GS Questions for UPSC Prelims : 3

GS Questions for UPSC Prelims : 3


समसामयिकी 2019


 

प्रश्न-1 तपेदिक को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया।

【अ】 2019 तक
【ब】 2020 तक
【स】 2022 तक
【द】 2025 तक

【द】-2025 तक  ✔

प्रश्न-2 सेवा भोज योजना की शुरुआत किस मंत्रालय के तहत की गई।

【अ】 संस्कृति मंत्रालय
【ब】 मानव संसाधन मंत्रालय
【स】 पर्यटन मंत्रालय
【द】 विदेश मंत्रालय

【अ】- संस्कृति मंत्रालय  ✔

प्रश्न-3 देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन के लिए सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

【अ】 Yellow license plate
【ब】 Red license plate
【स】Green license plate
【द】White license plate

【स】- Green license plate  ✔

प्रश्न-4 हाल ही में किस राज्य ने कटहल को राज्य का आधिकारिक फल घोषित किया है।

【अ】 केरल
【ब】 त्रिपुरा
【स】 सिक्किम
【द】 मणिपुर

【अ】- केरल ✔

प्रश्न-5 भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम संबंधित है।

【अ】 बच्चों की शिक्षा से
【ब】 बच्चों के टीकाकरण से
【स】 सामाजिक उत्थान से
【द】 बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए

【ब】- बच्चों के टीकाकरण से  ✔

प्रश्न-6 हरमनप्रीत कौर का संबंध किस खेल से है।

【अ】 क्रिकेट
【ब】 हॉकी
【स】 टेनिस
【द】 एथेलेटिक्स

【अ】- क्रिकेट  ✔

प्रश्न-7 संगाई महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया गया।

【अ】 मेघालय
【ब】 मणिपुर
【स】 ओडिशा
【द】 केरल

【ब】- मणिपुर  ✔

प्रश्न-8 राजा राममोहन राय पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है।

【अ】 विज्ञान के क्षेत्र में
【ब】 साहित्य के क्षेत्र में
【स】 कला के क्षेत्र में
【द】 पत्रकारिता के क्षेत्र में

【द】- पत्रकारिता के क्षेत्र में ✔

प्रश्न-9 जय शिखर बैठक का आयोजन किस देश में किया गया।

【अ】 भारत
【ब】 अमेरिका
【स】अर्जेंटीना
【द】 मेक्सिको

【स】- अर्जेंटीना  ✔

व्याख्या- अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ,पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसे पीएम मोदी ने जय ( जापान, अमेरिका, इंडिया ) कहकर संबोधित किया।

जी-20 आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक प्रमुख मंच है। जी-20 में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है।

प्रश्न-10 हाल ही में फिर से चर्चा में रही "कलादान परियोजना" किन दो देशों से संबंधित है।

【अ】भारत-बांग्लादेश
【ब】 भारत-नेपाल
【स】 भारत-चीन
【द】 भारत-म्यांमार

【द】-भारत-म्यांमार ✔

प्रश्न-11-हाल ही में पद्म पुरस्कार प्रदान किये, यह किसने प्रदान किए?

【अ】नरेन्द मोदी
【ब】रामनाथ कोविद
【स】सीतारमन
【द】सुषमा स्वराज

【ब】-रामनाथ कोविद ✔

व्याख्या- हाल ही में देश के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद पद्म पुरस्कार प्रदान किये। इस वर्ष 4 पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण तथा 94 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं।

प्रश्न-12 विशेष ओलिंपिक खेलों का आयोजन प्रत्येक कितने वर्ष बाद किया जाता है।

【अ】दो वर्ष
【ब】तीन वर्ष
【स】चार वर्ष
【द】 हर वर्ष

【अ】-दो वर्ष ✔

व्याख्या- विशेष ओलिंपिक खेलों का उद्घाटन अबू धाबी में किया गया। विशेष ओलिंपिक खेलों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी तथा दुबई द्वारा किया जा रहा है।विशेष ओलिंपिक खेलों का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जाता है।

प्रश्न-13 दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जे.पी. डुमिनी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, वे क्रिकेट के किस प्रारूप से संन्यास लेंगे?

【अ】 Test cricket
【ब】 One-day cricket
【स】 T20 cricket
【द】 ALL

【ब】- One-day cricket ✔

व्याख्या- दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जे.पी. डुमिनी ने एकदविसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, वे एकदिवसीय विश्व कप 2019 के बाद अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

प्रश्न-14 किस टीम ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी 2019 का खिताब जीता ?

【अ】महाराष्ट्र
【ब】विदर्भ
【स】कर्नाटक
【द】बिहार

【स】-कर्नाटक  ✔

व्याख्या- कर्नाटक ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी 2019 का खिताब जीता, फाइनल में कर्नाटक ने महाराष्ट्र को 8 विकेट से पराजित किया।

प्रश्न-15 फीफा 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन कहां में किया जायेगा।

【अ】बांग्लादेश
【ब】श्रीलंका
【स】पाकिस्तान
【द】 भारत

【द】-भारत ✔

व्याख्या- फीफा 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा, हाल ही में इसकी घोषणा फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेन्तिनो ने की। यह निर्णय अमेरिका के मिआमि में आयोजित फीफा परिषद् की बैठक में लिया गया।

 

Specially thanks to Post and Quiz Creator ( With Regards )

कंजन जी पीरथानी , दिनेश मीना झालरा, टोंक  


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website