Daily Current Affairs 9th June 2019

Daily Current Affairs 9th June 2019


नवीनतम समसामयिकी 2019


Q. 1 हाल ही में राजस्थान के किस व्यक्ति को पेरिस में सम्मानित किया गया है।
A. सवाई सिंह शेखावत
B. सुनील अग्रवाल
C. मुकेश भारद्वाज 
D. इनमें से कोई नहीं

Answer - C ✔
व्याख्या:- राजस्थान के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और वास्तु विद पंडित मुकेश कुमार भारद्वाज को पेरिस में सम्मानित किया गया है। इनको यह सम्मान ज्योतिष ज्ञान और ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। पंडित मुकेश कुमार भारद्वाज का संबंध राजस्थान के जयपुर जिले से है।

Q. 2 भारत का पहला स्कल्पचर पार्क राजस्थान के किस जिले में बनाया गया है ?
A. बाड़मेर
B. जयपुर 
C. बीकानेर
D. चूरू

Answer - B ✔
व्याख्या:- भारत में पहला और जयपुर का इकलौता स्कल्पचर पार्क नाहरगढ़ फोर्ट के मानवेंद्र पैलेस में बना हैं।  इसकी शुरुआत दिसंबर 2017 में की गई थी।

Q. 3 6 जून को राजस्थान के राजपूत शासक महाराणा प्रताप की कौन सी जयंती मनाई गई ?
A. 480वी
B. 481वी
C. 478वी
D. 479वी

Answer - D ✔
व्याख्या:- 6 जून को राजस्थान के राजपूत शासक महाराणा प्रताप 479 वी जयंती मनाई गई। महाराणा प्रताप की जयंती 6 जून को क्यों मनाई गई है। जबकि इनका जन्म 9 मई 1540 में हुआ था। महाराणा प्रताप की जयंती हिंदू कैलेंडर के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र मे जयेष्ठ महीने की तृतीया तिथि को हुआ था और यह 6 जून को है इसीलिए 6 जून 2019 को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई है।

Q.4 राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान के द्वारा Startup Agri-Business Incubation का उद्घाटन कहां किया गया है ?
A. बीकानेर
B. जोधपुर
C. जयपुर 
D. उदयपुर

Answer - C ✔
व्याख्या:-  राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान के अंतर्गत नियाम एग्रीबिजनेस इनक्यूबेटर द्वारा स्टार्टअप एग्री बिजनेस इनक्यूबेशन प्रोग्राम का उद्घाटन राजस्थान के जयपुर जिले में किया गया है। इस कार्यक्रम में संपूर्ण भारत के 11 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Q.5 7 जून से राजस्थान का पहला मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत कहां से की गई है ?
A. बाड़मेर
B. बांसवाड़ा🌹
C. बीकानेर
D. चूरू

Answer - B✔
व्याख्या:- 7 जून को राजस्थान में पहली बार मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया द्वारा किया जाएगा। मैंगो फेस्टिवल का आयोजन करने वाला बांसवाड़ा जिला प्रथम जिला बन गया है।

Q.6 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन की मंजूरी कब प्रदान की गई है ?
A. 3 जून
B. 4 जून
C. 5 जून
D. 6 जून 

Answer - D ✔
व्याख्या:-  6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की है। डॉ राजीव कुमार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।  अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर को पदेन के विषय के रूप में नियुक्त किया गया है। नीति आयोग का अध्यक्ष भारत का प्रधानमंत्री होता है।
नीति आयोग:-
गठन:- 1 जनवरी 2015
योजना आयोग की जगह नीति आयोग बनाया गया है।
मुख्यालय :- नई दिल्ली
कार्यपालक :- नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन परिषद की 15 जून को पहली बैठक है।

Q. 7 7 जून को राज्य के किस मुख्यमंत्री द्वारा भारत में पहली बार किसी राज्य में टॉर्च उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई है?
A. राजस्थान
B. उड़ीसा
C. असम
D. आंध्र प्रदेश 

Answer - D ✔
व्याख्या:- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने 7 जून को मंत्रिमंडल में पांच उप मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है। भारत का आंध्र प्रदेश का पहला राज्य होगा इसके अंदर पांच उप मुख्यमंत्री होंगे।  जगनमोहन रेड्डी के द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से 1-1 डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।पहले चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली पिछली सरकार ने दो उपमुख्यमंत्री कापू समुदाय और पिछड़ा वर्ग से थे।

