Human Habitat : Questions Answer - विश्व : मानव अधिवास

Geography : Human Habitat Questions Answer 


विश्व : मानव अधिवास


प्रश्न=1. जब नदियां नहरो या सड़कों का संगम होता है और वे एक दूसरे को काटती नहीं है तब किस प्रकार का प्रतिरूप बनता है?
(अ) आयताकार प्रतिरूप
(ब) त्रिभुजाकार प्रतिरूप
(स) अरिय त्रिज्या प्रतिरूप
(द) पंखा प्रतिरूप

(ब)✔
व्याख्या:- जब नदियों नहरों या सड़कों का संगम होता है और वे एक दूसरे को काटती नहीं है तब त्रिभुजाकार प्रतिरूप का निर्माण होता है ऐसे संगम स्थलों पर अधिवास को विकसित होने के लिए दोनों नदियों नहरों या सड़कों द्वारा निर्मित त्रिभुज के अंदर की भूमि पर ही अधिवास विकसित होता है जैसे भारत में हरियाणा और पंजाब में ऐसे अधिवास मिलते हैं

प्रश्न=2. भारत में गंगा के ऊपरी मैदानों में किस प्रकार का प्रतिरूप बनता है ?
(अ) अरीय त्रिज्या प्रतिरूप
(ब) वृत्ताकार प्रतिरूप
(स) सीढ़ी नुमा प्रतिरूप
(द) मधु छत्ता प्रतिरूप

(अ)✔
व्याख्या:- अरिय त्रिज्या प्रतिरूप वहां बनते हैं जहां पर किसी गांव में एक स्थान पर अनेक दिशाओं से कच्ची सड़कें या पक्की सड़के मिलती है तो मिलन स्थान से त्रिज्या कार मार्गों पर मकानों का निर्माण होता है परंतु सभी गलियां मुख्य चौराहों पर मिलने से समानांतर नहीं होती विश्व में घनी आबादी वाले उपजाऊ मैदानी भाग में ऐसी प्रतिरूप पाए जाते हैं जैसे भारत में गंगा के उपरी मैदान एवं तमिलनाडु राज्य में

प्रश्न=3. जब किसी गांव में केंद्रीय स्थल के चारों और मकान बनते हैं तो वहां पर किस प्रकार का प्रतिरूप बनता है?
(अ) पंखा प्रतिरूप
(ब) तारा प्रतिरूप
(स) सीढ़ी नुमा प्रतिरूप
(द) मधु सत्ता प्रतिरूप

(अ)✔
व्याख्या:- जब किसी गांव में केंद्रीय स्थल के चारों और मकान बनते हैं इसके बाद बस्ती का विकास सड़क के किनारे रेखीय प्रतिरूप में होने से पंखा नुमा प्रतिरूप विकसित होता है

प्रश्न=4. दक्षिण अफ्रीका के जुलू जनजाति में किस प्रकार का प्रतिरूप दिखाई देता है?
(अ) रेखीय प्रतिरूप
(ब) तारा प्रतिरूप
(स) मधु छत्ता प्रतिरूप
(द) पंखा प्रतिरूप

(स)✔
व्याख्या:- भारत में आदिवासी जनजातियों के गुंबद नुमा झोपड़ियों के गांव टोडा जनजाति, आंध्र प्रदेश के समुद्र तटीय मछुआरों के गांव तथा दक्षिण अफ्रीका के जुलू लोग इस प्रकार की प्रतिरूप में निवास करते हैं जो दूर से मधुमक्खी के छत्ते जैसा दिखाई देता है

प्रश्न=5. वृहत नगर का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?
(अ) पैट्रिक गिडीज ने
(ब) जीन गोटमैन ने
(स) रेटजेल
(द) कोपेन ने

(ब)✔
व्याख्या:- वृहत नगर को अंग्रेजी में इसे मेगालोपोलिस कहते हैं जिसका अर्थ है विशाल नगर होता है इसका प्रयोग सन 1857 में जिन गोटमैन ने किया था वे अत्यंत बड़े नगर होते हैं जिनकी जनसंख्या 50 लाख से अधिक होती है

प्रश्न=6. एशिया की सबसे विशाल स्लम कच्ची बस्ती किस शहर में स्थित है?
(अ) बीजिंग
(ब) दिल्ली
(स) कराची
(द) मुंबई

(द)✔
व्याख्या:- मुंबई की धारावी कच्ची बस्ती एशिया की विशालतम कच्ची बस्ती है इस कच्ची बस्तियों में लोगों का जीवन घोर नारकीय होता है इन बस्तियों में रेल मार्गो नालो आदि के सहारे विकसित अभावग्रस्त स्थाई या अस्थाई से बनी झोपड़पट्टीया होती है

