NCERT Science : Food and its components Questions
एनसीईआरटी कक्षा 6 विज्ञान : भोजन व उसके घटक
Qu1:- निम्नलिखित में से कौन सर्वाहारी की श्रेणी में आता है?
A. शाकाहारी
B. मांसाहारी
C. जिनमें एक साथ (a) तथा (b) दोनों गुण हों ✔
D. इनमें से कोई नहीं।
Qu2:- मधुमक्खियाँ फूलों से मकरंद एकत्र कर इसे भंडारित करती हैं, क्योंकि-
A. फूल और उनका मकरंद वर्ष में केवल कुछ समय ही उपलब्ध होते हैं। ✔
B. मधुमक्खियों में अधिक शहद खाने की प्रवृत्ति होती है।
C. इनमें आलस्य की प्रवृत्ति होती है और ऐसा करने से उन्हें खाने का भण्डार एकत्र होने के बाद काम नहीं करना पड़ता।
D. उपर्युक्त सभी।
Qu3:- निम्नलिखित में से कौन-से भोजन के पोषक तत्त्वों में सम्मिलित हैं?
A. खनिज-लवण
B. विटामिन
C. आहारी रेशे
D. केवल a और b ✔
Qu4:- भोजन के विभिन्न पोषक तत्त्वों के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में सही पर विचार कीजियेः
A. कार्बोहाइड्रेट तथा वसा हमारे शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं।
B. प्रोटीन तथा खनिज लवण हमारे शरीर की वृद्धि तथा अनुरक्षण के लिये आवश्यक होते हैं।
C. विटामिन हमारे शरीर की रोगों से रक्षा करने में सहायता करते हैं।
D. सभी सही है। ✔
Qu5:- कार्बोहाइड्रेट के विभिन्न प्रकारों के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिये,कौन-से कार्बोहाइड्रेट का प्रकार नहीं हैं
A. अमीनो अम्ल ✔
B. मंड
C. शर्करा
D. सभी
Qu6:- वसा भोजन का एक महत्त्वपूर्ण घटक है। वसा के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में सही पर विचार कीजियेः
A. भोजन में वसा की मात्रा अत्यधिक मोटापे का कारण बनती है।
B. वसा शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है।
C. वसा की तुलना में कार्बोहाइड्रेट की समान मात्रा में हमें अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
D. केवल a और b ✔
Qu7:- पोषक तत्त्वों के अलावा जल भी भोजन का हिस्सा होता है। इस रूप में जल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में सही पर विचार कीजिये
A. कुछ सीमा तक शरीर के लिये आवश्यक जल की पूर्ति खाद्य पदार्थो में उपस्थित जल से हो जाती है।
B. जल भोजन में उपस्थित पोषकों को अवशोषित करने और मूत्र तथा पसीने के रूप में अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।
C. उपरोक्त दोनों ✔
D. इनमें से कोई नहीं
Qu8:- निम्नलिखित में से कौन एक असत्य है?
A. विटामिन A त्वचा और आँखों को स्वस्थ रखता है।
B. विटामिन B1 घाव भरने में सहायक होता है। ✔
C. विटामिन C रोगों से लड़ने में सहायक है।
D. विटामिन D हमारी अस्थियों और दाँतों के लिये कैल्शियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता है।
Qu9:- मानव शरीर में धीमी वृद्धि निम्नलिखित में से किस कमी के कारण होती है?
A. विटामिन
B. प्रोटीन ✔
C. वसा
D. उपरोक्त में से कोई नहीं।
Qu10:- लम्बी अवधि तक पोषकों के अभाव के कारण होने वाले रोग _ कहलाते हैं?
A. अभावजन्य रोग ✔
B. भावजन्य रोग
C. अस्थिक्षय रोग
D. दन्त क्षय रोग