Daily Current Affairs 30 August 2018

Daily Current Affairs 30 August 2018


विश्व, भारत, राजस्थान समसामयिकी 


प्रश्न 1- संगीत में मिला पुलित्जर पुरस्कार 2018 किसे मिला है?

A. ए आर रहमान
B. बॉब डायलन
C. हैंक विलियम्स
D. केंड्रिक लैमर

D. केंड्रिक लैमर✅
केंड्रिक लैमर को अपने एल्बम "डैम" के लिए संगीत में पुलित्जर पुरस्कार 2018 मिला है। लैमर इतिहास में पहला रैपर है जिसे पुरस्कार दिया जा रहा है। पूर्व प्राप्तकर्ताओं में बॉब डायलन, हैंक विलियम्स और ड्यूक एलिंगटन शामिल थे। कोलम्बिया विश्वविद्यालय में लैमर को यह पुरस्कार मिला था।

प्रश्न 2- फ्रेंच ओपन 2018 का महिला एकल ख़िताब किसने जीता है?

A. सेरेना विलियम्स
B. स्लोन स्टीफेंस
C. वीनस विलियम्स
D. सिमोना हालेप

D. सिमोना हालेप✅?

फ्रेंच ओपन 2018 के महिला एकल का खिताब रोमानिया की सिमोना हालेप ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में पहली वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप का सामना 10वीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की स्लोन स्टीफेंस के साथ था। पहला सैट स्टीफेंस ने 6-3 से अपने नाम कर लिया। लेकिन दूसरे सैट में सिमोना हालेप ने वापसी की और उसे वो 6-4 से जीतकर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ले आईं। तीसरे और आखरी सैट में सिमोना हालेप ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्लोन स्टीफेंस को ज़्यादा मौके नहीं दिए और सैट को 6-1 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। सिमोना हालेप का ये पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

प्रश्न 3- हाल ही में किस देश में समलैंगिक विवाह मान्यता को समाप्त किया गया है?

A. पाकिस्तान
B. बरमूडा
C. सूडान
D. मिश्र

B. बरमूडा✅?

बरमूडा में समलैंगिक विवाह मान्यता को समाप्त किया गया है। बरमूडा समलैंगिक विवाह मान्यता को समाप्त करने वाला विश्व का प्रथम देश है। बरमूडा के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मई 2017 में समलैंगिक विवाह को मान्यता प्रदान की गई थी। बरमूडा उत्तरी अंटलांटिक महासागर में एक ब्रिटिश द्वीप क्षेत्र है, जिसे गुलाबी रेत के समुद्र तटों के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 4- ए ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम पुस्तक के लेखक कौन थे ?

A. मैक्स बोर्न
B. स्टीफन हॉकिंग
C. अल्बर्ट आइंस्टीन
D. निकोला टेस्ला

B. स्टीफन हॉकिंग✅?
प्रख्यात ब्रिटिश वैज्ञानिक एवं भौतिकविद स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) ने अपना पूरा जीवन ब्रहाण्ड के रहस्यों से पर्दा हटाने को समर्पित कर दिया था। अपनी अद्वितीय बौद्धिक क्षमता के अलावा अपने मजाकिया स्वभाव के कारण उनकी प्रसिद्धि भौतिकी से इतर भी खूब हुई थी। 9 जनवरी 1942 को जन्में हॉकिंग को वर्तमान दौर के महानतम वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है तथा उनकी तुलना प्राय: एलबर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) और न्यूटन (Newton) से की जाती थी। 1988 में प्रकाशित हुई उनकी पुस्तक “ए ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम” (“A Brief History of Time”) उस दौर की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक बनी थी तथा आज भी इसकी लोकप्रियता कायम है। इस पुस्तक ने इनको सुपरस्टार का दर्जा प्रदान करने में काफी मदद की थी। 14 मार्च 2018 को कैम्ब्रिज (Cambridge) स्थित अपने आवास में स्टीफन हॉकिंग चिर-निद्रा में विलीन हो गए।

प्रश्न 5 = इस बार मानसून सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में क्रमशः कितने विधेयक पारित हुए?

