Master मारबर्ग वायरस और उसके लक्षण
Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials for comprehensive exam preparation.
.1nk8s0hgo-y3u.png)
Join thousands of students accessing our vast collection of expertly curated tests, daily quizzes, and topic-wise practice materials for comprehensive exam preparation.
इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए (To read this article in English) - Click Here
सर्वप्रथम डॉक्टर एडवर्ड जेनर ने सन 1716 में पता लगाया कि चेचक वायरस के कारण होता है उन्होंने चेचक के टीके का भी अविष्कार किया, परपोषी प्रकृति के अनुसार वायरस तीन प्रकार के होते हैं 1. पादप वायरस (Plant Virus), 2. जंतु वायरस (Animal Virus) और 3. जीवाणुभोजी वायरस (Bacteriophage Virus)
ऐसा माना जाता है कि मारबर्ग वायरस फल खाने वाले अफ्रीकी चमगादड़ों के मूत्र या मल & रूसेटस एजिपियाकस से पैदा हुआ है। और यह तभी सम्भव है इन चमगादड़ों के रहने वाली जगहों पर जब श्रमिक लोग (खानों या गुफाओं) में लंबे समय तक काम करते हैं या पर्यटक आस-पास भ्र्मण करते है।
हाल ही मे World Health Organization (WHO) ने अफ्रीका के एक छोटे देश भूमध्यवर्ती गिनी में मारबर्ग वायरस रोग के संक्रमण से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और 16-20 संदिग्ध मामलों की जांच की जा रही है, यह भी इबोला वायरस की तरह जानलेवा और ख़तरनाक है। यदि समय पर उपचार नही होता है तो ये भी करोना वायरस की भांति भयकर स्थिति उत्पन्न कर सकता है|इससे पहले जुलाई 2022 में घाना देश में इस बीमारी का आउटब्रेक हुआ था। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य शाखा (WHO) ने 13 फरवरी को बताया कि स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी के चेतावनी के बाद पश्चिम अफ्रीकी देश से नमूने सेनेगल की एक प्रयोगशाला में भेजे गए थे। शुरुआती जांच में अत्यधिक विषाणु जनित रोग की पहचान हुई।
इनके अलावा इबोला वायरस रोग के लिए नैदानिक परीक्षणों में उपयोग किए जा रहे मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या एंटीवायरल का भी संभावित रूप से मारबर्ग वायरस के लिए उपयोग किया जा सकता है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना और संदिग्ध लोगों को आइसोलेट करके ही मारबर्ग वायरस से बचा जा सकता है । संक्रमित व्यक्ति को सख्त अलगाव में रखना, सुई, उपकरण, और रोगी के मलमूत्र का बंध्याकरण या उचित निपटान है|
Sources: CDC, Dainik Bhaskar, NBT, NEWS18, AAJTAK,
Disclaimer - हम डॉक्टर नही है लेकिन उपलब्ध कराई गई सभी जानकारियां आपको जागरूक करने के लिए है, इसलिए आप को अपने स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई भी परेशानी हो रही है या ऐसे कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत चिकित्सक से सलाह ले |
आपको हमारा लेख कैसा लगा Comment के माध्यम से अवश्य बताये - धन्यवाद