Indian Constitution Question Quiz 02 ( भारतीय संविधान ) in Hindi
Indian Constitution Question 02
01. निम्न में से कौनसी एक रिट न्यायालय में कार्यवाही लम्बित होने की दशा में लागू की जाती है ? [A] परमादेश [B] उत्प्रेषण [C] प्रतिषेध [D] अधिकार पृष्छा [C]✔
02. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘‘पंथनिरपेक्ष" शब्द किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया ? [A] 25वें संशोधन द्वारा [B] 42वें संशोधन द्वारा [C] 44वें संशोधन द्वारा [D] 52वें संशोधन द्वारा [B]✔
03. किस समिति में राज्यसभा का प्रतिनिधित्व नहीं होता है ? [A] लोक लेखा समिति [B] आकलन समिति [C] सार्वजनिक उपक्रमों की समिति [D] सरकार की आश्वासन समिति [B]✔
04. पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के स्थानीय प्रशासन को संवैधानिक दर्जा कब दिया गया ? [A] 1991 [B] 1955 [C] 2000 [D] 1993 [D]✔
06. निम्न राज्यों का सृजन वर्ष 1990 के पूर्व हुआ था, इन्हें उनके गठन के आरोही कालानुक्रम में व्यस्थित कीजिए- {अ} हरियाणा {ब} सिक्किम {स} नागालैण्ड {द} मेघालय कूट:- [A] अ, ब, स, द [B] ब, स, द, अ [C] ब, द, अ, स [D] स, अ, द, ब [D]✔
07. प्रोटेम स्पीकर का कर्तव्य होता है- [A] स्पीकर की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन करना। [B] सदस्यों को शपथ दिलाना। [C] स्थानापन्न रूप से स्पीकर का कार्य करना जब स्पीकर के चुनाव की सम्भावना न हो। [D] केवल सदस्यों के चयन प्रमाण पत्रों को चेक करना कि वह सही है। [B]✔
08. ‘‘मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या, प्रधानमंत्री को सम्मिलित करते हुए लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या के पन्द्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी" यह संविधान संशोधन कौन सा है ? [A] 90 वाँ [B] 93 वाँ [C] 92 वाँ [D] 91 वाँ [D]✔
09. सरकारिया आयोग गठित हुआ था जो निम्न समीक्षा करने के लिए- [A] राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के मध्य संबंधों को [B] विधायिका और कार्यपालिका के मध्य संबंधों को [C] कार्यपालिका और न्यायपालिका के मध्य संबंधों को [D] संघ और राज्यों के मध्य संबंधों को [D]✔
10. भारतीय संविधान का कौन सा भाग संविधान की ‘‘आत्मा कहलाती है ? [A] मूल अधिकार [B] राज्य की नीति के निदेशक तत्व [C] उद्देशिका [D] संवैधानिक उपचारों का अधिकार [C]✔
11. हम न्यायिक पुनरावलोकन की व्यवस्था रखते है- [A] केवल भारत में [B] केवल यू.के. में [C] भारत और यू.एस.ए. दोनों में [D] केवल यू.एस.ए. में [C]✔
12. भारत का सर्वोच्च न्यायालय एक ‘‘अभिलेख न्यायालय‘‘ है, इसका आशय है- [A] इसे अपने सभी निर्णयों का अभिलेख रखना होता है। [B] इसके सभी निर्णयों का साक्ष्यात्मक मूल्य होता है और इस पर किसी भी न्यायालय से प्रश्न चिन्ह नहीं लगाया जा सकता है। [C] इसके निर्णयों के विरूद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती। [D] इसे अपनी अवमानना करने वालों को दण्डित करने की शक्ति है। [D]✔
13. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति को अधिकार है कि वह किसी बिल पर अपनी सहमति रोक दें - [A] अनुच्छेद 111 [B] अनुच्छेद 109 [C] अनुच्छेद 108 [D] अनुच्छेद 63 [A]✔
14. दल बदल निरोधक अधिनियम जिस तिथि को पारित हुआ वह कौन सी थी ? [A] 17 जनवरी 1985 [B] 21 अप्रैल 1985 [C] 15 फरवरी 1985 [D] 30 मार्च 1985 [C]✔
15. संविधान के प्रथम अनुच्छेद के अनुसार भारत है- [A] राज्यों का समूह [B] राज्यों का फेडेरेशन [C] राज्यों का युनियन [D] राज्यों का कन्फेडेरेशन [C]✔
0 Comments