[1]निम्नलिखित में से कौन सर्वाहारी की श्रेणी में आता है? A)शाकाहारी B)मांसाहारी C)जिनमें एक साथ (a) तथा (b) दोनों गुण हों✅ D)इनमें से कोई नहीं। [2]मधुमक्खियाँ फूलों से मकरंद एकत्र कर इसे भंडारित करती हैं, क्योंकि- A)फूल और उनका मकरंद वर्ष में केवल कुछ समय ही उपलब्ध होते हैं।✅ B)मधुमक्खियों में अधिक शहद खाने की प्रवृत्ति होती है। C)इनमें आलस्य की प्रवृत्ति होती है और ऐसा करने से उन्हें खाने का भण्डार एकत्र होने के बाद काम नहीं करना पड़ता। D)उपर्युक्त सभी। [3] निम्नलिखित में से कौन-सा/से भोजन के पोषक तत्त्वों में सम्मिलित है/हैं? 1. खनिज-लवण 2. विटामिन✅ 3. आहारी रेशे (रुक्षांश) नीचे दिये गए कूट में से सही उत्तर चुनियेः A)केवल 1 B)केवल 1 और 2 C)केवल 2 D)1, 2 और 3 [4] भोजन के विभिन्न पोषक तत्त्वों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 1. कार्बोहाइड्रेट तथा वसा हमारे शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं। 2. प्रोटीन तथा खनिज लवण हमारे शरीर की वृद्धि तथा अनुरक्षण के लिये आवश्यक होते हैं। 3. विटामिन हमारे शरीर की रोगों से रक्षा करने में सहायता करते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं? A)केवल 1 और 2 B)केवल 2 और 3 C)केवल 1 और 3 D)1, 2 और 3✅ [5] कार्बोहाइड्रेट के विभिन्न प्रकारों के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिये- 1. अमीनो अम्ल 2. मंड (Starch) 3. शर्करा उपर्युक्त में से कौन-सा/से कार्बोहाइड्रेट का प्रकार नहीं है/हैं? A)केवल 1✅ B)केवल 1 और 2 C)केवल 2 और 3 D)1, 2 और 3 [6] वसा भोजन का एक महत्त्वपूर्ण घटक है। वसा के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 1. भोजन में वसा की मात्रा अत्यधिक मोटापे का कारण बनती है। 2. वसा शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। 3. वसा की तुलना में कार्बोहाइड्रेट की समान मात्रा में हमें अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? A)केवल 1 B)केवल 1 और 2✅ C)केवल 2 और 3 D)1, 2 और 3 [7] पोषक तत्त्वों के अलावा जल भी भोजन का हिस्सा होता है। इस रूप में जल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 1. कुछ सीमा तक शरीर के लिये आवश्यक जल की पूर्ति खाद्य पदार्थो में उपस्थित जल से हो जाती है। 2. जल भोजन में उपस्थित पोषकों को अवशोषित करने और मूत्र तथा पसीने के रूप में अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? A)केवल 1 B)केवल 2 C)1 और 2 दोनों✅ D)न तो 1 और न ही 2 [8] सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः सूची-I (विटामिन) सूची-II (हीनता रोग) A.विटामिन A 1. बेरी-बेरी B.विटामिन B1. 2. रिकेट्स C.विटामिन C 3. दृष्टिहीनता D.विटामिन D 4. स्कर्वी कूटःA B. C D A) 3 1 4. 2✅ B) 3 1 2 4 C) 1 3 4 2 D) 3 2 1 4 [9]निम्नलिखित में से कौन एक असत्य है? A)विटामिन A त्वचा और आँखों को स्वस्थ रखता है। B)विटामिन B1 घाव भरने में सहायक होता है।✅ C)विटामिन C रोगों से लड़ने में सहायक है। D)विटामिन D हमारी अस्थियों और दाँतों के लिये कैल्शियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता है। [10]निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः खनिज अभावजन्य रोग 1. कैल्शियम?अस्थिक्षय 2. आयोडीन ?घेंघा (गॉयटर) 3. लौह दन्त?क्षय उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से युग्म सुमेलित है/हैं? A)केवल 1 और 2✅ B)केवल 2 C)1, 2 और 3 D)उपरोक्त में से कोई नहीं। [11]मानव शरीर में धीमी वृद्धि निम्नलिखित में से किस कमी के कारण होती है? A)विटामिन B)प्रोटीन✅ C)वसा D)उपरोक्त में से कोई नहीं। [12]निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 1. विद्युत सेल उसमें संचित रसायनिक पदार्थों से विद्युत उत्पन्न करता है। 