Economy of Rajasthan Questions – 5

Economy of Rajasthan Questions – 5


राजस्थान की अर्थव्यवस्था


for RAS preliminary and mains, UPSC, RPSC, IAS, PCS, IPS, SSC, 1st and 2nd grade teacher exams.


प्र 1. समावेशी विकास किस पर जोर देता है ?

उत्तर- समावेशी विकास समाज में वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा में शामिल होने पर जोर देता है।

प्र 2. निरपेक्ष गरीबी की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए

उत्तर- निरपेक्ष गरीबी वह स्थति है,जिसमें व्यक्ति अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाता है।

प्र 3. भारत में नियोजन के 2 मूलभूत उद्देश्य क्या थे ?

उत्तर- भारत में नियोजन के 2 मूलभूत उद्देश्य

1. आर्थिक विकास

2.आत्मनिर्भरता एवं आधुनिकीकरण

प्र 4. जनसंख्या नीति 2000 के प्रमुख प्रावधानों का विवरण दीजिए ?

उत्तर- 1. शिशु जन्म व मृत्यु दर कम करने तथा संपूर्ण प्राथमिक शिक्षा के लक्ष्य को पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों तथा जिला परिषदों को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कार देना।

2. सुरक्षित गर्भपात सुविधाओं का विस्तार व सुदृढ़ीकरण करना

प्र 5. मानव विकास का स्तर ज्ञात करने के लिए तीन घटक कौन-से बताइये।

उत्तर- मानव विकास की अवधारणा का प्रतिपादन पाकिस्तानी अर्थशास्त्री डॉक्टर महबूब उल हक ने किया। मानव विकास का स्तर ज्ञात करने के लिए तीन प्रमुख घटक--शिक्षा, स्वास्थ्य( जीवन प्रत्याशा) और जीवन स्तर( प्रति व्यक्ति आय) को माना गया है।

प्र 6. राजसमंद झील का निर्माण कब और किसने करवाया ?

उत्तर- राजसमंद झील का निर्माण सन 1662 में महाराणा राज सिंह ने करवाया

प्र 7. राजस्थान की जलवायु की दो विशेषताएं बताइए

उत्तर- 1. राजस्थान का अधिकांश भाग शीतोष्ण जलवायु कटिबंध के अंतर्गत आता है।

2. राजस्थान की जलवायु विस्तृत रूप से मानसूनी जलवायु का भाग है किंतु यहां अनेक स्थानीय विषमता पाई जाती है।

प्र 8. राजस्थान में पाई जाने वाली दो प्रमुख घासों के नाम लिखिए ?

उत्तर- 1 . सेवण घास

2. खस घास

प्र 9. "रन" (टाट) किसे कहा जाता है ?

उत्तर- दो अनुदैर्ध्याकार बालुका स्तूपओं के बीच वर्षा का जल धरातल की नीचे जिप्सम या चूना पत्थर की चट्टान होने के कारण कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से जल भर जाता है। ऐसी अस्थाई जिलों को रन या टाट कहा जाता है। सर्वाधिक बाड़मेर में।

प्र 10. अरावली पर्वतमाला के दो दर्रे नाम बताइए ?

उत्तर- 1. जीलवा दर्रा

2. दिवेर दर्रा

लघूतरात्मक ( 50 से 60 शब्द )


प्र 11. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है ? समझाइए।

उत्तर-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को 100 जिलों में की गई। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य लड़कियों को सशक्त करना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना और बालिका के जन्म से पहले और बाद में होने वाले भेदभाव का विरोध करना है। योजना राजस्थान के 10 जिलों में संचालित की जा रही है। इसके दूसरे चरण का शुभारंभ पीएम मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू जिले से किया

प्र 12. भारत में बेरोजगारी की उत्पत्ति में शिक्षा व कौशल की भूमिका को स्पष्ट कीजिए

उत्तर- शिक्षा एवं प्रशिक्षण से किसी क्षेत्र में निवास करने वाली जनसंख्या आत्मनिर्भर बनती है। भारतीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण का स्वरूप रोजगार प्रदान करने में असफल रहा है,क्योंकि भारतीय शिक्षा में रोजगारपरकता का अभाव है।

भारत की शिक्षा पद्धति अव्यवहारिक है। शिक्षा के बाद यहां शैक्षणिक उपाधियां तो मिल जाती है,किन्तु रोजगार नहीं मिल पाता है। भारत में कौशल प्रदान करने वाले प्रशिक्षण केंद्रों का अभाव मिलता है। कौशल विकास केंद्रों द्वारा इसकी पूर्ति कर रोजगार को सुलभ बनाया जा सकता है।

प्र 13. सतत विकास से क्या अभिप्राय है ?

