Category background
POLICE EXAM OLD PAPER 02

POLICE EXAM OLD PAPER 02

POLICE EXAM OLD PAPER 02

पुलिस उपनिरीक्षक विशेष-हिन्दी व्याकरण ???????

प्र.1निम्नलिखित तत्सम-तद्भव में से कौन-सा तत्सम तद्भव  अशुद्ध है? (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा) अ) नृत्य-नाच ब) श्रृंगार-सिंगार स) चक्षु-आँख ✅ द) दधि-दही

प्र.2. 'आवर्त' शब्द का सही अर्थ क्या है? (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा) अ) गोल ब) ढक्कन स) चाँदनी द) भँवर  ✅

प्र 3. रंगमंच के पर्दे के पीछे का स्थान– (UPPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा) अ) पृष्ठभूमि ब) नेपथ्य ✅ स) मंचपृष्ठ द) गुह्यमंच

प्र 4. 'बारिश होगी तो हम भी पिकनिक चलेंगे' इस वाक्य में है– (RPSC पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा) अ) सम्भावनार्थ वृत्ति ब) संकेतार्थ वृत्ति ✅ स) निश्चयार्थ वृत्ति द) आज्ञार्थ वृत्ति

प्र.5  'अन्वेषण' का सन्धि-विच्छेद होगा– (उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा) अ) अन + वेषण ब) अनु + एषण ✅ स) अनु + ऐषण द) अनव + एषण

प्र.6 अक्षर अथवा अक्षरों से निर्मित सार्थक एवं स्वतंत्र ध्वनि अथवा ध्वनि समूह को कहते हैं- अ) वर्णमाला ब) लिपि स) शब्द ✅ द) वाक्य

प्र.7 "स्त्री "का पर्यायवाची शब्द नही है- अ) उमा ✅ ब) अबला स) कान्ता द) रमणी

प्र.8 'सर्कुलर' का हिंदी शब्द है- अ) कार्यालय आदेश ब) परिपत्र ✅ स) कार्यसूची द) अनुस्मारक

प्र.9 'मुझसे उठा नहीं गया' वाक्य में कौन सा वाच्य है - अ) कर्तृवाच्य ब) कर्मवाच्य स) भाववाच्य ✅ द) इनमें से कोई नहीं

प्र.10 'ज्ञापन' के लिए अंग्रेजी शब्द है- अ) Memorialist ब) Methodology स) Memo ✅ द) Applicable

प्र.11'अवैतनिक' के लिए अग्रेजी शब्द है- अ) Honorarium ब) Honorary ✅ स) Grant द) इनमें से कोई नहीं

प्र.12 उच्चारण के आधार पर 'अ'है- अ) ओष्ठ्य ब) मूर्धन्य स) तालव्य द) कंठ्य✅

प्र.13 'Agenda' के लिए हिंदी शब्द है- अ) निविदा ब) कार्य स) कार्यसूची✅ द) तदर्थ

प्र.14. राजस्थानी भाषा का उद्भव जिस क्षेत्रीय अपभ्रंश से हुआ, उसका नाम है- अ) ब्राचड़ अपभ्रंश ब) शौरसेनी अपभ्रंश✅ स) महाराष्ट्री अपभ्रंश द) मागधी अपभ्रंश

प्र.15.भरत के अनुसार रसों की संख्या है- अ) 11 ब) 10 स) 9 द) 8 ✅

Leave a Reply