2. विद्युत सेल में एक सिरा धनात्मक तथा दूसरा ऋणात्मक होता है। 3. विद्युत स्विच का उपयोग विद्युत-धारा के प्रवाह को रोकने या प्रारम्भ करने के लिये किया जाता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? A)केवल 1 और 2 B)केवल 2 C)केवल 3 D)1, 2 और 3✅ [13]निम्नलिखित पर विचार कीजियेः 1. थर्माकोल 2. वायु 3. मानव शरीर 4. एल्यूमीनियम की पत्ती उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से विद्युत-चालक का/के उदाहरण है/हैं? A) केवल 1 और 2 B) केवल 2 और 3 C) केवल 3 और 4✅ D) केवल 4 [14]चुम्बकों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 1. मैग्नेटाइड एक प्राकृतिक चुम्बक है। 2. चुम्बक कुछ पदार्थों को आकर्षित करता है, ऐसे पदार्थों को चुम्बकीय पदार्थ कहते हैं। 3. दो चुम्बकों के समान ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं जबकि असमान ध्रुवों में परस्पर प्रतिकर्षण होता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? A)केवल 1 B)केवल 1 और 2 ✅ C)केवल 3 D)1, 2 और 3 [15]तागा (धागा) पतले तंतुओं से मिलकर बनता है। इन तंतुओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में कौन-सा सही नहीं है? A)रूई और जूट जैसे तंतु पादपों से प्राप्त किये जाते हैं। B)जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।✅ C)रेशम तंतु रेशम-कीट के कोकून से खींचा जाता है। D)ऊन तथा रेशम जंतुओं से प्राप्त होते हैं। [16] निम्नलिखित पर विचार कीजियेः 1. फ्लैक्स 2. पॉलिएस्टर 3. नायलॉन 4. एक्रिलिक 5. रेशम उपर्युक्त तंतुओं में से कौन से संश्लिष्ट तंतु का उदाहरण हैं? A) केवल 1, 2 और 3 B) केवल 2, 3 और 4✅ C) केवल 1 और 5 D) केवल 2, 3 और 5 [17] निम्नलिखित पर विचार कीजियेः 1. ऑक्सीजन 2. सिरका 3. मिट्टी का तेल 4. नींबू का रस उपर्युक्त में से कौन-सा/से जल में विलेय है/हैं? A)केवल 1 B)केवल 1, 2 और 3 C)केवल 1, 2 और 4✅ D)केवल 2 और 4 [18] निम्नलिखित पर विचार कीजियेः 1. हाथ की हथेली 2. तेल लगा कागज 3. गत्ते का डिब्बा 4. काँच उपर्युक्त में से कौन-सा/से पदार्थ पारभासी (Translucent) है/हैं? A)केवल 1 और 2✅ B)केवल 2 C)केवल 1 और 3 D)केवल 2 और 4 [19] पदार्थों के पृथक्करण (Separation) के सन्दर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजियेः 1. निष्पावन (Winnowing) 2. निस्तारण (Decantation) 3. निस्यंदन (Filtration) उपर्युक्त में से कौन-सा/से पृथक्करण की विधि/विधियाँ है/हैं? A)केवल 1 और 2 B)केवल 2 C)केवल 1 और 3 D)1, 2 और 3✅ [20] पृथक्करण की विधियों के प्रयोग के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? A)किसी मिश्रण के कणों के आमाप में अंतर का उपयोग चालन तथा निस्यंदन प्रक्रियाओं द्वारा पृथक्करण में किया जाता है। B)रेत और जल के मिश्रण में रेत के भारी कण तली में बैठ जाते हैं और अवसादन की विधि द्वारा जल को उड़ेलकर पृथक् किया जाता है।✅ C)द्रव तथा उसमें अविलेय पदार्थ के अवयवों को निस्यंदन की विधि द्वारा पृथक् किया जा सकता है। D)वाष्पन की विधि का प्रयोग द्रव में घुले ठोस को पृथक् करने में किया जा सकता है। [21] जिस विलयन (solution) में कोई पदार्थ एक सीमा के बाद और अधिक न घोला जा सके, ऐसा विलयन निम्नलिखित में से क्या कहलाता है? A)संतृप्त विलयन✅ B)असंतृप्त विलयन C)कोलाइडी विलयन D)जेल (gel) [22] किसी पदार्थ के विलयन को गर्म करने से उसकी विलेयता पर निम्नलिखित में से क्या प्रभाव पड़ता है? A)बढ़ती है✅ B)घटती है C)स्थिर रहती है D)इनमें से कोई नहीं [23] सूची-I तथा सूची-II को सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजियेः सूची-I (सन्धि) सूची-II (विशेषता) A. धुराग्र सन्धि (Pivotal Joint) ?1. सभी दिशाओं में गति प्रदान करने वाली सन्धि B. अचल सन्धि (Fixed Joint) ?2. गर्दन और सिर को जोड़ने वाली सन्धि C. कंदुक-खल्लिका संधि(Ball and socket joint) ? 