ENVIRONMENT ( पर्यावरण ) QUIZ 01

ENVIRONMENT ( पर्यावरण ) QUIZ 01


1. प्रकाश संश्लेषण में पहला चरण क्या है?
A. ATP का उत्पादन
B. NADPH का निर्माण
C. प्रकाश के माध्यम से क्लोरोफिल वर्णक के एक इलेक्ट्रॉन में हलचल✔
D. ग्लूकोज का निर्माण

2. निम्नलिखित में से किस प्रतिक्रिया के कारण PGA प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में फोस्फोग्लिसरलडीहाइड (phosphoglyceraldehyde) में बदल जाता है?
A. ऑक्सीकरण
B. अवकरण✔
C. इलेक्ट्रोलाइसिस
D. हाइड्रोलाइसिस

3. दिन के समय में जब पौधों में श्वसन की दर प्रकाश संश्लेषण की तुलना में कम होती है, उस समय ऑक्सीजन के उत्पादन एवं खपत का अनुपात क्या होता है?
A. 1: 1
B. 10: 1✔
C. 50: 1
D. 5: 1

4. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड के छह अणुओं को ग्लूकोज में बदलने के लिए कितने NADPH और ATP अणुओं की आवश्यकता होती है?
A. 3 ATP और 2 NADPH
B. 6 ATP और 6 NADPH
C. 12 ATP और 18 NADPH
D. 18 ATP और 12 NADPH✔

5. निम्नलिखित आंतरिक कारकों में कौन-से प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं?
A. रंध्र का आकार, स्थिति और संरचना
B. पत्तों की कोशिकाओं की सिकुड़न का रख-रखाव
C. पर्णमध्यक (mesophyll) में क्लोरोप्लास्ट का सापेक्ष अनुपात और वितरण
D. उपरोक्त सभी✔

6.प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले बाह्य कारकों के नाम बताएं?
A. प्रकाश की तीव्रता
B. कार्बन डाइऑक्साइड की सघनता
C. तापमान
D. उपरोक्त सभी✔

7. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन अप्रकाशिक अभिक्रिया (Dark Reaction) के संबंध में सही है:
I. इस अभिक्रिया में क्लोरोप्लास्ट के स्ट्रोमा में कार्बन डाइऑक्साइड का स्थिरीकरण (fixation) और अपचयन (reduction) होता है|
II. इस अभिक्रिया के लिए प्रकाश की उपस्थिति अनिवार्य है|
III. इस अभिक्रिया को केल्विन-चक्र भी कहते हैं|
कूट:---
A. केवल I और II सही है
B. केवल II और III सही है
C. केवल I और III सही है✔
D. I, II और III सभी सही है

8. प्रकाशसंश्लेषण है:--
A. एक ऑक्सीकरण-अवकरण अभिक्रिया✔
B. संश्लेषण अभिक्रिया
C. जैविक अभिक्रिया
D. प्रतिस्थापन अभिक्रिया

9. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट 2010 संबंधित है –
A. पर्यावरण संरक्षण से✔
B. कीटों के संरक्षण से
C. उपरोक्त कोई नहीँ
D. A और B दोनो

10. सन् 2006 में किस राज्य सरकार द्वारा ""जलाभिषेक अभियान"" प्रारम्भ किया गया ?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश ✔

11. सामान्य वार्तालाप में कितने डेसिबल (DB) से अधिक की ध्वनि  "" प्रदूषण"" का कारण हो सकती है ?
A. 30 DB
B. 60 DB ✔
C. 110 DB
D. 120 DB

12. विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता हैं ?
A 25 दिसम्बर को
B 27 जनवरी को
C 5 जून को✔
D 14 अप्रैल को

13. अप्रैल 2016 को वन एवं पर्यावरण केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किस राज्य में विश्व की पहली व्हाइट टाइगर सफारी का उद्घाटन किया?
A उत्तर प्रदेश
B आंध्र प्रदेश
C असम
D मध्य प्रदेश✔

14. पर्यावरण में पाए जाने वाले स्थल जल , वायु और जैव रचनाओं का प्रतिफल हैः
A. स्थानिक पर्यावरण
B. प्राकृतिक पर्यावरण    ✔
C. सांस्कृतिक पर्यावरण
D. व्यावसायिक पर्यावरण

15. पर्यावरण क्षेत्र में दिये जाने वाला राजस्थान का सबसे बड़ा पुरस्कार कौनसा है-
A. अमृता देवी पुरस्कार    ✔
B. वानिकी पण्डित पुरस्कार
C. वन प्रहरी पुरस्कार
D. महावृक्ष पुरस्कार

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website