HINDI SAHITYA QUIZ 16-हिंदी मिक्स ( QUIZ 16 )

HINDI SAHITYA QUIZ 16-हिंदी मिक्स ( QUIZ 16 )


प्रश्न:-1 'एक भारतीय आत्मा' नाम किस कवि को दिया गया-

अ) श्रीधर पाठक
ब)बालकृष्ण शर्मा नवीन
स)माखनलाल चतुर्वेदी✅
द)सोहनलाल द्विवेदी

प्रश्न:-2 निराला ने अपने किस काव्य में भारतीय परंपरा के गौरवशाली मूल्यों की प्रतिष्ठा की है -

अ)परिमल
ब) तुलसीदास ✅
स)गीतिका
द) अनामिका

प्रश्न:-3 'आत्मजयी' काव्य का रचियता इनमें से कौन है -

अ)धर्मवीर भारती
ब)नरेश मेहता
स) विजयदेव नारायण साही
द)कुंवर नारायण✅

प्रश्न:-4 निम्नलिखित में से जगदीश चंद्र माथुर के द्वारा रचित नाटक है -

अ)कोणार्क✅
ब) डॉक्टर
स)सूखा सरोवर
द)अंजू दीदी

प्रश्न:-5 "पुष्टि मारग को जहाज जात है सो जाको कछु लेना होए सो लेउ" विट्ठलनाथ का यह कथन कब का है-

अ)वल्लभाचार्य की मृत्यु पर
ब) नंददास की मृत्यु पर
स)सूरदास की मृत्यु पर ✅
द)हरिराई की मृत्यु पर

प्रश्न:-6 'रोमांच' किस प्रकार का अनुभव है-

अ) कायिक
ब)वाचिक
स)आहार
द)सात्विक✅

प्रश्न:-7 कवि जयशंकर प्रसाद ने किस कवि के बारे में यह लिखा की -''मानवता को सदय राम का रूप दिखायाl"

अ)निराला के
ब)तुलसीदास के ✅
स)केशवदास के
द)मैथिली शरण गुप्त की

प्रश्न:-8 "घूंघट का पट खोल रे तो को मिलेंगे l घट- घट में वोही साई रमता, कटुक वचन मत बोल रेl l" किस कवि की रचना है-

अ) दादू दयाल
ब)कबीर दास ✅
स)रेदास
द)मीराबाई

प्रश्न:-9 निम्नलिखित में से ऐसे कौन से कवि हैं ,जिन्हें प्रत्येक दोहे के लिए 'अशर्फी 'इनाम में मिलती थी-

अ) रहीम
ब)चिंतामणि
स)केशवदास
द) बिहारी✅

प्रश्न:-10 निम्नलिखित में से दुष्क्रमत्व दोषयुक्त शब्दावली है-

अ) यदि मुझे बांधना चाहे मन पहले लो बांध अनंत गगन l
ब)मार से बचाओ नाथ आई हूँ शरण में l
स)मारुति नंदन मारुत को, मन को, खगराज को वेग लजायो l✅
द) फूलों की लावण्यता देती है आनंद l

प्रश्न:-11 निम्नलिखित में से राजस्थान का प्रसिद्ध हिंदी कवि है-

अ)ऋतुराज ✅
ब)भगवत रावत
स)चंद्रकांत देवताल
द)आलोक धन्वा

प्रश्न:-12 महादेवी वर्मा का "जाग तुझको दूर जाना" गीत हमें क्या प्रेरणा देता है-

अ) अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने की ✅
ब)प्रेम करने की
स)आराम करने की
द)रात भर किसी काम  के लिए जागने की

प्रश्न:-13 निम्नलिखित में से एक लोकोक्ति है-

अ)थूक कर चाटना
ब) घड़ों पानी पड़ना
स)हाथ पैर मारना
द)कंगाली में आटा गीला✅

प्रश्न:-14 प्रेमचंद की कौन सी कहानी में भारतीय शिक्षा पद्धति की खिल्ली उड़ाई गई है-?

अ)नमक का दरोगा
ब)बड़े घर की बेटी
स)बड़े भाई साहब ✅
द)ईदगाह

प्रश्न:-15 भाषा शिक्षण में उच्चारण शुद्धता के लिए प्रयोग किया जाता है-
अ)OHP
ब)ग्रामोफोन
स)लिंग्वाफोन ✅
द)डिक्टाफोन

प्रश्न:-16 धर्मवीर भारती का 'अंधा युग' नाटक ने हिंदी रंगमंच को नई दिशा दी -यह कृति नाटक की किस विधा के  अंतर्गत आती है-

अ)ध्वनि रूपक
ब)काव्य नाटक ✅
स)प्रहसन
द)पौराणिक नाटक

प्रश्न:-17 निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है -

अ)उसने अध्यक्ष को निवेदन किया
ब)उसने अध्यक्ष को आदेश दिया
स)उसने अध्यक्ष से निवेदन किया ✅
द)उसने अध्यक्ष का निवेदन किया

प्रश्न:-18  जहां ऐसे शब्दों का प्रयोग हो जो किसी शास्त्र में प्रसिद्ध होने पर भी लोक व्यवहार में अप्रसिद्ध हो वहां कौन सा काव्य दोष होता हैं-

अ) अप्रतीतत्व ✅
ब)क्लिष्टत्व
स)अक्रमत्व
द) दुष्क्रमत्व

प्रश्न:-19 सूक्ष्म शिक्षण तकनीकी के अंतर्गत पुनरनियोजन का समय होता है-

अ)5से 10 मिनट ✅
ब)अधिकतम 5 मिनट
स) 10 से 15 मिनट
द)15 से 20 मिनट

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website