GS Questions for UPSC Prelims : 2

GS Questions for UPSC Prelims : 2


समसामयिकी 2019


प्रश्न-1 HSFC स्थापना किसके द्वारा की गई ।

【अ】 DRDO
【ब】 ISRO
【स】 दोनों
【द】 उपरोक्त में से कोई नहीं

【ब】- ISRO

व्याख्या- HSFC - Human Space Flight Center ( ISRO द्वारा इसकी स्थापना बेंगलुरु में की गई )

प्रश्न-2 अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस कब मनाया जाता है।

【अ】 24 जनवरी
【ब】 25 जनवरी
【स】 26 जनवरी
【द】 27 जनवरी

【स】- 26 जनवरी 

व्याख्या- विश्व सीमा शुल्क संगठन की स्थापना 26 जनवरी 1952 को ब्रुसेल्स में हुई थी इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न-3 राफेल नडाल का संबंध किस खेल से है।

【अ】 बास्केटबॉल
【ब】 टेनिस
【स】 बैडमिंटन
【द】 स्क्वैश

【ब】- टेनिस  ( रोजर फेडरर, राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच का संबंध टेनिस से है। )

प्रश्न-4 करतारपुर साहिब कॉरिडोर को बनाने का प्रस्ताव सर्वप्रथम किस प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया था।

【अ】 राजीव गांधी
【ब】 अटल बिहारी वाजपेई
【स】 डॉ मनमोहन सिंह
【द】 चौधरी चरण सिंह

【ब】- अटल बिहारी वाजपेई  

व्याख्या- करतारपुर साहिब सिखों का सबसे पवित्र स्थल है। करतारपुर साहिब सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का निवास स्थान है। हाल ही में करतारपुर साहिब कॉरिडोर को बनाने के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों देश सहमत हो चुके हैं।

प्रश्न-5 भारत की किस दिव्यांग महिला पर्वतारोही ने माउंट एवरेस्ट आरोहण के बाद माउंट विन्सन पर विजय प्राप्त करने वाली प्रथम महिला होने का रिकॉर्ड बनाया।

【अ】अवनी चतुर्वेदी
【ब】 गीता मेहता
【स】भागीरथी गुप्ता
【द】 अरुणिमा सिन्हा

【द】- अरुणिमा सिन्हा  

व्याख्या- अरुणिमा सिन्हा का संबंध उत्तर प्रदेश राज्य से हैं।

प्रश्न-6 ब्रेक्जिट ( Brexit ) शब्द किस राष्ट्रीय यूरोपियन यूनियन से पृथक होने से संबंधित है।

【अ】 बेल्जियम
【ब】 लक्जमबर्ग
【स】 माल्टा
【द】 ब्रिटेन

【द】-ब्रिटेन 

व्याख्या- यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन पृथक हो रहा है,इसके लिए 29 मार्च 2019 की तिथि निश्चित की गई है। ब्रिटेन में अभी भी अधिकांश व्यक्ति इसके पक्ष में नहीं है। Brexit शब्द ब्रिटेन एंड एग्जिट से बना है।

प्रश्न-7 संपूर्ण भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया था।

【अ】 2 अक्टूबर 2019
【ब】 2 अक्टूबर 2018
【स】 2 अक्टूबर 2017
【द】 2 अक्टूबर 2016

【अ】- 2 अक्टूबर 2019  

प्रश्न-8 "स्मार्ट फेसिंग" पायलट परियोजना की शुरुआत किस राज्य से की गई।

【अ】 राजस्थान
【ब】 जम्मू कश्मीर
【स】 गुजरात
【द】 पंजाब

【ब】- जम्मू कश्मीर  

व्याख्या- केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 17 सितंबर 2018 को जम्मू कश्मीर में भारत पाकिस्तान सीमा पर स्मार्ट फेसिंग पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। देश की पहली स्मार्ट फेसिंग है,जिसके द्वारा आतंकवादियों के सीमा पार करते ही सेना को तुरंत सूचना मिल जाएगी।

प्रश्न-9 बुक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में स्थित है।

【अ】 राजस्थान
【ब】 मध्य प्रदेश
【स】 केरल
【द】 पश्चिम बंगाल

【द】- पश्चिम बंगाल  

प्रश्न-10 Apsara-U Reactor से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. 10 सितंबर 2018 को ट्राम्बे में स्विमिंग पूल के आकार के एक शोध रिएक्टर "अप्सरा उन्नत" का परिचालन प्रारंभ हुआ।