3. एक दिशा में गति करने वाली सन्धि D. हिंज संधि (Hinge Joint) ?4. गति न करने वाली सन्धि कूटः A B C D A). 1 2 3. 4 B). 4 2. 3. 1 C). 4 2 1. 3 D). 2 4 1 3✅ [24] मानव शरीर की पेशियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 1. संकुचन की अवस्था में पेशी छोटी, कठोर एवं मोटी हो जाती है। यह अस्थि को खींचती है। 2. पेशियों के जोड़े के एक साथ सिकुड़ने एवं फैलने से अस्थियाँ गति करती हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? A)केवल 1✅ B)केवल 2 C)1 और 2 दोनों D)न तो 1 और न ही 2 [25] केंचुए की शरीर रचना व उपयोगिता के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? A)केंचुए का मेरुदण्ड लंबा तथा शरीर की पेशियाँ क्षीण एवं असंख्य होती हैं।✅ B)केंचुए में गति शरीर की पेशियों के बारी-बारी से विस्तारण एवं संकुचन से होती है। C)शरीर की अधः सतह पर शूक (बाल जैसी आकृति) केंचुए को भूमि पर पकड़ बनाने में सहायक है। D)केंचुए मिट्टी को उपजाऊ बनाने में सहायक होते हैं। [26] निम्नलिखित में से लम्बाई का S.I. मात्रक कौन-सा है? A)मीटर✅ B)फुट C)(a) और (b) दोनों D)उपर्युक्त में से कोई नहीं। [27] निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः 1. वाहन ? : सरल रेखीय गति (Rectilinear Motion) 2. पंखा ? : आवर्ती गति (Periodic Motion) 3. झूला ?: वर्तुल गति (Circular Motion) उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं? A) केवल 1✅ B) केवल 1 और 2 C) केवल 2 और 3 D) 1, 2 और 3 [28]निम्नलिखित पर विचार कीजियेः 1. गुब्बारे का फटना 2. दूध का दही बनना 3. नमक का पानी में घुलना 4. कुम्हार द्वारा मिट्टी के ढेर को बर्तन में बदलना उपर्युक्त में से कौन-से परिवर्तन उत्क्रमित (Reversed) किये जा सकते हैं? A)केवल 1 और 2 B)केवल 2 और 3 C)केवल 1 और 3 D)केवल 3 और 4✅ [29] वायु अनेक गैसों का मिश्रण है। इस मिश्रण के मुख्य अवयवों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 1. वायु में ऑक्सीजन और नाइट्रोजन मिलकर वायु का 99% भाग बनाते हैं। 2. शेष 1% भाग में कार्बन डाइऑक्साइड, कुछ अन्य गैसें, जलवाष्प तथा धूल के कण होते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? A) केवल 1 B) केवल 2 C) 1 और 2 दोनों✅ D) न तो 1 और न ही 2 [30] वर्मीकंपोस्टिंग अथवा कृमिकंपोस्टिंग में लाल केंचुओं का प्रयोग होता है। इन लाल केंचुओें के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 1. लाल केंचुए के दाँत नहीं होते। ये भोजन को ‘गिजर्ड’ की सहायता से पीसते हैं। 2. अंडे के छिलके अथवा समुद्री शंख या सीपी का चूरा भोजन को पीसने में केंचुओं की सहायता करता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? A) केवल 1 B) केवल 2 C) 1 और 2 दोनों✅ D) न तो 1 और न ही 2 [31] निम्नलिखित पर विचार कीजियेः 1. मछली 2. स्क्विड 3. ऑक्टोपस उपर्युक्त में से किसका/किनका शरीर धारारेखीय नहीं होता है? A) केवल 1 B) केवल 1 और 2 C) केवल 2 और 3✅ D) 1, 2 और 3 [32] पौधों की पत्तियाँ श्वसन की प्रक्रिया में वायु को अन्दर लेती हैं। इस प्रक्रिया के अगले चरण में पत्तियाँ निम्नलिखित में से क्या करती हैं? A) कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करती हैं तथा ऑक्सीजन वायु में निष्कासित करती हैं। B) ऑक्सीजन का उपयोग करती हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड वायु में निष्कासित करती हैं।✅ C) ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड दोनों का उपयोग करती हैं। D) ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्साइड दोनों वायु में निष्कासित करती हैं।