Q. 8 6-8 जून के बीच में किस शहर में सेकंड विकलांगता शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है ?
A सिंगापुर
B ब्यूनस आयर्स 
C नई दिल्ली
D विजिंग

Answer - B ✔
व्याख्या:- ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना का एक शहर है  इससे पहले 2018 में विकलांगता शिखर सम्मेलन का आयोजन लंदन में किया गया था

Q. 9 केंद्र सरकार ने नीति आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है इसके संबंध में कौन सा मिलान सही है?
A अध्यक्ष- प्रधानमंत्री
B उपाध्यक्ष -राजीव कुमार
C पदेन सदस्य- अमित शाह, निर्मला सीतारमण, राजनाथ सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर
D पूर्णकालिक सदस्य- वीके सारस्वत, रमेश चंद्र, बीके पाल
E सभी कथन सही है  

Answer - E ✔ 

Q. 10 भारत सरकार ने कर संबंधित सूचना के आदान-प्रदान के लिए किसके साथ एक समझौता हस्ताक्षर किया है
A ब्राज़ील
B मार्शल द्वीप समूह गणराज्य 
C ब्रिटेन
D अमेरिका

Answer - B ✔ 

Q. 11 जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
A ब्यूनस आयर्स
B फुकुओका 
C सिंगापुर
D जर्मनी

Answer - B ✔
व्याख्या:-  फुकुओका जापान का एक शहर है जिसमें g20 वित्त मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है इस बैठक का आयोजन 8 से 9 जून के मध्य किया जाएगा भारत की तरफ से इस बैठक में प्रतिनिधित्व करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है

Q. 12 हाल ही दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे चुना गया है?
A न्याय मूर्ति धीरू भाई नारन भाई पटेल 
B अनिल बैजल
C न्यायमूर्ति सुधीर मेहता
D न्यायमूर्ति ए के सीकरी

Answer - A ✔
व्याख्या:-  न्यायमूर्ति धीरुभाई नारन भाई पटेल झारखंडके मुख्य न्यायाधीश थे|

Q. 13 हाल ही में मुख्यमंत्री राहत कोष सहायता राशि मैं को बढ़ाने की मंजूरी प्रदान की गई है इसको बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?
A. 1.5 लाख
B. 90 हजार
C. 6 हजार
D. अ ओर ब दोनो  

Answer - D ✔
व्याख्या:- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम रिलीफ फंड से मरीजों को दी जाने वाली सहायता राशि डेढ़ गुना कर दी गई है।
सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को 1.5 लाख और निजी अस्पतालों में 6 हजार की जगह 90 हजार दिए जाएंगे।

Q. 14 निम्नलिखित में से राजस्थान के किन महिलाओं को महेश्वरी वूमेन ऑफ वर्थ अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा ?
A. दीप्ति असावा
B. सुधा तोषनीवाल
C. गिरिजा चितलांगिया
D. उपयुक्त सभी 

Answer - D ✔
व्याख्या:- अंतरराष्ट्रीय महेश्वरी कपल क्लब भारत की ओर से यह पुरस्कार दिया जाएगा। दीप्ति असावा का संबंध राजस्थान के उदयपुर जिले से है।  सुधा तोषनीवाल का सबंध राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले से है। गिरिजा चितलांगिया का संबंध राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से है।

Q. 15 हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
A. डीबी गुप्ता
B. संजय भास्कर
C. पीएस गोयल
D. मृत्युंजय महापात्र 

Answer - D ✔
व्याख्या:- प्रसिद्ध वैज्ञानिक और चक्रवात चेतावनी विशेषज्ञ मृत्युंजय महापात्र को भारत मौसम विज्ञान विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनके नियुक्ति आदेश को केंद्रीय कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। मृत्युंजय महापात्र 1 अगस्त 2019 से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख कार्य संभालेंगे, उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

Q. 16 हाल ही में विश्व महासागर दिवस कब मनाया गया ? 
A 5 जून
B 6 जून
C 8 मार्च
D 8 जून  

Answer - D ✔
व्याख्या:- इस वर्ष की थीम - एक साथ मिलकर हम अपने समुन्द्रों को बचा सकते है ।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

SGGP TEAM 


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website