OR


पोषणीय या धारणीय विकास की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए

उत्तर- सतत विकास वह है,जो भावी पीढ़ियों की आवश्यकताओं को संतुष्ट करने की क्षमता से समझौता किए बिना वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करता है। सामान्यतः प्राकृतिक संसाधनों की निरंतरता को बनाए रखते हुए जो आर्थिक विकास किया जाता है। उसे ही सतत् विकास/धारणीय विकास या पोषणीय विकास के नाम से जाना जाता है। इस प्रकार के विकास के माध्यम से आगामी भावी पीढ़ियाँ संसाधनों की प्राप्ति की हकदार हो जाती है।

प्र 14. हाड़ौती पठार

उत्तर- हाड़ौती पठार कोटा संभाग व पूर्वी चित्तौड़ में स्थित है। यह दक्षिणी प्रायद्वीपीय पठार का ही भाग है। यहां ज्वालामुखी के लावा के जमाव से निर्मित रेगुर मिट्टी पाई जाती है। इस मिट्टी के कण सबसे बारीक होते हैं, जिसकी जलग्रहण क्षमता सर्वाधिक होती है। यह मिट्टी कपास की खेती के लिए उपयुक्त होती है। राजस्थान के इस क्षेत्र में मध्यम काली मिट्टी पाई जाती है।

प्र 15. बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों के नाम लिखिए

उत्तर- बनास, बाणगंगा, बेड़च, कालसिंध, खारी, कोठारी, चम्बल, पार्वती, गम्भीरी

प्र 16. राजस्थान में न्यूनतम साक्षरता दर के लिए उत्तरदायी कारणों की समीक्षा कीजिए ? ( निबंधात्मक )

उत्तर- राजस्थान में न्यूनतम साक्षरता के लिए उत्तरदायी कारण--

1. नवंबर 1956 में राजस्थान के पुनर्गठन के समय विभिन्न क्षेत्रों में साक्षरता की दर बहुत ही न्यूनतम थी उस समय सामंती रियासत ने लोगों की शिक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया।

2. राज्य में विभिन्न सरकारों ने भी प्रारंभिक वर्षों में साक्षरता अभियान इतनी तत्परता से नहीं चलाई जितने हाल के वर्षों में चलाए गए हैं। वर्तमान में संपूर्ण साक्षरता अभियान पर जोर दिया जा रहा है। राज्य में साक्षरता कार्यक्रम तीन चरणों में चलाया जा रहा है।

3. गांव में व शहरों के निर्धन परिवारों में सामाजिक आर्थिक कारणों से विशेष रूप से लड़कियों की शिक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। अधिकांश गरीब परिवार शिक्षा के व्यय का भार उठाने में अपने आपको असमर्थ पाते थे।

5. बहुधा गांव में प्राथमिक स्कूलों की कमी पाई जाती है। गांव के आस-पास भी इनका अभाव देखा जाता है।

हाल ही के वर्षों में शिक्षा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है और सरकार भी शिक्षा के विस्तार के लिए कई कदम उठा रही है। जैसे- पाठ्य पुस्तकों का निशुल्क वितरण, साइकिल वितरण, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं के लिए ड्रेस व नगद राशि का भुगतान आदि।

साक्षरता में प्रगति करने के लिए राज्य सरकार को और भी कई कार्यक्रमों की ओर अग्रसर होना होगा। विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है,ताकि वहां पर शिक्षा का अनुकूल माहौल बन सकें।

प्र 17. निम्न पर टिप्पणी कीजिए ( निबंधात्मक )

