HINDI SAHITYA QUIZ 26- हिंदी मिश्रित ( QUIZ 26)

HINDI SAHITYA QUIZ 26- हिंदी मिश्रित ( QUIZ 26)


1.  हँस पडे कुसुमों में छविमान, जहाँ जग में पदचिह्न पुनित |
वही सुख में आँसू बन प्राण, ओस मे लुढक दमकते गीत ||
पंक्ति हैं ?
A. गुंजन✔
B. लहर
C. आँसू
D. झरना

2.  चलती चक्की,चंडूखाने की गप तथा रंगरुटो की फोज किस पत्रिका के स्थायी स्तम्भ थे ?
A. प्रभा
B. कर्मवीर
C. मतवाला✔
D. माधुरी

3. हिंदी के किस निबंधकार ने निबंध को व्यक्ति की स्वाधीन चिन्ता की उपज कहा हैं
A. गुलाबराय
B. कुबेर नाथ राय
C. हजारी प्रसाद द्विवेदी✔
D. विवेक राय

4.  करत-करत अभ्यास के जड़मति होते सुजान।
रसरी आवत जात ते सिल पर पड़त निसान।।
पंक्ति किसकी है?
A. बिहारी
B. पद्माकर
C. वृंद✔
D. रसलीन

5. सूरदास जब अपने प्रिय विषय का वर्णन शुरू करते है तो मानो अलंकारशास्त्र हाथ जोड़कर उनके पीछे- पीछे दौड़ा करता है।उपमानों की बाढ़ आ जाती है,रूपकों की वर्षा होने लगती है उपर्युक्त कथन किस आलोचक का है ?
A. हजारी प्रसाद द्विवेदी✔
B. गणपति गुप्त
C. रामचन्द्र शुक्ल
D. नगेन्द्र

6. विद्यापति  के  पदो  को  नागिन  की  लहर  किसने  कहा  है  ?
A. निराला✔
B. आचार्य   शुक्ल
C. डॉ  बच्चन सिंह
D. हजारी प्रसाद द्विवेदी

7. आचार्य शुक्ल ने किस लेखक के गध विधान को सायास अनुप्रास में गुँथे शब्द-गुच्छों का अटाला कहा हैं?
A. महावीर प्रसाद द्विवेदी
B. गोविन्द नारायण मिश्र✔
C. पद्मसिंह शर्मा
D. माधव प्रसाद मिश्र

8. हिन्दी की पहली कहानी लेखिका का नाम है-
(A) बंग महिला✔
(B) सत्यवती
(C) चन्द्र किरन
(D)चन्द्रकान्ता

9. निम्न में से कौन सा लक्षण ग्रन्थ नही है ?
A. विनयपत्रिका✔
B. राम चन्द्रिका
C  कविप्रिया
D. भरमरगीत

10. राजेंद्र यादव ने महेंद्र कुमारी के साथ मिलकर कौनसा उपन्यास लिखा था..?
अ. सारा आकाश
ब. शह और मात
स. एक था शैलेन्द्र
द. एक इंच मुस्कान✔

11. ऋतु वर्णन  के लिए रीतिकाल का कौनसा कवि प्रसिद्ध है -:
A. देव
B. सेनापति✔
C. बिहारी
D. पद्माकर

12.   प्रकृति वर्णन के लिए रीतिकाल का कौनसा कवि प्रसिद्ध है -:
A. देव
B. सेनापति
C. बिहारी
D. पद्माकर ✔

13.  मालन आवत देखि करि,कलियां करीे पुकार।
फूले-फूले चुणि लिए,काल्हि हमारी बार ।।
इस साखी में अलंकार है-:
A. उपमा
B. अन्योक्ति✔
C. रूपक
D. अतिशयोक्ति

14.दिनकर की किस रचना को कमध्यात्म कहा हे
A  कुरुक्षेत्र
B. रश्मिरथी
C. उर्वशी✔
D. रेणुका

15. बालगोबिन भगत रचना किस विधा से संबंधित है
A. कहानी
B. उपन्यास
C. संस्मरण
D. रेखाचित्र✔

16. रामवृक्ष बेनीपुरी किस पत्रिका से संबंधित नहीं रहे
A. जनता
B. जनवाणी
C नयी धारा
D. पुरानी धारा✔

17. विशिष्ट शैलीकार होने के कारण कलम का जादूगर कहा जाता है
A. प्रेमचंद को
B. रामवृक्ष बेनीपुरी को✔
C. हरिशंकर परसाई को
D. शिवपूजन सहाय को

18. झुठा-सच के प्रथम भाग का उपशीर्षक है?
A.वतन ओर देश✔
B. देश का भविष्य
C.वतन की तकसीम
D.राष्ट्र विभाजन

19. कामायनी और प्रसाद की कविता गंगा के समीक्षक हैं-
A. शिवकुमार मिश्र✔
B. रमेश कुंतल मेघ
C. मुक्तिबोध
D. कोई नही

20. भारतेन्दु उर्दू मे किस नाम से काव्य-रचना करतेथे?
A.फाख्वता
B.बद्र
C.रसा✔
D.बेकल

21. रेखाएँ बोल उठी रेखाचित्र किसका है?
A. श्रीराम शर्मा
B. महादेवी वर्मा
C. देवेन्द्र सत्यार्थी✔
D. गोपालराम गहमरी

22. हिंदी साहित्य में  हालावाद का आगमन किस साहित्य से हुआ..
A अंग्रेजी
B. फारसी
C. जर्मन
D. संस्कृत

23. कवि का महत्व मोची ओर बढई से कम है यह विचार है?
A.अरस्तु
B.प्लेटो✔
C.नंददुलारे वाजपेयी
D.अज्ञेय

24. एक आदमी रोटी बेलता हैएक आदमी रोटी खाता हैएक तीसरा आदमी भी हैजो न रोटी बेलता हैन रोटी खाता हैवह सिर्फ रोटी से खेलता हैमै पुछता हूँ यह तीसरा आदमी कौन हैमरे देश की संसद मौन हैकाव्य पंक्तिया किस कविकी है?
A.शम्भुनाथ सिह
B.धुमिल✔
C.दुष्यन्त कुमार
D.जगदीश व्योम

25. कृष्ण की उपासना 'ब्रजेन्द्र कुमार'के रुप मे किस सम्प्रदाय के अनुयायी करते है?
A.सखी सम्प्रदाय
B.चैतन्य सम्प्रदाय✔
C.निम्बार्क सम्प्रदाय
D.राधावल्लभ सम्प्रदाय

0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website