GS Questions for UPSC Prelims : 1

GS Questions for UPSC Prelims : 1


समसामयिकी 2019


प्रश्न-1 भारत पर्व 2018 प्रमुख उद्देश्य था।

【अ】 एक भारत श्रेष्ठ भारत
【ब】संकल्प से सिद्धि
【स】 स्वच्छ भारत
【द】 पड़ोसी देशों से सुगम व्यापार

【अ】- एक भारत श्रेष्ठ भारत 

व्याख्या- भारत पर्व 2018 का आयोजन 26 से 31 जनवरी 2018 के दौरान किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के विचार को लोकप्रिय बनाने तथा देशभक्ति की भावना को जागृत करने,देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने, आमजन की व्यापक भागीदारी को सुनिश्चित करना था

प्रश्न-2 प्रिया पूनिया का संबंध किस खेल से है।

【अ】टेनिस
【ब】बास्केटबॉल
【स】बैडमिंटन
【द】 क्रिकेट

【द】- क्रिकेट  

व्याख्या- हाल ही में संपन्न हुए सीनियर नेशनल महिला T20 चैंपियनशिप में इन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इनका संबंध राजस्थान के चुरू जिले से है।

प्रश्न-3 भारत तथा विश्व बैंक ने बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना ( DRIP ) के वित्त पोषण हेतु कितने मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

【अ】117 मिलियन डॉलर
【ब】127 मिलियन डॉलर
【स】137 मिलियन डॉलर
【द】147 मिलियन डॉलर

【स】-137 मिलियन डॉलर 

प्रश्न-4 RBI ने हाल ही में किस बैंक को प्राइवेट बैंक घोषित किया।

【अ】Central bank
【ब】 Dena Bank
【स】 Vijaya Bank
【द】 IDBI

【द】- IDBI BANK

प्रश्न-5 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. नाटो का 30वाँ सदस्य देश मैसिडोनिया होगा।

  2. नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1950 को की गई थी।

  3. इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स(बेल्जियम) में है।


असत्य कथन का चयन करें।

【अ】केवल 1
【ब】केवल 1 और 2
【स】1,2 और 3
【द】 केवल 2

【द】- केवल 2 

व्याख्या- नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को की गई थी। नाटो का 30 वा सदस्य देश मैसाडोनिया होगा। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स में स्थित है। अतः 1 और 3 कथन सत्य है।

प्रश्न-6 संस्कृत को दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य कौनसा था

【अ】 हिमाचल प्रदेश
【ब】 उत्तराखंड
【स】 राजस्थान
【द】 हरियाणा

【ब】- उत्तराखंड 

व्याख्या- उत्तराखंड ने 2010 में संस्कृत को दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। हाल ही में हिमाचल प्रदेश ने भी संस्कृत भाषा को दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा देने हेतु राजभाषा अधिनियम 1975 में संशोधन किया है।

प्रश्न-7 भारतीय डाक विभाग द्वारा कुंभ मेले के अवसर पर कितने रुपए का स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।

【अ】 5 रुपये
【ब】 10 रूपये
【स】 20 रूपये
【द】 50 रूपये

【अ】- 5 रूपये 

व्याख्या- यूनेस्को द्वारा कुंभ मेले को "मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर" का दर्जा मिला हुआ है।

प्रश्न-8 उज्जवला योजना की शुरुआत देश के किस राज्य से की गई।

【अ】 राजस्थान
【ब】 उत्तर प्रदेश
【स】 मध्य प्रदेश
【द】 झारखंड

【ब】- उत्तर प्रदेश  

व्याख्या- उज्वला योजना की शुरुआत 2 मई 2016 को बलिया उत्तर प्रदेश से हुई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़ बीपीएल परिवारों को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया। पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वाधान में उज्वला उत्सव का आयोजन भी किया गया।

प्रश्न-9 देश का पहला सुपर कंप्यूटर कौन सा है।

【अ】 परम 8000
【ब】 प्रत्यूष
【स】 मिहिर
【द】 SERC-Cray

【अ】- परम 8000 

व्याख्या- परम 8000 देश का पहला सुपर कंप्यूटर है,जिसे 1991 में लांच किया गया। PM मोदी ने हाल ही में भारत के नवीनतम सुपर कंप्यूटर "परम शिवाय" लॉन्च किया है।

प्रश्न-10 तीसरा भारत-जर्मन पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया।

【अ】 हैदराबाद
【ब】 बेंगलुरु
【स】 नई दिल्ली
【द】 मुंबई

【स】- नई दिल्ली  

प्रश्न-11 हाल ही में किस कंपनी ने कोच्चि में अपना Industrial internet of things ( IIOT ) & Center of excellence ( COE ) लॉन्च किया है।

【अ】TCS
【ब】 Wipro
【स】 Infosys
【द】 ये सभी

【ब】- Wipro

व्याखा- विप्रो ने कोच्चि में अपना Industrial internet of things ( IIOT ) & Center of excellence ( COE ) लॉन्च किया है।

प्रश्न-12 हाल ही में किसने राजस्‍थान के रेगिस्‍तान रेंज में देश में विकसित कम वजन का फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ( MPATGM ) का सफल प‍रीक्षण किया।

【अ】ISRO
【ब】NASA
【स】DRDO
【द】इनमे से कोई नहीं

【स】-DRDO 

व्याख्या- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO ) ने राजस्‍थान के रेगिस्‍तान रेंज में देश में विकसित कम वजन का फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ( MPATGM ) का सफल प‍रीक्षण किया।

प्रश्न-13 NTPC ने फ्लाई ऐश परिवहन के लिए किसके साथ एक समझौता किया है।

【अ】भारतीय रेलवे
【ब】जेट एयरवेज
【स】सडक परिवहन निगम
【द】 राजस्थान रेलवे

【अ】 भारतीय रेलवे 

व्याख्या- NTPC ने फ्लाई ऐश परिवहन के लिए भारतीय रेलवे के साथ एक समझौता किया है।

प्रश्न-14 चुनाव आयोग ने पोल पर्यवेक्षकों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने में मदद करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया है, जिसका नाम है।

【अ】Observer App
【ब】 Bolo App
【स】Objection App
【द】 Voter App

【अ】Observer App

व्याख्या- चुनाव आयोग ने पोल पर्यवेक्षकों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने में मदद करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन “ऑब्जर्वर ऐप” शुरू किया है।

प्रश्न-15: संयुक्त राज्य अमेरिका भारत में कितने परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा।

【अ】दो
【ब】चार
【स】पांच
【द】 छह

【द】 छह ✔

व्याख्या- संयुक्त राज्य अमेरिका भारत में छह परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

कंचन जी पीरथानी, दिनेश मीना झालरा,टोंक


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website