Greek political thinker Quiz 03 ( यूनानी राजनीतिक विचारक )

Greek political thinker Quiz 03 ( यूनानी राजनीतिक विचारक )


 

प्रश्न=1 प्लेटो का "साम्यवादी सिद्धांत" लागू होता है-?
(अ) केवल उत्पादक वर्ग
(ब) उत्पादक वर्ग एवं दार्शनिक वर्ग दोनों पर
(स) केवल सैनिक वर्ग पर
(द) सैनिक व दार्शनिक वर्ग (अभिभावक वर्ग) पर✅?

प्रश्न=2-?
कथन(A): अरस्तू का न्याय कानून पर आधारित है !

कारण(R): कानून व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन के नियमन के लिए कर्तव्य से ज्यादा महत्वपूर्ण है !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या करता है !✅?
(ब) A और R दोनो सही है किन्तु R,A की सही व्याख्या नही करता है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है लेकिन R सही है !

प्रश्न=3 अरस्तू के अनुसार दास संपति का उपकरण है, जो स्वामी को अवकाश उपलब्ध कराता है, निम्नलिखित कार्यो को करके-?
(अ) कारखानों में कार्य करके
(ब) खेती करके
(स) घरेलू कार्यों को करके✅?
(द) व्यवसाय करके

प्रश्न=4 अरस्तू ने दास प्रथा का समर्थन किया है, और कहा है कि-?
(अ) यह अमानवीय व अप्रजातांत्रिक है
(ब) यह अत्यावश्यक में लाभदायक है✅?
(स) यह दासों के विरुद्ध अपराध है
(द) यह अनावश्यक में हानिकारक है

प्रश्न=5-?
कथन(A): प्लेटो का न्याय कर्तव्य पर आधारित है !

कारण(R): व्यक्ति अपने दायित्वों का संपादन कानून से न कर कर्तव्य से करता है !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या करता है !✅?
(ब) A और R दोनो सही है किन्तु R,A की सही व्याख्या नही करता है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है लेकिन R सही है !

प्रश्न=6-?
कथन(A): शिक्षा एवं साम्यवाद प्लेटो के आदर्श राज्य का आधार स्तंभ है !

कारण(R): शिक्षा का स्वरूप सकारात्मक है, क्योंकि यह चरित्र के निर्माण से संबंधित है, जबकि साम्यवाद का स्वरुप नकारात्मक है; क्योंकि यह अभिभावक वर्ग पर नियंत्रण लगाता है !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या करता है !✅?
(ब) A और R दोनो सही है किन्तु R,A की सही व्याख्या नही करता है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है लेकिन R सही है !

प्रश्न=7-?
कथन(A): अरस्तू शिक्षा को एक निश्चित उम्र की सीमा तक यानी 21 वर्ष की उम्र तक ही प्रदान करने का समर्थन करता है !

कारण(R): अरस्तू का मानना है कि 21 वर्ष के बाद व्यक्ति में शिक्षा प्राप्त करने की क्षमता नहीं रहती !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या करता है !
(ब) A और R दोनो सही है किन्तु R,A की सही व्याख्या नही करता है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !✅?
(द) A गलत है लेकिन R सही है !

प्रश्न=8 प्लेटो के आदर्श राज्य में "डॉक्टरों" का कोई स्थान नहीं है, क्योंकि-?
(अ) आदर्श राज्य डॉक्टरों की भर्ती नहीं करता
(ब) आदर्श राज्य के निवासी विदेशों में इलाज करवाते हैं !
(स) आदर्श राज्य के नागरिक रोगी नहीं, संयमी एवं स्वस्थ होते हैं !✅?
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न=9 अरस्तू को तुलनात्मक राजनीति के जनक के रूप में भी जाना जाता है, अरस्तू के संबंध में यह भी कहा जाता है कि उसने बहुत से संविधानों का तुलनात्मक अध्ययन किया है, जिनकी संख्या लगभग-?
(अ) 58
(ब) 158✅?
(स) 258
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=10 प्लेटो के निम्न कथनों पर विचार कीजिए-?

1 प्लेटो का साम्यवाद प्रजातांत्रिक में होकर अभिजनतांत्रिक है !

2 प्लेटो ने मानव प्रकृति का बड़ा अव्यवहारिक और अमनोवैज्ञानिक अर्थ लिया है !

कूट
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2✅?
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न=11 प्लेटो ने "पत्नियों के साम्यवाद" की योजना क्यों रखी-?
1 यह परिवार के घातक एवं संकीर्णतावादी शुद्र प्रभाव से अभिभावक को मुक्त रखना चाहता था !

2 वह नारी को पुरुषों के प्रभुत्व में रखने का समर्थक था !

3 उत्तम संतान प्राप्ति के लिए प्रजनन शास्त्र की दृष्टि से प्लेटो को यह व्यवस्था वांछनीय प्रतीत होती थी !

कूट-सही कथन
(अ) 1 और 2
(ब) 2 और 3
(स) 1 और 3✅?
(द) 1 2 और 3

प्रश्न=12-?
कथन(A): प्लेटो के साम्यवाद का आलोचक, यथार्थवादी अरस्तू यह भूल गया कि अनजाने ही वह आदर्श के मार्ग पर चल रहा है !

कारण(R):अरस्तू का संपत्ति पर व्यक्तिगत स्वामित्व और सार्वजनिक उपयोग की धारणा उसके संपत्ति संबंधी अधिकार सिद्धांत का सार है !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या करता है !✅?
(ब) A और R दोनो सही है किन्तु R,A की सही व्याख्या नही करता है !
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है लेकिन R सही है !

प्रश्न=13-?
कथन(A): अरस्तू के अनुसार, निष्काषित तथा मताधिकार से वंचित व्यक्ति भी राज्य के नागरिक नहीं हो सकते !

कारण(R): अरस्तू के अनुसार, राज्य के किसी स्थान विशेष में निवास करने मात्र से नागरिकता नहीं मिल सकती !

कूट
(अ) A और R दोनो सही है तथा R,A की सही व्याख्या करता है !
(ब) A और R दोनो सही है किन्तु R,A की सही व्याख्या नही करता है !✅?
(स) A सही है लेकिन R गलत है !
(द) A गलत है लेकिन R सही है !

प्रश्न=14 निम्न कथनों पर विचार कीजिए-?
1 प्लेटो की मान्यता थी कि संतान संबंधी चिंता व्यक्ति को स्वार्थी और संकीर्ण बनाती है !

2 प्लेटो की साम्यवादी व्यवस्था का उद्देश्य राज्य का हित साधन है, न की उससे संबंधित वर्गों का !

कूट-सही कथन
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2
(स) 1 और 2✅?
(द) इनमे से कोई नही

प्रश्न=15 निम्न कथनों पर विचार कीजिए-?
1 प्लेटो ने 'रिपब्लिक' में जिस आदर्श राज्य की विवेचना की है उस की एक महत्वपूर्ण विशेषता मिश्रित सविधान का सिद्धांत है !

2 इस सिद्धान्त को 'मोन्टेस्क्यू" के 'शक्ति विभाजन' के सिद्धांत का पूर्वज माना जाता है !

कूट-सही कथन
(अ) केवल 1
(ब) केवल 2✅?
(स) 1 व 2
(द) इनमे से कोई नही


Quiz Winner- दिनेश जी गोयल नागौर


Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

दिनेश कुमार वर्मा

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website