Development of Geography in India

Development of Geography in India


भारत में भूगोल का विकास


प्रश्न=01. वैदिक कालीन किस ग्रंथ में भूगोल का क्रमबद्ध विज्ञान के रूप में वर्णन मिलता हैं?
(अ) पृथ्वीसूक्त
(ब) पृथ्वीपद्म
(स) पृथ्वी इकाई
(द) सभी

(अ)✔
व्याख्या:- वैदिक कालीन अर्थववेद के पृथ्वीसूक्त में भूगोल का क्रमबद्ध विज्ञान के रूप में मिलता हैं।

प्रश्न=02. प्राचीनकालीन भूगोल में भूगोल के किसके अध्ययन का विशेष महत्व था ?
(अ) ज्यामितीय अध्ययन
(ब) खगोल अध्ययन
(स) भौतिक अध्ययन
(द) रासायनिक अध्ययन

(ब)✔
व्याख्या:- प्राचीन काल मे भूगोल में खगोल के अध्ययन का विशेष महत्व था।तथा पुराणों में भी भूगोल का विविध ज्ञान दिया गया हैं।

प्रश्न=03. भूगोल तथा खगोल में अंतर किसमे स्पष्ट किया गया हैं ?
(अ) सूर्यसिद्धांत
(ब) सिद्धान्त-शिरोमणि
(स) पंच सिद्धान्तिका
(द) पदम पुराण

(द)✔
व्याख्या:- प्राचीन भारतीय साहित्य में 'भूगोल' शब्द का प्रयोग 'सूर्यसिद्धांत' में किया गया।

प्रश्न=04. खगोल विज्ञान, गणीतिय भूगोल,तथा मानचित्र कला के विकास में किसने योगदान दिया ?
(अ) वराहमिहिर
(ब) ब्रह्मगुप्त
(स) आर्यभट्ट
(द) सभी

(द)✔
व्याख्या:- इनके अतिरिक्त भास्कराचार्य ने भी योगदान दिया।

प्रश्न=05. विश्व की रचना का विकास का पूर्णतः क्रमबद्ध वर्णन मिलता हैं ?
(अ) वेदों में
(ब) उपनिषदों में
(स) अ व ब दोनो में
(द) केवल वेदों में

(स)✔
व्याख्या:- इसके अतिरिक्त सृष्टि के विकास का भी वर्णन मिलता हैं।

प्रश्न=06. निम्नलिखित में से किसने पृथ्वी को गोलाकार। बताया ?
(अ) वराहमिहिर
(ब) आर्यभट्ट
(स) भास्कराचार्य
(द) ब्रह्मगुप्त

(ब)✔
व्याख्या:- आर्यभट का जन्म 476 ई. में हुआ। तथा इन्होंने चन्द्रग्रहण का कारण चन्द्रमा पर पृथ्वी के साये का पड़ना बताया।

प्रश्न=07. आर्यभट्ट ने पृथ्वी की परिधि लगभग कितनी बतायी ?
(अ) 24,835 मील
(ब) 34,835मील
(स) 24,901मील
(द) 34,901मील

(अ)✔
व्याख्या:- वर्तमान गणना के अनुसार 24,901 मील हैं।

प्रश्न=8. निम्लिखित में से असुमेलित वर्ग बताइये ?
(अ) भास्कराचार्य-सिद्धांत शिरोमणि
(ब) वराहमिहिर-पंच सिद्धान्तिका
(स) कोई नहीं
(द) सभी 

(स)✔
व्याख्या:- उपयुक्त सभी कथन सुमेलित हैं।

प्रश्न=09. किसने बताया कि पृथ्वी गोल है और अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण प्रत्येक वस्तु को अपनी ओर आकर्षत करती हैं?
(अ) आर्यभट्ट
(ब) वराहमिहिर
(स) भास्कराचार्य
(द) कोई नही

(स)✔
व्याख्या:- वराहमिहिर के पंचसिद्धांतिका नामक खोगलिय ग्रन्थ में पांच पद्धतियो की व्यख्या की गई हैं।

प्रश्न=10. पृथ्वी को गोलाकार मानकर उसे 360 अंशो में विभाजित किया। ?
(अ) भास्कराचार्य
(ब) वराहमिहिर
(स) आर्यभट्ट
(द) कोई नही

(अ)✔
व्याख्या:- प्रत्येक अंश में 60 कला अथवा मिनट तथा प्रत्येक मिनट में 60 विकल अथवा सेकंड मानकर अक्षांशो एवं देशान्तरों की गणना की।