  2. इस रिएक्टर की स्थापना स्वदेशी तकनीक से की गई।

  3. उच्च न्यूट्रॉन प्रवाह के कारण यह रिएक्टर स्वास्थ्य अनुप्रयोग में रेडियो आइसोटाइप के स्वदेशी उत्पादन को 50% तक बढ़ा देगा।


निम्न कथनों में से सही का चयन करें।

【अ】केवल 1 और 3
【ब】केवल 2 और 3
【स】केवल 3
【द】 उपयुक्त सभी

【द】- उपयुक्त सभी  

व्याख्या- इसका उपयोग नाभिकीय भौतिकी, भौतिक विज्ञान और रेडियोधर्मी आवरण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

प्रश्‍न 11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने हाल ही में बांग्लादेश में कितनी परियोजनाओं का उद्घाटन किया है ?

क. दो परियोजनाओं
ख. तीन परियोजनाओं
ग. चार परियोजनाओं
घ. पांच परियोजनाओं

उत्तर: ग. चार परियोजनाओं 

व्याख्या:- बांग्लादेश में हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. इस परियोजनाओं से दोनो देशो के सम्बन्ध बेहतर होंगे.

प्रश्‍न 12. हाल ही मे किस सोशल मीडिया कंपनी ने नए फीचर्स के प्रति लोगों का सुझाव जानने के लिए प्रोटोटाइप ऐप ‘Twttr’ को लॉन्च किया है?

क. Facebook
ख. Twitter
ग. LinkedIn
घ. Google

उत्तर: ख. Twitter 

व्याख्या:– सोशल मीडिया कंपनी Twitter ने हाल ही में नए फीचर्स के प्रति लोगों का सुझाव जानने के लिए प्रोटोटाइप ऐप ‘Twttr’ को लॉन्च किया है. इस एप्प में सिर्फ 1000 यूजर्स ही शामिल हो पाएंगे.

प्रश्‍न 13. फ्रांस के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी को हाल ही मे 10 महीने के बाद दोबारा कोच बनाया गया है ?

क. जिनेडिन जिडान
ख. ओइलिवर पोग्बा
ग. ह्यूगो लोल्रिस
घ. अदली रमी

उत्तर: क. जिनेडिन जिडान 

व्याख्या:– फ्रांस के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जिनेडिन जिडान को हाल ही में 10 महीने के बाद दोबारा कोच बनाया गया है. वे 2020 तक टीम के कोच रहेंगे. रियाल ने मौजूदा कोच सेंटियागो सोलारी को बर्खास्त कर दिया है।

प्रश्‍न 14. हाल ही मे DRDO के द्वारा बनायीं गयी मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ( MPATGM ) का सफल परीक्षण किस राज्य में किया गया है?

क. ओडिशा
ख. गुजरात
ग. केरल
घ. राजस्थान

उत्तर: घ. राजस्थान 

व्याख्या:– इन्फेन्ट्री के लिए विकसित DRDO के द्वारा बनायीं गयी मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का हाल ही में राजस्थान राज्य में सफल परीक्षण किया गया है. इस मिसाइल से सेना को काफी मदद मिलेगी. यह मिसाइल एक मैन पोर्टेबल मिसाइल है जिसे कंधे पर रखकर भी दागा जा सकता है।

प्रश्‍न 15. हाल ही मे ब्रिटेन ने दुनिया के किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक के सम्मान में “ब्लैक होल सिक्का” जारी किया है?

क. अल्बर्ट एनीस्ताइन
ख. ऐपीजे अब्दुल कलाम
ग. स्टीफन हॉकिंग
घ. गैलीलियो गैलिली

उत्तर: ग. स्टीफन हॉकिंग ✅

व्याख्या:- ब्रिटेन ने दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की रिसर्च से प्रभावित हाल ही में देश में उनके सम्मान में एक “ब्लैक होल ” 50 पेंस का एक नया सिक्का जारी किया है. ब्रिटेन का रॉयल मिंट द्वारा इससे पहले, आइज़ैक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन के सम्मान में भी सिक्का जारी हो चुका है।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

लोकेश जी सम्राट, दिनेश मीना झालरा, टोंक  


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website