Category background
व्याकरण 02(Vyakaran 02)

व्याकरण 02(Vyakaran 02)

व्याकरण 02(Vyakaran 02)

प्रश्न =1."बंध्या" का विलोम होगा ? (अ)उर्वर (ब) उर्वरा☑ (स) उर्वरक (द)ऊसर

प्रश्न =2. किस क्रम में तद्भव शब्द है ? (अ) अनार्य (ब)अक्षर (स)अंगुष्ठ (द) उबटन☑

प्रश्न =3. नीचे दिए गए शब्दों में प्रत्यय युक्त शब्द का चयन कीजिए ? (अ)चौमासा (ब)चौराहा  ☑ (स)चाटुकारिता (द)चौकोर

प्रश्न =4.'उन्नतावनत'में कौन सा समास है ? (अ)अव्ययीभाव (ब)तत्पुरुष (स) द्वंद्व ☑ (द) बहुव्रीहि

प्रश्न =5 बचपन और जवानी के बीच की अवस्था? (अ) नवयुवा (ब) नवोढ़ा (स) वय:संधिव्☑ (द) युवा

प्रश्न =6 अनुनासिक का सम्बन्ध होता है? (अ) केवल नाक से (ब) केवल मुँह से (स) नाक और मुँह दोनों☑ (द) इनमे से कोई नही

प्रश्न =7 निम्न में कौन अयोगवाह है? (अ) अल्पप्राण (ब) महाप्राण (स) विसर्ग☑ (द) स्वर

प्रश्न =8 निम्न में से अविकारी है? (अ) संज्ञा (ब) सर्वनाम (स) विशेषण (द) क्रिया विशेषण☑

प्रश्न =9 विवाह में सोनू,मोनु और में जायेंगे? (अ) सरल वाक्य☑ (ब) संयुक्त वाक्य (स) मिश्र वाक्य (द) कठिन वाक्य

प्रश्न =10 जिस वाक्य में एक मुख्य क्रिया होती है,उसे क्या कहते है? (अ) जटिल वाक्य (ब) साधारण वाक्य☑ (स) मिश्र वाक्य (द) संयुक्त वाक्य

प्रश्न =11 गजभर की छाती होना? (अ) चौड़ी छाती होना (ब) गर्व से फूलना उठना☑ (स) प्रसन्न हो उठना (द) घमंड दिखाना

प्रश्न =12 समाप्त कर देना? (अ) पानी फेर देना☑ (ब)  पानी भरना (स) पानी पानी होना (द) पानी में आग लगाना

प्रश्न =13 किस समूह के सभी शब्द "बादल"के पर्याय है? (अ) नीरद,जलद, वारिद☑ (ब) क्षीरनिधि,वारिदी,अंभोज (स) वारिवाह, जलधि,नीरज (द) अम्बुद, तोयद, वारिज

प्रश्न =14 शर्माजी पुत्र के साथ आये है? (अ) सपुत्र☑ (ब) सुपुत्र (स) स्वपुत्र (द) सत्पुत्र

प्रश्न =15 कु उपसर्ग नही है? (अ) कुरूप (ब) कुफल (स) कुसुम☑ (द) कुमार्ग

Leave a Reply