प्रश्न=11. पैराणिक युग में सवत्र परिचित विश्व को कितने द्वीपों में बांटा गया था ?
(अ) सात
(ब) पांच
(स) तीन
(द) दो

(अ)✔
व्याख्या:- उस समय परिचित सम्पूर्ण विश्व मे यूरोप, एशिया तथा अफ्रीका समिलित थे।

प्रश्न=12. निम्न में से प्राचीन भारतीय ग्रन्थों में दर्शायी गयी दिशाओं व देवताओं का सही समेलन नही है ?
दिशा - देवता
(अ) पूर्व- इन्द्र
(ब) दक्षिण-यम
(स) उतर-वरुण
(द) इसान-ईसा

(स)✔
व्याख्या:- उत्तर- कुबेर (धन के देवता)।

प्रश्न=13. पुराणों में सगरो को क्या कहा गया ?
(अ) शेषनाग
(ब) नरीती
(स) उदधि
(द) मरुत

(स)✔
व्याख्या:- इनकी संख्या 7 बतायी गयी।

प्रश्न=14. निम्न में से असुमेलित वर्ग को बताए?
सागर का नाम-समीपवर्ती द्वीप
(अ) सुरोद - सालमली द्वीप
(ब) इशुरसोद- प्लाक्ष
(स) दधिमन्दोल-क्रॉन्च
(द) क्षेरोद - जम्बू द्वीप

(द)✔
व्याख्या:- शिरोद के समीपवर्ती द्वीप क्रॉन्च एवं शक के निकट।

प्रश्न=15. पुराणों में बंगाल की खाड़ी को क्या बताया गया हैं?
(अ) पुष्कर
(ब) शीर सागर
(स) कुश द्वीप
(द) जम्बू द्वीप

(ब)✔
व्याख्या:- बंगाल की खाड़ी को शीर सागर कहा गया तथा इसे दुध से भरा सागर माना गया हैं।

प्रश्न=16. महाविद्यालय स्तर पर भूगोल का अध्ययन कब व कहाँ आरम्भ हुआ ?
(अ) 1931,अलीगढ़
(ब) 1920,लाहौर
(स) 1950,इंडिया
(द) 1932,चेन्नई

(ब)✔
व्याख्या:- स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल विषय का अध्ययन 1931में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रो. इन्दुरहमान खां की देखरेख में शुरू हुआ।

प्रश्न=17. आधुनिक भारत में भूगोल का प्रारंभिक विकास माना जाता है ?
(अ) 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में
(ब) 20 वीं सदी के पूर्वार्द्ध में
(स) 1950 में
(द) 1975 में

(ब)✔
व्याख्या:- आधुनिक काल में अंग्रेजी शासन के दौरान 20 वीं सदी के पूर्वार्द्ध में भारत में भूगोल का प्रारंभिक विकास माना जाता है प्राचीन काल में भारतीय भौगोलिक ज्ञान वेदो पुराणों तथा अन्य ग्रंथों में अव्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया गया था

प्रश्न=18. आधुनिक भारत में भूगोल के विकास को कितने भागों में बांटा गया है ?
(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार
(द) पांच

(ब)✔
व्याख्या:- भारत में भूगोल के विकास को तीन भागों में बांटा गया है -
1. 1920 से 1955 तक
2. 1955 से 1975 तक और
3. 1975 के पश्चात

प्रश्न=19. भारत में सर्वप्रथम स्नातक स्तर पर भूगोल का अध्ययन किस विश्वविद्यालय में प्रारंभ किया गया ?
(अ) पंजाब विश्वविद्यालय
(ब) लाहौर विश्वविद्यालय
(स) बनारस विश्वविद्यालय
(द) अलीगढ़ विश्वविद्यालय

(ब)✔
व्याख्या:- भारत में सर्वप्रथम स्नातक स्तर पर भूगोल विषय का अध्ययन लाहौर विश्वविद्यालय से संबंधित एक कॉलेज में सन 1920 में प्रारंभ किया गया।

प्रश्न=20. भारत में सर्वप्रथम स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल विषय का अध्ययन किस विश्वविद्यालय में प्रारंभ किया गया ?
(अ) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
(ब) आगरा विश्वविद्यालय
(स) दिल्ली विश्वविद्यालय
(द) अलीगढ़ विश्वविद्यालय

(द)✔
व्याख्या:- भारत में सर्वप्रथम स्नातकोत्तर स्तर पर विषय के रूप में भूगोल का अध्ययन 【1935 - 36】 में अलीगढ़ विश्वविद्यालय मैं प्रारंभ किया गया है

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

किशु सोनी, लालशंकर पटेल डूंगरपुर


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website