Geography Questions for UPSC Prelims : 4

Geography Questions for UPSC Prelims : 4


भूगोल NCERT कक्षा 12 : तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप


Q 1. तृतीयक क्रियाकलाप के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. तृतीयक क्रियाकलापों में उत्पादन और विनियम दोनों सम्मिलित होते हैं।
2. इसके अंतर्गत उत्पादन को परोक्ष रूप से पारिश्रमिक और वेतन के रूप में मापा जाता है।
3. तृतीयक क्रियाकलापों में व्यापार, परिवहन और संचार सुविधाएँ उत्पादन के अंतर्गत आती हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2 ✅

  2. केवल 3

  3. केवल 1 और 3

  4. 1, 2 और 3


Q 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

1. मानव संसाधन, सेवा सेक्टर में महत्त्व नहीं रखती है।
2. तृतीयक की अपेक्षा द्वितीयक क्रियाकलाप, कर्मियों की विशिष्टीकृत कुशलताओं, अनुभव और ज्ञान पर अत्यधिक निर्भर करता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2 ✅


Q 3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है ?

  1. व्यापार

  2. मछली पकड़ना ✅

  3. दूरसंचार

  4. बीमा


Q 4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है ?

  1. बुनाई

  2. आखेट

  3. संचार ✅

  4. वस्त्र निर्माण


Q 5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक चतुर्थ क्रियाकलाप है?

  1. सूचना का संग्रहण ✅

  2. मौद्रिक बैंकिंग

  3. मुद्रण मीडिया

  4. इंटरनेट


Q 6. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के क्रियाकलाप के अन्दर उच्चतर स्तर के निर्णय लेने तथा नीतियों का निर्माण करने वाले कार्य शामिल हैं?

  1. A) तृतीयक क्रियाकलाप

  2. B) चतुर्थ क्रियाकलाप

  3. C) द्वितीयक क्रियाकलाप

  4. D) पंचम क्रियाकलाप ✅


Q 7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  1. विकसित अर्थव्यवस्थाओं में अधिक से अधिक कर्मी ज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

  2. तृतीयक एवं चतुर्थ क्रियाकलापों का बाह्यस्रोतन (Outsourcing) नहीं किया जा सकता है।

  3. बाह्यस्रोतन सिर्फ द्वितीयक क्रियाकलापों का ही किया जा सकता है।


उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2 और 3 ✅

  3. केवल 3

  4. 1, 2 और 3


Q 8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  1. संचार सेवाओं में शब्दों और संदेश तथ्यों का प्रेषण ही सम्मिलित है विचारों का नहीं।

  2. सड़क जो दो नोडों को जोड़ती है, योजक कहलाती है।


उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2 ✅

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2


Q 9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  1. ग्रामीण विपणन केंद्रों में व्यक्तिगत और व्यावसायिक सेवाएँ सुविकसित नहीं होती हैं।

  2. आवधिक बाज़ार नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से लगाए जाते हैं।

  3. नगरीय केंद्र विनिर्मित पदार्थों के साथ-साथ विशिष्टीकृत बाज़ार भी प्रस्तुत करते हैं।


उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 2 ✅

  3. केवल 2 और 3

  4. केवल 1 और 3


Q10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये

  1. फुटकर व्यापार का संबंध उपभोक्ताओं को वस्तुओं के प्रत्यक्ष विक्रय से है।

  2. परिवहन मनुष्य की गतिशीलता की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने हेतु निर्मित एवं संगठित उद्योग है।

  3. परिवहन की मांग जनसंख्या के आकार के व्युत्क्रमानुपाती होती है।


उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?

  1. केवल 1 और 2 ✅

  2. केवल 3

  3. केवल 2 और 3

  4. 1, 2 और 3


Q11. रेडियो और दूरदर्शन निम्नलिखित में से किस क्रियाकलाप के अंतर्गत आते हैं ?

  1. द्वितीयक क्रियाकलाप

  2. तृतीयक क्रियाकलाप ✅

  3. चतुर्थ क्रियाकलाप

  4. पंचम क्रियाकलाप


Q 12. स्टेइंग इन होम्स (घरों में रूकना) के संदर्भ में ‘मैडीकेरे और कूर्ग’ का संबंध निम्नलिखित में से किस एक राज्य से है ?

  1. कर्नाटक ✅

  2. गोवा

  3. केरल

  4. हिमाचल प्रदेश


Q 13. बाह्यस्रोतन ( Outsourcing ) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  1. बाह्यस्रोतन दक्षता को घटाता है तथा लागत को बढ़ाता है।

  2. कई कर विनिर्माण तथा अभियांत्रिकी का भी बाह्यस्रोतन किया जाता है।

  3. बाह्यस्रोतन से संबंधित देश (जिस देश में बाह्यस्रोतन हो रहा है) से उत्प्रवास कम किया जा सकता है।

  4. के.पी.ओ. में बी.पी.ओ.की अपेक्षा अधिक दक्ष कर्मी की आवश्यकता होती है।


उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं?

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 1, 2 और 4

  3. केवल 2, 3 और 4 ✅

  4. केवल 3 और 4


 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

Chitrkut, कंचन पीरथानी, AMAR KISHORE ROHTAS (BIHAR)


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website