Earth Movements Questions : पृथ्वी की गतियाँ

NCERT Geography : Earth Movements Questions


भूगोल : पृथ्वी की गतियाँ


प्रश्न=01. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए ?
1. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन के कहलाता है।
2. पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्षा में गति को परिक्रमण कहते हैं
उपर्युक्त में से कौन-सा /से कथन सत्य है/ हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1और 2दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं ।

(स)✔
व्याख्या:- पृथ्वी अपने अक्ष पर निरंतर घूमती रहती है और लगभग 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है इसे घूर्णन कहते हैं।
पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती हुई लगभग 1,00,000 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सूर्य की परिक्रमा करती हैं ।इस परिक्रमा को पूरी करने में लगभग 365 दिन और 6 घंटे लगते हैं। पृथ्वी की इस वार्षिक गति को परिक्रमण कहते हैं।

प्रश्न=02. पृथ्वी का अक्ष उसके कक्षा तल पर बने लंब से कितने डिग्री झुका हुआ है ?
(अ) 23½°
(ब) 24½°
(स) 23°
(द) 26°

(अ)✔
व्याख्या:- पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है। पृथ्वी का अक्ष इसके कक्षा तल पर बने लंब से 23½° झुका हुआ है अर्थात इसके कक्षीय सतह से 66½° का कोण बनाती है ।वह समतल जो कक्ष के द्वारा बनाया जाता है उसे कक्षीय समतल कहते हैं ।

प्रश्न=03. प्रदीप्त वृत किसे कहते हैं ?
(अ) ग्लोब पर वह वृत जो तापमान को विभाजित करता है
(ब) ग्लोब पर वह वृत जिसके द्वारा किसी स्थान की सही स्थिति ज्ञात की जाती है
(स) ग्लोब पर वह वृत जो दिन तथा रात को विभाजित करता है।
(द) इनमें से कोई नहीं ।

(स)✔
व्याख्या:- पृथ्वी सूर्य से प्रकाश प्राप्त करती हैं। पृथ्वी का आकार गोले के समान है, इसलिए एक समय में सिर्फ इसके आधे भाग पर ही रोशनी प्राप्त होती है। ग्लोब पर वह वृत जो दिन तथा रात को विभाजित करता है उसे प्रदीप्त वृत्त कहते हैं।

प्रश्न=04. ऋतुओं में परिवर्तन का कारण क्या है ?
(अ) सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन
(ब) पृथ्वी का अपने अक्ष में घूर्णन
(स) चंद्रमा का पृथ्वी के चारों ओर स्थिर कक्षा में परिक्रमण।
(द) उपरोक्त सभी

(अ)✔
व्याख्या:- सामान्यता 1 वर्ष को गर्मी ,सर्दी ,बसंत एवं शरद ऋतुओं में बांटा जाता है ।ऋतुओं में परिवर्तन सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन के कारण होता है ।जबकि पृथ्वी का अपने अक्ष में घूर्णन के कारण दिन और रात होते हैं।

प्रश्न=05. 21 जून को पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका होता है ।सूर्य की किरणे कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है। इसके परिणाम स्वरूप ऊष्मा अधिक प्राप्त होती है ।इन क्षेत्रों में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रातें होती हैं। पृथ्वी कि इस अवस्था को क्या कहते हैं ?
(अ) उत्तर अयनांत
(ब) दक्षिण अयनांत
(स) विषुव
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

(अ)✔
व्याख्या:- 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की तरफ झुका होता है ,जिससे सूर्य की किरणे कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है ।उत्तरी ध्रुव सूर्य की तरफ झुका होता है तथा उत्तरी ध्रुव रेखा के बाद वाले भागों पर लगभग 6 महीनो तक लगातार दिन रहता है। चूँकि उत्तरी गोलार्ध के बहुत बड़े भाग में सूर्य की रोशनी प्राप्त होती है, इसलिए विषुवत वृत्त के उत्तरी भाग में गर्मी का मौसम होता है और दक्षिणी भाग में सर्दी का मौसम होता है पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते हैं

प्रश्न=06. दक्षिण अयनांत के संदर्भ में नीचे दिए कथनों पर विचार कीजिए
1. दक्षिणी ध्रुव सूर्य की ओर झुका होता है
2. सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती है।
3. दक्षिणी गोलार्द्ध पर छोटे दिन एवं लंबी रातों वाली ऋतु होती है।
उपरोक्त कथनों में से कौन से सत्य हैं?
(अ) 1 और 3
(ब) 2 और 3
(स) 1 और 2
(द) उपरोक्त सभी

(स)✔
व्याख्या:- 22 दिसंबर को दक्षिण ध्रुव का सूर्य की ओर झुके होने के कारण मकर रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है ।चूंकि सूर्य की किरणें मकर रेखा पर लंबवत पड़ती है ,इसलिए दक्षिणी गोलार्द्ध के बहुत बड़े भाग में प्रकाश प्राप्त होता है ।इसलिए दक्षिण गोलार्ध में लंबे दिन तथा छोटी रातें वाली ग्रीष्म ऋतु होती है ।पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिण अयनांत कहा जाता है ।उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में ग्रीष्म ऋतु में ही क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है।

प्रश्न=07. विषुव के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों में से कौन से सत्य हैं ?
1. इस अवस्था में सूर्य की किरणें विषुवत वृत्त पर सीधी पड़ती है
2. पूरी पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं
3. कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर नहीं झुका होता है
कूटः
(अ) 1 और 2
(ब) 1 और 3
(स) 2 और 3
(द) उपरोक्त सभी