【अ】 5 तथा 5
【ब】 21 तथा 14
【स】 7 तथा 5
【द】 उपरोक्त में से कोई नहीं

【ब】 21 तथा 14 ?✔
स्रोत प्रधानमंत्री का रेडियो भाषण
प्रश्न =6 कृषि विभाग राजस्थान सरकार महिलाओं के लिए कौन सी योजना शुरू की गई है?

【अ】 अमृत मंथन महिला कृषक सशक्तिकरण योजना
【ब】 सावित्रीबाई फुले महिला कृषक सशक्तिकरण योजना
【स】 भामाशाह महिला कृषक सशक्तिकरण योजना
【द】 हृदय उपज कृषि सशक्तिकरण योजना

【ब】 सावित्रीबाई फुले महिला कृषक सशक्तिकरण योजना ?✔
राज्य की कृषि उपज मंडी समितियों में महिलाओं के द्वारा कृषि उपज के विक्रय के पश्चात ही भुगतान प्राप्त करने पर सावित्रीबाई फुले महिला कृषक सशक्तिकरण योजना शुरू की गई है इस योजना के माध्यम से ₹50000 से अधिक का ई भुगतान प्राप्त करने पर ₹500 तथा ₹100000 से अधिक ई भुगतान प्राप्त करने पर ₹1000 की प्रोत्साहन राशि दी जाए
प्रश्न 7 = 16 फरवरी 2017 को मुख्यमंत्री जन आवास योजना में अधिकतम आय सीमा को 300000 से बढ़ाकर कितना कर दिया?

【अ】 400000
【ब】 500000
【स】 600000
【द】 700000

【स】 600000 ?✔

प्रश्न 8 = 18 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शुभारंभ कहां से किया?

【अ】 बनास फाटक
【ब】 बांसवाड़ा
【स】 चूरु
【द】 भरतपुर

【B】 बांसवाड़ा ?✔
प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ श्रीमती वसुंधरा राजे ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेंद्र तोमर एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के साथ किया योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने 5 महिलाओं को स्वीकृति पत्र देकर की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में पौने सात लाख परिवारों को 2 वर्षों में रहने के लिए अपना स्वयं का मकान मिलेगा
प्रश्न 9 = प्रदेश के 137 बांध और नेहरू के जीर्णोद्धार हेतु राज्य व केंद्र सरकार ने किस विदेशी एजेंसी के साथ समझौता किया है?

【अ】 बॉयका एजेंसी जापान
【ब】 लमीनारी एजेंसी चाहिए
【स】 रिपेयर X एजेंसी USA
【द】 जायका जापान

【द】 जायका जापान ✔
जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी जाएगा के आर्थिक सहयोग से राजस्थान के 25 जिलों के 12792 और उनकी नेहरू का जीर्णोद्धार करने की महत्वकांक्षी परियोजना के लिए भारत सरकार राजस्थान सरकार और जाएगा के मध्य एक समझौते पत्र पर 31 मार्च 2017 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर हुए
प्रश्न 10 = 9 दिसंबर 2016 को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जल स्वावलंबन अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कहां से की ?

【अ】 तुलसा गांव बारा
【ब】 देवरी झालरापाटन
【स】 उपरोक्त दोनों
【द】 बांसवाड़ा

【स】 उपरोक्त दोनों ✔
जल स्वावलंबन के दूसरे चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन के देवरी और 12 के तुलसा गांव से की देवरी में उन्होंने श्रमदान कर लोगों को पानी सहेजने का संदेश दिया

प्रश्न 11 = निम्नलिखित में से कौन सा एक उदाहरण न्यूटन की गति के दूसरे नियम का नहीं है?
अथवा
प्रश्न 11 = न्यूटन की गति के दूसरे नियम के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

【अ】 वह बलों की अनुपस्थिति में संवेग संरक्षित रहता है
【ब】 वस्तु पर लगाया गया बल उसके संवेग परिवर्तन की दर के समानुपाती होता है
【स】 रॉकेट पर न्यूटन की गति का दूसरा नियम लागू होता है
【द】 उपरोक्त सभी कथन सत्य प्रकार के हैं

【द】उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं ✔

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

चित्रकूट त्रिपाठी


1 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website