HINDI SAHITYA KA ITIHAS QUIZ 17 ( हिन्दी साहित्य का इतिहास )

HINDI SAHITYA KA ITIHAS QUIZ 17


( हिन्दी साहित्य का इतिहास )


1. निम्न में से कौनसा रचना स्वयंभू की नहीं है ?
अ पउमचरियम्✔
ब रिट्ठमेणिचरिउ
स पउमचरिउ
द स्वयंभू छंद

2. हिंदी साहित्य की सर्वप्रथम रचना कौनसी है ?
अ पृथ्वी राज रासो
ब चंद छंद बरनन की महिमा
स श्रावकाचार ✔
द रानी केतकी की कहानी

3. आदिकाल को संक्रमण काल की संज्ञा किसने दी ?
अ रामखिलावन पाण्डेय✔
ब मोहन अवस्थी
स गणपति चंद्र गुप्त
द डॉ. रामशंकर शुक्ल रसाल

4. आल्हाखंड के रचयिता कौन है ?
अ चंद्र बरदायी
ब शारड़्धर
स जगनिक✔
द नरपति नाल्ह

5. भक्ति आंदोलन को इस्लाम की देन न मानकर दक्षिण के आलवार संतों की देन मानने वाले विद्वान कौन हैं ?
अ आचार्य रामचंद्र शुक्ल
ब आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी✔
स डॉ. नगेन्द्र
द गणपति चंद्र गुप्त

6. 'क्या हिंदी नाम की कोई भाषा ही नहीं' निबंध के लेखक कौन हैं ?
अ आचार्य शुक्ल
ब आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
द आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी✔

7. "आठ मास बीते जजमान अब तो करो दच्छिणा दान।" पंक्ति किसकी है ?
अ बालकृष्ण भट्ट
ब अंबिका दत्त व्यास
स प्रताप नारायण मिश्र✔
द राधाकृष्ण दास

8. भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के काव्य गुरु कौन थे ?
अ पंडित ताराचन्द
ब पंडित लोकनाथ✔
स गोपाल कृष्ण गोखले
द महात्मा गांधी

9. "सगुनहि अगुनहि नहीं कछु भेदा।" तुलसीदास जी ने यह पंक्ति किससे कहलवायी है ?
अ शिव✔
ब भारद्वाज
स काग भुसुण्डी
द तुलसीदास की स्वयं की उक्ति

10. गुरु गोरखनाथ की सबसे प्रामाणिक रचना कौनसी मानी जाती है ?
अ सबदी✔
ब पद
स प्राणसंकली
द शिष्यादर्शन

प्रश्न=11-नारी की निंदा किस सम्प्रदाय में मिलती है -
अ) नाथ पंथ ✔
ब) जैन सम्प्रदाय
स) सिद्ध सम्प्रदाय
द) किसी में नहीं

प्रश्न=12-जैन साहित्य में रामकथा किस नाम से स्वयंभू द्वारा लिखी गई -
अ) रामचरिउ
ब) महापुराण
स) पउमचरिउ ✔
द) रामचन्द्रिका

प्रश्न=13-इनमें से कौन सा ग्रंथ शिलाओं पर लिखा है -
अ) प्रबंध चिंतामणि
ब) चर्यापद
स) उक्ति व्यक्ति प्रकरण
द) राउलवेल ✔

प्रश्न=14-श्रावकाचार के रचयिता कौन हैं -
अ) देवसेन ✔
ब) धनपाल
स) रामसिंह
द) जोइन्दु

प्रश्न=15-बीसलदेव रासो का प्रधान रस क्या है -
अ) वीर रस
ब) शान्त लस
स) शृंगार रस ✔
द) करुण रस

प्रश्न=16-आदिकाल में मनोरंजक साहित्य की रचना किसने की -
अ) चन्दबरदाई
ब) विद्यापति
स) अमीर खुसरो ✔
द) गोरखनाथ

प्रश्न=17- ' रासक ' छंद में कितनी मात्राएं होती है -
अ) 20
ब) 29 ✔
स) 25
द) 24

प्रश्न=-18- किस कवि को ' अभिनव जयदेव ' की उपाधि मिली थी -
अ) अमीर खुसरो
ब) चन्दबरदाई
स) विद्यापति ✔
द) स्वयंभू

प्रश्न=19- किस ग्रंथ को छंदों का अजायबघर कहा जाता है?
अ) परमाल रासो
ब) पृथ्वीराज रासो ✔
स) हम्मीर रासो
द खुमान रासो

प्रश्न=20- भविसयत्तकहा के रचनाकार का नाम बताइए -
अ) धनपाल ✔
ब) खुसरो
स)स्वयंभू
द) जोइन्दू

 

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

ममता कुमावत, M. P. Poonia अध्यापक (हिंदी)


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website