प्रश्न=7. नगरीय अधिवास की विशेषता नहीं है ?
(अ) पक्की सड़क एवं पक्के मकान
(ब) उच्च शिक्षा एवं गहन चिकित्सा सुविधा
(स) 70% से अधिक जनसंख्या का गैर प्राथमिक कार्य में संलग्न होना
(द) तीव्र सामाजिक एवं आर्थिक अंतर

(स)✔
व्याख्या:- नगरीय अधिवासओ की निम्न विशेषता होती है
1 उच्च जनसंख्या घनत्व 2 त्वरित गतिशीलता 3 पक्की सड़क एवं पक्के मकान 4 रोजगार की उपलब्धता 5 यातायात के व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक साधन 6 उच्च शिक्षा एवं गहन चिकित्सा सुविधा 7 50% से अधिक जनसंख्या का गैर प्राथमिक कार्य में संलग्न होना 8 जटिल श्रम विभाजन 9 सामाजिक प्रगाढ़ता का अभाव 10 तीव्र सामाजिक एवं आर्थिक अंतर

प्रश्न=8. राजस्थान में प्रकीर्ण या एकाकी अधिवास का उदाहरण नहीं है ?
(अ) उदयपुर
(ब) राजसमंद
(स) डूंगरपुर
(द) जयपुर

(द)✔
व्याख्या:- प्रकीर्ण एकाकी अधिवास उत्तरी अमेरिका में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के प्रेयरी प्रदेश एशिया के स्टेपी मैदान ,गंगा के खादर क्षेत्र हिमालय पर्वतीय क्षेत्र व तराई तथा भाबर क्षेत्र मध्य दक्षिणी अमेरिका में अर्जेंटीना के पंपास ऑस्ट्रेलिया के डाउंस तथा दक्षिणी अफ्रीका में वेल्ड्स प्रदेश दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर राजसमंद डूंगरपुर प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिले में तथा मरुस्थलीय प्रदेश में प्रकीर्ण अधिवास प्रमुखतया पाया जाता है

प्रश्न=9. ग्रेटर लंदन किस नगरीय अधिवास का प्रकार हैं ?
(अ) महानगर
(ब) सन्नगर
(स)मेट्रोसिटी
(द) नगर

(ब)✔
व्याख्या:- सन्नगर 1915 में पैट्रिक गीडीज ने शब्दावली का प्रयोग किया था यह विशाल विकसित नगरीय क्षेत्र होता है जो अलग - अलग नगरों या शहरों की आवास से मिलकर विशाल नगरीय क्षेत्र में बदल जाता है ग्रेटर लंदन टोक्यो शिकागो आदि इसके उदाहरण है भारत में ग्वालियर लश्कर - मुरार दिल्ली - गुड़गांव दिल्ली - नोएडा सनगर के उदाहरण हैं

प्रश्न=10. भारत में मेगापोलिस नगर श्रेणी में शामिल नहीं है?
(अ) कोलकाता
(ब) दिल्ली
(स) जयपुर
(द) चेन्नई

(स)✔
व्याख्या:- मेगालोपोलिस वह नगर होता है जिसमें 50 लाख से अधिक की जनसंख्या होती है इन नगरों को विश्व नगरी भी कहते हैं जैसे ग्रेटर लंदन टोक्यो पेरिस न्यूयॉर्क मास्को बीजिंग कोलकाता मुंबई दिल्ली चेन्नई आदि

प्रश्न=11- निम्न में से कौन सा बस्ती का रूप है 
【अ】गांव
【ब】कस्बा
【स】महानगर
【द】उपरोक्त सभी

(द) ✅

व्याख्या:➖ अधिवास मकानों के समूह होते है जो 5 से लेकर सैकड़ों है हजारों मकानों के समूह में हो सकते हैं। बस्तियां छोटे रूप में विकसित होकर नगरों महानगरों विश्व नगरों का रूप धारण कर सकती हैं

प्रश्न=12- "मानव द्वारा स्वयं के आवास एवं अपनी संपत्ति को रखने के लिए निर्मित संरचना से है" यह परिभाषा किस विद्वान ने दी❓
【अ】होग महोदय
【ब】विडाल डी ला ब्लाश
【स】जीन गोटमैन
【द】मनफोर्ड