  1. जयसमंद झील

  2. छप्पन का मैदान

  3. बरखान


उत्तर- क) जयसंमद झील- जयसमंद झील उदयपुर में स्थित है। यह राजस्थान की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। इसका निर्माण महाराजा जयसिंह ने गोमती नदी पर बांध बनाकर करवाया। इसमें सात टापू हैं। इस झील के किनारे हवा महल व रूठी रानी का महल स्थित है।

ख) छप्पन का मैदान- माही का मैदान भी कहा जाता है। इस मैदान का विस्तार डूंगरपुर बांसवाड़ा दक्षिणी पूर्वी उदयपुर तथा पश्चिमी प्रतापगढ़ के भागों में पाया जाता है। इस मैदान की औसत ऊंचाई 200 से 400 मीटर के मध्य हैं। प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा के बीच के भाग में में 56 गांव की उपस्थिति होने के कारण छप्पन का मैदान भी कहा जाता है।

ग) बरखान- इन बालुका स्तूप का निर्माण पवन की दिशा के लम्बवत् होता है। इन बालुका स्तूपों की आकृति अर्धचंद्राकार होती है,जो सींग की भांति प्रतीत होती है। इन बालुका स्तूपों की ऊंचाई 10 से 20 मीटर के मध्य होती है। यह सबसे अधिक खेतों के लिए हानिकारक होते हैं।

प्र 18. राजस्थान के भौतिक प्रदेशों का वर्णन कीजिए ? ( निबंधात्मक )

उत्तर- भू वैज्ञानिक दृष्टि से राजस्थान को टेथिस सागर व गोंडवन प्रदेश का भाग माना गया है। धरातल और जलवायु के आधार पर राजस्थान राज्य को चार भागों में बांटा जा सकता है--

1. उत्तर पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश- राज्य का लगभग 61% भाग रेगिस्तान प्रदेश में शामिल है। प्रदेश के 12 जिले इसमें शामिल है। इस प्रदेश का पूर्वी भाग मारवाड़ तथा पश्चिमी भाग थार का रेगिस्तान कहलाता है। इस क्षेत्र में बलुई मिट्टी का अत्यधिक जमाव पाया जाता है। वर्षा की कमी के कारण जल का नितांत अभाव रहता है। इस क्षेत्र में नदियां बहुत कम है। अरावली पर्वत के पश्चिम में बहने वाली एकमात्र नदी लूनी है। सिंचित कृषि बहुत कम क्षेत्रों में की जाती हैं। बाजरा मूंग मोठ आदि मुख्य फसलें है। खेती के अभाव में यहां पशुपालन मुख्य उद्योग बन गया है।

2. मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश- अरावली प्रदेश में राजस्थान का 9% से ज्यादा क्षेत्रफल है। अरावली पर्वत विश्व के अत्यंत प्राचीन पर्वत माने गए हैं। अरावली पर्वत ओं का सबसे ऊंचा शिखर गुरु शिखर है,जो माउंट आबू सिरोही में स्थित है। अरावली पर्वत का विस्तार उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम की ओर है। अरावली क्षेत्र में अधिकांश भूमि उबड़ खाबड़ हैं जो खेती के लिए अयोग्य हैं। अरावली की ढ़ालों पर मक्का की खेती विशेष रूप से की जाती है। यह क्षेत्र अभ्रक के लिए प्रसिद्ध है।

3. पूर्वी मैदान- इस भाग में उपजाऊ मिट्टी पाई जाती है, जो खेती के लिए उपयुक्त है। गेहूं जौ चना बाजरा ज्वार आदि का उत्पादन क्षेत्र में किया जाता है। यहां का जनसंख्या घनत्व भी अधिक है। राजस्थान के इस प्रदेश में चंबल बनास गंभीरी कोठारी खारी कालीसिंध पार्वती आदि कई प्रमुख नदियां बहती है।

4. दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश- यह पठारी भाग बांसवाड़ा चित्तौड़गढ़ जिलों में तथा दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में कोटा बूंदी झालावाड़ सवाई माधोपुर जिला में फैला हुआ है। इस पठारी क्षेत्र में काली उपजाऊ मिट्टी पाई जाती हैं, जिसका निर्माण ज्वालामुखी चट्टानों से हुआ है। पठारी क्षेत्र की उपजाऊ मिट्टी मे कपास अफीम तंबाकू और गन्ने की पैदावार होती है।


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

DINESH MEENA


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website