Geography Questions for UPSC Prelims : 2

Geography Questions for UPSC Prelims : 2


भूगोल NCERT कक्षा 12 : परिवहन एंव संचार


Q.1 व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दुसरे स्थान तक वहन करने की सेवा या सुविधा को कहते है ?
A. संचार
B. परिवहन ✅
C. जलमार्ग
D. परिवहन जाल

Q.2 अनेक स्थान जिन्हें परस्पर मार्गो की श्रेणियों द्वारा जोड़ दिए जाने पर जिस प्रारूप का निर्माण होता है उसे कहते है?
A. परिवहन जाल ✅
B. जलमार्ग
C. स्थलमार्ग
D. कोई नहीं

Q.3 परिवहन के कितने प्रकार है?
A. 3
B. 4 ✅
C. 6
D. 2

Q. 4 निम्नलिखित में से कोनसा स्थल परिवहन का भाग नही है?
A. सड़के
B. रेले
C. पाइपलाइन
D. वायु परिवहन ✅

Q.5 कम दूरी एवं एक घर से दुसरे घर की सेवाएं प्रदान करने मे कोनसा परिवहन उपयोगी एवं सस्ता होगा?
A. सड़क परिवहन ✅
B. रेल परिवहन
C. जल परिवहन
D. पाइपलाइन

Q.6 प्रथम सार्वजनिक रेल मार्ग उत्तरी इंग्लैंड के स्टॉकटन और दर्लिंटन स्थानों के मध्य कब प्रारम्भ हुआ?
A. 1853
B. 1830
C. 1825 ✅
D. 1821

Q.7 तरल पदार्थों के परिवहन के लिए कोनसा मार्ग उपयोगी सिद्ध होगा?
A. रेल परिवहन
B. सड़क परिवहन
C. जल परिवहन
D. पाइपलाइन ✅

Q.8 कुत्तो एवं रेंडियरो द्वारा उत्तरी अमेरिका, उत्तरी यूरोप और साइबेरिया के हिमाच्छादित मैदानों में खींची जाने वाली पहिये विहीन गाड़ी को कहते है?
A. कयाक
B. उमियाक
C. स्लेज ✅
D. कर्मक

Q.9 विश्व की कुल मोटर वाहन चलाने योग्य सड़को की लम्बाई 150 लाख किलोमीटर है तो इसका कितना प्रतिशत भाग उत्तरी अमेरिका में पाया जाता हैं?
A. 20
B. 35
C. 33 ✅
D. 49

Q.10 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
A. महामार्ग दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली सड़के होती है।
B. अमेरिका मे महामार्गो का घनत्व उच्च है जो 0.65 प्रतिवर्ग किमी है।
C. दोनों ✅
D. न तो 1 न ही 2

Q.11 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
A. पैन अमरीकन महामार्ग-- दक्षिण अमेरिका के देशों को मध्य अमेरिका संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा को जोड़ता है।
B. ट्रांस कनाडियन महामार्ग -- पश्चिम तट पर स्थित ब्रिटिश कोलम्बिया प्रान्त के बेंकूवर स्थान को पूर्वी तट पर स्थित न्यूफाउंडलैंड प्रान्त के सेंट जॉन नगर से जोड़ता है।
C. अलास्का महामार्ग -- कनाडा के एडमांटन नगर को अलास्का के एंकोरेंज नगर से जोड़ता है।
D. स्टुअर्ट महामार्ग -- यह महामार्ग उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में स्थित बिरटुम को एलिस स्प्रिंग होतव हुए दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में स्थित ऊनादत्ता से जोड़ता है।
E. सभी ✅

Q.12 राष्ट्रीय महामार्ग NH 7 जोड़ता है?
A. वाराणसी को कन्याकारी ✅
B. दिल्ली को मुम्बई
C. जम्मू कश्मीर को गुजरात
D. बेंगलोर को चेन्नई

Q.13 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
A. यूरोप में विश्व का सघनतम रेल तंत्र पाया जाता है। यहां रेलमार्ग लगभग 4 लाख 40 हजार किमी लम्बे है।
B. बेल्जियम मे रेल घनत्व सर्वाधिक प्रति 6.5 वर्ग किमी क्षेत्र पर लगभग 1 किमी पाया जाता है।
C. विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरिया है जिसकी लंबाई 9560 किमी है।
D. सभी ✅

Q.14 इंग्लैंड में स्थित यूरो टनल सुरंग मार्ग जोड़ता है?
A. फ़्रांस से लन्दन
B. लन्दन से पेरिस ✅
C. जापान से रूस
D. ब्राजील से ब्रिटेन

Q.15 उत्तरी अमेरिका में सर्वाधिक विस्तृत रेलमार्ग तंत्र है,जो विश्व के कुल रेलमार्गो का कितना प्रतिशत है?
A. 50
B. 30
C. 40 ✅
D. 20

Q.16 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
A. ऑस्ट्रेलिया में लगभग 40 हजार किमी लम्बे रेलमार्ग है जिसका 25 प्रतिशत अकेले न्यू साउथ बेल्स मे पाया जाता है।
B. अर्जेंटीना के पम्पास तथा ब्राजील के कॉफी उत्पादक प्रदेशो मे दक्षिण अमेरिका के कुल रेलमार्गो का 40 प्रतिशत भाग पाया जाता है।
C. दूसरा विशालतम महाद्वीप होने के कारण अफ्रीका में केवल 40 हजार किमी लम्बे रेलमार्ग है । जिनमे सोने हीरे के सांद्रण और तांबा खनन क्रियाकलापो के कारण अकेले दक्षिण अफ्रीका में 18 हजार किमी लम्बे रेलमार्ग है।
D. सभी ✅

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

GAJENDRA SINGH, कंचन पीरथानी


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website