(ब)✅ 

प्रश्न=13- राजस्थान में कौन से एक जाति अस्थाई आवास का निर्माण नहीं करती है 
【अ】बंजारे
【ब】रेबारी
【स】गायरी
【द】नागा

व्याख्या:➖(द)✔ नागा जाति के द्वारा स्थानांतरण कृषि के लिए नागालैंड में अस्थाई आदिवासियों का निर्माण किया जाता है।

प्रश्न=14- मानव अधिवास किसके प्रतीक माने जाते हैं 
【अ】सभ्यता
【ब】संस्कृति
【स】अ एवं ब दोनों
【द】असुरक्षा

व्याख्या:➖(स)✔ मानव अधिवास मानव की सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक माने जाते हैं

प्रश्न=15- मानव अधिवास ओं का निर्माण कौन से एक उद्देश्य की पूर्ति के लिए नहीं किया जाता है 
【अ】भौतिक वातावरण की कठोरता को कम करने के लिए
【ब】खाद्य सामग्री के भंडारण हेतु
【स】पारिवारिक एवं विलासिता पूर्ण जीवन शैली जीने के लिए
【द】जंगली जानवरों व पशुओं से असुरक्षा हेतु
👉व्याख्या:➖(द)✔ अधिवासों का निर्माण जंगली जानवरों व पशुओं से सुरक्षा हेतु किया जाता है

प्रश्न=16-किस प्रकार के अधिवास में, बस्ती के अलग-अलग भागों में अलग-अलग जातियों के लोग रहते हैं 
【अ】मिश्रित अधिवास
【ब】पल्ली अधिवास
【स】प्रकीर्ण अधिवास
【द】गुच्छित अधिवास

व्याख्या:➖(ब)✔ पल्ली प्रकार के अधिवास में आवास एक दूसरे से अलग अलग किंतु एक ही बस्ती में बसे होते हैं। इसलिए उन सब का नाम एक ही रहता है। बस्ती के अलग-अलग भागों में अलग-अलग जातियों के लोग रहते हैं

प्रश्न=17- किसी धार्मिक स्थल या तालाब या कुएं के पास किस प्रकार का अधिवास प्रतिरूप पाया जाता है 
【अ】अर्ध वृत्ताकार प्रतिरूप
【ब】वृत्ताकार प्रतिरूप
【स】अरीय प्रतिरूप
【द】तारा प्रतिरूप

व्याख्या:➖(ब)✔ प्राय किसी झील तालाब किले कुएं धार्मिक स्थल या चौपाल के चारों ओर मकानों की बस ने से बस्ती का आकार वृत्ताकार हो जाता है।

प्रश्न=18- मानव अधिवास के अनेक रुप है, निम्न में से आप किसे मानव अधिवास नहीं मानते हैं 
【अ】मकान
【ब】कस्बा
【स】गलियां
【द】गांव

(स) ✅ 

प्रश्न=19- बुशमैन जाति के लोग निम्न में से किस प्रकार के अधिवास बनाते हैं 
【अ】अस्थाई अधिवास
【ब】पुंज्जित अधिवास
【स】स्थाई अधिवास
【द】कृषि गृह

(अ) ✅ 

प्रश्न=20- खादर, तराई तथा भाबर क्षेत्र में किस प्रकार के अधिवास बनते हैं 
【अ】एकाकी अधिवास
【ब मिश्रित अधिवास
【स】सघन अधिवास
【द】गुच्छित अधिवास

व्याख्या:➖अ प्रेयर प्रदेश एवं स्टेपी, मैदान गंगा के खादर क्षेत्र हिमालय पर्वतीय क्षेत्र व तराई क्षेत् भाभर क्षेत्र, पंपास डाउंस वेल्डस, वेल्स आदि में प्रकीर्ण या एकाकी अधिवास पाए जाते हैं

प्रश्न=21. मानव अधिवास ओ का निर्माण निम्न उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जाता है इनमें से कौन सा उद्देश्य नहीं है?
(अ) भौतिक वातावरण की कठोरता को कम करने के लिए - यथा मौसमी परिस्थितियों से सुरक्षा हेतु
(ब) खाद्य उपयोगी सामग्री के भंडारण हेतु
(स) जंगली जानवरों व पशुओं से सुरक्षा हेतु
(द) अस्थानीय संचित संसाधन है तू

(द)✔
व्याख्या:- मानव अधिवास का निर्माण निम्न उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जाता है
1 भौतिक वातावरण की कठोरता को कम करने के लिए - यथा मौसमी परिस्थितियों से सुरक्षा हेतु 2 खाद्य व उपयोगी सामग्री के भंडारण हेतु 3 जंगली जानवरों व पशुओं से सुरक्षा हेतु 4 सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक आर्थिक व शैक्षिक कार्य के लिए 5 पारिवारिक एवं विलासिता पूर्ण जीवन जीने के लिए

