यजीव विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रकाशित है।  दुधवा नेशनल पार्क में 9 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होना है  

दुनिया भर के कुल बांघों के 70 फीसदी भारत में पाए जाते हैं इन बांघों के लिए प्रतिष्ठित दुधवा टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी से बहराइच जिले तक फैला है। वन्य प्रेमियों को समृद्ध जैव विविधता, संस्कृति और पर्यावरण पर ताजगी भरा परिप्रेक्ष्य प्रदान करती है। दुधवा में लगभग 449 पक्षी प्रजातियां रहती हैं। इनमें प्रवासी पक्षी भी शामिल हैं। इनमें लुप्त प्राय बंगाल फ्लोरिकन शामिल हैं।

(Source- live Hindustan )

3. जयपुर में फरवरी 4-7 को अंतर्राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन

अंतर्राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन का तीसरा संस्करण जयपुर में 4 से 7 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मसाला संघों, नीति निर्माताओं और किसानों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न देशों के 750 से अधिक प्रतिनिधियों के चार दिवसीय बैठक में भाग लेने की उम्मीद है।
2018 सम्मेलन का केंद्रीय विषय 'परिवर्तन और सहयोग के माध्यम से व्यवधान प्रबंध' होगा।

4. कैलाश सत्यार्थी पर आधारित वृत्तचित्र को शीर्ष सम्मान

डॉक्यूमेंटरी फिल्म कैलाश, जिसका सनडेंस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ है, ने फेस्टिवल में यूएस ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता है डेरेक डोनेन द्वारा निर्देशित वृत्तचित्र नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी पर आधारित है। बाल दासता के खिलाफ सत्यार्थी के अभियान ने हजारों बच्चों को बचाने में मदद की है। वह भारत में बचपन बचाओ आंदोलन नामक संगठन के अध्यक्ष भी हैं।

5. आशा भोसले को यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड

Image result for आशा भोसले को यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्डपार्श्व गायिका आशा भोसले को यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए चुनी गईं वह पांचवीं हस्ती हैं। उनसे पहले उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, रेखा और शाह रुख खान को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। आशा भोसले को 16 फरवरी को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आशा भोसले सात दशकों से हिदी फिल्मों के लिए गाने गा रही हैं। 20 अलग-अलग भाषाओं में 11,000 से अधिक गानों को अपनी आवाज देने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है।

( Source - Nai Duniya )

06. छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल डी एन सहाय का निधन

Image result for छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल डी एन सहाय का निधनछत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय का दीर्घ बीमारी के बाद निधन हो गया है। 82 साल के दिनेश नंदन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सहाय बिहार के डीजीपी भी रह चुके थे। दिनेश नंदन जी का जन्म 2 फरवरी, 1936 में बिहार के मधेपुरा में हुआ था इसके बाद साल 1960 में सिर्फ 24 साल की उम्र में भारतीय पुलिस सेवा के लिए इनका सेलेक्शन हुआ। 1 नवंबर साल 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य के वह पहले राज्यपाल नियुक्त किये गये थे।  उसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में त्रिपुरा के राज्यपाल का पदभार संभाला।

( Source - Live Hindustan )

 

07. सीपीईसी पर भारत से मतभेद सुलझाने को तैयार हुआ चीन
चीन ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) को लेकर भारत के साथ उभरे मतभेदों को सुलझाने की इच्छा जताई है। चीन के विदेश मंत्रलय ने सोमवार को कहा कि वह मतभेदों के समाधान के लिए भारत के साथ वार्ता करने को तैयार है।  ’ चीन की प्रवक्ता ने कहा, ‘सीपीईसी पर चीन कई बार अपना रुख स्पष्ट कर चुका है। जहां तक भारत के साथ मतभेदों का सवाल है तो चीन इसके समाधान के लिए भारत के साथ बातचीत करने को तैयार है ताकि इन मतभेदों का हमारे आम हितों पर कोई प्रभाव ना पड़े।

08. आजाद समेत पांच को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी समेत पांच सासंदों को सोमवार को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार के लिए चुना गया। उनमें मणिपुर की राज्यपाल और पांच बार की राज्यसभा सांसद नजमा ए. हेपतुल्ला (2013), भाजपा के लोकसभा सदस्य हुकुमदेव नारायण यादव (2014) और पांच बार के राज्यसभा सदस्य लोक बीजू जनता दल के भर्तृहरी महताब (2017) शामिल हैं।  आजाद और त्रिवेदी को क्रमश: 2015 और 2016 के लिए चुना गया है। उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार 1995 में शुरू किए गए थे।

09. दुनिया का छठा सबसे अमीर देश बना भारत
दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला है। देश की कुल संपत्ति 8230 अरब डालर है। इस सूची में अमेरिका शीर्ष स्थान पर काबिज है। न्यू र्वल्ड वेल्थ की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।  अमेरिका के बाद 24,803 अरब डालर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान (19,522 अरब डालर) है। सूची में ब्रिटेन को चौथे स्थान (9919 अरब डालर), जर्मनी 5वें (9660 अरब डालर), फ्रांस 7वें (6649 अरब डालर), कनाडा 8वें (6393 अरब डालर), आस्ट्रेलिया 9वें (6142 अरब डालर) और इटली 10वें (4276 अरब डालर) स्थान पर हैं।

पिछले दशक (2007-2017) में देश की कुल संपत्ति 2007 में 3165 अरब डालर से बढ़कर 2017 में 8230 अरब डालर हो गई है। इसमें 160 फीसद का उछाल आया।  करोड़पतियों की संख्या के लिहाज भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। यहां 20,730 करोड़पति हैं। जबकि अरबपतियों के लिहाज से देश का स्थान अमेरिका और चीन के बाद विश्व में तीसरा है। यहां 119 अरबपति हैं।

 

10. ट्रम्प प्रशासन ने हटाया 11 देशों के शरणार्थियों पर लगा प्रतिबंध
ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को ज्यादा खतरे वाले 11 देशों के शरणार्थियों को बड़ी राहत देते हुए उन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया, लेकिन अमेरिका में शरण पाने के लिए उन्हें पहले की अपेक्षा ज्यादा सख्त सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इनमें मुस्लिम बहुल मिस्र, ईरान, इराक, लीबिया, माली, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, यमन और उत्तर कोरिया शामिल हैं।

अमेरिका ने इन देशों के शरणार्थियों पर बीते अक्टूबर में प्रतिबंध लगाया था। अमेरिका में प्रवेश पाने के लिए शरणार्थी आवेदकों को अपने जीवन की विस्तृत जानकारी देनी होगी। उन्हें अपनी पूर्व की गतिविधियों के साक्ष्य भी पेश करने होंगे। इसके अलावा उनके निजी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों और सोशल मीडिया अकाउंटों को भी खंगाला जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने मौजूदा साल में अधिकतम 45 हजार शरणार्थियों को ही प्रवेश देने का कोटा तय किया है, जबकि उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा ने 2016 में 1.10 लाख शरणार्थियों को प्रवेश देना निर्धारित किया था।

Source of the Current Affairs (With Regards):- Dainik Jagran, Dainik Bhaskar , Rashtriya Sahara, Hindustan dainik, Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English), live Hindustan.

Specially thanks to Dr Sanjan kumar

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website