प्रश्न-1.. भारत के संविधान में भारत को माना गया है?? (अ)- राज्यों का एक यूनियन✅ (ब)- एक अर्द्धसंघ (स)- स्वतंत्र राज्यों का एक संघ (द)- इनमें से कोई नहीं
प्रश्न-2.. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है इसका तात्पर्य है?? (अ)- सभी नागरिक कानून के सामने समान है (ब)- उसका राज्य स्तर पर कोई धर्म नहीं है✅ (स)- सभी वयस्कों को चुनाव में मत देने का अधिकार है (द)- सभी नागरिकों को भाषण देने की स्वतंत्रता है
प्रश्न-3.. निम्नलिखित कथनों में कौन सही है?? (अ)- भारतीय संविधान अध्यक्षात्मक है (ब)- भारत एक नाम मात्र का राजतंत्र है (स)- भारत एक कुलीनतंत्र है (द)- भारत एक संसदात्मक प्रजातंत्र है✅
प्रश्न-4.. भारतीय संविधान के संबंध में कौन सा कथन सही है?? (अ)- यह एक मौलिक संविधान है (ब)- यह दूसरे देशों के संविधान से प्रभावित है✅ (स)- यह दूसरे देशों के संविधान की बिल्कुल नकल है (द)- उपरोक्त सभी कथन गलत है
प्रश्न-5.. गणतंत्र होता है?? (अ)- केवल एक लोकतांत्रिक राज्य (ब)- अध्यक्षीय पद्धति शासन वाला राज्य (स)- संसदीय पद्धति शासन वाला राज्य (द)- राज्य जहां पर अध्यक्ष वंशानुगत रूप से ना हो✅
प्रश्न-6.. निम्नलिखित में से वह दो शब्द कौन से हैं जिनका समावेशन 42वें संशोधन द्वारा संविधान की उद्देशिका में किया गया था?? (अ)- धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक (ब)- प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक (स)- समाजवादी धर्मनिरपेक्ष✅ (द)- धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र
प्रश्न-7.. भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है इसका मतलब है कि भारतीय राज्य?? (अ)- धर्म विरोधी नागरिकों का समर्थन करता है (ब)- बहुसंख्यक समुदाय के धर्म का समर्थन करता है (स)- अल्पसंख्यक समुदाय के धर्म का समर्थन करता है (द)- किसी निश्चित धर्म का समर्थन नहीं करता है✅
प्रश्न-8.. भारत की संघीय व्यवस्था में शक्तियों का अधिक झुकाव किस ओर है?? (अ)- राज्य (ब)- केंद्र✅ (स)- संघ क्षेत्र (द)- कोई नहीं
प्रश्न-9.. धर्म निरपेक्ष का अर्थ है?? (अ)- जिस देश का अपना कोई धर्म हो (ब)- सरकार द्वारा धर्म का संरक्षण (स)- सभी धर्मों का महत्व स्वीकार करना✅ (द)- राष्ट्रधर्म का विशेष संवैधानिक महत्व
प्रश्न-10.. निम्न में से संघ सूची का विषय नहीं है?? (अ)- छावनी क्षेत्रों का परिसीमन (ब)- आयुध गोला बारूद एवं विस्फोटक (स)- केंद्रीय आसूचना एवं अन्वेषण ब्यूरो (द)- जन्म मरण एवं सांख्यिकी✅
प्रश्न-11.. भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है?? (अ)- इसकी विधान मंडलों की अधिकतम संख्या जनता द्वारा प्रत्यक्ष चुनी जाती है (ब)- यह राज्यों का एक संघ है (स)- भारतीय नागरिक मूलभूत अधिकारों का उपयोग करती है (द)- यहाँ राज्य का प्रमुख निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित होता है✅
प्रश्न-12.. मोंटेग चेम्सफोर्ड सुधार में प्रावधानों का सार था?? (अ)- राज्य की स्वायत्तता (ब)- प्रांतों में दोहरा शासन लागू करना✅ (स)- हिंदू मुस्लिम हेतु अलग-अलग निर्वाचन व्यवस्था (द)- राज्यपालों को वीटो शक्ति
प्रश्न-13.. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी आत्मा की संज्ञा प्रदान की गई है?? (अ)- प्रस्तावना✅ (ब)- मौलिक अधिकार (स)- राज्य के नीति निर्देशक तत्व (द)- संविधान के सभी अनुच्छेद
प्रश्न-14.. यह अनेक ब्रेक वाला इंजन रहित गाड़ी के समान है 1935 के भारत शासन अधिनियम पर यह प्रतिक्रिया किसने दी?? (अ)- सुभाष चंद्र बोस ने (ब)- सी राजगोपालाचारी ने (स)- पंडित जवाहरलाल नेहरु ने✅ (द)- पट्टाभि सीतारमैया ने
प्रश्न-15.. भारत का संविधान लागू होने तक स्वतंत्रता के पश्चात इसका शासन किसके अंतर्गत चलाया गया?? (अ)- भारतीय नेताओं के परामर्श से बने कानून द्वारा (ब)- इंग्लैंड के संविधान के अनुसार (स)- 1935 के भारत सरकार अधिनियम के अनुसार✅ (द)- उपरोक्त में से कोई नहीं
Specially thanks to Post and Quiz makers ( With Regards )
0 Comments