प्रश्न=22. निम्न में से ग्रामीण अधिवास का प्रकार नहीं है?
(अ) सघन अधिवास
(ब) प्रकीर्ण या एकाकी अधिवास
(स) मिश्रित अधिवास
(द) अरीय त्रिज्या अधिवास

(द)✔
व्याख्या:- सामान्यतः ग्रामीण अधिवास को चार प्रकार से दृष्टिगोचर होते हैं-
1.सघन अधिवास 2. प्रकीर्ण या एकाकी अधिवास 3. मिश्रित अधिवास 4. पल्ली अधिवास

प्रश्न=23. भारत में नर्मदा की घाटी और राजस्थान के मैदानी भागों में किस प्रकार के अधिवास पाए जाते हैं?
(अ) सघन अधिवास
(ब) मिश्रित अधिवास
(स) एकाकी अधिवास
(द) पल्ली अधिवास

(अ)✔
व्याख्या:- सघन अधिवासो का वितरण उपजाऊ मैदान में सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में पाया जाता है भारत में सघन ग्रामीण अधिवास गंगा - सतलज के मैदान मालवा के पठार विन्ध्यन पठार नर्मदा घाटी और राजस्थान की मैदानी भागों में पाए जाते हैं

प्रश्न=24. किनअधिवास को अर्द्ध सघन या अर्द्ध केंद्रीय अधिवास भी कहा जाता है?
(अ) मिश्रित अधिवास
(ब) पल्ली अधिवास
(स) प्रकीर्ण अधिवास
(द) सघन अधिवास

(अ)✔
व्याख्या:- मिश्रित अधिवास को अर्ध सघन या अर्ध केंद्रीय अधिवास भी कहा जाता है यह सघन व प्रकीर्ण अधिवास के बीच की अवस्था होती है जो सामान्यतया किसी परिवार की संख्या में वृद्धि होने से आवासों की संख्या बढ़ने के कारण उत्पन्न होते हैं इनकी उत्पत्ति में पर्यावरणीय कारणों के स्थान पर पारिवारिक कारण उत्तरदाई होते हैं जैसे सांगोद (कोटा) तहसील का खुर्द गांव

प्रश्न=25. जयपुर जिले का बरवाड़ा गांव किस प्रतिरूप का उदाहरण है?
(अ) रेखीय प्रतिरूप
(ब) तीर प्रतिरूप
(स) त्रिभुजाकार प्रतिरूप
(द) आयताकार प्रतिरूप

(अ)✔
व्याख्या:- रेखीय प्रतिरूप में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क मार्ग रेल मार्ग नाहर नदी घाटी में या सागर तट के सहारे बस्ती का विकास होता है तब रेखीय प्रतिरूप वाले अधिवास का निर्माण होता है इस प्रतिरूप में आवाज पास - पास एक पंक्ति बंद होते हैं जैसे गंगा - यमुना के मैदान एवं मध्य हिमालय क्षेत्र में इस प्रकार की अधिवास पाए जाते हैं जयपुर जिले का बरवाड़ा गांव रेखीय प्रतिरूप का उदाहरण है इन्हें पंक्तिनुमा मार्गोन्मुख और अर्धचंद्राकार प्रतिरूप भी कहते हैं

प्रश्न=26. तीर प्रतिरूप अधिवास का उदाहरण है?
(अ) दक्षिणी भारत में कन्याकुमारी
(ब) उड़ीसा में चिल्का झील
(स) भारत में हरियाणा और पंजाब क्षेत्र
(द) अ और ब दोनों

(द)✔
व्याख्या:- तीर प्रतिरूप में किसी अंतरीप के शीर्ष पर नदी के विसर्प के सहारे या दोआब के बीच विकसित अधिवास का प्रतिरूप प्रायः तीर नुमा होता है इसी स्थान पर अग्रभाग में अधिवास के विकास के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होती है या नदी की सीमा इसके विकास में बाधा डालती है जिससे अधिवास का विकास पृष्ठ भाग की तरफ होता है जैसे दक्षिणी भारत में कन्याकुमारी और उड़ीसा में चिल्का झील तट पर बने अधिवास

Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )

विजयपाल बधाल, धर्मवीर शर्मा, लालशंकर पटेल डूंगरपुर


0 Comments

Leave a Reply Cancel

Add Comment *

Name*

Email*

Website