(द)✔
व्याख्या:- ऊपर दिए गए तीनों कथन सही है। 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत वृत्त पर सीधी पड़ती है। इसे विषुव कहा जाता है। 23 सितंबर को उत्तरी गोलार्द्ध में शरद ऋतु होती है ,जबकि दक्षिण गोलार्द्ध में बसंत ऋतु होती है। 21 मार्च को स्थिति इसके विपरीत होती है।

प्रश्न=8. लीप वर्ष (अधिवर्ष )में कितने दिन होते हैं ?
(अ) 365 दिन
(ब) 366 दिन
(स) 364 दिन
(द) 368 दिन

(ब)✔
व्याख्या:- पृथ्वी को सूर्य का एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 365 दिन 6 घंटे लगते हैं। सुविधा के लिए हम वर्ष में 365 दिन गिनते हैं और 6 घंटे का समय छोड़ देते हैं। इस प्रकार 4 वर्षों में 24 घंटे अथवा 1 दिन का अंतर हो जाता है। इस प्रकार हर चौथा वर्ष 366 दिन का होता है और इसे लीप वर्ष कहते हैं।

प्रश्न=09. सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को कहते हैं?
(अ) परिक्रमण
(ब) घूर्णन
(स) अ एव ब दोनो
(द) उपयुक्त में से कोई नहीं

(अ)✔

प्रश्न=10. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना कहलाता है?
(अ) परिक्रमण
(ब) दिन रात
(स) घूर्णन
(द) अक्षीय झुकाव

(स)✔

प्रश्न=11. पृथ्वी पर दिन एवं रात बराबर होते हैं?
(अ) 21 जून व 23 सितंबर को
(ब) 21 मार्च एवं 23 सितंबर को
(स) 22 जून एवं 21 सितंबर
(द) 22 सितंबर एवं 21 जून

(ब)✔

प्रश्न=12. जब पृथ्वी पर दिन एवं रात बराबर होते हैं पृथ्वी की इस स्थिति को कहा जाता है
(अ) विषुव
(ब) उत्तर अयनात
(स) परिक्रमण
(द) अक्षीय झुकाव

(अ)✔

प्रश्न=13. दिन रात बनने का कारण है पृथ्वी की -
(अ) घूर्णन गति
(ब) परिक्रमण गति
(स) अऔर बदोनों
(द) उपयुक्त में से कोई नहीं

(अ)✔

प्रश्न 14. पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है?
A.घूर्णन
B.परिक्रमण
C.झुकाव
D.गुरुत्वाकर्षण

(B)✔

प्रश्न 15. सूर्य की सीधी किरणें विषुवत वृत्त पर किस दिन पड़ती है?
A.21 मार्च
B.21 जून
C.22 दिसंबर
D.25दिसंबर

(A)✔

प्रश्न 16. गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहां मनाया जाता है?
A.जापान
B.भारत
C.ऑस्ट्रेलिया
D.अमेरिका

(C)✔

प्रश्न 17. ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है ?
A.घूर्णन
B.परिक्रमण
C.गुरुत्वाकर्षण
D.इनमें से कोई नहीं

(B)✔

प्रश्न 18. 21 जून को सूरज की किरणें किस रेखा पर सीधी पड़ती है?
A.मकर रेखा
B.विषुवत रेखा
C.कर्क रेखा
D.इनमें से कोई नहीं

(C)✔

प्रश्न 19. किस ऋतु में दिन छोटे होते हैं?
A ग्रीष्म ऋतु
B.वसंत ऋतु
C.वर्षा ऋतु
D.शीत ऋतु

(D)✔

प्रश्न=20. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना कहलाता है ?
(अ) घूर्णन
(ब) परिक्रमण
(स) कक्षीय समतल
(द) प्रदीप्ति वृत

(अ)✔

प्रश्न=21. पृथ्वी की गति कितने प्रकार की होती है?
(अ) 2
(ब) 4
(स) 5
(द) 6

(अ)✔

प्रश्न=22. सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष मे पृथ्वी की गति को कहा जाता है?
(अ) घूर्णन
(ब) परिक्रमण
(स) अ व ब.दोनों
(द) उपरोक्त कोई नहीं

(ब)✔

प्रश्न=23. ग्लोब पर वह व्रत जो दिन तथा रात को विभाजित करता है उसे कहा जाता है?
(अ) प्रदीप्ति वृत्त
(ब) अदीप्ति वृत्त
(स) सदीप्ति वृत
(द) उपरोक्त कोई नहीं

(अ)✔

प्रश्न=24. पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगभग कितना समय लेती है ?
(अ) 12 घंटे
(ब) 6 घंटे
(स) 24 घंटा
(द) 8 घंटे

(स)✔

प्रश्न=25. सूर्य की सीधी किरणें विषुवत वृत्त पर किस दिन पड़ती है?
(अ) 21 मार्च को
(ब) 21 जून को
(स) 22 दिसंबर को
(द) 20 मई को

(अ)✔

प्रश्न=26. 1 लीप वर्ष में दिनों की संख्या कितनी होती है ?
(अ) 365
(ब) 366
(स) 368
(द) 362

(ब)✔

प्रश्न=27. गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहां मनाया जाता है ?
(अ) जापान
(ब) भारत
(स) ऑस्ट्रेलिया
(द) ब्रिटेन

(स)✔

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

नेहा शर्मा झालावाड़, धर्मवीर शर्मा अलवर, राहुल कुमार मंडल, कोमल शर्मा, महेन्द्र चौहान


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website