Geography Quiz Questions : 1

Geography Quiz Questions : 1


भूगोल एनसीईआरटी कक्षा 7 अध्याय 1-5


Qu1:- नीचे दिये गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ियेः
1. पृथ्वी की ऊपरी परत को पर्पटी कहते हैं तथा यह सबसे पतली परत है।
2. महासागरीय पर्पटी की मोटाई, महाद्वीपीय पर्पटी से अधिक होती है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A. केवल 1 ✅
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2

Qu2:- निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है ?
A महासागरीय पर्पटी सिलिका एवं आयरन से बनी हुई है। ✅
B. महाद्वीपीय पर्पटी सिलिका एवं एलुमिना जैसे खनिजों से बनी है।
C. पृथ्वी की सतह पर्पटी के नीचे मैंटल होता है।
D. पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत को क्रोड कहते हैं जो कि मुख्यतः निकिल एवं लोहे से बनी हुई है।

Qu3:- जब द्रवित मैग्मा ठंडा होकर ठोस हो जाता है, तब इस प्रकार बने शैल को क्या कहते हैं?
A. कायांतरित शैल
B. अवसादी शैल
C. जीवाश्म युक्त शैल
D. इनमे‌ से कोई भी नहीं ✅

Qu4:- पृथ्वी के कुल आयतन में सबसे अधिक हिस्सा किस परत का है ?
A. क्रोड
B. पर्पटी (क्रस्ट)
C. मैंटल ✅
D. तीनों परतों का आयतन बराबर है।

Qu5:- निम्नलिखित में से सत्य कथनों पर विचार कीजियेः-
A. जब द्रवित लावा पृथ्वी की सतह पर आकर तेज़ी से ठंडा हो जाता है, तब इस प्रकार बहिर्भेदी आग्नेय शैल का निर्माण होता है।
B. जब द्रवित मैग्मा भू-पर्पटी के अंदर गहराई में ठंडा हो जाता है तब अंतर्भेदी आग्नेय शैल का निर्माण होता है।
C. a और b दोनो ✅
D. ना a और ना b

Qu6:-सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजियेः
     सूची-I                  सूची-II
A. अंतर्भेदी आग्नेय.    1. स्लेट शैल
B. बहिर्भेदी आग्नेय     2. बेसाल्ट शैल
C. अवसादी शैल        3. ग्रेनाइट
D. कायांतरित शैल    4. चूना पत्थर

कूटः
A. 1 4 3 2
B. 2 3 4 1
C. 3 2 4 1 ✅
D. 3 4 2 1

Qu7:- निम्नलिखित में से कौन-सी अवसादी चट्टानों (शैलों) की विशेषता है?
A. अवसादी शैलों का निर्माण विभिन्न प्रकार के शैल अवसादों के निक्षेपण के द्वारा होता है।
B. इन शैलों में जीवाश्म होने की कोई संभावना नहीं होती है।
C. ये शैलें अपेक्षाकृत कम कठोर होती हैं।
D. केवल a और c ✅

Qu8:- उच्च ताप एवं दाब के कारण कौन-सी शैल कायांतरित शैल में परिवर्तित हो सकती है ?
A. आग्नेय शैल
B. अवसादी शैल
C. दोनों शैलें ✅
D. इनमें से कोई नहीं।

Qu9:- निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं?
A. पृथ्वी के वायुमंडल का अस्तित्व, उसके गुरुत्वाकर्षण बल के कारण है।
B. वायुमंडल में परिवर्तन होने से मौसम एवं जलवायु में परिवर्तन होता है।
C. पादप एवं जीव-जंतु मिलकर जैव मंडल का निर्माण करते हैं।
D. उपरोक्त सभी। ✅

Qu10:- पर्यावरण शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है ?
A. फ्रेंच ✅
B. जर्मन
C. संस्कृत
D.अंग्रेज़ी

Qu11:- वायुमंडल में पाई जाने वाली गैसों का प्रतिशत के आधार पर सही अवरोही (अधिक से कम) क्रम कौन-सा है ?
A. नाइट्रोजन > ऑक्सीजन > हीलियम > कार्बन डाईऑक्साइड
B. नाइट्रोजन > ऑक्सीजन > कार्बन डाईऑक्साइड > आर्गन
C. नाइट्रोजन > ऑक्सीजन > आर्गन > कार्बन डाईऑक्साइड ✅
D. नाइट्रोजन > ऑक्सीजन > मीथेन  > कार्बन डाईऑक्साइड

Qu12:- वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत है ?
A. क्षोभमंडल ✅
B. अयन्मन्दल
C. समतापमंडल
D  मध्य मंडल

Qu13:- क्षोभमंडल की औसत ऊँचाई कितने किलोमीटर है?
A. 10 किलोमीटर
B. 12 किलोमीटर
C. 13 किलोमीटर ✅
D. 15 किलोमीटर

Qu14:- हवाई जहाज़ वायुमंडल की किस परत में उड़ते हैं ?
A. क्षोभमंडल
B. मध्यमंडल
C. समताप मंडल ✅
D. आयन मंडल

Qu15:- निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘पारितंत्र’ को सही तरीके से परिभाषित करता है?
A. एक-दूसरे से अन्योन्यक्रिया करने वाले जीवों का समुदाय।
B. पृथ्वी का वह स्थान जहाँ सजीव रहते हैं।
C. जीवों का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसमें वे रहते हैं। ✅
D. किसी भी भौगोलिक क्षेत्र की वनस्पति एवं प्राणी।

Qu16:- वायु में किसी भी समय जलवाष्प की मात्रा को क्या कहते हैं?
A. आर्द्रता ✅
B. पवन
C. हवा
D. घन्तव्ं

Qu17:- विभिन्न ऋतुओं में अपनी दिशा बदलने वाली पवन है?  
A. स्थायी पवन
B. स्थानिय पवन
C. व्यापारी पवन
D. मौसमी पवन ✅

Qu18:- भूपर्पटी के नीचे का वह स्थान जहाँ कंपन आरंभ होता है उसे कहते हैं ?
A. उद्गम केन्द्र ✅
B. अधिकेन्द्र
C. उपरोक्त दोनों
D. इनमे से कोई नहीं

Qu19:- नदी जब मैदानी भाग में प्रवेश करती है तब वह मोड़दार मार्ग पर बहने लगती है। नदी के इन बड़े मोड़ों को क्या कहते हैं?
A. विसर्प ✅
B. नदी द्रोणी
C. चाप झील
D. वितरिका

Qu20:- समय के साथ विसर्प लूप नदी से कट जाते हैं और एक अलग झील बनाते हैं, जिसे कहते हैं?
A. विसर्प
B. नदी द्रोणीgeography facts
C. चाप झील ✅
D. वितरिका

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

कंचन पीरथानी


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website